अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट का डीयू में आगाज, 20 मार्च तक 16 विवि के बीच टक्कर
नई दिल्ली, 20 मार्च (अभी): दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज (महिला) टूर्नामेंट का आगाज मंगलवार से हुआ है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ(एआईयू) की ओर से इस तीन दिवसीय(18-20 मार्च) टूर्नामेंट की जिम्मेदारी डीयू को सौंपी गई है। टूर्नामेंट में देशभर से 16 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 96 खिलाड़ी शामिल हैं। डीयू के खेल परिसर स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में मंगलवार को इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। इस अवसर पर डीयू कल्चर काउंसिल के चेयरपर्सन अनूप लाठर बतौर मुख्य अतिथि व दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के प्रिंसिपल प्रो. राजीव चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
Previous
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने “एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक” की स्थापना के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 12 लाख रुपए जारी किए
Next