01/01/25

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण

चंडीगढ़,1 जनवरी (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में नववर्ष 2025 के कैलेंडर का अनावरण किया। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधान सभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा और मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी प्रदेशवासी मिलकर इस प्रदेश को प्रगति के पथ पर और गति से आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए नए वर्ष में हम नव संकल्प और नए उत्साह के साथ काम करेंगे। यह नया साल सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नव वर्ष में तीन गुणा गति के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करेगी और हरियाणा को सशक्त व समृद्ध राज्य बनाएगी।


Previous

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल

Next

छात्रा आत्महत्या मामले में ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर पलटवार, कहा “छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा है”