13/02/26

शहजादपुर के रच्छेड़ी गांव में कल लगेगा जिला स्तरीय किसान मेला, आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी

अम्बाला, 13 फरवरी (अभी) : उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला जसविन्द्र सिंह ने पे्रस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने हेतू राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत 14 फरवरी 2026 को जिला अम्बाला में गांव रच्छेड़ी (नजदीक पशु चिकित्सालय) खण्ड़ शहजादपुर में प्रात: 10 बजे जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया जाना है।


सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया जाता है कि 14 फरवरी को गांव रच्छेड़ी (नजदीक पशु चिकित्सालय) खण्ड़ शहजादपुर में प्रात: 10 बजे भारी संख्या में पंहुचने का कष्ट करें । जिसमें कृषि विभाग में क्रियान्वन विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, प्राकृतिक खेती व मेरी फसल मेरा ब्यौरा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी व अन्य कृषि संबंधित प्रर्दशनी का आयोजन भी किया जाएगा।

#KisanMela #AmbalaAgriculture #FarmerAwareness #CropDiversification #SmartFarming #PMKisan #FasalBimaYojana #NaturalFarming #HaryanaFarmers #RachehriVillage #AgricultureExhibition

Previous

होली पर वैष्णो देवी भक्तों को सौगात: नई दिल्ली और कटरा के बीच दौड़ेंगी विशेष ट्रेनें

Next

महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर सूर्य नमस्कार अभियान का समापन: देव गुरुकुल दिनारपुर में सैकड़ों बच्चों ने किया योगाभ्यास