अम्बाला : 28 मार्च तक जमा होंगे ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए दस्तावेज
अम्बाला, 25 मार्च (अभी): सहायक कृषि अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि जिन किसानों ने ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे।
उन सभी आवेदित किसानों को अवगत करवाया जाता है कि जो दस्तावेज आवेदन के लिए विभागीय पोर्टल पर अपलोड किए गए थे, वह सभी दस्तावेज सहायक कृषि अभियंता अम्बाला के कार्यालय में 28 मार्च 2025 दिन शुक्रवार तक जमा करवाना सुनिश्चित करें।
आवेदित किसानों के दस्तावेजों की जांच करके स्कीम के दिशा-निर्देशों के अनुसार उनकी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी व दस्तावेज जमा न करवाने वाले किसानों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी कार्य दिवस पर सहायक कृषि अभियंता व उप कृषि निदेशक अम्बाला के कार्यालय में सुबह 9 से सांय 5 बजे तक संपर्क कर सकते है ।
Previous
कुरुक्षेत्र में होगा 41वां राज्य पशु प्रदर्शनी का आयोजन,
Next