11/07/26

दैनिक खबर: आज 11 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

INS महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, स्वदेशी मिसाइल-सेंसर से लैस:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापट्टनम में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि को नौसेना में किया शामिल; आधुनिक हथियारों से लैस फ्रिगेट बढ़ाएगा समुद्री ताकत, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में विकसित होगी 'ड्रोन सिटी'।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को किया संबोधित:

सुनाया तीन दशक पुराना मफलर-कैप का किस्सा; कहा- हमारे लिए जनसंख्या नहीं बल्कि जनकल्याण की भावना और न्यूजीलैंड से सीखना मायने रखता है।

दतिया से आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर भड़के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक:

हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद पूरे जिले में बीएनएसएस की धारा १६३ लागू; भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय बोले- टिकट बदलने की परंपरा नहीं।

लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाई दुबई के विमान से टकराया पक्षी:

पायलट की सूझबूझ से कराई गई सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग; सभी १६३ यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित, जांच के लिए पार्किंग बे में खड़ा किया प्लेन।

पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा:

५२ सदस्यीय पहला दल लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत पहुंचा; चीनी सुरक्षा एजेंसियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद दिया प्रवेश, दूसरा दल भी सुरक्षित गुंजी पहुंचा।

वियतनाम में टूरिस्ट बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत:

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी बोट पलटने से १५ भारतीयों की मौत, २१ लोगों को सुरक्षित बचाया गया; मृतकों में अधिकांश तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टूरिस्ट, बिना लाइफ जैकेट के थे सवार।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को सख्त चेतावनी:

कहा- हत्या की कोशिश की तो करेंगे सबसे बड़ा हमला; ईरान के खिलाफ १,००० मिसाइलें तैयार, इजराइल से १२ एफ-२२ फाइटर जेट वापस बुलाए।

हिजबुल मुजाहिदीन के डिप्टी चीफ शमशीर खान का बड़ा कबूलनामा:

पहली बार माना- कश्मीर के हर कब्रिस्तान में दफन हैं पाकिस्तानी आतंकी; आतंकवाद से इनकार करने वाले पाकिस्तान की खुली पोल।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का बड़ा एलान,

दिसंबर में भारत से बांग्लादेश लौटकर कोर्ट में करेंगी सरेंडर; अवामी लीग के कई सीनियर नेता भी करेंगे आत्मसमर्पण, शेख हसीना ने रॉयटर्स को दिया इंटरव्यू।

दिल्ली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़,

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हरियाणा-दिल्ली अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, ३६ कार्टन शराब और ऑल्टो कार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार; फतेहपुर बेरी थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू।


दिल्ली में फर्जी गोल्ड लोन रैकेट का भंडाफोड़,

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी सोने पर करोड़ों का गोल्ड लोन पास करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, कंपनी के गोल्ड अप्रेजर पंकज कुमार को किया गिरफ्तार; २०१४ से कर रहा था धोखाधड़ी।


DU में 4 वर्षीय ग्रेजुएशन के चौथे साल में बदला क्रेडिट सिस्टम;

डीयू ने स्नातक के चौथे वर्ष में रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप के क्रेडिट १२ से बढ़ाकर किए २०, अधिसूचना जारी; इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस ने दो कोर कोर्स हटाने का किया विरोध, शिक्षण कार्यभार घटने की जताई चिंता।



दिल्ली में 1 अगस्त से महिलाओं की फ्री बस यात्रा पर नया नियम:

दिल्ली में १ अगस्त से बिना 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' नहीं मिलेगी मुफ्त बस यात्रा, बंद होंगे कागज वाले पिंक टिकट; डीटीसी ने महिलाओं को कार्ड बनवाने के लिए शुरू किया विशेष अभियान।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का भिवानी दौरा,

प्राकृतिक चिकित्सालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का किया शुभारंभ; स्पष्ट रूप से कहा- पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल बोर्ड में नहीं होगा नागरिक अस्पताल का समायोजन।

हरियाणा कांग्रेस में संजय दत्त के प्रभारी बनते ही नया विवाद,

विधायक गोकुल सेतिया ने मंच पर बैठने की व्यवस्था पर उठाए सवाल; बिना नाम लिए अशोक तंवर पर साधा निशाना, नेतृत्व को दी संगठन संभालने की नसीहत।

शॉपकीपर ने बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया:

हरियाणा के सोनीपत में बच्चे को थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का दिल-दहला देने वाला वीडियो वायरल, बाइक बैटरी चोरी के शक में दुकानदार और उसके बेटे ने कैपेसिटर से लगाया करंट; पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पलवल में साइबर ठगी करने वाला अरेस्ट:

पलवल साइबर पुलिस ने फेसबुक पर सस्ते एसी बेचने और होम डिलीवरी का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार; कब्जे से फर्जी सिम और मोबाइल बरामद, बैंक खातों व यूपीआई से मंगवाता था रकम।

अम्बाला छावनी की SDM ने एसडी कालेज में बीएलओज के साथ की बैठक:

एसआईआर कार्य की समीक्षा कर १४ जुलाई तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र भरवाकर जमा करने के दिए कड़े निर्देश।

मानसून में जल भराव से निपटने के लिए फील्ड में तैनात जिला प्रशासन की टीमें:

उफान के बाद टांगरी-मारकंडा व घग्गर नदी का पानी उतरा; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीसी के जरिए दिए कड़े दिशा-निर्देश।

अम्बाला छावनी की SDM ने प्रशासनिक अधिकारियों व पार्षदों संग की बैठक;

टांगरी नदी में आए २५ हजार क्यूसिक पानी के बहाव की समीक्षा कर बाढ़ प्रबंधन के लिए दिए कड़े दिशा-निर्देश।

कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

नमस्कार

Next

खेल नीति और खिलाड़ियों की मेहनत से खेलों में देश का अग्रणी राज्य बना हरियाणा - खेल मंत्री गौरव गौतम