दैनिक खबर: आज 26 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को किया संबोधित:
'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीरों को किया नमन: साइंस ओलंपियाड में भारतीय युवाओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना; बोले- हमारे युवा पूरी दुनिया में भारत का नाम कर रहे हैं रोशन। वहीं अम्बाला छावनी में पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज: कारगिल के वीरों को किया नमन, उपलब्धियों का किया जिक्र; भूजल स्तर सुधारने के लिए बारिश की एक-एक बूंद सहेजने का किया आह्वान।
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी:
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और लाठीचार्ज को लेकर पूछे दो तीखे सवाल; सिक्योरिटी फोर्स पर छात्रों को बर्बरता से पीटने का भी लगाया गंभीर आरोप।
2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया:
राजनीति के बढ़ते भ्रष्टाचार और ढलती उम्र का हवाला दिया; बोले- चुनाव से दूरी के बावजूद राजनीति में सक्रिय रहकर उठाते रहेंगे जनता के मुद्दे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 'वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम २०२६' के प्रतिभागियों से की बातचीत:
कहा- सीमावर्ती गांव समृद्ध होंगे तभी मजबूत होगी राष्ट्र की सुरक्षा और विकास; युवाओं की भागीदारी को बताया विकसित भारत का मूल मंत्र।
मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट:
बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी; असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर, उत्तर भारत में ३१ जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर बड़ा हमला रोका:
सैन्य सलाहकारों ने मिसाइल भंडार में कमी और सैनिकों की सुरक्षा पर जताई थी चिंता; द न्यूयॉर्क टाइम्स और एक्सियोस की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा।
नेपाल सरकार का बड़ा फैसला:
भारतीय और नेपाली नागरिकों को २५,००० रुपये तक के २०० व ५०० के भारतीय नोट ले जाने की दी अनुमति; पुराने ५००-१००० के नोटों पर प्रतिबंध रहेगा जारी।
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीषण हादसा:
भीड़ में घुसी अनियंत्रित वैन, एक व्यक्ति की मौत और १६ घायल; पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार, मामले की जांच जारी।
नेपाल के प्रधानमंत्री पर सुप्रीम कोर्ट को प्रभावित करने के आरोप:
तीन अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने जारी किया संयुक्त बयान; तीन वरिष्ठ न्यायाधीशों पर इस्तीफा देने के दबाव का दावा।
दिल्ली महिला आयोग को मिला नया नेतृत्व:
भाजपा नेता लता गुप्ता बनीं अध्यक्ष; स्वाति मालीवाल के इस्तीफे के बाद से करीब ढाई साल से खाली पड़े पद पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने की नई नियुक्तियों की घोषणा।
चेक बाउंस मामले में महिला की अपील खारिज:
राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरकरार रखी ट्रायल कोर्ट की सजा; कोर्ट ने कहा- सुनवाई के दौरान नदी की धारा की तरह लगातार बदलता रहा आरोपी का बचाव।
प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हो रहे लोग:
नांगल देवत गांव में डीडीए के गहरे खुले नाले को लेकर आरडब्ल्यूए ने कई बार चेताया; शिकायत के बावजूद बाउंड्री वॉल न बनने से मंडरा रहा बड़ा खतरा।
DU Admission 2026:
दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की स्नातक प्रवेश के लिए सीएसएएस दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची: २४,८१४ अभ्यर्थियों को मिली नई सीट, जबकि ३०,६८२ छात्रों को उच्च वरीयता वाले कॉलेज और पाठ्यक्रमों में मिला अपग्रेड।
पीएम मोदी सच्चे लोकतांत्रिक हैं, उन्होंने बच्चों की भावनाएं समझीं: ऊर्जा मंत्री अनिल विज;
'आप' पर साधा निशाना, बोले- दूसरों से इस्तीफा मांगने वालों को अपनी जेब में भी इस्तीफा रखना चाहिए,
महेंद्रगढ़ में पुलिस का ‘ऑपरेशन आक्रमण’:
सर्च अभियान के तहत १९ आरोपी, ७ पीओ व मोस्ट वांटेड गिरफ्तार; २३७ वाहनों के चालान किए, एक गुमशुदा लड़की को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
पेपर लीक प्रदर्शन के बाद हरियाणा में धरपकड़ तेज:
रोहतक में स्कूली बच्चों से धरना करवाने के आरोपी किसान नेता उमेद सिंह को पुलिस ने पकड़ा; जानकारी न मिलने पर पुलिस थाने पहुंचे यूनियन के नेता।
हरियाणा में मानसून सुस्त: आज किसी भी जिले में अलर्ट नहीं, बढ़ी उमस;
२८ और २९ जुलाई से पूरे प्रदेश में भारी बारिश, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी।
पानीपत के पार्क अस्पताल में गलत ऑपरेशन से महिला की मौत:
पैर फ्रैक्चर में भर्ती मरीज को बिना अनुमति डाला स्टंट, आयुष्मान कार्ड धारक परिजनों का फर्जी हस्ताक्षर व धमकी देने का गंभीर आरोप।
अंबाला मॉडल स्कूल में पांच दिवसीय सिविल डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का समापन:
विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, आग बुझाने व सीपीआर की दी जानकारी; प्राचार्या ने प्रशिक्षण को बताया हर नागरिक के लिए बेहद जरूरी।
अंबाला नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई:
२८ नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा; प्राचार्य अजय कुमार ने वेबसाइट पर फॉर्म भरने की दी जानकारी।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
28 जुलाई, 2026 को पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी सुनवाई।
Next