24/03/25

पानीपत से जींद सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 184 करोड़ रुपये की मंजूरी दी- कृष्ण लाल पंवार

चंडीगढ़, 24 मार्च - हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत जिले में विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पानीपत से जींद तक सड़क बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग से मंजूरी दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 184 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पानीपत से जींद तक नई सड़क बनाई जाएगी। पानीपत से दरियापुर मोड़ तक का हिस्सा चार लेन का होगा, जो पानीपत जिले के अंतर्गत आता है और इसके निर्माण के लिए 92 करोड़ रुपए पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं।

इसी प्रकार, जींद जिले के अंतर्गत दरियापुर मोड़ से जींद तक 10 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जिसके विकास के लिए 92 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, बिजली के खंभों को शिफ्ट करने और वन विभाग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 25.26 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

मंत्री ने आगे कहा कि उचित जल प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए जहां भी आवश्यक होगा, सड़क के किनारे सभी गांवों में जल निकासी व्यवस्था का निर्माण किया जाएगा।

Previous

छात्र संगठनों के प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- सभी यूनिवर्सिटी में आरआरएस के वाइस चांसलर

Next

पंजाब लाया जाएगा अमृतपाल सिंह, एनएसए बढ़ाने पर अभी नहीं आया फैसला