15/06/25

पुणे में बड़ा हादसा: कुंदमाला में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहा, 6 सैलानियों की मौत, 38 को बचाया गया

नई दिल्ली, 15 जून (अभी): महाराष्ट्र में जारी बरिश के बीच पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है. इस हादसे में 25-30 सैलानियों के बह जाने की खबर सामने आई है. पुल ढहने के तुरंत बाद राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. जिसके बाद नदी से 6 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. हालांकि अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे में इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. NDRF की दो टीम मौके के लिए राहत-बचाव कार्य में जुटी है. अभी तक यहां से 38 लोगों को बाहर निकाला गया है. घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में हादसे की भयावहता साफ नजर आ रही है. 

रविवार होने के कारण पर्यटकों की भीड़ थी, इसलिए आशंका है कि पुल ढह गया और कई पर्यटक इंद्रायणी में डूब गए. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, ग्रामीण और आपदा राहत कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है.

कुंड मळा के एक किनारे से दूसरे किनारे तक जाने के लिए एक पुल बनाया गया था. यह पुल काफी पुराना था. रविवार को यहां सैलानियों की बड़ी भीड़ थी. उसी समय अचानक दोपहर बाद पुल गिर गया. रविवार होने की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक वहां मौजूद थे. कुछ लोग पुल पर खड़े थे, तभी अचानक पुल गिर गया और यह हादसा हो गया

सीएम फडणवीस ने आयुक्त से की बात, राहत-बचाव तेजी से चलाने का निर्देश

पुणे में पुल गिरने के घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संभागीय आयुक्त, तहसीलदार पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने राहत-बचाव कार्य को तेजी से चलाते हुए हताहतों को बचाने का निर्देश दिया है. इस घटना में कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. NDRF फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है. कुछ लोगों के पानी में बह जाने की आशंका है, लेकिन अभी तक मौतों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन लोगों को बचाने के लिए संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहा है.

Previous

सादे कपड़ों में सरकारी बंदूक से नागरिक की हत्या करना पुलिस की ड्यूटी का हिस्सा नहीं; मुकदमा चलाने के लिए CrPC की धारा 197 की मंजूरी की जरूरत नहीं : सुप्रीम कोर्ट

Next

'जैसे मैंने भारत-पाकिस्तान में समझौता करवाया, वैसे ही इस्राइल-ईरान के बीच भी शांति ला सकते हैं', संघर्ष पर बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप