अमृतसर पुलिस एनकाउंटर में 1 बदमाश ढेर, कांस्टेबल घायल, ठाकुरद्वार मंदिर पर किया था ग्रेनेड से हमला
पंजाब, 17 मार्च (अभी): पंजाब के अमृतसर में सोमवार को ठाकुरद्वार मंदिर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों का एनकाउंटर अमृतसर के राजासांसी इलाके में किया.
अमृतसर पुलिस के मुताबिक दोनों 15 मार्च को ठाकुरद्वार मंदिर की ईमारत में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था. अमृतसर पुलिस ने ग्रेनेड हमले के आरोपी गुरसिदक और विशाल को पकड़ने के लिए सोमवार को राजासांसी इलाके में एनकाउंटर को अंजाम दिया गया. एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से आरोपी गुरसिदक की मौत हो गई. अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे.
Previous
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा माइनिंग सेक्टर में लगातार सुधार और सरलीकरण
Next