संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती की उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
अम्बाला, 31 जनवरी (अभी) : संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन जहां जहां से गुजरा वहां पर श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर गुरू का आर्शीवाद प्राप्त किया।
डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा के प्रधान बंटी कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। नगर कीर्तन ने लोगों ने भारी संख्या में शामिल होकर इसका सफलता पूर्वक आयोजन भी करवाया है। उन्होनें इस मौके पर यह भी बताया कि संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी के समतामूलक विचार, सामाजिक न्याय व करूणा का संदेश आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणी गुरू रविदास जी की शिक्षाएं सर्व समाज के लिए हैं एवं उनकी शिक्षाओं एवं आदर्शों को अपने जीवन में धारण करके अपना जीवन को पुण्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संत महापुरूषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाकर उनका सम्मान करने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आज गांव उमरी में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की हैं।
नगर कीर्तन मोतीनगर श्री गुरू रविदास मंन्दिर से शुरू होकर कचैहरी चौक, मानव चौक, जलबेड़ा रोड, डीडब्लयूएस कॉलोनी, सिंघावाला, बादशाही बाग, सोनिया कॉलोनी, रणजीत नगर से होते हुए वापिस श्री गुरू रविदास मन्दिर में आकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन के दौरान संगतों में उत्साह एवं खुशी देखी गई तथा सर्व समाज के लोगों ने नगर कीर्तन में शामिल होकर इसकी भव्यता को बढ़ाने का काम किया हैं।
इस अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सभा के प्रधान बंटी कुमार, उप प्रधान बंसी लाल, चेयरमैन राजपाल सूबेदार, कोषाध्यक्ष भीमराय, ऑडिटर संजीव कुमार, सचिव संदीप राठौर के साथ-साथ श्रद्धालु मौजूद रहेेंगे।
#GuruRavidasJayanti #AmbalaNews #SantRavidas649 #NagarKirtan #SocialEquality #HaryanaGovernment #NayabSaini #DalitEmpowerment #SpiritualIndia #AmbedkarSabha #AmbalaEvents