24/03/25

अम्बाला : यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेवनगर में  25 मार्च 2025 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण

अम्बाला, 24 मार्च (अभी) - बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर कें यूएचबीवीएन कार्यालय में 25 मार्च 2025 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।

Previous

अम्बाला : सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है

Next

लेन ड्राईविंग के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 27 भारी वाहनों के चालान