24/03/25

चंडीगढ़ पुलिस ने लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश किए गिरफ्तार, हेरोइन-ड्रग मनी और हथियार बरामद

चंडीगढ़, 24 मार्च (अभी): चंडीगढ़ पुलिस ऑपरेशन सेल ने लाॅरेंस बिश्नोई गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध हैं और वे उनके संपर्क में थ
 
एक गैंगस्टर, राहुल मोटूरिया, वंकट गर्ग से जुड़ा हुआ है, जो जनवरी 2025 में अंबाला में बीएसपी नेता हत्या मामले में शामिल था और हरियाणा में पांच लाख का इनामी है। ऑपरेशन में 190 ग्राम हेरोइन, चार करोड़ 90 लाख की ड्रग मनी, तीन पिस्तौल, दो कारतूस, एक फॉर्च्यूनर, एक वेंटो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 

Previous

कांग्रेस विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट, स्पीकर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

Next

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- केंद्रीय गृह मंत्री से प्राकृतिक आपदा के एवज में 9042 करोड़ जल्द जारी करने का अनुरोध किया