दैनिक खबर: आज 23 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
भ्रामक विज्ञापनों और झूठे दावों पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन:
नेस्ले, पेप्सिको और कोका-कोला समेत कई प्रमुख फूड ब्रांड्स को जारी किए करीब 150 नोटिस; नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई।
ओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा:
बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास लौह अयस्क से लदा मालवाहक जहाज डूबा: 24 क्रू में से 2 सुरक्षित बचाए गए, 22 लापता की तलाश में जुटा भारतीय तटरक्षक बल।
राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा:
राहुल गांधी का मनुस्मृति और पितृसत्तात्मक सोच पर तीखा हमला: बोले- 'पिता, पति या बेटे से नहीं होती महिला की पहचान'; पुणे के कार्यक्रम में कही यह बात।
मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरी, 2 मौतें:
मुंबई के भुलेश्वर में ले जाई जा रही 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा पंडाल से पहले गिरी: दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल; संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी।
वाराणसी के सभी घाट डूबे, छतों पर आरती-अंतिम संस्कार:
यूपी में बारिश से नदियां उफान पर, वाराणसी में घाट डूबे: 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; वहीं राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून, गर्मी और उमस से पारा 40° के
पाकिस्तान ने पत्रकार को आतंकी लिस्ट में डाला:
PoK में विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार दानिश इरशाद को पाकिस्तान ने 'फोर्थ शेड्यूल' में डाला: बिना किसी अदालती आदेश या आतंकी आरोप के हुई कार्रवाई; 10 साल से कर रहे थे क्षेत्र की स्वतंत्र पत्रकारिता।
ट्रम्प ने कनाडा पर 50% टैरिफ लगाया:
कनाडा पर अमेरिका का कड़ा एक्शन: बातचीत बेनतीजा रहने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने $20 अरब के कनाडाई सामान पर लगाया 50% टैरिफ।
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 8 नवंबर को मनाया जाएगा 'दीवाली डे':
स्टेट असेंबली ने प्रस्ताव पारित कर लोगों से जश्न में शामिल होने की अपील की; भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रति जताया सम्मान।
पहाड़ों पर आतिशबाजी से भड़का चीन :
चीन ने तिब्बत के रास्ते एवरेस्ट चढ़ाई पर लगाई रोक: आतिशबाजी और परमिट भ्रष्टाचार की जांच के बाद लिया फैसला, विदेशी पर्वतारोहियों के रद्द हुए अभियान।
जापान के द्वीप पर जहरीले सांपों को मारने का प्लान पड़ा भारी:
जापान के द्वीप से 'छोटे भारतीय नेवलों' का पूरी तरह सफाया: दशकों चले निगरानी अभियान के बाद अमामी ओशिमा से इस जीव के उन्मूलन की हुई आधिकारिक घोषणा।
PMLAके तहत गिरफ्तारी पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:
कहा- मूल एफआईआर की सुरक्षा से नहीं मिलेगा मनी लांड्रिंग मामले में सीधा लाभ; आरोपी महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज।
मोती बाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत :
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन स्थित ओयो होटल में संदिग्ध हाल में मिली महिला की लाश: पंखे से लटका मिला शव, पहचान में जुटी पुलिस; पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रक्षा बंधन और ओणम पर निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन :
त्योहारों के मौसम में ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत: हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी मिलेगा सीधा फायदा।
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप:
उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, वाराणसी में घाट डूबे: 13 जिलों में बाढ़ जैसे हालात; वहीं राजस्थान में थमा मानसून, गर्मी और उमस से पारा 40° के पास।
HTET में 16.57% अभ्यर्थी पास:
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम जारी, 16.57 प्रतिशत रहा रिजल्ट: 31 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए सफल; पिछले 10 वर्षों में दर्ज किया गया सबसे शानदार प्रदर्शन।
सोनीपत की सरकारी यूनिवर्सिटी में जेन-Z प्रोटेस्ट:
सोनीपत की DCRUST यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप: कार्रवाई की मांग को लेकर दो दिन से धरने पर बैठे छात्र, अभिभावकों ने दिया आंदोलन में शामिल होने का अल्टीमेटम।
पार्क में झूले से लटका मिला 10वीं का स्टूडेंट:
सोनीपत में चार दिन से लापता 10वीं के छात्र का शव पार्क में झूले से लटका मिला: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, स्कूल में शिक्षक द्वारा पिटाई का लगाया आरोप।
महेंद्रगढ़ सीआईए ने नशा तस्कर अरेस्ट किया:
महेंद्रगढ़ में सीआईए पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आदलपुर बस अड्डे के पास से 5 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार; आकोदा खेल स्टेडियम के सामने ग्राहक का कर रहा था इंतजार।
युवा सांसद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग:
अंबाला कैंट के स्कूल में युवा संसद प्रतियोगिता: विद्यार्थियों ने संसदीय प्रणाली का किया प्रदर्शन, लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता पर प्रस्तुत किए विचार।
शहीद मेजर अमित आहूजा की स्मृति में 51 यूनिट रक्तदान :
अंबाला शहर के डीएवी कॉलेज में रक्तदान शिविर: शहीद मेजर अमित आहूजा की 25वीं पुण्यतिथि पर आयोजन; पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने किया शुभारंभ।
अंबाला में सीवरेज और पानी का कनेक्शन लेना हुआ बेहद सस्ता:
10,500 की जगह अब मात्र 1500 रुपये फीस; असमर्थ उपभोक्ता 10 रुपये प्रतिमाह किस्त पर भी ले सकते हैं सुविधा।
अंबाला छावनी नगर परिषद का करदाताओं को बड़ा तोहफा:
31 अगस्त तक संपत्ति कर का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज में मिलेगी 75% की भारी छूट; ऑनलाइन सत्यापन के साथ उठाएं लाभ।
Previous
फरीदाबाद: कोर्ट परिसर की तीसरी मंजिल से किशोरी ने लगाई छलांग; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Next