आईपीएल 2025 के मैचों के लिए उत्तर प्रदेश के इकाना स्टेडियम में चल रही तैयारियां
उत्तर प्रदेश, 20 मार्च (अभी): आईपीएल के लिए इकाना स्टेडियम तैयार हो रहा है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने स्टेडियम, बीसीसीआई, यूपीसीए व अन्य संबंधित एजेंसियों और विभागाें के अफसरों के साथ स्टेडियम में बैठक की। बैठक में शामिल पुलिस अफसरों से सुरक्षा व्यवस्था की योजना तैयार की गई। मैचों के दौरान स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
इस बार आईपीएल के सात मैच इकाना में होंगे। ये मैच एक, चार, 12, 14 और 22 अप्रैल के साथ ही 9 व 18 मई को होने हैं। मैचों के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों आदि को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़ा इसके लिए डीएम ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बुक माई शो के प्रतिनिधियों से कहा कि मैच से पहले शामिल होने वाले दर्शकों की स्पष्ट संख्या जरूर उपलब्ध कराएं। जिससे क्राउड मैनेजमेंट उस आधार पर किया जा सके।