02/04/25

पंजाब में कल चक्का जाम, पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए

पंजाब, 02 अप्रैल (अभी): पंजाब में एकबार फिर से पनबस और पीआरटीसी बसों के पहिए थम जाएंगे। वीरवार को पनबस और पीआरटीसी मुलाजिमों ने हड़ताल का एलान कर दिया है। बसों की हड़ताल पूरे पंजाब में की जाएगी। इससे बस यात्रियों की टेंशन बढ़ गई है। 


मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे पीआरटीसी और पनबस के मुलाजिमों ने वीरवार को पूरे पंजाब में दो घंटे तक चक्का जाम करने का एलान किया है। वीरवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे पंजाब में करीब 2500 बसों का चक्का जाम होगा। जिस कारण कई लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान प्राइवेट बसें चलती रहेंगी। इसके अलावा मुलाजिमों ने एलान किया है कि अगर उनकी मांगे पर कोई विचार नहीं किया जाता है तो सात, आठ और नौ अप्रैल को तीन दिन की हड़ताल की जाएगी।

मुलाजिम संस्था के शमशेर सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर पनबस और पीआरटीसी के मुलाजिम पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार के साथ बैठकें भी जारी हैं। बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। नए-नए फरमान लाए जा रहे हैं। कच्चे मुलाजिमों को पक्का नहीं किया जा रहा है। उन्हें हर बार आश्वासन दे दिया जाता है कि उनकी मांगे जल्द मानी जाएगीं, लेकिन अमल नहीं किया जा रहा। 

Previous

विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में आगे बढ़ रही हिमाचल सरकार

Next

डॉ. पूनम गुप्ता बनीं आरबीआई की नई डिप्टी गवर्नर, 3 साल के लिए हुई नियुक्ति