दैनिक खबर: आज 10 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

भारत में पहली बार होगा विदेशी क्रिकेट लीग का मैच,

१२ दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला; पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे पर की घोषणा।

पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को लिखा पत्र,

शास्त्रों के विपरीत अलग समय पर रथयात्रा निकालने के लिए इस्कॉन की आलोचना; जगन्नाथ मंदिर की प्राचीन परंपराओं की रक्षा करने की उठाई मांग।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक:

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी चूक, १२० की रफ्तार से दौड़ रहे काफिले के सामने अचानक आए तीन युवक; शिवगढ़ ब्रिज के पास दूसरी लेन से सुरक्षित निकले वाहन।

देशभर में 36 दिनों में पहुंचा मानसून, उत्तराखंड और यूपी सहित कई राज्यों में भारी बारिश का कहर;

लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री हाईवे पर फंसे १,००० यात्री, मलबे और हादसों में दबने से १० से अधिक लोगों की मौत।

भारत-चीन व्यापार की शुरुआत टली:

उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से छह साल बाद शुरू होने वाला भारत-चीन पारंपरिक व्यापार फिर टला, तकलाकोट में मंडी और दुकानें तैयार न होने से बढ़ी तारीख; गुंजी और नाबीढांग में नई तिथि का इंतजार कर रहे करीब १०० भारतीय व्यापारी।

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया:

अमेरिकी एमक्यू-९ ड्रोन को मार गिराया, होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल देने पर अमेरिका को दी चेतावनी; दूसरी ओर अमेरिकी सेंटकॉम ने मिसाइल और ड्रोन से ईरान के १७० से अधिक सैन्य ठिकानों पर किया भीषण हमला।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नए इमिग्रेशन नियमों की तैयारी,

एच-1बी और छात्र वीजा प्रक्रिया होगी और सख्त; अगस्त में आ सकता है प्रस्ताव, भारतीय पेशेवरों और छात्रों के लिए बढ़ेगी मुश्किल और लागत।

ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो करारा जवाब देंगे: होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल पर ईरान की अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी, कहा- हमले जारी रहे तो बाधित होगी वैश्विक अर्थव्यवस्था; दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने ईरान के १७० से अधिक सैन्य ठिकानों पर की बमबारी।

27 साल पुराना पाकिस्तानी बोइंग कार्गो विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त,

शारजाह से कराची आते समय हुआ था लापता; ओलमारा बंदरगाह के पास मिला मलबा, चालक दल के ५ सदस्यों की तलाश जारी।

सरकारी अस्पतालों में बेकार पड़े उपकरणों को लेकर हाई कोर्ट सख्त,

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में करोड़ों के चिकित्सा उपकरण बेकार पड़े रहने पर हाई कोर्ट सख्त; सभी अस्पतालों को ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश, जनता के पैसों की बर्बादी पर जताई कड़ी नाराजगी।

दिल्ली में जलभराव से निपटने को 200 टीमें तैनात,

८ इंच से ज्यादा पानी भरने पर अंडरपासों का बदला जाएगा रूट; सभी हॉटस्पॉट पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नालों की चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश।

दिल्ली के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू;

नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का सफर होगा आसान, राजीव चौक पर घटेगी यात्रियों की भीड़।

पाकिस्तान, नेपाल, दिल्ली में करता था हथियारों की सप्लाई;

आईएसआई के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला उत्तर भारत का बड़ा तस्कर सलीम पिस्टल गिरफ्तार; शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के सहयोगी पर क्राइम ब्रांच ने यूएपीए के तहत की बड़ी कार्रवाई, तिहाड़ से लिया रिमांड पर।

हरियाणा में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून,

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट; प्रदेश में छह दिनों के दौरान दर्ज हुई २७.७ एमएम वर्षा, सामान्य से करीब १२ फीसदी कम बरसे बादल।

रेवाड़ी-रींगस की 2 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई ट्रिप:

रेवाड़ी और रींगस के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ने से दक्षिणी हरियाणा के रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी अतिरिक्त सफर की सुविधा।

सोनीपत में अवैध खनन पकड़ने गई टीम पर हमला:

सोनीपत में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची विभाग की टीम पर खनन माफियाओं का हमला, मारपीट और छीना-झपटी के बाद दी जान से मारने की धमकी; दो के खिलाफ केस दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त।

रेवाड़ी में महिला से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त,

डीसी और एसपी को नोटिस जारी; १५ दिन में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, कार्रवाई न होने पर व्यक्तिगत रूप से तलब करने की चेतावनी।

झज्जर के बहादुरगढ़ में बदमाशों का दुस्साहस,

घर के बाहर टहल रहे २५ वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या; हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

अम्बाला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए घर-घर पहुंच रहे BLO,

उपायुक्त ने आमजन से की सहयोग की अपील; हस्ताक्षर युक्त एन्यूमरेशन फॉर्म १४ जुलाई तक संबंधित पोलिंग बूथ पर जमा कराने के निर्देश।

अंबाला के स्कूलों में 'हेल्थ एम्बेसडर' बने शिक्षक छात्राओं को दे रहे बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षा का पाठ;

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली विशेष ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच और पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कर रहे जागरूक।


नमस्कार।

Previous

पी.के.आर. जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कानूनी जागरूकता शिविर और मेगा वृक्षारोपण अभियान

Next

आज 10 जुलाई का इतिहास