18/03/25

नारायणगढ़ में 20 मार्च को समाधान शिविर में उपायुक्त अजय सिंह तोमर सुनेगें समस्याएं, गांव मिर्जापुर में होगा रात्रि ठहराव कार्यक्रम

नारायणगढ़/अम्बाला, 18 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर 20 मार्च को एसडीएम कॉम्पलैक्स के कान्फ्रैस  हॉल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनेगें। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम शाश्वत सांगवान ने बताया कि समाधान शिविर प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या रख सकता है। इसके उपरांत उपायुक्त सांय 4 बजे गांव मिर्जापुर में सामुदायिक केन्द्र में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में भी लोगों की समस्याएं सुनेगें। इस मौके पर जिला के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेगें।

Next

अंबाला मंडल की बड़ी पहल: होली पर चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें; 122 फेरों के साथ यात्रियों का सफर होगा आसान।