25/03/25

शिमला में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का नया शेड्यूल जारी, 1 से 4 अप्रैल तक महिला, 5 से 11 अप्रैल तक पुरुष अभ्यर्थियों का होगा फिजिकल

हिमाचल, 25 मार्च (अभी): जिला शिमला में पुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष) भर्ती के तहत होने वाली शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। यह परीक्षा अब 1 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक पुलिस ग्राउंड भराड़ी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिमला की तरह से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की  गई है।  

इस परीक्षा का आयोजन सुबह 6 बजे पुलिस लाइन भराड़ी में किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि सभी उम्मीदवार अपने पहले से जारी किए गए प्रवेश पत्र साथ लाएं, क्योंकि नए प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। बिना प्रवेश पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Previous

हिमाचल : पंजाब में एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल 20 रूटों पर रहेगी बंद

Next

हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री को 2 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया