23/09/26

दैनिक खबर: आज 23  सितंबर, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान:

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग, सांसदों के कार्यकाल समाप्त होने और इस्तीफों के चलते खाली हुई हैं सीटें

केंद्र सरकार का नया नियम:

टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू और कॉस्मेटिक्स जैसे पैकेटों पर शाकाहारी सामग्री के लिए हरा और मांसाहारी के लिए लाल या भूरा डॉट लगाना हुआ अनिवार्य

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला:

लखनऊ और उन्नाव में भारी बारिश के साथ सीतापुर में चौका नदी का पुल डूबा, राज्य के 41 जिलों में अलर्ट और केदारनाथ में तापमान माइनस 3 डिग्री दर्ज

रामबन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:

जिले में कार के अंदर से मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, मृतकों में हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब शामिल

लद्दाख में ग्लेशियर झील पर मंडराया खतरा:

द्रंग-द्रुंग ग्लेशियर के मुहाने पर बनी झील से पानी का रिसाव शुरू होने के बाद वैज्ञानिक कर रहे हैं रियल टाइम निगरानी

सूरत में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका :

संगिनी टेक्सटाइल मार्केट में 9 सितंबर की रात भीषण आग लगाने वाले आरोपी अकाउंटेंट विनोद पंडित सावले को सूरत क्राइम ब्रांच ने 10 हजार रुपये के बकाया वेतन को लेकर मालिकों से बदला लेने के लिए किया गिरफ्तार।

राष्ट्रपति ट्रम्प का कुछ देर में UN में भाषण:

संयुक्त राष्ट्र महासभा की जनरल डिबेट की शुरुआत आज न्यूयॉर्क में हो रही है, जिसमें 193 सदस्य देशों के नेता शामिल होंगे और ब्राजील के राष्ट्रपति के भाषण के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपना संबोधन देंगे।


नॉर्थ कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल का टेस्ट किया:

उत्तर कोरिया ने हाइपरसोनिक मिसाइल ह्वासोंग-11Ma का किया सफल परीक्षण, नेता किम जोंग उन ने कहा कि यह नया हथियार देश की युद्ध तैयारियों को मजबूत करेगा और दुश्मनों के लिए लाइलाज सिरदर्द साबित होगा।

अमेरिका की कल से ईरानी एयरलाइंस बंद कराने की धमकी:

अमेरिका ने ईरान की सभी एयरलाइंस को बंद कराने की धमकी देते हुए चेतावनी दी है कि 23 सितंबर से ईरानी विमानों को ईंधन या अन्य सुविधाएं देने वाली विदेशी कंपनियों को भी अमेरिकी डॉलर सिस्टम से बाहर किया जाएगा।

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में PTI के मंत्री को किडनैप किया:

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में पीटीआई के प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान के कथित अपहरण और मलाकंद में मंत्री शकील अहमद पर फायरिंग, 27 सितंबर को होने वाले विरोध मार्च से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज।

दिल्ली एयरपोर्ट के नियमों में बदला:

IGI अड्डे पर सुरक्षा और इमिग्रेशन प्रक्रिया में बड़ी चूक सामने आने के बाद नागरिक उड्डयन और गृह मंत्रालय ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब घरेलू उड़ानों से दिल्ली पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को नोडल टीमें खुद फिजिकली एस्कार्ट कर इमिग्रेशन काउंटर तक पहुंचाएंगी।

कड़कड़डूमा अदालत का फैसला:

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे की कथित साजिश के मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को कड़कड़डूमा अदालत ने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए चार से 10 अक्टूबर 2026 तक सात दिन की अंतरिम जमानत दी।

नबी करीम थाना पुलिस का बड़ा एक्शन:

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और मौके से आठ महिलाओं को पाबंद कर पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस अपडेट:

दिल्ली-पटना रूट पर विमानन कंपनी द्वारा सात दिनों के लिए दो प्रमुख उड़ानें रद्द करने के फैसले से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुरुक्षेत्र में धान खरीद के मुद्दे पर किसानों का प्रदर्शन जारी:

बराड़ा रोड पर शहीद उधम सिंह स्मारक के पास डटे किसान, डीसी के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद आज पुलिस से भिड़ंत और कल बुलाई गई महापंचायत।

हरियाणा प्रशासनिक फेरबदल:

राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए पांच आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के किए तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए।

पंचकूला नाइट क्लब फायरिंग:

अलिफ-लैला नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के मामले में एटीएस द्वारा सात लोगों की गिरफ्तारी, जिसमें खुलासा हुआ कि आरोपी अमेरिका से संचालित नेटवर्क और पाकिस्तान के ड्रोन से होने वाली नार्को-टेरर फंडिंग के लिए कर रहे थे काम।

गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:

गैंगस्टर कौशल चौधरी की नाहरपुर रूपा स्थित 150 गज जमीन पर बनी अवैध बहुमंजिला कोठी को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाह दिया।

अम्बाला में फसल अवशेष प्रबंधन योजना का सत्यापन:

फसल अवशेष प्रबंधन और आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से अम्बाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल की उपस्थिति में कृषि उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया गया।

अम्बाला में पराली प्रबंधन पर जोर:

जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन, पूर्व मंत्री असीम गोयल रहे मौजूद।

अम्बाला में लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक:

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अम्बाला शहर में ली मासिक बैठक, 12 में से 5 शिकायतों का हुआ मौके पर समाधान।


Previous

किसानों की समृद्धि ही हमारा संकल्प है: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Next

सेवा संकल्प अभियान में मध्यप्रदेश देश में प्रथम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव