दैनिक खबर: आज 04 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
FSSAI का बड़ा फैसला:
डाबर इंडिया के शहद और गाय के घी समेत कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक; भ्रामक और '100%' दावों को बताया गुमराह करने वाला, 15 दिनों में मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट।
संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन:
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भारी हंगामा: लोकसभा से सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या 38 करने वाला बिल बिना चर्चा पास; राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 को मिली मंजूरी।
देशभर में भारी बारिश का कहर:
बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत; चमोली में लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे, अंबाला-झज्जर में जलभराव से सड़कें जलमग्न और दुकानों में घुसा पानी।
कश्मीर में टारगेट किलिंग रोकने की तैयारी:
कुलगाम में मजदूरों की हत्या के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन का बड़ा फैसला: घाटी में प्रवासियों के लिए बनाए जाएंगे सुरक्षित क्लस्टर; नए बाहरी मजदूरों का पुलिस वैरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य।
नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते:
तीन राज्यों के उपचुनाव परिणाम घोषित: बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते; एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा विजयी, नितिन नवीन का गढ़ ढहा।
अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले खाड़ी में बढ़ा तनाव:
कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर IRGC ने दागे तीन ड्रोन; ओमान तट के पास मालवाहक जहाज पर हुआ हमला, जांच में जुटी यूकेएमटीओ एजेंसी।
अमेरिका के 25 राज्य ट्रम्प के टैरिफ के खिलाफ कोर्ट पहुंचे,
डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ फैसले के खिलाफ 25 अमरीकी राज्यों का अदालत में रुख: 60 देशों पर लगाए गए अवैध टैरिफ को चुनौती; कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड में याचिका दाखिल, जताई देश में बढ़ती महंगाई की आशंका।
प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश नौरू ने बदला अपना आधिकारिक नाम:
संयुक्त राष्ट्र ने लागू किया नया नाम 'रिपब्लिक ऑफ नाओएरो'; सरकार ने अपनी मूल सांस्कृतिक पहचान और ऐतिहासिक विरासत को पुनर्स्थापित करने का लिया ऐतिहासिक फैसला।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला:
स्वात के पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके से आठ पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत, 22 घायल; आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली के दौरान संदिग्ध हमलावर ने खुद को उड़ाया।
पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश होने से 11 यूरोपीय पर्यटकों समेत 13 की मौत:
नाज्का लाइन्स देखने जा रहा विमान खेत में गिरकर हुआ खाक; राष्ट्रपति केइको फुजीमोरी ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश।
अमेरिका के इडाहो में रेस्तरां के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी:
सिरफिरे बंदूकधारी के हमले में तीन लोगों की मौत और सात घायल; हमलावर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस और सीबीएस न्यूज ने की पुष्टि।
दिल्ली पुलिस भी नहीं करेगी 15 वर्षीय लड़की पर कानूनी कार्रवाई,
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहने वाली नाबालिग लड़की पर दर्ज नहीं होगा पुलिस केस: दिल्ली पुलिस सूत्रों ने की पुष्टि; नोएडा पुलिस ने एफआईआर में गलती से 25 साल दर्ज की थी पीड़िता की उम्र।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का बड़ा फैसला:
दिल्ली के 13 मेट्रो स्टेशनों पर बनाए जाएंगे FOB और सबवे; मेट्रो यात्रियों के साथ-साथ आम पैदल यात्रियों को भी सड़क पार करने में मिलेगी बड़ी राहत और सुविधा।
दिल्ली में सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला;
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुभाष प्लेस में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खूनी झड़प: 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला; पुलिस की त्वरित कार्रवाई में पांच नाबालिग पकड़े गए।
हरियाणा में बारिश का दौर जारी,
कुरुक्षेत्र में मकान का लेंटर गिरने से दंपती की दर्दनाक मौत: सुबह अंबाला, नारनौल, रेवाड़ी और झज्जर में हुई तेज बारिश; जींद में बूंदाबांदी से बदला मौसम, ग्रामीणों ने निकाले शव।
कुरुक्षेत्र में मकान का लेंटर गिरा, दंपती की मौत:
कुरुक्षेत्र के लाडवा में लगातार बारिश से गिरा मकान का लेंटर, हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत: सुबह चाय लेकर पहुंचे बेटे ने देखा मलबा; बडोंदी गांव की घटना से इलाके में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर।
कॉमनवेल्थ गेम्स के विजेताओं का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत:
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तिरंगा फहराकर भारत लौटे पदक विजेता खिलाड़ी: दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और भारत माता के जयकारों से हुआ जोरदार स्वागत; परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल बरसाकर किया भव्य अभिनंदन।
CDR, लोकेशन और CCTV से जुड़ रहे साजिश के तार:
यमुनानगर में अमृतसर के सर्राफ कारोबारी से दो किलो सोने की लूट का मामला: तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर; पुलिस ने जांच का दायरा बदला, रेकी और डिजिटल साक्ष्यों के जरिए साजिश खंगालने में जुटीं टीमें।
सीआईए अंबाला पुलिस की जुआरियों पर बड़ी स्ट्राइक:
४.४० लाख रुपए नकदी और तीन गाड़ियों संग चार आरोपी गिरफ्तार; एसपी अजीत सिंह शेखावत के निर्देश पर कार्रवाई के बाद आरोपियों को भेजा जेल।
अम्बाला में विदेश भेजने के नाम पर ६.८० लाख की ठगी का मामला:
आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार; पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी, पहले भी एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार।
नमस्कार।
Previous
अजमेर में 410.08 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण,विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी —जल संसाधन मंत्री
Next