13/03/26

अम्बाला के 46 हजार से अधिक किसानों के खातों में पहुँचे 9.35 करोड़ रुपये: पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 22वीं किस्त

अम्बाला, 07 मार्च (अभी) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आज कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला द्वारा कृषि सदन अम्बाला शहर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान जिला अम्बाला के कुल 46,760 लाभार्थी को 9.35 करोड की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई है। इससे पहले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना के अंतर्गत 22वीं किस्त गुवाहाटी, असम से तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जारी की गई।


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सिंह सैनी ने बताया कि जिला अम्बाला के कुल 46,760 लाभार्थी को 9.35 करोड की राशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गई। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। इस योजना से जिले के किसानों को खेती से संबंधित कार्यों में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई 22वीं किस्त से जिले के किसानों को काफी लाभ मिलेगा और वे इस राशि का उपयोग कृषि कार्यों में कर सकेंगे।


उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी करवाएं ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके और वे इस योजना का लाभ उठा सकें। उन्होने यह भी बताया कि किसानों के हित में जो कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है उस बारे विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी मनजीत कौर, एसडीओ अम्बाला अंजली राणा, कृषि विभाग से सिमरण जस, राजेश अग्रवाल, सुरज भानपोरिया, एपीपीओ शेखर जिंदल के साथ-साथ किसान मौजूद रहे।

#PMKisan #AmbalaNews #FarmerWelfare #NarendraModi #NayabSinghSaini #AgricultureUpdate #DBT #KisanSammanNidhi #HaryanaAgriculture #RuralEconomy #danikkhabar

Previous

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी में युवा सम्मेलन की तैयारी तेज, स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने दिए निर्देश

Next

हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों पर कोई सरकारी बकाया नहीं: रिटर्निंग ऑफिसर