04/04/25

प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा का रहेगा विशेष योगदान - मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 04 अप्रैल (अभी): मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपने निवास चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में अंबाला से आए सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने में हरियाणा का विशेष योगदान रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है और दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ है। अब भारत सुरक्षित, लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने वाला, तीव्र गति से विकसित होने वाला राष्ट्र बन रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सरकार उनके हितों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का विकास तेज गति से हो रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे  आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिली  है। ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से काम करके देश व प्रदेश में विकास कार्यों में बढ़ोतरी करेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बाबा साहब डॉ  भीम राव आंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हिसार में महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का उदघाटन और यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली की नई यूनिट का शिलान्यास करने आ रहे हैं। इस यूनिट पर 7272 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जो कि वर्ष 2028 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में यमुनानगर में पहुंचे। 

Previous

विशेष अभियान चला कर डेरा/ढ़ाणियों क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता

Next

रामनवमी पर प्रधानमंत्री तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे