01/04/25

हत्या के मामले में वांछित 50 हजार रूपये का उद्घोषित मुख्य अपराधी गिरफ्तार

अम्बाला, 01 अप्रैल (अभी): 26 फरवरी 2022 को थाना बलदेव नगर क्षेत्र मिशन अस्पताल अम्बाला शहर में गोली काण्ड में हुई हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक महिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दिनांक 31 मार्च 2025 को पचास हजार रूपये के उद्घोषित मुख्य अपराधी बिक्रम कौशल उर्फ बन्टी निवासी क्रास रोड अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 07 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपी हत्या के मामले में फरार था। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, आर्मज एक्ट व अन्य 12 मामले दर्ज है। पुलिस रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।    


इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता महिला ने 26 फरवरी 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 फरवरी 2022 को मिशन अस्पताल अम्बाला शहर में आरोपी बंटी, विकास व आरोपी महिलाओं ने उसके पुत्र अमन उर्फ गप्पू पर साजिश के तहत जानलेवा हमला करवाया और आरोपी बंटी ने गोली मार कर उसके पुत्र की हत्या कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और हत्या के मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले में एस0आई0टी0 का गठन किया था। मामले में संलिप्त अब तक 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous

5 अप्रैल को साईक्लोथोन यात्रा - 2.0 का जिला हिसार से आगाज किया जाएगा

Next

अम्बाला उपायुक्त ने केन्द्रीय कारागार अम्बाला के मुलाकात कक्ष, महिला वार्ड, जेल अस्पताल, व अन्य स्थानों का निरिक्षण किया