17/05/25

पंजाब में 15 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, बब्बर खालसा से जुड़े आतंकियों की तलाश तेज

पंजाब, 17 मई (अभी): नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को पंजाब में आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में 15 ठिकानों पर रेड की। एनआईए की टीमों ने रेड कर आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल व डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए हैं।



एनआईए ने यह रेड दिसंबर 2024 में गुरदासपुर स्थित पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड अटैक मामले में की। एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि यह रेड बीकेआई चीफ हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, हैंडलर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियां और उसके साथी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के नेटवर्क से जुड़े गुर्गों की धरपकड़ के लिए की है।


गौरतलब है कि एफबीआई ने सैक्रामेंटों में बीकेआई के मेन हैंडलर पासियां को गिरफ्तार किया था। एफबीआई के साथ भारतीय एजेंसियां व एनआईए लगातार संपर्क में हैं। एफबीआई की पूछताछ में पासियां ने जो इनपुट उगले हैं, अब उन पर एनआईए एक्शन ले रही है, ताकि बीकेआई के पंजाब में फैले नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Previous

अमृतसर से चलने व आने वाली बीस ट्रेनें रद्द, 27 के रूट बदले

Next

देश के बहादुर सैनिकों ने साहस, निष्ठा और अनुशासन के साथ 'ऑपरेशन सिंदूर' को दिया अंजाम: मुख्यमंत्री