04/03/25

होली पर चलेंगी 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें, चंडीगढ़-गोरखपुर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

चंडीगढ़, 04 मार्च (अभी): महाकुंभ खत्म होते ही रेलवे अब होली पर विशेष ट्रेनों के संचालन में जुट गया है। इसके तहत ही रेलवे ने सोमवार शाम को विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी है कि पांच जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन होली के लिए किया जाएगा।

इसमें पहली ट्रेन चंडीगढ़ से गोरखपुर, दूसरी मऊ से अंबाला कैंट, तीसरी गोरखपुर से अमृतसर, चौथी नई दिल्ली से कटरा और पांचवीं ट्रेन कटरा से बनारस के बीच चलेगी। रेलवे ने ट्रेनों के संचालन की तारीख व समय सारिणी की भी घोषणा कर दी है। इस संबंध में कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों से बात करने के बाद अमर उजाला में प्रमुखता से समाचार को प्रकाशित किया गया था।

Previous

हरियाणा : आगामी बजट पर महत्वपूर्ण सुझावों के साथ दो दिवसीय "बजट-पूर्व परामर्श" का हुआ समापन

Next

लेन ड्राईविंग (बाँई लेन) के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 26 भारी वाहनों के चालान