28/07/26

दैनिक खबर: आज 28 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

बॉम्बे हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी:

दोनों पार्टनर कमाते हैं तो घर और बच्चे की पढ़ाई का खर्च भी दोनों को उठाना चाहिए; पति का मासिक गुजारा भत्ता ५० हजार से घटाकर किया २५ हजार।

कई राज्यों में भारी बारिश से आफत:

हिमाचल में बाढ़ और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा स्थगित; दिल्ली में जलभराव तो चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से छात्रा की मौत।

प्रियंका का प्रह्लाद जोशी पर कमेंट, संसद में हंगामा:

संसद में पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा: प्रियंका गांधी के बयानों पर सत्ता पक्ष ने जताया कड़ा एतराज; रिजिजू और दुबे ने सबूत मांगने के साथ माफी की उठाई मांग।

चेन्नई एयरपोर्ट पर सुबह पीक आवर्स में मचा हड़कंप:

गेट बंद रहने से फंसे सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय यात्री, लगीं लंबी कतारें; लंदन, दुबई और सिंगापुर जाने वाली १७ उड़ानों पर पड़ा असर।

महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में परोसे जाएंगे इडली-सांभर, पायसम:

महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब परोसा जाएगा दक्षिण भारतीय भोजन: हर मंगलवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं को मिलेगा सांभर-इडली और पोंगल का प्रसाद; सावन के महीने में दी जाएगी फलाहारी थाली।

पीओके विधानसभा चुनाव के दौरान भड़की हिंसा:

सुरक्षा बलों की गोलीबारी में १९ लोगों की मौत, कई घायल; भारत ने चुनावों को खारिज कर कहा- अवैध कब्जे को छिपाने की कोशिश कर रहा पाकिस्तान।

जापान के कुमामोटो में ६.८ तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप:

शॉपिंग मॉल की मंजिल ढहने से ५० से अधिक लोगों के फंसने की आशंका; डेढ़ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के दिए गए निर्देश।

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव को लेकर ईरान की बड़ी पहल:

सऊदी अरब और ओमान के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बात; अमेरिकी हमलों के बाद बिगड़े हालात संभालने और कूटनीतिक कोशिशें तेज करने पर जोर।

मिडिल ईस्ट में मंडराया नई जंग का खतरा:

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच फिर भड़का यमन युद्ध; हूतियों ने सऊदी अरब और रेड सी में किए हमले, सऊदी गठबंधन ने भी शुरू की एयरस्ट्राइक।

कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली में नगर निगम ने बढ़ाई चौकसी:

एमसीडी ने शिविरों की सुरक्षा और सफाई के दिए निर्देश; अतिक्रमण हटाने और अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई के जारी हुए आदेश।

RHFL-RCFL मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झुनझुनवाला की जमानत अर्जी पर ईडी को नोटिस: 

रिलायंस बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अमिताभ झुनझुनवाला ने दाखिल की जमानत अर्जी: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस, मामले की अगली सुनवाई ३ अगस्त को होगी।

पाक-ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल के दो और गुर्गे दिल्ली में गिरफ्तार,

पाक-आईएसआई समर्थित टेरर मॉड्यूल और हथियार तस्करी गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने सब-मशीन गन और पिस्तौल की बरामद; अब तक १६ आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार।

पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट पर छिड़ी बहस:

सिंगर रेशम सिंह अनमोल की डेढ़ करोड़ की डिफेंडर का फ्यूल पंप खराब; ई२० के बजाय हाई-स्पीड पेट्रोल ढूंढने में आ रही भारी परेशानी।

हरियाणा कैबिनेट मीटिंग में २२ अहम एजेंडों को मिली मंजूरी:

अग्निवीरों को भर्ती में २० फीसदी आरक्षण; इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की खरीद पर टैक्स छूट और प्रॉपर्टी टैक्स का नया फार्मूला लागू।

रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों का कमाल:

तीन साल के मासूम के फेफड़े से बिना चीरा लगाए निकाला लोहे का पेंच; नारनौल निवासी बच्चे की बची जान, वीसी ने सफल ऑपरेशन पर जताई खुशी।

हरियाणा की शर्मिला को कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल:

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में जीता गोल्ड: पोलियो और व्यक्तिगत संघर्षों को पछाड़ रचा इतिहास; कभी हरियाणा रोडवेज की पहली महिला कंडक्टर बनकर बटोरी थीं सुर्खियां।

विकास परियोजनाओं में देरी पर हरियाणा सरकार का कड़ा रुख:

स्टाफ की कमी का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकेंगे अफसर; मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने जारी की सख्त गाइडलाइंस।

सीआईए अंबाला पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक:

४.४० लाख रुपए नकदी और तीन गाड़ियों संग चार आरोपी गिरफ्तार; एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर कार्रवाई के बाद आरोपियों को भेजा जेल।

अंबाला में ई-रिक्शा चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार:

महेश नगर थाना पुलिस ने सूर मंडी निवासी साहिल को किया काबू, चोरी का वाहन बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।

अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:

आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Previous

दैनिक खबर: आज 29 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

दैनिक खबर: आज 28 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार