28/03/25

हिमाचल में ताबड़तोड़ तबादले, 4 IPS अधिकारी बदले गए; ज्ञानेश्वर सिंह बने CID चीफ

हिमाचल, 28 मार्च (अभी): हिमाचल सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) क्राइम के पद पर तैनाती दी है। सरकार ने उन्हें विशेष कार्य बल (स्पेशल टास्क फोर्स) का जिम्मा भी सौंपा है।

इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे वर्ष 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह को सरकार ने एडीजीपी सशस्त्र पुलिस एवं प्रशिक्षण के पद पर नियुक्ति दी है।

नशे के सरगनाओं की कमर तोड़ेगी स्पेशल टास्क फोर्स

नशा कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया है। एसटीएफ पुलिस अधीक्षकों के नेतृत्व में धर्मशाला, परवाणू और मंडी में काम करेगी। इसका मुख्यालय शिमला में होगा। यह टास्क फोर्स नियमित रूप से सरकार को कार्य की रिपोर्ट भी देगी।

इसमें पुलिस विभाग के साथ अन्य विभागों के कर्मी शामिल होंगे। स्पेशल टास्क फोर्स को विशेष प्रशिक्षण और डेडिकेटेड कमांडो फोर्स के साथ तैयार किया जाएगा। स्पेशल टास्क फोर्स के मुख्य उद्देश्यों में नशीली दवाओं की तस्करी के नेटवर्क को बाधित करना और नष्ट करना होगा।

Previous

‘‘हरियाणा विधानसभा में राज्य का (जय जय जय हरियाणा, जय जय जय हरियाणा) बेहतरीन गीत प्रस्तुत किया गया है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

हिमाचल : नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जाएगा पाठ्यक्रम, पहली से पांचवीं कक्षा तक का बदलेगा सिलेबस