दैनिक खबर: आज 16 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
ISRO के 100 वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी या रिटायरमेंट लिया:
गगनयान जैसे अहम मिशनों के बीच इसरो के वैज्ञानिकों के इस्तीफे और वीआरएस पर लगी रोक, अंतरिक्ष विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश; पिछले दस महीनों में संस्थान छोड़ चुके हैं सौ से अधिक कर्मचारी।
पुरी में रथों पर बैठे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा:
ओडिशा के पुरी में तेज बारिश के बीच १० लाख भक्तों की मौजूदगी में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, तालध्वज रथ सबसे पहले आगे बढ़ा; अहमदाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच निकले गजराज।
कांग्रेस का पीएम को लेटर, कहा- सर्वदलीय बैठक बुलाएं:
कांग्रेस मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पेट्रोल में एथेनॉल का मुद्दा उठाएगी, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में परिसीमन बिल पर सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए पीएम को लिखा पत्र।
सुप्रीम कोर्ट बोला-9वीं में तीसरी भाषा का बोझ न डालें:
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को नौवीं से थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी लागू न करने की दी सलाह, कहा- इससे छात्रों का मानसिक तनाव बढ़ेगा; तीसरी भाषा की पढ़ाई कक्षा पांच या छह से ही शुरू कर देनी चाहिए।
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा खुलासा,
लातूर के कोचिंग संचालक ने कैमिस्ट्री के पेपर के लिए दिए थे ५ लाख रुपये; बरामद हस्तलिखित नोट्स के १११ प्रश्न एनटीए के मास्टर प्रश्नपत्र से मिले।
जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री के बाद अब रक्षामंत्री को भी हटाया:
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को छह महीने में पद से हटाया, फैसले के विरोध में कीव, ओडेसा और खारकीव समेत कई शहरों में युद्ध के बाद पहली बार भारी प्रदर्शन।
कनाडा में जंगल की आग के बीच फंसी ट्रेन:
कनाडा के ओंटारियो के जंगलों में लगी भीषण आग के बीच ट्रेन से टकराया जलता हुआ ट्रक, धुएं और नारंगी आसमान के बीच मौत के मुंह से सुरक्षित बचे रेलवे कर्मचारी; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिम के मद्देनजर भारत सरकार का बड़ा फैसला,
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की नई तैनाती पर लगाई रोक; समुद्री कंपनियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश।
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस को बड़ा झटका,
एजोव सागर में जहाजों की आवाजाही ठप होने से व्यापार प्रभावित; यूक्रेनी कमांडर का दावा, पिछले ९ दिनों में रूस के ११६ जहाजों को बनाया निशाना।
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की बड़ी कार्रवाई,
प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने तीन महिला पार्षदों निर्मला देवी, कृष्णा देवी और सुल्ताना आबाद को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अभी वजह साफ नहीं।
दिल्ली के हौज खास में आज ४८वीं जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी,
अरबिंदो मार्ग पर दोपहर दो से शाम सात बजे तक रहेगा डायवर्जन; लोगों को मेट्रो इस्तेमाल करने की सलाह।
दिल्ली कैंट स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के कारण आगामी तीन माह तक महेंद्रगढ़ जिले के यात्रियों को होगी परेशानी,
१५ जुलाई से अक्टूबर तक कई ट्रेनों का दिल्ली कैंट पर ठहराव रहेगा अस्थाई रूप से बंद।
दिल्ली में 650 करोड़ के दवा एवं चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले की सात अहम मूल फाइलें 'लापता',
ग्रेटर फरीदाबाद में तेज बारिश के दौरान दो जगहों पर सड़क धंसने के मामले: z
ठेकेदार पर एफएमडीए की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज; सेक्टर-८० और सेक्टर-८९ में यातायात ठप होने पर अधिकारियों ने रातभर संभाला मोर्चा।
हरियाणा के कैथल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,
पुलिस ने संचालक मोंटी समेत छह युवतियों को आपत्तिजनक हालत और केबिनों से लिया हिरासत में; कमरे से मसाज सामग्री और आपत्तिजनक सामान बरामद।
करनाल के धौलगढ़ में 10वीं के छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दलजीत समेत तीन गिरफ्तार,
दो नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए; पुलिस जांच में इंस्टाग्राम दोस्ती और प्रेम प्रसंग की रंजिश आई सामने।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जमकर हुआ हंगामा,
रजवंत कौर ने नीलकंठ शर्मा को जबरन खींचा; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
रोहतक के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य बत्रा की हार्ट अटैक से मौत,
बाथरूम में बेसुध गिरने के बाद डॉक्टरों ने 3 घंटे तक दिया सीपीआर; हाल ही में डांस का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल।
सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर गन्नौर के पास दर्दनाक सड़क हादसा,
कार का टायर बदल रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा; दो युवकों की मौके पर मौत और एक गंभीर रूप से घायल।
रेवाड़ी के बलदर सराय मोहल्ला में संपत्ति विवाद को लेकर सास और बहुओं के बीच जमकर चले चाकू,
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट और हमले का आरोप; घटना के दो वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी।
'नशामुक्त अम्बाला' अभियान के तहत सीआईए-२ की बड़ी कार्रवाई,
बदरी वाला बाबा मंदिर के पास बाइक सवार तस्कर दिगम्बर गिरफ्तार; कब्जे से ७१ ग्राम ४३० मिलीग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर।
अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आयोजित हुआ विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम,
पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने सीएचओ और नर्सिंग स्टाफ को दी गैर-संचारी रोगों की जांच और डेटा मैनेजमेंट की व्यावहारिक ट्रेनिंग; पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल रहीं मौजूद।
अम्बाला राय मार्किट पार्किंग में स्वच्छ भारत मिशन में चला विशेष स्वच्छता अभियान,
अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुद कचरा उठाकर की शुरुआत; 'स्वच्छता से स्वागत' को जीवनशैली बनाने की अपील।
अम्बाला शहर की सेंट्रल जेल का उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया निरीक्षण,
बैरकों, रसोई और सुरक्षा कंट्रोल रूम का लिया जायजा; कंप्यूटर प्रशिक्षण और 'जेल रेडियो' जैसी सुधारात्मक पहलों की विशेष सराहना की।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
काम में लापरवाही का आरोप, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जनस्वास्थ्य विभाग के फोरमैन व तीन ट्यूबवेल आपरेटरों के विरुद्ध जांच के निर्देश दिए
Next