- . |
- भागवद गीता |
- अध्याय 1 |
- भोजशाला |
- हिंदू |
- UNO |
- TMC |
- अहमदाबाद |
- चीन |
- रूस |
- Big Breaking |
- आप |
- बंगाल |
- भाजपा |
- चुनाव आयोग |
- ईरान |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- विशेष |
- जापान |
- समाचार |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- अंतरराष्ट्रीय |
- अदालती |
- भूकंप |
- जम्मू और कश्मीर |
- USA |
- Crime |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- अंबाला |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- विशेष दिन |
- आपदा |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- आम आदमी पार्टी |
- कांग्रेस |
- भारतीय जनता पार्टी |
- खेल |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
-
07/04/26 |'आत्मनिर्भर धागे': परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम:राजस्थान
एन.एस.बाछल. 07 अप्रैल, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा कमला पोद्दार संस्थान / एनआईएफ ग्लोबल, जयपुर के सहयोग से छह दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला ‘आत्मनिर्भर धागे’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यशाला का समापन सोमवार को केपीजी परिसर में आयोजित फैशन शो के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा डिजाइन किए गए परिधानों को संस्थान की मॉडल्स ने रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइन की तकनीकों की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी गई। केपीजी के एक्सपर्ट ट्रेनर्स और स्टूडेंट्स के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने टाई-एंड-डाई साड़ियां, नए स्टाइल के गारमेंट्स, एप्लीक वर्क वाले दुपट्टे और क्विल्टेड बैग तैयार किए। इन प्रोडक्ट्स में पारंपरिक कला और मॉडर्न डिज़ाइन का अच्छा मेल नजर आया।
सोमवार को हुआ फैशन शो इस पूरे प्रशिक्षण का खास आकर्षण रहा। इसमें हर प्रोडक्ट महिलाओं के बेहतर स्किल, नई सोच और सस्टेनेबल डिज़ाइन की समझ को दिखाता नजर आया। इस मौके पर राजीविका की प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रीति सिंह, कमला पोद्दार संस्थान/एनआईएफ ग्लोबल जयपुर के डायरेक्टर अभिषेक पोद्दार और रोमा पोद्दार, तथा राजीविका की स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर (नॉन-फार्म लाइवलीहुड) डॉ. रमणिका कौर मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उनके काम की सराहना की।
गौरतलब है कि यह पहल राजीविका के ‘उन्नति सेल’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत ब्रांडिंग, पैकेजिंग, डिज़ाइन और मार्केट से जुड़ने जैसे पहलुओं पर काम किया जा रहा है, ताकि महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचा सकें। राजीविका का यह प्रयास महिलाओं को आगे बढ़ने व अपनी पहचान बनाने के लिए अग्रसर कर रहा है साथ ही बाजार से जोड़ने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
07/04/26 |बाल विवाह पर सख्ती: अक्षय तृतीया से पहले सभी जिलों में कंट्रोल रूम और उड़न दस्ते बनाने के निर्देश:मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल. 07 अप्रैल, भोपाल।
अक्षय तृतीया के अवसर पर होने वाले सामूहिक विवाह में बाल विवाहों को रोकने के लिए राज्य सरकार ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सचिव महिला एवं बाल विकास जी वी रश्मि ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर बाल विवाह रोकथाम के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश में बाल विवाह की घटनाओं को शून्य करने और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण नेशनल फ़ैमिली हेल्थ सर्वे(NFHS-5) के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बाल विवाह के मामलों में कमी आई है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी यह समस्या बनी हुई है। अक्षय तृतीया इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को है और इस दिन प्रदेश में बड़ी संख्या में सामूहिक विवाह आयोजित होते हैं। ऐसे आयोजनों में बाल विवाह होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्देशानुसार स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 20 अप्रैल को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पंच, सरपंच, सचिव और पार्षद बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ लेंगे तथा पंचायत और वार्ड कार्यालयों में इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों की जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी।
गांवों में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा समूह चर्चा आयोजित कर परिवारों को बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, ग्राम कोटवार और पंचायत सचिव की मदद से 18 वर्ष से कम उम्र की किशोरियों की सूची तैयार कर संबंधित परिवारों को समझाइश दी जाएगी तथा उन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बाल विवाह की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त बाल विवाह मुक़्त भारत पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
बाल विवाह रोकने के लिए प्रत्येक ग्राम और वार्ड में सूचना दल बनाए जाएंगे, जिनमें शिक्षक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व- सहायता समूह की महिलाएं और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे।
सचिव रश्मि ने स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप और दीवार लेखन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे समाज में सही उम्र में विवाह के महत्व और कम उम्र में विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
07/04/26 |अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की यूनिट-5 ने रचा इतिहास
एन.एस.बाछल. 07 अप्रैल, भोपाल।
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 5 ने देश के विद्युत क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बिना रूके 550 दिन विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। यह यूनिट 1 अक्टूबर से निर्बाध रूप से विद्युत उत्पादन कर रही है। अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 की यह उपलब्धि इसे देश के सार्वजनिक क्षेत्र में तीसरी और स्टेट सेक्टर में पहली यूनिट है, जिसने इतनी लंबी अवधि तक सतत उत्पादन किया है।
98.74% पीएएफ किया दर्ज
तकनीकी दृष्टि से भी यूनिट नंबर 5 ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनिट ने 98.74% प्लांट अवेलेबिलिटी फैक्टर (PAF), 95.48% प्लांट लोड फैक्टर (PLF) व 9.28% ऑक्जलरी कंजम्प्शन जैसे उच्च मानक हासिल किए। ये प्रभावशाली आंकड़े स्पष्ट रूप से उस उच्च स्तर की दक्षता, विश्वसनीयता और तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाते हैं, जिसे प्लांट टीम द्वारा निरंतर बनाए रखा गया है।
पेशेवर रूख, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रमाण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि अमरकंटक ताप विद्युत गृह के यूनिट नंबर 5 की यह उपलब्धि गहन योजना, मज़बूत रखरखाव प्रक्रियाओं, बारीकी से की गई परिचालन निगरानी और पूरी परिचालन और रखरखाव टीम के अटूट समर्पण का परिणाम है। इतनी लंबी अवधि तक बिना किसी बड़ी रुकावट के निर्बाध परिचालन बनाए रखना अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के पेशेवर रूख, प्रतिबद्धता और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि न केवल ताप विद्युत गृह चचाई के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह मध्यप्रदेश के उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और किफायती बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में MPPGCL के योगदान को भी काफी मज़बूत करती है। यह कंपनी के अन्य बिजली उत्पादन केंद्रों के लिए अनुकरण करने हेतु एक मानक स्थापित करती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
07/04/26 |स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण- राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल. 07 अप्रैल, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नेचुरोपैथी स्वस्थ जीवन की मार्गदर्शिका है। उन्होंने कहा कि मन चंचल होता है, उसे नियंत्रित करना ही स्वस्थ जीवन का आधार है। स्वस्थ जीवन के लिए इन्द्रियों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रकृति ने शरीर को बनाने और बिगाड़ने की समान शक्ति मानव को दी है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के ज्ञान-विज्ञान सभागार में आरोग्य भारती की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयुर्वेद प्रकृति द्वारा प्रदान की गई औषधियों का विज्ञान है, जिसका प्रभाव भले ही धीरे-धीरे होता है, लेकिन उसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। उन्होंने कहा वातावरण का हमारे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। हमारे पूर्वज इसीलिए ऋतु अनुसार भोजन बदलते रहते थे। उन्होंने गुजरात के डांग क्षेत्र का उदाहरण देते हुए बताया कि अंचल में बहुत हरियाली है, वहाँ पर ट्रायबल आबादी रहती है, लेकिन इस क्षेत्र के ट्रायबल्स में सामान्यत: मिलने वाला अनुवांशिक रोग सिकल सेल रोग बहुत कम मिलता है। यह बताता है कि प्रकृति का मानव स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव होता है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए पानी अधिक पीने, तैलीय पदार्थ कम खाने, कम से कम 6 घंटे सोने और मिलेट के सेवन के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि नेचुरोपैथी केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे जीवन जीने के दृष्टिकोण और समग्र जीवन शैली से गहराई से जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने कहा कि नेचुरोपैथी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खान-पान, प्रदूषण और तनाव से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सरल, सुरक्षित और प्रभावी समाधान देती है। उन्होंने बताया कि प्रकृति के सिद्धांतों पर आधारित नेचुरोपैथी का मानना है कि यदि व्यक्ति प्रकृति के अनुरूप जीवन बिताए, तो अनेक रोगों से बच सकता है। वास्तव में नेचुरोपैथी केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन दर्शन है, जिसमें जल, वायु, सूर्य, मिट्टी और संतुलित आहार के माध्यम से शरीर की प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को सशक्त बनाया जाता है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए पोषण अभियान, आयुष्मान योजनाओं, योग एवं आयुष आधारित विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में कुपोषण को कम करने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बढ़ाने तथा स्वच्छता जागरूकता की अनेक नई पहलें की हैं।
राज्यपाल ने सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प—“स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र” की सिद्धि में सक्रिय सहयोग करें। नेचुरोपैथी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर, दूसरों को भी अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने और प्राकृतिक जीवन शैली अपनाने की जनहितकारी पहल के लिए आरोग्य भारती को बधाई दी।
अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के तार्किक, वैज्ञानिक आधार द्वारा जन जागृति के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस युग में चमत्कार के रूप में उपचार की सोच सही नहीं है। यह समझना होगा कि रोग होने और उसका उपचार करने—दोनों में समय लगता है। उन्होंने सभी चिकित्सकीय पद्धतियों के प्रति समन्वयकारी दृष्टिकोण रखने और सफलता के अनावश्यक दावों से बचने का परामर्श दिया।
कार्यशाला में कुलगुरु बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय एस.के. जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यशाला के समापन पर संत हिरदाराम योग एंड नेचर केयर संस्थान और बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा विभिन्न योग नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
07/04/26 |एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल. 07 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यद्यपि हमारी संस्कृति हमें सबके सुख की कामना करना सिखाती है, पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में दुनिया यह भी जान गई है कि यदि कोई हमें छेड़ेगा, तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे। जो जिस भाषा में समझें, उसे उसी भाषा में समझाना जरूरी है।अतिवादी ताकतें देश के विकास में बड़ी बाधक हैं। हमें ऐसी ताकतों से पूरी मजबूती से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (नेशनल सिक्युरिटी गार्ड) भारत का अभेद्य सुरक्षा कवच है। एनएसजी के कारण ही हमारी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बेहद सुदृढ़ है। देश में बीते काल में हुई किसी भी प्रकार की अतिवादी, अप्रिय घटनाओं एवं असामान्य परिस्थितियों में एनएसजी गार्ड की पूरी मुस्तैदी से मौजूदगी ने हमें यह एहसास कराया है कि एनएसजी है तो हम हर हाल में सुरक्षित हैं। एनएसजी देश की सीमा के भीतर नागरिक सुरक्षा की पक्की गारंटी की तरह है। उन्होंने कहा कि एनएसजी के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा में तत्पर रहते हैं। यह बल अपनी पेशेवर क्षमता, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को लाल परेड मैदान में आयोजित एनएसजी-शो में सहभागिता कर एनएसजी द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस के जवानों के लिए आयोजित समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन के साझा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल परेड मैदान में आयोजित एनएसजी शो देखा और कमांडो के प्रदर्शन की सराहना की। शो के दौरान एनएसजी जवानों ने मॉक टेररिस्ट अटैक का रीयलस्टिक सीन क्रिएट कर इस तरह के अटैक्स को काउंटर कर पूरी क्षमता से निपटने के लिए एनएसजी द्वारा अपनाई जाने वाली पूरी प्रकिया एवं कार्यवाही का सजीव प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शो पुरुषार्थ और साहस से पराक्रम की पराकाष्ठा के प्रदर्शन का परिचायक है। इस प्रशिक्षण प्रदर्शन में जवानों ने हवा में उड़ते हुए जो करतब दिखाए हैं, वे सच में अद्भुत है। एनएसजी जवान हमारी सुरक्षा व्यवस्था की धुरी हैं। जल, थल, नभ हर तरह से देश पर किसी भी तरह की चुनौतियां और कठिनाइयां आ सकती हैं, इनसे निपटने की तैयारियों के लिए यह प्रशिक्षण और पूर्वाभ्यास बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण कार्यक्रम सह एनएसजी शो के शुभारंभ अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी प्रकार के टेररिस्ट अटैक से निपटने के लिए हम अपने सुरक्षा बलों, एटीएस और सीटीजी को और अधिक मजबूत करेंगे। सीटीजी के आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की है। जल्द ही हम इस दिशा में आगे बढ़ने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि टेररिस्ट अटैक को पूरी दक्षता से काउंटर करने सभी जरूरी प्रशिक्षण के लिए हमारी सरकार भोपाल जिले की हुजुर तहसील के ग्राम तूमड़ा में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केन्द्र खोलेगी। इस सेंटर के जरिए हम अपने सुरक्षा बलों को किसी भी प्रकार की आकस्मिक आपदा एवं अतिवादी ताकतों से निपटने के लिए पूरी क्षमता से तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में है, इसलिए यह सेंटर देश की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारे जवान अपने हथियार और बुद्धिमत्ता से सभी प्रकार के संकटों से निपटने में सक्षम हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नागरिकों की सेवा और सुरक्षा के लिए हमारी सरकार हर समय तत्पर है। हमारी एटीएस आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत दीवार बनकर खड़ी है। इनकी मदद के लिए तैयार की गई काउंटर टेररिस्ट ग्रुप (सीटीजी) हमारी असॉल्ट यूनिट, आधुनिक हथियारों और मॉडर्न टेक्निक से लैस है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की अलग पहचान बन रही है। वर्ष 1984 में एनएसजी की स्थापना हुई। एक समय था जब हमारे देश के प्रधानमंत्री भी अपने घर में सुरक्षित नहीं हुआ करते थे। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी की माला पहनाते हुए हत्या कर दी गई। एनएसजी का स्लोगन 'सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा' है, जो विजय भाव की अनुभूति कराता है। एनएसजी जवानों का शौर्य और निष्ठा बेजोड़ है। जब भी देश में कोई संकट आता है। हमारे एनएसजी जवान (ब्लैक कैट कमांडोज़) देशवासियों को पूरी सुरक्षा देते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में अब हमारी सेना देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मारने का माद्दा रखती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों ने अपने पराक्रम से आज हमें यह भरोसा दिलाया है। यहां मध्यप्रदेश पुलिस के साथ एटीएस, सीटीजी के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। आज के विकासशील दौर में आतंकवाद, नक्सलवाद बहुत घातक है। इनसे लड़ने के लिए बलों को हर तरह के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। देश ने 35 साल पुरानी एक बड़ी समस्या (नक्सलवाद) को खत्म कर दिया है। हमारा मध्यप्रदेश आज पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुका है। इसमें हमारे सशस्त्र बलों का बड़ा योगदान है। सुरक्षा बलों के कारण ही भारत दुनिया के सबसे सशक्त तीन देशों की कतार में शामिल हुआ है।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि एनएसजी और म.प्र. पुलिस का यह साझा प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अप्रैल से 4 मई 2026 तक करीब एक माह चलेगा। इस दौरान काउंटर अटैक सहित करीब 8 प्रमुख विषयों पर जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान पुलिस जवान काउंटर/टेररिस्ट अटैक से निपटने की ट्रेनिंग लेंगे और अपने कला, कौशल और टेक्निक को बेहतर से बेहतर बनाएंगे। हम नई चुनौतियों को लेकर तैयार हो रहे हैं। हमारी एटीएस और एसटीएफ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। हमारी सुरक्षा वाहिनियां वीवीआईपी और वीआईपी को पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा मुहैया करा रही है।
एनएसजी के महानिदेशक बी. श्रीनिवासन ने कहा कि पुलिस जवान अपनी योग्यता और क्षमता के दम पर एनएसजी से जुड़ते हैं। मध्यप्रदेश की एटीएस और सीटीजी बहुत अच्छी तरह अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने मध्यप्रदेश पुलिस के एक हजार 164 जवानों और देश के करीब 26 हजार जवानों को प्रशिक्षण दिया है। हम खुद अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नवाचार और सुधार लाकर जवानों का कौशल संवर्धन कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान मुख्यत: पुलिस जवानों को आतंकवादी घटनाओं से निपटने के गुर सिखाकर उनका कौशल संवर्धन किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक मकवाणा एवं एनएसजी के महानिदेशक श्रीनिवासन ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पौधा भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। एडीजी सशस्त्र सुरक्षा बल चंचल शेखर ने आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एनएसजी से प्रशिक्षण ले रहे म.प्र. पुलिस के सभी जवानों के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
07/04/26 |चंडीगढ़ मर्डर केस: 3 साल बाद मुकुल को मिला इंसाफ, नाबालिग दोषी को उम्रकैद
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (अन्नू): चंडीगढ़ जिला अदालत ने सेक्टर-25 में हुए एक जघन्य हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए एक नाबालिग दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वारदात के समय दोषी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच थी, लेकिन अपराध की क्रूरता को देखते हुए कोर्ट ने उसे बालिग मानकर केस चलाने का आदेश दिया था। अदालत ने 1 अप्रैल 2026 को उसे दोषी करार दिया था, जिसके बाद अब सजा का ऐलान किया गया है।
गली में घेरकर चाकू से किया था हमला
यह खौफनाक वारदात 24 नवंबर 2023 की है। शिकायत के मुताबिक, मृतक मुकुल अपने घर के पास गली में खड़ा था, तभी आरोपी सन्नी उर्फ अंकुर अपने नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा। दोनों ने मुकुल को धमकाना शुरू किया और नाबालिग ने चिल्लाकर कहा कि "आज इसे छोड़ना नहीं है।" इसके बाद अंकुर ने मुकुल को पीछे से दबोच लिया और नाबालिग ने उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
हमले के बाद मुकुल को लहूलुहान हालत में सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन घाव गहरे होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुरुआत में इसे जानलेवा हमले का मामला माना था, जिसे बाद में हत्या की धारा में बदल दिया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था।
दोनों आरोपियों को मिल चुकी है उम्रकैद
इस मामले में मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ अंकुर को अदालत पहले ही 11 दिसंबर 2025 को उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अब उसके नाबालिग साथी को भी उसी कठोरता के साथ उम्रकैद की सजा दी गई है। कानून विशेषज्ञों का मानना है कि जघन्य अपराधों में नाबालिगों को बालिग मानकर सजा सुनाना समाज में एक कड़ा संदेश देगा। 3 साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है।
#ChandigarhNews #JusticeForMukul #CourtVerdict #MurderCase #LegalUpdate #ChandigarhPolice #CrimeNews #DanikKhabar -
07/04/26 |आज का राशिफल 7 अप्रैल 2026, मंगलवार
♈ मेष (Aries)
परिवार घर में खुशी का माहौल रहेगा, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं
कैरियर: काम में नई जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: धन लाभ के योग, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द से बचें
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: नए डील फायदे देंगे
मूड आत्मविश्वासी
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा
कैरियर: स्थिरता बनी रहेगी
लाभ/हानि: सामान्य दिन
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:30
शेयर मार्केट: लंबी अवधि निवेश बेहतर
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: पुराने क्लाइंट लाभ देंगे
मूड: शांत
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा
कैरियर: नई नौकरी के अवसर
लाभ/हानि: लाभ के अच्छे संकेत
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
शेयर मार्केट: मुनाफा हो सकता है
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
ऊर्जा: ऊर्जावान
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: उत्साहित
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक दिन रहेगा
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: छोटी हानि संभव
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:00
शेर मार्केट: जोखिम न लें
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: कमजोरी महसूस हो सकती है
ऊर्जा: कम
बिजनेस: सोच-समझकर निर्णय लें
मूड: संवेदनशील
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान मिलेगा
कैरियर: प्रमोशन के योग
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
शेयर मार्केट: लाभकारी दिन
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: बहुत अधि
बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे
मूड: जोशीला
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी नोकझोंक संभव
कैरियर: काम का दबाव रहेगा
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
शेयर मार्केट: सावधानी जरूरी
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: थकान
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: स्थिरता
मूड: चिंतित
♎ तुला (Libra)
परिवार: खुशहाल वातावरण
कैरियर: नई साझेदारी लाभ देगी
लाभ/हानि: अच्छा धन लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
लक्की नंबर: 4
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: विस्तार संभव
मूड: संतुलि
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: तनाव हो सकता है
कैरियर: सतर्क रहें
लाभ/हानि: हानि की संभावना
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–9:00
शेयर मार्केट: निवेश टालें
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: तनाव
ऊर्जा: कम
बिजनेस: जोखिम न लें
मूड: गंभीर
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा के योग
कैरियर: प्रगति होगी
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
शेयर मार्केट: सकारात्मक
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: खुश
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30
शेयर मार्केट: लंबी अवधि निवेश
लक्की नंबर: 10
शुभ रंग: भूरा
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: स्थिर
बिजनेस: धीरे वृद्धि
मूड: गंभीर
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों से सहयोग
कैरियर: नए अवसर
लाभ/हानि: लाभ के योग
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
शेयर मार्केट: लाभ संभव
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: ऊर्जावान
बिजनेस: अच्छा दिन
मूड: सकारात्मक
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक संतुलन रखें
कैरियर: ध्यान केंद्रित करें
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00
शेयर मार्केट: जोखिम कम लें
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: नींद पूरी करें
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: स्थिर
मूड: शांत
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
07/04/26 |जबलपुर में 'गड़े सोने' के नाम पर करोड़ों की ठगी: डॉक्टर बने शिकार, झांसी से पूरा परिवार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश, 7 अप्रैल (अन्नू): मध्य प्रदेश के जबलपुर में क्राइम ब्रांच ने एक हाईप्रोफाइल ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसने गड़ा हुआ सोना मिलने का झांसा देकर शहर के नामचीन डॉक्टरों को अपना निशाना बनाया। ठगों ने खुद को मजदूर बताकर डेंटिस्ट पिता-पुत्र समेत तीन डॉक्टरों से करीब 1.60 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस गिरोह के चार सदस्यों को उत्तर प्रदेश के झांसी से दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी फरीदाबाद (हरियाणा) के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं।
असली गिन्नी दिखाकर जीतते थे भरोसा
जांच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी पहले इलाज के बहाने डॉक्टरों से संपर्क बढ़ाते थे और फिर बातों-बातों में बताते थे कि उन्हें खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोना मिला है जिसे वे सस्ते दाम पर बेचना चाहते हैं। विश्वास जीतने के लिए वे शुरुआत में 4-5 असली सोने की गिन्नियां देते थे। जब डॉक्टर उनकी जांच करवाते और वे असली निकलतीं, तो उनका भरोसा पक्का हो जाता था। इसके बाद आरोपी नकली सोने की ईंटें और गिन्नियां देकर करोड़ों रुपये लेकर चंपत हो जाते थे।
तीन वारदातों से खुला ठगी का राज
ठगी का यह खेल अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में तेजी से चला। 1 अप्रैल को एक पीड़ित से 10 लाख, 3 अप्रैल को दूसरे से 50 लाख और 4 अप्रैल को तीसरे डॉक्टर से 1 करोड़ रुपये की ठगी की गई। कुल 24 किलो नकली सोना थमाकर आरोपियों ने सवा करोड़ से अधिक की रकम बटोर ली। जब डॉक्टरों को एहसास हुआ कि उनके पास पीतल की गिन्नियां हैं, तब मामला पुलिस तक पहुँचा। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की घेराबंदी की।
किराए के मकान से सवा करोड़ की नकदी बरामद
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने जबलपुर के पनागर क्षेत्र में एक किराए के मकान का पता बताया। जब पुलिस ने वहां दबिश दी, तो अधिकारी भी दंग रह गए। तलाशी के दौरान वहां से 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद, 84 ग्राम असली सोना, करीब 20 किलो नकली सोने की गिन्नियां और 11 मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में पन्नालाल, धर्मेंद्र, वीरेंद्र और रामादेवी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और शिकार हुए अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
#JabalpurCrime #GoldFraud #CrimeBranch #BreakingNews #DoctorFraud #FakeGold #MPPolice #CyberCrimeAlert #DanikKhabar -
07/04/26 |आज 7 अप्रैल का इतिहास
आज 7 अप्रैल का इतिहास
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता, प्रोटोकोल के विपरीत राष्ट्रपति बुश की भारतीय रक्षा मंत्री जसवंत सिंह से भेंट, मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है। क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 -
असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया
-
06/04/26 |- भारत,
दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन
अभिकान्त, 06 अप्रैल हरियाणा : भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णनन ने आज हरियाणा के सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
उपराष्ट्रपति ने दीनबंधु छोटूराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने किसानों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं और न्यायसंगत भूमि व्यवस्था पर छोटूराम के प्रयास ने एक मजबूत कृषि ढांचे की नींव रखी, जिससे हरियाणा एक समृद्ध कृषि राज्य के रूप में उभरा और देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
दीक्षांत समारोह में स्नातक छात्रों को बधाई देते हुए उपराष्ट्रपति ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं में लगभग 64 प्रतिशत महिलाएं हैं और कुल उत्तीर्ण छात्रों में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का परिणाम बताया।
उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नवाचार, आत्मविश्वास और स्वदेशी समाधानों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कोविड -19 महामारी के दौरान भारत की भूमिका को याद करते हुए कहा कि जहां कई देशों ने वैक्सीन पर पेटेंट के माध्यम से लाभ कमाने की कोशिश की, वहीं भारत ने न केवल अपने नागरिकों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराए, बल्कि 100 से अधिक देशों को भी वैक्सीन उपलब्ध कराकर अपनी उदारता का परिचय दिया।
उपराष्ट्रपति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों की चर्चा करते हुए छात्रों से इन्हें जिम्मेदारी के साथ अपनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
उन्होंने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए युवाओं से इसे पूरी तरह त्यागने और स्वस्थ व सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त समाज के दूत बनने के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि चरित्र, ईमानदारी और कठिनाइयों से उबरने की क्षमता से तय होती है। उन्होंने छात्रों को धैर्य और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करने की सलाह देते हुए कहा कि धर्म की हमेशा अधर्म पर विजय होती है।
उपराष्ट्रपति ने शिक्षा में औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि सच्ची शिक्षा व्यक्ति को स्वतंत्र सोच, आत्मविश्वास और भारतीय विरासत पर गर्व करना सिखाती है।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सहकारिता मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा तथा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।
#DCRUSTConvocation #NayabSinghSaini #HaryanaHigherEducation #ResearchFund #DigitalCollege #YouthEmpowerment #MurthalNews #HaryanaGovt2026 #CPRadhakrishnan #EducationReform #Danikkhabar
-
06/04/26 |होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वर्तमान में दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग बना हुआ है परंतु इसके बावजूद भारत के 8 जहाज निकलने में कामयाब रहे
होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वर्तमान में दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग बना हुआ है। inमार्च-अप्रैल 2026 के ताजा घटनाक्रमों के अनुसार, यह वैश्विक संघर्ष और ऊर्जा संकट का केंद्र है।
क्या है और कहाँ स्थित है?
होरमुज एक संकरा समुद्री रास्ता है जो फारस की खाड़ी (Persian Gulf) को ओमान की खाड़ी और अरब सागर** से जोड़ता है।
भौगोलिक स्थिति
इसके उत्तर में ईरान है और दक्षिण में ओमान (मुसंदम प्रायद्वीप) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित हैं।
चौड़ाई अपने सबसे संकरे बिंदु पर यह केवल 33 से 39 किलोमीटर चौड़ा है। जहाजों के आने-जाने के लिए सुरक्षित लेन मात्र 3 किलोमीटर की ही होती है।
इसका महत्व
होरमुज को दुनिया की "तेल की धमनी" (Artery of Oil) कहा जाता है:
ऊर्जा आपूर्ति
दुनिया का लगभग 20% से 25% तेल और 20% तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) इसी रास्ते से गुजरती है।
निर्भरता
इराक, कुवैत, कतर और बहरीन जैसे देशों के लिए यह समुद्र तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता है।
भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए 70-80% इसी मार्ग पर निर्भर हैं।
विभिन्न देशों का स्टैंड (2026 का संकट)
फरवरी-मार्च 2026 में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने के बाद इस क्षेत्र में तनाव चरम पर है
ईरान
इसने मार्ग को बंद करने की धमकी दी है और कई जहाजों पर ड्रोन/मिसाइल हमले किए हैं। ईरान इसे अपनी संप्रभुता और जवाबी कार्रवाई का हथियार मानता है। |
अमेरिका
अमेरिकी नौसेना ने "ऑपरेशन प्रॉस्परिटी गार्जियन 2" के तहत मार्ग को खुला रखने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया है। |
भारत
भारत का रुख ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित है। भारत ने ईरान से बातचीत कर अपने जहाजों के लिए 'सुरक्षित गलियारा' माँगा है। |
चीन
चीन इसे वैश्विक व्यापार के लिए खतरा मान रहा है लेकिन वह सीधे सैन्य भागीदारी के बजाय कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहा है।
फंसे हुए जहाजों और नाविकों की संख्या और ताजा आंकड़े
भारतीय जहाजों और नाविकों की स्थिति
भारत सरकार और 'डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ शिपिंग' (DG Shipping) द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार:
फंसे हुए भारतीय जहाज
कुल 36 भारतीय झंडे वाले (Indian-flagged) जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं। इनमें से 24 जहाज होरमुज के पश्चिम (फारस की खाड़ी के अंदर) और 12 जहाज पूर्व (ओमान की खाड़ी की ओर) स्थित हैं।
फंसे हुए नाविक
इन 36 जहाजों पर कुल 1,074 भारतीय नाविक मौजूद हैं। हालाँकि, यदि पूरे खाड़ी क्षेत्र (विदेशी जहाजों पर कार्यरत भारतीयों सहित) की बात करें, तो लगभग 23,000 भारतीय नाविक इस युद्ध क्षेत्र के प्रभाव में हैं।
निकलने में सफल
अब तक 964 से अधिक नाविक विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। हाल ही में भारत-ईरान कूटनीतिक वार्ता के बाद 8 से 9 प्रमुख जहाजों (जैसे Green Asha, Green Sanvi, Jag Vasant ) को सुरक्षित रास्ता दिया गया है।
अंतरष्ट्रीय स्तर की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) और समुद्री खुफिया डेटा (Kpler) के अनुसार वैश्विक आंकड़े इस प्रकार हैं
कुल फंसे हुए जहाज
लगभग 2,190 से 3,200 व्यापारिक जहाज होरमुज के आसपास और फारस की खाड़ी के अंदर रुके हुए हैं। इनमें 320 से अधिक तेल और गैस टैंकर शामिल हैं।
कुल फंसे हुए नाविक
पूरी दुनिया के लगभग 20,000 से अधिक नाविक वर्तमान में इन जहाजों पर फंसे हुए हैं।
यातायात की स्थिति
सामान्य दिनों में यहाँ से रोज 120 जहाज गुजरते थे, लेकिन वर्तमान में ईरान के 'सिलेक्टिव ब्लॉकेड' (चयनात्मक नाकाबंदी) के कारण केवल 5 से 11 जहाज ही प्रतिदिन निकल पा रहे हैं।
निकलने में सफल
ईरान ने चीन, मलेशिया और भारत जैसे मित्र देशों के कुछ जहाजों को लारक द्वीप" (Larak Island) के पास बने एक विशेष कॉरिडोर से निकलने की अनुमति दी है। अब तक लगभग 48 गैर-ईरानी जहाज इस रास्ते का उपयोग कर बाहर निकल सके हैं।
28 फरवरी 2026 को संकट शुरू होने के बाद से
क्षतिग्रस्त जहाज
कम से कम 6 व्यापारिक जहाजों पर हमले हुए हैं।
लापता/मृत
कुल 2 नाविक या तो मारे गए हैं या लापता हैं।
डूबने वाले जहाज
1 टगबोट (Mussafah 2) पूरी तरह डूब चुकी है।
छोड़े गए जहाज
हमलों के डर से या नुकसान के कारण 7 जहाजों को चालक दल द्वारा समुद्र में ही छोड़ दिया गया है।
निष्कर्ष
भारत अपने "मित्र राष्ट्र" होने के दर्जे का लाभ उठाकर अपने जहाजों को धीरे-धीरे सुरक्षित निकाल रहा है, लेकिन अभी भी सैकड़ों नाविक और दर्जनों जहाज खाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए प्रति जहाज $2 मिलियन (लगभग 16 करोड़ रुपये) तक का 'तेहरान टोल' (Tehran Toll) या कूटनीतिक छूट की
आवश्यकता पड़ रही है।
मार्च 2026 के अंत और अप्रैल की शुरुआत तक की रिपोर्टों के अनुसार स्थिति काफी गंभीर है
खबर यह है कि भारत-ईरान बातचीत के बाद कुछ जहाजों को सुरक्षित निकलने की अनुमति मिली है, लेकिन अभी भी कई नाविकों की वापसी की प्रक्रिया जारी है।
स्थिति
पल-पल बदल रही है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियां अब इस रास्ते के बजाय अफ्रीका के 'केप ऑफ गुड होप' से होकर लंबा रास्ता अपना रही हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और सामान की कीमतें काफी बढ़ गई हैं
-
06/04/26 |हर गांव-ढाणी तक समुचित जलापूर्ति प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता - संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, जयपुर।
संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने ग्राम पंचायत नन्दवान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चावड़ों की ढाणी में कक्षा- कक्ष सहित 28 लाख रूपये की लागत के 5 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
जोगाराम पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हर गांव- ढाणी तक समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा जल जीवन मिशन के तहत दो वर्ष में 'हर घर नल से जल' सुविधा के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। उन्होंने कहा 24 हजार करोड़ रुपये की लागत की 400 से अधिक पेयजल परियोजनाओं के कार्यादेश जारी किये गये है।
वर्षों से लंबित परियोजनाएं धरातल पर उतरी—
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा वर्षों से लंबित ईआरसीपी परियोजना और यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा लिफ्ट कैनाल फेज तृतीय का कार्य पूरा होने वाला है जिससे जोधपुर में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित होगा।
600 ट्यूबवेल और 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे—
विधि मंत्री ने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 600 ट्यूबवेल और 1200 हैंडपंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समर कन्टिन्जेंसी के तहत प्रत्येक जिला कलक्टर को एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवायी गई है।
अब तक 1 लाख 25 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति—
जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवाओं को 5 वर्ष में 4 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1 लाख 25 हजार पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। साथ ही 1 लाख 33 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा 1 लाख से अधिक पदों का भर्ती कैलेण्डर जारी किया जा चुका है।
विकसित हो रहा सड़क तंत्र—
विधि मंत्री ने कहा कि विकसित सड़क तंत्र की दिशा में विधानसभा क्षेत्र लूणी में 5 अरब रूपये की लागत से लगभग 500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपने विद्यालय के विकास में सभी सहभागी बनें। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें।
ये रहे उपस्थित—
कार्यक्रम में प्रशासक विमला देवी, अरविंद बर्रा, हनुमानराम, बुलसिंह, पारसराम, कोजाराम, खींवराज जांगिड़, विकास अधिकारी कँवरलाल सोनी, तहसीलदार इमरान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/04/26 |मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘जल स्वावलंबी’ बन रहा राजस्थान
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, जयपुर।
भौगोलिक दृष्टि से देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में कम वर्षा, अनियमित मॉनसून, भूजल के अत्यधिक दोहन और मरुस्थलीय क्षेत्र की अधिकता के कारण जल संसाधनों की कम उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में वर्षा के जल को व्यर्थ नहीं बहने देना और उसे भविष्य के लिए सहेजना ही एकमात्र उपाय है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पुनर्जीवित कर चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0’ के जरिए हजारों गांवों के लाखों परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है। राज्य सरकार का लक्ष्य जल संकट से प्रभावित सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से कवर कर जल के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है।
नए जल स्रोतों का निर्माण, पुरानों को पुनर्जीवित करने से आए सकारात्मक परिणाम-
‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0’ से जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण का समग्र मॉडल प्रस्तुत किया जा रहा है। वर्षा जल के अधिकतम संचयन के लिए एनिकट, चेक डैम, तालाब एवं जोहड़ का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही पुराने जल स्रोतों की मरम्मत कर पुनर्जीवित किया जा रहा है। वहीं भूजल स्तर में सुधार के लिए कुएं बनाए जा रहे हैं और सूखे बोरवेल को रिचार्ज पिट में बदला जा रहा है। इसी का परिणाम है कि कई स्थानों पर भूजल स्तर में सुधार हुआ है और गांवों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए जल उपलब्धता बढ़ने लगी है। इसके अलावा कृषि उत्पादकता और हरित आवरण में वृद्धि, मिट्टी का कटाव कम होने और जैव विविधता में सुधार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के अवसर बढ़ रहे हैं।
चरणबद्ध रूप से बड़े लक्ष्य की प्राप्ति की ओर बढ़ रहा अभियान-
बजट 2024-25 में घोषित इस अभियान के लिए कुल 11 हजार 200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। जिससे 20 हजार गांवों में 5 लाख वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया। अभियान के पहले चरण में 349 पंचायत समितियों के 5 हजार 135 गांवों में कार्य करवाए गए। वहीं 1 लाख 10 हजार से अधिक कार्यों के लक्ष्य के विरुद्ध 1 लाख 16 हजार से अधिक कार्य किए जा चुके हैं। जिन पर 2 हजार 500 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।
इसी प्रकार दूसरे चरण में 337 पंचायत समितियों में एक लाख से अधिक कार्य करवाने का लक्ष्य रखा गया। जिसके विरुद्ध 2 हजार 880 करोड़ रुपए के 1 लाख 4 हजार से अधिक कार्यों का अनुमोदन किया जा चुका है। इनमें से 1 हजार 48 करोड़ से अधिक के 45 हजार से ज्यादा कार्यों की स्वीकृतियां जारी हो चुकी हैं। इस चरण में अब तक 148 करोड़ रुपए से ज्यादा व्यय कर 8 हजार से ज्यादा कार्य पूरे किए जा चुके हैं और शेष कार्यों पर तेजी से काम जारी है। वहीं, बजट 2026-27 में इस अभियान के तृतीय चरण के तहत 2 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से 5 हजार गांवों में 1 लाख 10 हजार कार्य करवाने की घोषणा की गई है।
जनभागीदारी और समन्वय से संसाधनों का बेहतर उपयोग और व्यापक प्रभाव-
जनकल्याण के लिए चलाए जा रहे ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0’ में जनभागीदारी के लिए ग्राम पंचायतों की सक्रिय भूमिका तय की गई है। कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों का गठन किया है। स्वयंसेवी संगठनों के साथ सीएसआर के तहत निजी कंपनियों का सहयोग भी लिया जा रहा है, जिससे सरकारी खर्च में भी कमी आई है। योजना को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों जैसे जीआईएस आधारित मैपिंग, ड्रोन सर्वे, जल संरचनाओं के डिजिटल रिकॉर्ड का उपयोग किया जा रहा है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और सतत निगरानी सुनिश्चित हुई है। वहीं, इस अभियान के जल जीवन मिशन, कर्मभूमि से मातृभूमि जैसी अन्य योजनाओं से समन्वय के कारण संसाधनों का बेहतर उपयोग और व्यापक प्रभाव सुनिश्चित हुआ है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप ‘मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0’ एक दूरदर्शी और प्रभावी पहल है, जिससे जल संकट का धीरे-धीरे समाधान हो रहा है, तथा ग्रामीण विकास, कृषि उन्नति और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे नवाचारों से आने वाले समय में राजस्थान जल संकट से उबरकर एक आदर्श मॉडल के रूप में उभरकर सामने आएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/04/26 |भूमि पूजन केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि न्याय के सुदृढ़ एवं सशक्त भविष्य की नींव - उपमुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, जयपुर।
राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक माननीय मुख्य न्यायाधिपति संजीव प्रकाश शर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए न्यायिक प्रक्रिया में आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है, किन्तु यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तकनीक का उपयोग व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुख हो। उन्होंने कहा कि ई-कोर्ट, डिजिटल फाइलिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।
यह बात उन्होंने सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा भूमि पर नवीन जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु आयोजित समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने नवीन न्यायालय परिसर के निर्माण में आधुनिक एवं समुचित सुविधाओं के समावेश पर बल देते हुए कहा कि पर्याप्त न्यायालय कक्ष, अधिवक्ताओं के लिए सुव्यवस्थित चैंबर, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, पुस्तकालय, प्रतीक्षालय एवं पार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि न्यायिक कार्यों का सुचारू संचालन हो सके।
इस अवसर पर सांगानेर-तस्वारिया स्थित 62 बीघा भूमि पर नवीन जिला न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया। साथ ही जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी, माननीय न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति फरजन्द अली, न्यायाधिपति प्रवीर भटनागर तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायाधिपति फरजन्द अली, न्यायाधिपति प्रवीण भटनागर तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभय जैन उम्मेद सिंह राठौड़ ने इस दौरान अपना उद्बोधन दिया ।
समारोह का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भूमि पूजन से हुआ। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह-सचिव आदित्य सिंह चौहान एवं पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली व मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्र नाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा शामिल रहे।
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा नवीन न्यायालय परिसर हेतु आवंटित भूमि पर किया गया यह भूमि पूजन केवल एक निर्माण कार्य की शुरुआत नहीं, बल्कि न्याय के सुदृढ़ एवं सशक्त भविष्य की नींव रखने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है और जब न्याय सुलभ, सुगम एवं प्रभावी होता है, तभी समाज में विश्वास, संतुलन एवं स्थिरता सुनिश्चित होती है।
न्यायाधिपति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने न्यायिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को सकारात्मक एवं उत्साहजनक बताते हुए कहा कि इससे न्याय प्रणाली अधिक समावेशी एवं सशक्त बन रही है।
न्यायाधिपति फरजंद अली ने युवा अधिवक्ताओं को पढ़ने और परिश्रम करने के लिए प्रेरणास्पद उद्बोधन दिया।
न्यायाधिपति प्रवीण भटनागर ने अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिवक्ता केवल संस्था के प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि न्याय के सशक्त प्रहरी हैं, जो समाज में विधि के शासन एवं आमजन के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अभय जैन, जिला एवं सेशन न्यायाधीश भीलवाड़ा ने कहा कि 62 बीघा भूमि का आवंटन न्यायिक अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस पहल है, जो समाज में न्याय के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगा। नवीन न्यायालय परिसर के निर्माण से वर्तमान में स्थानाभाव के कारण उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा तथा न्यायिक कार्यप्रणाली में गुणात्मक सुधार आएगा।
बार अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रस्तावित न्यायालय परिसर भविष्य में हजारों नागरिकों को पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान जिला एवं सत्र न्यायालय वर्ष 1948 से संचालित हो रहा है तथा स्थान की कमी के कारण कई न्यायालय परिसर से बाहर संचालित हो रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा ने उनके कार्यकाल मे हुए न्यायालय हित मे कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया और नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ को संस्था का कार्यभार सौंपा।
मंच संचालन विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका पुरोहित व अशोक व्यास ने किया ।
कार्यक्रम में शहर विधायक अशोक कोठारी, मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना, सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया, जनप्रतिनिधि प्रशांत मेवाड़ा, शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव, बड़ी संख्या में जिले की समस्त न्यायाधिकरण, अधिवक्तागण, न्यायालय स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन के सफल संचालन में अभिभाषक संस्था के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
06/04/26 |चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार जंगलों और जल स्रोतों को समृद्ध बनाकर वन्य और जलीय जीवों के संरक्षण के लिये सतत प्रयास कर रही है। विशेष रूप से साफ पानी वाली नदियों में कछुओं की विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण-संवर्धन से हमारा जलीय पारिस्थिकी तंत्र सशक्त और संतुलित बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति और वन्यजीवों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। कछुओं का विमुक्तिकरण और चीता पुनर्वास की दिशा में बढ़ते कदम मध्यप्रदेश को वन्य-जीव पर्यटन और संरक्षण के वैश्विक मानचित्र पर और अधिक प्रभावी रूप से स्थापित करेंगे। उन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र में कछुओं की महत्ता पर जोर देते हुए जल संरचनाओं के संरक्षण का आहवान किया।
नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत चंबल नदी में संरक्षित दुर्लभ प्रजातियों के कछुए अब गंगा नदी की स्वच्छता और पारिस्थितिकी पुनर्जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्राकृतिक रूप से जैविक कचरे और सड़े-गले अवशेषों को खाने की क्षमता के कारण इन्हें नदी के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’ के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
प्रदेश में नमामि गंगे परियोजना के शुभारंभ के बाद से ही चंबल में संरक्षित कछुओं को गंगा में छोड़ने का प्रयोग शुरू किया गया था। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2025 को चंबल के संरक्षण केंद्रों से 20 दुर्लभ ‘रेड क्राउन रूफ्ड टर्टल’ (बटागुर कछुये) उत्तर प्रदेश के हैदरपुर वेटलैंड और गंगा की मुख्य धारा में छोड़े गये।
गंगा पुनर्जीवन के ‘जलीय योद्धा’
राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में पाए जाने वाले बटागुर और बटागुर डोंगोका जैसे दुर्लभ कछुए गंगा की सफाई और जैव विविधता को पुनर्जीवित करने में सहायक माने जा रहे हैं। इन कछुओं को गंगा नदी के विभिन्न हिस्सों में छोड़ा जा रहा है। नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत चंबल के ये दुर्लभ कछुए अब गंगा के पुनर्जीवन अभियान के ‘जलीय योद्धा’ बनकर उभरे हैं। अपनी प्राकृतिक सफाई क्षमता के माध्यम से ये न केवल नदी की स्वच्छता में योगदान दे रहे हैं, बल्कि जलीय जैव विविधता को पुनर्जीवित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
गंगा की प्राकृतिक सफाई में कैसे मददगार हैं कछुए
विशेषज्ञों के अनुसार गंगा नदी के कई शहरी तटों पर बढ़ते प्रदूषण के कारण जैव विविधता संकट में है। ऐसे में कछुए जैसे जलीय जीव नदी की प्राकृतिक सफाई में अहम भूमिका निभाते हैं।
मांसाहारी प्रकृति: ये कछुए नदी में मौजूद सड़े-गले जैविक पदार्थ और मृत जीवों को खाकर पानी को प्रदूषित होने से बचाते हैं।
पारिस्थितिकी संतुलन: इनके कारण नदी के जलीय तंत्र में संतुलन बना रहता है, जिससे पानी की गुणवत्ता बेहतर होती है।
जैविक कचरे का निपटान: ये कछुए ऐसे जैविक अवशेषों को भी खत्म कर देते हैं जिन्हें मशीनों से साफ करना कठिन होता है।
गंगा की स्वच्छता पर सकारात्मक प्रभाव
गंगा में छोड़े गए कछुओं का जल गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव देखा गया है। जल शक्ति मंत्रालय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के आकलन के अनुसार कई स्थानों पर जल गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है।
बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) और फीकल कोलीफॉर्म (FC) स्तर में कमी देखी गई है।
वाराणसी के अस्सी घाट पर FC स्तर 2014 में 2500 MPN/100mL से घटकर 2025 में 790 MPN/100mL रह गया।
पटना के गांधी घाट पर यह स्तर 5400 से घटकर 2200 MPN/100mL दर्ज किया गया।
गंगा के अधिकांश हिस्सों में डिजॉल्व्ड ऑक्सीजन (DO) स्तर अब 5.0 mg/l से अधिक है, जो जलीय जीवन के लिए अनुकूल माना जाता है।
हैदरपुर वेटलैंड में कछुओं की 50 प्रतिशत से अधिक जीवित रहने की दर को भी नदी के स्वास्थ्य में सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
चंबल में पाई जाती हैं कछुओं की नौ दुर्लभ प्रजातियां
चंबल नदी में कुल नौ दुर्लभ प्रजातियों के कछुए पाए जाते हैं। इनमें बटागुर कछुआ प्रमुख है, जो मीठे पानी में रहने वाला सर्वहारी जीव है। यह नदी में बहते वनस्पति और मृत जीवों को खाकर जल को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करता है। इसी प्रजाति का बटागुर डोंगोका ‘नदी का स्वीपर’ कहलाता है। इसके अलावा साल कछुआ, धमोक, चौड़, मोरपंखी, कटहेवा, पचेड़ा और इंडियन स्टार कछुआ जैसी दुर्लभ प्रजातियां भी चंबल में हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
06/04/26 |सबका साथ–सबका विकास से ही संभव सिकल सेल का उन्मूलन - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 06 अप्रैल, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन प्रयासों को जन-आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने आहवान करते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मूल मंत्र को अपनाकर ही इस अनुवांशिक बीमारी से समाज को मुक्त किया जा सकता है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल बदनावर के सिविल अस्पताल के नवीन भवन के आभासी माध्यम से लोकार्पण के बाद मेगा स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल उपचार के विषय मे भ्रामक जानकारियों से भ्रमित नहीं हो। सिकल सेल उपचार के प्रति किसी भी प्रकार की भ्रांति नही पालें। केवल पंजीकृत चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार ही दवाइयों का नियमित सेवन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बीमारी को निरंतर उपचार और सही जानकारी के माध्यम से ही नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1 करोड़ 31 लाख से अधिक जांचें की जा चुकी हैं। जनजातीय क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता बढ़ाने के लिए “सिकल सेल मित्र” तैयार किए जा रहे हैं, जो इस मिशन में सेतु का कार्य करेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाते हुए मरीजों के लिए डिजिटल कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे उपचार अधिक सुगम और प्रभावी होगा।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बदनावर प्रवास के दौरान 'संकल्प से समाधान अभियान' के समापन कार्यक्रम मे शासन कि विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किए। स्थल पर शासकीय विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल के समक्ष जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर अंचलों तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी धार एवं अरविंदो आयुर्विज्ञान संस्थान, इन्दौर के मध्य अनुबंध (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। अनुबंध के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड में प्रति तीन माह में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत 80 शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए गए है।
राज्यपाल को वर्ष 2025-26 में रेडक्रॉस की गतिविधियों से परिचित कराया गया। बताया गया कि जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, सिकल सेल जागरूकता रैली, रक्तदान शिविर, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, पोषण कार्यशालाएं एवं CPR प्रशिक्षण जैसे नवाचार किए गए है। साथ ही स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से जन-जागरूकता को भी बढ़ावा दिया गया है। वृहद स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा 688 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया, जिसमें 384 महिलाएं एवं 304 पुरुष शामिल हुये।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना विक्रम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष मीना शेखर यादव, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और शहीद नरेंद्रसिंह राठौर के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
06/04/26 |अम्बाला: अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी; अब 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे युवा
जे कुमार अम्बाला, 6 अप्रैल 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) अम्बाला द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि को 1 अप्रैल से बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। जिन योग्य अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, वे अब इस विस्तारित समय सीमा का लाभ उठा सकते हैं।
इन जिलों के युवाओं को मिलेगा अवसर: पंजीकरण की यह सुविधा हरियाणा के छह प्रमुख जिलों—अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और पंचकुला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। अधिकारियों ने सलाह दी है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाले तकनीकी दबाव से बचने के लिए अभ्यर्थी आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना पंजीकरण पूर्ण करें।
सहायता के लिए भर्ती कार्यालय से करें संपर्क: इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को फॉर्म भरने या पंजीकरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), अम्बाला में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय में सहायता के लिए सुबह 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
#AgniveerRecruitment2027 #IndianArmy #AmbalaNews #AgniveerRegistration #HaryanaYouth #JoinIndianArmy #DefenseJobs #CareerInArmy #AgnipathScheme #AmbalaCantt #ArmyBharti2027 #WomenInArmy #HaryanaUpdate #JobAlertIndia
-
06/04/26 |भुवनेश्वर: ओड़िशा में मेडिकल और तकनीकी शिक्षा में ऐतिहासिक आरक्षण; SEBC को पहली बार मिला कोटा, SC-ST के लिए भी बढ़ी सीटें
जे कुमार भुवनेश्वर, 6 अप्रैल 2026: ओड़िशा सरकार ने राज्य की उच्च और तकनीकी शिक्षा प्रणाली में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में शनिवार देर रात हुई कैबिनेट बैठक में मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में आरक्षण की नई नीति को मंजूरी दी गई। इस नई नीति के तहत राज्य में पहली बार सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) के विद्यार्थियों के लिए 11.25% आरक्षण लागू किया गया है।
SC और ST कोटे में भारी बढ़ोतरी: नई आरक्षण नीति के अनुसार, राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित सीटों के दायरे को उनकी जनसंख्या के अनुपात में काफी बढ़ा दिया है।
अनुसूचित जनजाति (ST): आरक्षण को 12% से बढ़ाकर 22.50% कर दिया गया है।
अनुसूचित जाति (SC): आरक्षण को 8% से बढ़ाकर 16.25% कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद राज्य में कुल उर्ध्वाधर (Vertical) आरक्षण 50% की सीमा के भीतर ही रहेगा, जो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है।
हजारों विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ: मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले मेडिकल की 2,421 सीटों में से एसटी वर्ग को केवल 290 सीटें मिलती थीं, जो अब बढ़कर 545 हो जाएंगी। इसी तरह इंजीनियरिंग की कुल 44,579 सीटों में से एसटी विद्यार्थियों के लिए सीटें 5,349 से बढ़कर 10,030 और एससी वर्ग के लिए 3,566 से बढ़कर 7,244 हो जाएंगी। SEBC वर्ग के लिए पहली बार इंजीनियरिंग में 5,015 और मेडिकल में 272 सीटें आरक्षित की गई हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी: यह नया आरक्षण ढांचा इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फार्मेसी, आयुर्वेद और कृषि जैसे सभी पेशेवर पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। मुख्यमंत्री माझी ने इसे 'विकसित ओड़िशा' की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि इससे गरीब और वंचित पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को डॉक्टर और इंजीनियर बनने का अपना सपना पूरा करने में मदद मिलेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे युवाओं के सशक्तीकरण के लिए 'मील का पत्थर' बताया है।
#OdishaReservation #MedicalEducation #TechnicalEducation #MohanCharanMajhi #SEBCQuota #SocialJustice #OdishaNews #BhubaneswarUpdate #SCSTReservation #HigherEducationOdisha #BreakingNewsOdisha #EmpoweringYouth #OdishaCabinetDecision
-
06/04/26 |आज 6 अप्रैल का इतिहास
आज 6 अप्रैल का इतिहास
1606 - राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुग़ल शासक जहाँगीर के ख़िलाफ़ बग़ावत की।
1930 - महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा।
1942 - जापानी लड़ाकू विमानों ने पहली बार भारतीय क्षेत्रों पर बमबारी की।
1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1982 - दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित उपनिवेश फ़ाकलैंड पर अर्जेन्टीना ने अधिकार किया।
1985 - पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
1998 - गोरी प्रक्षेपास्त्र का पाकिस्तान द्वारा सफल प्रक्षेपण।
1999 - नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा।
2000 - कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2003 - उत्तरी होंडुरास की जेल में हुए दंगे के कारण 86 क़ैदी मारे गये।
2005 - कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2007 - बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
2008 -
केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के मंत्रिमण्डल में सात नए चेहरों को शामिल किया गया।
लिट्टे के फिदायीन हमले में राजमार्ग मंत्री जयराज फर्नाडोपुल्ले समेत 12 लोग मारे गये। इथोपिया की एक अदालत ने पांच शीर्ष अधिकारियों को एक हवाई हमले में दोषी पाते हुए पांच वर्ष की सज़ा सुनाई।
2010 - भारत के वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और भारत दौरे पर आए अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गेथनर ने आर्थिक साझेदारी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2013- राही सरनोबत ने 5 अप्रैल 2013 को दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
-

यरुशलम: एयर इंडिया ने इसराइल के लिए 31 मई तक निलंबित कीं अपनी उड़ानें; पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच फैसला
जे कुमार यरुशलम/नई दिल्ली, 6 अप्रैल 2026: पश्चिम एशिया में गहराते सुरक्षा संकट और बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत की प्रमुख विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) ने इसराइल के शहर तेल अवीव के लिए अपनी सभी उड़ानों को 31 मई 2026 तक निलंबित करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह फैसला यात्रियों और चालक दल (Crew) की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है।
सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर ब्रेक: एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि नई दिल्ली और तेल अवीव के बीच संचालित होने वाली चार साप्ताहिक उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है। गौरतलब है कि फरवरी के अंत में ईरान और इसराइल के बीच शुरू हुए सीधे संघर्ष के बाद से ही इस क्षेत्र का हवाई क्षेत्र (Airspace) काफी संवेदनशील बना हुआ है। सुरक्षा जोखिमों और बार-बार बंद होते एयरस्पेस के कारण अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए परिचालन जारी रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
भारतीयों की बढ़ी मुश्किलें: इस फैसले से इसराइल में रह रहे लगभग 40,000 से अधिक भारतीयों की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में आईटी पेशेवर, छात्र और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। सीधी उड़ानें बंद होने के कारण अब भारतीयों को भारत आने के लिए जॉर्डन या मिस्र के रास्ते सड़क मार्ग से जाना पड़ रहा है, जहाँ से वे कनेक्टिंग फ्लाइट्स ले सकें। हालांकि, इसराइल की स्थानीय एयरलाइंस जैसे 'एल अल' (El Al) अभी भी सीमित और सख्त प्रतिबंधों के साथ उड़ानें संचालित कर रही हैं।
दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन: तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। दूतावास ने भारतीयों की सहायता के लिए 24x7 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और लगातार वर्चुअल मीटिंग्स के जरिए लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा है कि स्थिति की निरंतर समीक्षा की जा रही है और सुरक्षा परिस्थितियों में सुधार होने पर ही सेवाओं को बहाल करने पर विचार किया जाएगा। प्रभावित यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या भविष्य की तारीखों के लिए मुफ्त री-बुकिंग की सुविधा दी जा रही है।
#AirIndia #IsraelConflict #FlightSuspension #TelAviv #WestAsiaTensions #TravelAdvisory #IndianEmbassy #SafetyFirst #AirIndiaNews #GlobalAviation #NewDelhiToTelAviv #IndianExpatriates #BreakingNewsJerusalem
-
05/04/26 |अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 4 किलो हेरोइन के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
अभिकान्त, 05 अप्रैल पंजाब : पंजाब में नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग स्मगलिंग मॉड्यूल को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 4.13 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन बरामद की गई है। इस गिरोह के तार सीधे तौर पर यूरोप में बैठे हैंडलर्स और पंजाब की जेलों में बंद शातिर अपराधियों से जुड़े हुए हैं।
यह नेटवर्क न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से तस्करी कर रहा था, बल्कि जेल में बंद अपराधियों के साथ समन्वय बनाकर पंजाब के माझा और दोआबा क्षेत्रों में ड्रग्स की बड़ी खेप पहुँचाने का काम कर रहा था। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने अभी आरोपितों के नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे और इस बार हेरोइन की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़े गए। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद हेरोइन की यह खेप कहां से आई थी और इसे आगे किन-किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
अमृतसर पुलिस ने इस संबंध में थाना सुल्तानविंड में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं ताकि पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में ड्रग्स के पैसे के लेन-देन और हथियारों की तस्करी से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
#AmritsarPolice #DrugSmuggling #InternationalNexus #PunjabPolice #HeroinSeizure #AntiDrugDrive #EuropeanHandlers #MajhaDoaba #CrimeUpdatePunjab #SultanwindPolice
-
05/04/26 |हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक 8 अप्रैल को: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे अध्यक्षता
अभिकान्त, 05 अप्रैल हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी।
#HaryanaCabinet #NayabSinghSaini #HaryanaGovt #ChandigarhNews #DevelopmentProjects #HaryanaPolitics #CabinetMeeting2026 #ViksitHaryana #PublicWelfare #AdministrativeReform #Danikkhabar
-
05/04/26 |चंडीगढ़ के 20 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी सौगात: डीसी रेट में 6 से 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी
अभिकान्त, 05 अप्रैल हरियाणा : चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों में तैनात हजारों आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। प्रशासन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नए डीसी रेट (डिप्टी कमिश्नर रेट) लागू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस बार कर्मचारियों के मासिक वेतन में 6 से 8 प्रतिशत तक की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
इस फैसले से चंडीगढ़ के सरकारी दफ्तरों, नगर निगम, पीयू (PU) और अन्य सरकारी इकाइयों में कार्यरत लगभग 20,000 कच्चे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने इस संबंध में सभी विभागों से उनके अधीन कार्यरत कर्मचारियों का डेटा और पदों का विवरण मांग लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले वर्ष डीसी रेट में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जबकि इस बार महंगाई और अन्य कारकों को देखते हुए बढ़ोतरी का दायरा बढ़ाया गया है।
हालांकि नए रेट्स का आधिकारिक नोटिफिकेशन अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है, लेकिन प्रशासन के नियमानुसार ये नई दरें 1 अप्रैल 2026 से ही प्रभावी मानी जाएंगी। इसका अर्थ यह है कि अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारियों को उनके बढ़े हुए वेतन का एरियर (बकाया) भी दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 8 घंटे की सेवाओं के लिए निर्धारित 420 विभिन्न श्रेणियों के पदों पर लागू होगी।
डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के अनुसार, इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर उचित मानदेय मिले। डेटा एकत्र करने के बाद वित्त विभाग की अंतिम मंजूरी मिलते ही औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस वृद्धि से न केवल कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि प्रशासन की विभिन्न सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
#ChandigarhNews #DCRates2026 #OutsourceEmployees #SalaryHike #ChandigarhAdministration #EmployeeWelfare #GovtJobsUpdate #LabourLaws #FinanceDepartment #PublicService
-

कुल्लू में दिल्ली के पर्यटकों की ट्रैवलर खाई में गिरी: 4 की मौके पर मौत, 17 को सुरक्षित निकाला—बारिश के बीच हुआ हादसा
हिमाचल प्रदेश, 5 अप्रैल (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दिल्ली के 4 पर्यटकों की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-305 पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गाड़ी (DL1 BE-4958) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा रात करीब 9:15 बजे उस समय हुआ जब पर्यटक जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे। भारी बारिश और तीखे मोड़ों के बीच चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे लुढ़क गई।
बारिश और ढलान बनी काल, 21 यात्रियों के साथ खाई में गिरी ट्रैवलर
हादसे के वक्त वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जिनमें 19 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। घियागी से महज दो किलोमीटर पहले पहाड़ी ढलान पर गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी। इस भीषण टक्कर में वाहन के परखच्चे उड़ गए। मलबे के नीचे दबने और चोट लगने के कारण 2 पुरुषों और 2 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया।
17 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला, मासूम बच्चों की बची जान
इस खौफनाक हादसे में राहत की खबर यह रही कि बचाव दल ने 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सुरक्षित बचे लोगों में वे दोनों बच्चे भी शामिल हैं जो गाड़ी में सवार थे। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं जो छुट्टियां बिताने हिमाचल आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सही कारणों की पड़ताल की जा रही है।
#KulluAccident #HimachalPradesh #DelhiTourists #RoadAccident #JaloriPass #TravelSafety #HimachalNews #BreakingNews #RescueOperation #SafeTravel -
05/04/26 |ऊर्जा मंत्री राजस्थान ने किया भामाशाह कृषि उपज मंडी का दौरा
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कोटा जिले की भामाशाह कृषि उपज मंडी का दौरा कर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में गेहूं तुलाई के लिए पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं पूछी। कम गुणवत्ता वाले गेहूं को एफसीआई द्वारा रिजेक्ट किए जाने की किसानों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय मानकों में शिथिलता की अनुमति लेकर ऐसे किसानों का गेहूं तुलवाया जाए, ताकि उन्हें वर्षभर की अपनी मेहनत का प्रतिफल मिल सके।
हीरालाल नागर ने एफसीआई के खरीद केन्द्र पहुंचकर पंजीयन के बाद किसानों को की गई स्लॉट बुकिंग और उसके अनुसार हो रही गेहूं तुलाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गेहूं तुलाई की प्रक्रिया में तेजी लाने, पंजीयन कराने वाले किसानों की सहमति प्राप्त करने, पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रतिदिन गेहूं खरीद की भामाशाह मंडी की क्षमता बढ़ाकर दुगुनी करने के निर्देश दिए।
भामाशाह मंडी में गेहूं तुलाई के लिए आए जलोदा खातियान गांव के किसान चौथमल ने ऊर्जा मंत्री को अपने गेहूं की ढेरी के पास ले जाकर उन्हें गेहूं दिखाया और कहा कि उसका गेहूं कम गुणवत्ता का बताकर रिजेक्ट कर दिया गया है जबकि कुछ दिनों में उसके घर में शादी है और पैसों का इंतजाम करना है। ऊर्जा मंत्री ने क्रय केन्द्र पर उपस्थित अधिकारियों को संवेदनशीलता दिखाते हुए किसान चौथमल के गेहूं की तुलाई करने के निर्देश दिए ताकि फसल का पैसा मिलने पर वह अपनी जरूरत पूरी कर सके।
इस दौरान कृषि उपज मंडी सचिव के कक्ष में आयोजित बैठक में ऊर्जा मंत्री ने खाद्य सचिव श्री अम्बरीश कुमार, सहकारिता सचिव डॉ. समित शर्मा, जिला कलक्टर श्री पीयूष समारिया, एमडी राजफैड श्री सौरभ स्वामी, कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी सहित अन्य अधिकारियों के साथ पंजीयन के बाद किसानों को गेहूं तुलाई में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। उन्होंने बायोमेट्रिक प्रक्रिया को लेकर किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने एवं बटाई पर की गई खेती की फसल की खरीद की प्रक्रिया के बारे में सभी को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान बुजुर्ग होने के कारण बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए नहीं आ पाए तो, परिवार के किसी और सदस्य को बुलाकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाए।
बैठक में मंडी से गेहूं के उठाव की समस्या तथा एफसीआई अधिकारियों द्वारा मंडी में तुलाई के बाद गोदाम पहुंचे ट्रक में रखा गेहूं रिजेक्ट किए जाने की समस्या पर चर्चा करते हुए उसके समाधान के बारे में निर्देश दिए गए। ऊर्जा मंत्री ने भंडारण की समस्या के समाधान के लिए निजी वेयर हाउस एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य सरकारी वेयर हाउस की लिस्ट तैयार कर उनसे समन्वय स्थापित करने और आवश्यकता पड़ने पर इन गौदामों को उपयोग में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी से गेहूं का उठाव समय पर हो, गोदामों के बाहर गाडियां खडी नहीं रहें और समय पर गेहूं खाली हो जाए इसके लिए पर्याप्त भंडारण एवं ट्रांसपोर्टेशन के लिए रैक लगाने की प्लानिंग की जाए। उन्होंने एफसीआई के अधिकारियों को बारदाने की खरीद के लिए निविदा प्रक्रिया की तैयारी करने एवं सभी एजेन्सियों को निर्धारित लक्ष्य से दुगने गेहूं खरीद की तैयारियां रखने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सचिव अम्बरीश कुमार ने कहा कि 6 अप्रेल से कोटा-बूंदी जिले में सभी खरीद केन्द्रों पर गेहूं की खरीद शुरू करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया किसानों को स्लॉट बुकिंग के समय ही यह बता दिया जाएगा कि उन्हें गेहूं की तुलाई के लिए किस सप्ताह में आना है। स्लॉट बुकिंग से दुगुनी खरीद की तैयारियां सभी क्रय केन्द्रों पर रखी जाएंगी और अतिरिक्त गेहूं खरीद के लिए बारदाने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन वाले सभी किसान गेहूं की तुलाई के लिए तय स्लॉट के अनुसार नहीं पहुंच रहे हैं ऐसे में प्रतिदिन स्लॉट बुकिंग के तय लक्ष्य से दुगनी तुलाई की भी व्यवस्था रखी जाएगी, ताकि किसी दिन अधिक संख्या में किसानों के पहुंचने पर भी तुलाई की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न ना हो।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/04/26 |दिल्ली के सीमापुरी में 60 वर्षीय महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार: सब्जी बेचने की आड़ में कर रही थी स्मैक की सप्लाई, 20 लाख का नशा बरामद
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) शाहदरा ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। न्यू सीमापुरी इलाके में की गई इस कार्रवाई के दौरान 60 वर्षीय आरोपी महिला के पास से 56.39 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मछली मार्केट के पास बिछाया जाल, कपड़ों में छिपाई थी स्मैक की पुड़िया
इंस्पेक्टर विनोद कुमार के नेतृत्व में एएनटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू सीमापुरी की रहने वाली जैतून उर्फ 'विधवा' नामक महिला अवैध स्मैक की बिक्री में शामिल है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी मोहिंदर सिंह की देखरेख में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब जैतून को मछली मार्केट के पास से हिरासत में लिया और नियमानुसार तलाशी ली, तो उसके कपड़ों में छिपाई गई एक प्लास्टिक की पुड़िया से 56.39 ग्राम स्मैक बरामद हुई।सब्जी बेचने की आड़ में नशा तस्करी, पहले भी जेल जा चुकी है आरोपी'
पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने बताया कि वह पेशे से सब्जी विक्रेता है, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते वह एक ड्रग सप्लायर के संपर्क में आई और जल्दी पैसा कमाने के लालच में स्मैक बेचने लगी। जैतून एक अभ्यस्त अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी सीमापुरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है जिससे जैतून यह नशा खरीदकर लाती थी।
पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस, सप्लायरों के ठिकानों पर छापेमारी जारी
शाहदरा जिला डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है ताकि नशे की इस पूरी सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया जा सके। पुलिस उन ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है जहाँ इस स्मैक को सप्लाई किया जाना था और जहाँ से इसे लाया गया था। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र से नशा माफियाओं का पूरी तरह सफाया करना है।
#DelhiPolice #DrugBust #ShahdaraNews #AntiNarcotics #CrimeUpdate #NewSeemapuri #NDPSAct #SayNoToDrugs #DelhiCrime #HaryanaNews #DanikKhabar #DanikKhabarDelhi -

दिल्ली के सरकारी अस्पताल से 70 लाख की दवाएं चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब: फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार, खुले बाजार में हो रही थी सप्लाई
नई दिल्ली, 5 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरकारी अस्पतालों से मुफ्त वितरण वाली दवाओं की बड़े पैमाने पर चोरी और अवैध बिक्री करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा के नेतृत्व वाली एनआर-II टीम ने इस कार्रवाई में 70 लाख रुपये मूल्य की सरकारी दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में डीडीयू (DDU) अस्पताल के एक फार्मासिस्ट और एक सहायक समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग "GOVT. SUPPLY NOT FOR SALE" मार्क वाली एंटीबायोटिक्स और क्रिटिकल केयर इंजेक्शन खुले बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।
तीस हजारी के पास से पकड़ी गई दवाओं की बड़ी खेप, कार और टेंपो भी जब्त
क्राइम ब्रांच को एसआई प्रीतम चंद के माध्यम से पुख्ता सूचना मिली थी कि सरकारी दवाओं की एक बड़ी खेप सप्लाई होने वाली है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 2 अप्रैल को तीस हजारी के राजेंद्र मार्केट में स्थित जय भारत ट्रांसपोर्ट पर छापा मारा। वहां से नीरज कुमार, सुशील कुमार और लक्ष्मण मुखिया को एक महिंद्रा चैंपियन टेंपो और बलेनो कार के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। वाहनों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद हुईं, जिन्हें अवैध रूप से बाजार में खपाने की तैयारी थी।
डीडीयू अस्पताल का फार्मासिस्ट निकला मास्टरमाइंड, रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उड़ाते थे दवाएं
पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ के बाद इस गिरोह के गहरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस ने डीडीयू अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट बिनेश कुमार और वहां के संविदा सहायक प्रकाश महतो को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि फार्मासिस्ट बिनेश अस्पताल के स्टॉक रिकॉर्ड में हेराफेरी कर दवाएं कम दिखाता था और उन्हें प्रकाश महतो के जरिए बाहर सप्लाई करवाता था। प्रकाश बिचौलिए के तौर पर काम करता था और यूपीआई (UPI) के माध्यम से वित्तीय लेनदेन संभालता था।
बरामदगी में 70 लाख की जीवन रक्षक दवाएं शामिल, 1.5 साल से चल रहा था खेल
पुलिस ने छापेमारी के दौरान सेफिक्साइम (1.18 लाख टैबलेट), एमोक्सिसिलिन, एरिथ्रोपोइटिन इंजेक्शन, मेरोपेनम और रेबीज एंटीसिरम जैसे महंगे और जरूरी इंजेक्शन बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी नीरज कुमार, जो सहारनपुर में 'आदित्य फार्मेसी' चलाता है, पिछले डेढ़ साल से दिल्ली के सरकारी अस्पतालों से चोरी की गई इन दवाओं को विभिन्न शहरों के ब्रोकरों के माध्यम से बेच रहा था। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और उनके बैंक ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है।
आरोपियों का प्रोफाइल: यूपी से दिल्ली तक फैला था अवैध नेटवर्क
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 53 वर्षीय नीरज कुमार (सहारनपुर) मुख्य रिसीवर है, जबकि सुशील कुमार दवाइयां ढोने का काम करता था। लक्ष्मण मुखिया दिल्ली के डीडीयू अस्पताल से ट्रांसपोर्ट हब तक दवाएं पहुंचाता था। वहीं, 54 वर्षीय बिनेश कुमार और 30 वर्षीय प्रकाश महतो अस्पताल के भीतर से स्टॉक निकालने के जिम्मेदार थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर लगाम लगेगी और गरीबों के हक की दवाएं उन तक पहुँच सकेंगी।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MedicineScam #DDUHospital #IllegalMedicine #MedicalFraud #DelhiNews #HealthcareScam #HaryanaNews #PoliceAction #DanikKhabar #DanikKhabarDelhi -
05/04/26 |मध्य पूर्व युद्ध में शामिल देशों में आज तक क्या क्या नुकसान और उपलब्धियां हासिल हुई
ईरान ने हालिया मध्य-पूर्व संघर्ष में सीधे और अप्रत्यक्ष (प्रॉक्सी के जरिए) कुछ देशों/क्षेत्रों पर हमले किए या करवाए। इनमें मुख्य रूप से इज़राइल, अमेरिका (उसके ठिकाने), और अप्रत्यक्ष रूप से सऊदी अरब व यूएई शामिल हैं। नीचे साफ-साफ नुकसान समझिए
🟥 इज़राइल (Israel) — सबसे बड़ा लक्ष्य
❌ नुकसान
सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमले (ईरान का सीधा हमला)
कुछ एयरबेस और सैन्य ठिकानों को हल्का नुकसान
नागरिकों में दहशत, सायरन और लॉकडाउन जैसी स्थिति
एयर डिफेंस पर भारी खर्च और दबाव
👉 लेकिन
Iron Dome और सहयोगी देशों की मदद से 90–95% हमले नाकाम कर दिए गए
➡️ इसलिए वास्तविक भौतिक नुकसान सीमित रहा, पर खतरा बहुत बड़ा था
🟦 अमेरिका (US bases in Middle East)
❌ नुकसान
इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर
ड्रोन/रॉकेट हमले
कुछ सैनिक घायल
सैन्य ठिकानों को मामूली नुकसान
👉 ये हमले अक्सर ईरान समर्थित समूहों (militias) द्वारा किए गए
🟨 सऊदी अरब (Saudi Arabia)
❌ नुकसान
तेल कंपनियों (जैसे Saudi Aramco) पर
ड्रोन/मिसाइल हमले (हूती के जरिए)
तेल उत्पादन कुछ समय के लिए प्रभावित
आर्थिक नुकसान और वैश्विक तेल बाजार में हलचल
🟪 यूएई (UAE)
❌ नुकसान
अबू धाबी में ड्रोन हमले
तेल टैंकर/फ्यूल डिपो में आग
कुछ नागरिकों की मौत
एयरपोर्ट ऑपरेशन प्रभावित
⚖️ कुल निष्कर्ष
🔻 वास्तविक नुकसान कहाँ ज्यादा हुआ?
सऊदी अरब और UAE → तेल व इंफ्रास्ट्रक्चर को सीधा नुकसान
अमेरिका के बेस → सीमित लेकिन लगातार हमले
🔻 इज़राइल का मामला अलग क्यों?
हमला सबसे बड़ा था
लेकिन मजबूत डिफेंस (Iron Dome + US मदद) से
👉 नुकसान कम, खतरा बहुत ज्यादा
🔺 ईरान की रणनीति
सीधे बड़े नुकसान से ज्यादा
👉 डर, दबाव और अस्थिरता पैदा करना
🟨 कुवैत (Kuwait)
❌ नुकसान (अप्रत्यक्ष)
क्षेत्र में तनाव बढ़ने से सुरक्षा अलर्ट हाई
कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर खतरा
तेल बाजार में उतार-चढ़ाव का असर
✅ क्या नहीं हुआ?
अब तक ईरान द्वारा सीधा बड़ा हमला नहीं
कोई बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर नुकसान नहीं
👉 मतलब: खतरा है, लेकिन नुकसान सीमित/अप्रत्यक्ष
🟪 दुबई / UAE
❌ नुकसान
अबू धाबी में पहले ड्रोन/मिसाइल हमले (हूती के जरिए)
कुछ फ्यूल डिपो और टैंकर में आग
एयरपोर्ट/फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित
पूरे UAE में सुरक्षा बढ़ाई गई
दुबई पर असर
दुबई पर सीधा हमला नहीं
लेकिन टूरिज्म और बिजनेस में चिंता
एयर ट्रैफिक और शिपिंग पर असर
🟦 अन्य खाड़ी देश (संक्षेप में)
🟩 कतर
बड़ा US बेस (Al Udeid) → संभावित लक्ष्य
अभी तक सीधा नुकसान नहीं
🟫 बहरीन
US Navy का मुख्य ठिकाना
खतरा बना हुआ, लेकिन बड़ा हमला नहीं
🟧 ओमान
तटस्थ भूमिका
सीधे हमले से लगभग सुरक्षित
⚖️ निष्कर्ष
🔻 जिन पर सीधा बड़ा असर नहीं:
कुवैत
दुबई
कतर
बहरीन
ओमान
🔻 लेकिन फिर भी प्रभावित क्यों?
क्योंकि ये सभी तेल, व्यापार और US सैन्य नेटवर्क से जुड़े हैं
युद्ध बढ़े तो ये अगले टारगेट बन सकते हैं
👉 सरल भाषा में:
दुबई/कुवैत = अभी सुरक्षित, पर खतरे की लाइन में
UAE (अबू धाबी) = थोड़ा नुकसान झेल चुका है
#मध्यपूर्वयुद्ध #युद्धकेनुकसान #युद्धकेउपलब्धियां #मध्यपूर्व #विशेषध्यान #राजनीतिकविकास #संघर्ष #अंतरराष्ट्रीयराजनीति #दुनियाकीराजनीति #छवियांऔरस्त्री #अर्थव्यवस्था #बीतीघटनाएं #मध्यपूर्वकीतहकीकात #सैन्यकुटिलता #संस्कृति #परिस्थितिजनित्र #शांति #विश्वजनमत #सामाजिकसंकठना
-
05/04/26 |मध्यप्रदेश पुलिस की पहल से युवाओं के सपनों को मिली उड़ान
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, भोपाल।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक डॉ विनीत कपूर के मार्गदर्शन में प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं बटालियन में संचालित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से दी जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण फिजिकल ट्रेनिंग जिले के युवाओं को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर कर रही है। यह पहल न केवल युवाओं के आत्मविश्वास को सशक्त कर रही है, बल्कि उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए भी प्रेरित कर रही है।
इसी राज्य स्तरीय “दिशा लर्निंग सेंटर” कार्यक्रम के अंतर्गत छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा युवाओं को दी जा रही निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा में संचालित इस केंद्र के माध्यम से अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में चयन प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के अंतर्गत कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 11 अभ्यर्थी रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में तथा 6 अभ्यर्थी SSC GD के माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ एवं सीआरपीएफ में चयनित हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों में लोकेश सरियाम, ऋतिक सोनी, सत्येंद्र बालवंशी, अंकित धुर्वे, सुश्री कामिनी परतेती एवं साधना पहाड़े ने SSC GD के तहत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में सफलता प्राप्त की है, जबकि मनोज वानखेड़े, दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक सूर्यवंशी, कुलदीप कुमार, राहुल रघुवंशी, कैलाश वनेश्वर, रंजीत साहू, राम घोटे, निकेत साहू एवं भावना फकारे का चयन RPF कॉन्स्टेबल के रूप में हुआ है। यह सफलता छिंदवाड़ा पुलिस के सतत प्रयासों, समर्पण एवं प्रभावी मार्गदर्शन का परिणाम है।
छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं आरक्षक विजय इनवाती द्वारा अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ विशेष मेहनत एवं प्रतिबद्धता के साथ अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि संभव हो सकी।
उल्लेखनीय है कि “दिशा लर्निंग सेंटर” केवल फिजिकल ट्रेनिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पुलिस परिवार के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु एक समग्र मंच प्रदान करता है। इस केंद्र में SSC, व्यापम एवं पुलिस भर्ती से संबंधित 500 से अधिक पुस्तकें, पत्रिकाएं एवं समाचार पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क वाई-फाई, कंप्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है, जिससे वे ऑनलाइन अध्ययन एवं शोध कार्य कर सकें। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा समय-समय पर करियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया जाता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
05/04/26 |“सेवा ही साधना: नर्मदा तट पर जागृत हुआ जनचेतना का दीप”
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, भोपाल।
बुदनी की पावन धरा पर स्थित गुंजारी नर्मदा संगम घाट आज पुनः उस दिव्य अनुभूति का साक्षी बना, जहां श्रद्धा और सेवा एकाकार होकर जनचेतना का नया इतिहास रचती दिखाई दी। मां नर्मदा की शांत, कल-कल बहती धारा में जब जनप्रतिनिधि, संत और आमजन एक साथ श्रमदान में जुटे, तो वह दृश्य केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागरण का सजीव प्रतीक बन गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रमदान कर यह स्पष्ट किया कि सच्चा नेतृत्व वही है, जो अपने आचरण से प्रेरणा देता है।
नर्मदा परिक्रमा के तपस्वी, पूज्य दादागुरु जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। चार बार नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर चुके और केवल नर्मदा जल का सेवन करने वाले संत का संगम पर आगमन मानो स्वयं मां नर्मदा का आशीर्वाद प्रतीत हुआ। दादागुरु जी महाराज ने संगम के समग्र विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसे केवल एक भौतिक स्थल नहीं, बल्कि साधना, आत्मशुद्धि और आंतरिक जागरण का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं, बल्कि जीवन की आधारशिला हैं, जिनकी पवित्रता बनाए रखना हम सभी का धर्म है। उन्होंने “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं जनभागीदारी के संयुक्त प्रयासों से इस प्राचीन धरोहर को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जो वर्षों से उपेक्षित रही थी। आज उसी प्राचीन घाट पर जिस प्रकार स्वच्छता और विकास के कार्य गति पकड़ रहे हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है और अन्य स्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि नदियों का संरक्षण केवल शासन का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चेतना का दर्पण है। उन्होंने स्वच्छता को अभियान से आगे बढ़ाकर जीवन का संस्कार बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उनके अनुसार, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करेगा, तभी स्थायी परिवर्तन संभव हो सकेगा। उन्होंने संगम स्थल पर चल रहे स्वच्छता एवं संरक्षण कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे इस पावन स्थल का विकास निरंतर और सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ता रहे।
गुंजारी नर्मदा संगम घाट पर आज का यह आयोजन प्रशासन, आध्यात्म और जनसहभागिता का अद्भुत संगम बन गया। श्रमदान करते हाथ, संतों का आशीर्वाद और जनसमूह की सक्रिय भागीदारी ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि जब सेवा को साधना का रूप मिलता है, तब परिवर्तन अवश्यंभावी हो जाता है।
माँ नर्मदा की पावन धारा के साक्ष्य में लिया गया यह संकल्प केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और संस्कारित धरोहर का वचन है। यह आयोजन हमें यह भी स्मरण कराता है कि प्रकृति की सेवा ही सच्ची पूजा है और जन सहभागिता ही उसका सबसे प्रभावी मार्ग है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
05/04/26 |आने वाली पीढ़ी को सिकल सेल से बचाना सबकी ज़िम्मेदारी : राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए जेनेटिक काउंसलिंग और व्यापक जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। समाज के हर वर्ग को इस अभियान से जुड़कर इसे एक जन-आंदोलन बनाना होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल खरगोन जिले के प्रवास के दौरान जनजातीय जीवन रक्षा एवं सिकल सेल हितैषी संवाद को संबोधित कर रहे थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विवाह से पूर्व जेनेटिक कार्ड का मिलान और गर्भावस्था के दौरान समय पर जांच से आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होने विशेष रूप से जेनेटिक काउंसलिंग पर बल देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन' के तहत वर्ष 2047 तक इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों और नियमित स्क्रीनिंग के माध्यम से हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी महामहिम राज्यपाल के सिकल सेल के क्षेत्र में किए जा रहे पुनीत कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि वह इस बीमारी की वेदना को समझते हुए पूरे प्रदेश विशेषतः जनजातीय वर्ग मे इसके उन्मूलन और सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया अनुवांशिक रोग है, जिसका प्रभाव शरीर में अनेक गंभीर रोग उत्पन्न करता है। समाज के सेवाभावी लोगों और संस्थाओं की प्रशंसा की, जिन्होंने इस क्षेत्र में प्रेरणादायी कार्य किए हैं।
सिकल सेल यूनिट का किया लोकार्पण
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्षा अस्पताल में नवनिर्मित सिकल सेल यूनिट का विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने सिकेल सेल यूनिट के अंतर्गत निर्मित 2 वार्डों का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और जांच उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही निर्देशित किया कि सिकल सेल पीड़ितों को समय पर उपचार और उचित मार्गदर्शन मिलना सुनिश्चित किया जाए।
सिकेल सेल पीड़ित बच्चों से की मुलाकात
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सिकल सेल के क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और अधिकारियों के कार्यों की सराहना की। सिकेल सेल क्षेत्र में किए गए कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सिकल सेल पीड़ित बच्चों से उपचार के सम्बंध में भी जानकारी प्राप्त कर उन्हे नियमित दवाई, सुपाच्य भोजन, अधिक मात्रा में पानी पीने, व्यायाम एवं ठंडे पानी से नहीं नहाने की समझाइश दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
05/04/26 |सिवाना के इतिहास को सहेजने की पहल, कुमटाल दुर्ग की तलहटी में बनेगा पैनोरमा:राजस्थान
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, जयपुर।
सिवाना के समृद्ध इतिहास और गौरवशाली विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने की दिशा में राजस्थान सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बालोतरा जिले के सिवाना का दौरा कर प्रस्तावित पैनोरमा स्थल का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान ओंकार सिंह लखावत ने कुमटाल दुर्ग की तलहटी में प्रस्तावित पैनोरमा निर्माण की संभावनाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए प्रारंभिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर सिवाना के ऐतिहासिक महत्व, पर्यटन की अपार संभावनाओं और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। मंत्री लखावत ने कहा कि पैनोरमा निर्माण से न केवल सिवाना के इतिहास को नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि सिवाना की ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का यह प्रयास जल्द ही धरातल पर नजर आए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/04/26 |अटल ज्ञान केन्द्रों को आधुनिक लाइब्रेरी के रूप में किया जाए स्थापित- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल ज्ञान केन्द्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अब पंचायत स्तर पर ही आधुनिक लाइब्रेरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। राज्य सरकार की मंशा है कि गांव का युवा गांव में ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सके, इसके लिए अटल ज्ञान केन्द्रों को समुचित मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए, ताकि युवाओं को पढ़ाई के लिए शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्देश दिए कि अटल ज्ञान केन्द्रों पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं तथा डिजिटल संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इन केन्द्रों पर ई-मित्र सेवाएं एवं ऑनलाइन क्लासेस की सुविधा भी विकसित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल ज्ञान केन्द्रों के नवीन भवनों के निर्माण में गुणवत्ता एवं उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रत्येक केन्द्र का मानक नक्शा (मॉडल डिजाइन) तैयार कर उसे मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।
वंदे गंगा जल संरक्षण एवं पौधारोपण अभियान में बढ़ाएं जनभागीदारी
भजनलाल शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि 19 मार्च से संचालित किए जा रहे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की निरंतर मॉनिटरिंग कर अब तक की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर शिक्षा, चिकित्सा एवं आधारभूत सुविधाओं पर फोकस किया जाए। साथ ही, आगामी दिनों के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर ग्राम सभाओं के बिंदु निर्धारित किए जाएं, जिनमें आगामी वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों को भी प्राथमिकता से शामिल किया जाए तथा इन अभियानों में अधिकाधिक जनभागीदारी को बढ़ाया जाए।
जयपुर बने स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी
मुख्यमंत्री ने स्वायत्त शासन विभाग को अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृ़ढ़ करने के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम मॉडल को सुदृढ़ीकरण के साथ अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जयपुर को स्मार्ट मैनेजमेंट और उन्नत तकनीक आधारित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य किए जाए, जिससे स्वच्छता, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुरक्षा को नई मजबूती मिल सके।
भजनलाल शर्मा ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी से लागत बढ़ती है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य में देरी के लिए जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व सीवरेज कार्यों से प्रभावित सड़कों के गड्ढों एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत की जाए, ताकि आमजन को बारिश के मौसम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इस दौरान उन्होंने एफएसटीपी एवं शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट्स लगाए जाने के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/04/26 |एनर्जी मिक्स से करें ऊर्जा की दीर्घकालिक मांग का समुचित प्रबंधन- केन्द्रीय विद्युत सचिव
एन.एस.बाछल, 05 अप्रैल, जयपुर।
केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विभिन्न ऊर्जा स्रोतों के मिश्रण (एनर्जी मिक्स) पर आधारित परियोजनाओं को गति देने के निर्देश प्रदेश के विद्युत निगमों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय एवं गैर नवीकरणीय स्रोतों की बंडलिंग से राज्य में ऊर्जा की बढ़ती मांग का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।
केन्द्रीय विद्युत सचिव विद्युत भवन में राज्य के एनर्जी सेक्टर से संबंधित विषयों पर ऊर्जा विभाग एवं विद्युत निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों से फीडबैक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पीएम-कुसुम योजना के माध्यम से विकेन्द्रित सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा मिला है।
केन्द्रीय विद्युत सचिव ने कहा कि डिसेन्ट्रलाइज सोलर परियोजनाएं विकसित होने के बाद ग्रिड में उत्पादित सौर ऊर्जा के इंटीग्रेशन की चुनौती भी पैदा हो रही है। ऐसे में वितरण निगम ग्रिड स्थिरता की दिशा में स्वयं को बेहतर तरीके से तैयार करें। उन्होंने पीक ऑवर्स में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली सहित अन्य परियोजनाओं को समय पर विकसित करने पर जोर दिया।
केन्द्रीय विद्युत सचिव ने राज्य के 24 जिलों में कृषि क्षेत्र को दिन में सप्लाई, लॉस रिडक्शन, आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत स्मार्ट मीटर की प्रगति, रिसोर्स एडीक्वेसी प्लान आदि पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में ट्रांसमिशन परियोजनाओं के विस्तार, एसटीयू नेटवर्क पर नवीकरणीय ऊर्जा की कनेक्टिविटी आदि की भी जानकारी ली। इस अवसर पर रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन (आरईसी) के सीएमडी श्री जितेन्द्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
ऊर्जा विभाग की शासन सचिव आरती डोगरा ने केन्द्रीय विद्युत सचिव को अवगत कराया कि पीएम कुसुम में अब तक करीब 3800 मेगावाट क्षमता की परियोजनाएं स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने जयपुर, अजमेर एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा लॉस रिडक्शन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।
राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री सिद्धार्थ सिहाग, उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेन्द्र श्रृंगी ने भी केन्द्रीय सचिव को संबंधित विषयों से अवगत कराया। इस दौरान केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव (वितरण) शशांक मिश्रा सहित केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
05/04/26 |मध्य प्रदेश: अनूपपुर में भरभराकर ढही 4 मंजिला होटल; मलबे में दबने से 1 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
जे कुमार अनूपपुर (मध्य प्रदेश), 5 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक निर्माणाधीन 4 मंजिला होटल की इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की कार्रवाई: धमाके जैसी आवाज के साथ इमारत गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर पहुँचीं। भारी मशीनों और क्रेन की मदद से मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के नीचे निर्माण कार्य में लगे मजदूर और कुछ राहगीर दबे हो सकते हैं। घायल अवस्था में निकाले गए दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटिया निर्माण सामग्री का आरोप: शुरुआती जांच में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि होटल के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। जिला कलेक्टर ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और होटल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है, जिसके बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
#MadhyaPradeshNews #AnuppurAccident #BuildingCollapse #HotelCollapse #MPCrime #RescueOperation #SDRF #AnuppurUpdate #BreakingNewsMP #ConstructionSafety #PublicSafety #TragedyInAnuppur
-
04/04/26 |मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह वाराणसी के श्रीराम भंडार में स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों को यकीन ही नहीं हुआ। लोग उनसे मिलकर उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सादगी देख प्रभावित हुए और मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला जब एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी वे मिंट हाउस स्थित श्रीराम भंडार पर अचानक रुक गए। यहां उन्होंने बनारस की मशहूर कचौड़ी, पूरी-राम भाजी ,जलेबी और लस्सी का स्वाद चखा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के हर प्रांत और शहर की अपनी विशिष्ट खान-पान की शैली होती है , जो वहां की पहचान होती है। स्थानीय स्वाद और पारंपरिक व्यंजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
आम जनता के बीच सहज मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सहज और सरल व्यवहार ने आम लोगों का दिल जीत लिया। स्थानीय लोगों ने भी उनसे मुलाकात कर खुशी जाहिर की और उनके इस अंदाज की सराहना की। कई लोगों ने उनसे बातचीत भी की। लोगों का कहना था कि डॉ. मोहन यादव से मिलकर ये लगा ही नहीं कि वे किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan #Madhya Pardesh
-
04/04/26पलवल: ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से बचें; उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कालाबाजारी पर दी सख्त चेतावनी
जे कुमार पलवल, 4 अप्रैल 2026: जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आमजन को आश्वस्त किया है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नागरिकों को घबराने या 'पैनिक बाइंग' (अनावश्यक खरीद) करने की कतई आवश्यकता नहीं है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।
जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी FIR: प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि कोई भी गैस एजेंसी संचालक या पेट्रोल पंप मालिक कृत्रिम कमी पैदा करने, कालाबाजारी करने या जमाखोरी में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध बुकिंग के आधार पर ही पारदर्शिता के साथ सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के पास आगामी दिनों के लिए पर्याप्त भंडारण मौजूद है।
नियमित निगरानी और पारदर्शिता: उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के स्टॉक की नियमित निगरानी करें। प्रशासन ने वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों से उनके भंडारण की दैनिक रिपोर्ट मांगी है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त जांच के आदेश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित सरकारी दरों पर ही ईंधन उपलब्ध हो सके।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी: जिला प्रशासन ने आमजन की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दो विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यदि किसी नागरिक को कालाबाजारी या आपूर्ति में बाधा की सूचना मिलती है, तो वे जिला कंट्रोल रूम के नंबरों 01275-297850 और 01275-248911 पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने दोहराया है कि आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#PalwalNews #FuelSupply #LPGAvailability #DrHarishKumarVashist #NoPanicBuying #HaryanaAdministration #PetrolDieselUpdate #ActionAgainstBlackMarketing #PublicSafety #PalwalUpdate #ConsumerRights #HelplineNumber #DistrictAdministrationPalwal
-
04/04/26अम्बाला: जी.एम.एन. कॉलेज में भविष्य की तकनीक पर मंथन; "एआई इंटेंसिव ऐप डेवलपमेंट" पर विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान
जे कुमार अम्बाला छावनी, 4 अप्रैल 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (G.M.N.) कॉलेज के कंप्यूटर एप्लीकेशंस और कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “ए टू ज़ेड ऑफ एआई इंटेंसिव ऐप डेवलपमेंट” विषय पर विशेष एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आधुनिक एप्लिकेशन डेवलपमेंट की बारीकियों और उद्योग की वर्तमान मांगों से अवगत कराना था।
आधुनिक तकनीकों का लाइव डेमो: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में 'डुप्लेक्स आईटी सॉल्यूशंस' के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अमितोज सिंह और सीटीओ श्री गगनदीप सिंह उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को रिट्रीवल ऑगमेंटेड जनरेशन (RAG) जैसी उभरती हुई तकनीकों और मॉडर्न ऐप डेवलपमेंट के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सत्र के दौरान एआई आधारित एप्लिकेशंस का लाइव डेमो भी दिखाया गया, जिससे छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक (Practical) पहलुओं को समझने में काफी मदद मिली।
इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास: कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में एआई तकनीक का महत्व सर्वोपरि है। ऐसे सत्र विद्यार्थियों को न केवल नई तकनीकों से परिचित कराते हैं, बल्कि उन्हें ग्लोबल इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशंस की डीन डॉ. प्रबलीन कौर, विभागाध्यक्ष श्री श्याम रहेजा और कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष सुश्री उपिंदर कौर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत 'प्लांट' भेंट कर किया।
विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता: इस प्रोग्राम में बीसीए और अन्य कंप्यूटर पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी विषयों पर विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कॉलेज प्रशासन ने इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों को छात्रों के सर्वांगीण विकास और उन्हें भविष्य के करियर के लिए सशक्त बनाने हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।
#GMNCollege #AIDevelopment #ArtificialIntelligence #AmbalaCantt #TechLecture #RAGTechnology #AppDevelopment #ComputerScience #FutureTech #SkillDevelopment #AmbalaNews #DigitalIndia #EducationTechnology #STEMEducation
-
04/04/26 |पंजाब: शमशान भूमि बना 'अवैध शराब की फैक्ट्री': एक्साइज विभाग की रेड में चालू भट्ठी और भारी लाहन बरामद
पंजाब/फाजिल्का, 4 अप्रैल (अन्नू): पंजाब के फाजिल्का जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जलालाबाद के गांव रोमवाला में पुलिस और आबकारी (Excise) विभाग की संयुक्त टीम ने स्थानीय शमशान भूमि में छापेमारी की, जहाँ मुर्दों की शांति के लिए बनी जगह का इस्तेमाल अवैध शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। शमशान घाट के भीतर बने एक कमरे से शराब का बड़ा जखीरा और भट्ठी बरामद की गई है।
गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इलाके में बड़े स्तर पर अवैध शराब का कारोबार फल-फूल रहा है। इसी इनपुट के आधार पर जब टीम ने गांव रोमवाला के शमशान घाट की घेराबंदी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। शमशान भूमि के कमरे में न केवल शराब तैयार की जा रही थी, बल्कि मौके पर चालू भट्ठी भी मिली, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
200 लीटर लाहन नष्ट, शराब की बोतलें जब्त छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से लगभग 200 लीटर अवैध लाहन और 100 बोतल तैयार अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने कानून के मुताबिक मौके पर ही भारी मात्रा में मिली लाहन को नष्ट कर दिया, जबकि शराब बनाने के उपकरण, ड्रम और तैयार बोतलों को जब्त कर लिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, तस्करों ने इस सुनसान जगह को इसलिए चुना ताकि किसी को उन पर शक न हो।
कौन है इस काले कारोबार के पीछे? फिलहाल पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम उन चेहरों की पहचान करने में जुटी है, जो पवित्र शमशान भूमि की आड़ में मौत का यह सामान तैयार कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
#FazilkaNews #IllegalLiquor #PunjabPolice #ExciseDepartment #Jalalabad #CrimeNewsPunjab #ActionAgainstDrugs #BreakingNews #PunjabCrime #DanikKhabar -
04/04/26 |गुरदासपुर: सरकारी स्कूल में चोरों का धावा, मिड-डे मील का राशन और सिलेंडर लेकर फरार, CCTV में कैद हुई करतूत
पंजाब/गुरदासपुर, 4 अप्रैल (अन्नू): पंजाब के गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना दोरांगला के गांव मघरमूदियां से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ के सरकारी प्राइमरी स्कूल को निशाना बनाते हुए चोरों ने बच्चों के निवाले पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस चोरी को अंजाम देने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल थे, जिनकी पूरी हरकत स्कूल के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
आधी रात को ताले तोड़कर घुसे चोर मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी स्कूल परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने बड़ी ही बेखौफ तरीके से स्कूल के ताले तोड़े और भीतर रखे मिड-डे मील (Mid-Day Meal) विभाग के दो भरे हुए गैस सिलेंडर, राशन का सामान और बच्चों के खाना खाने वाले बर्तन चुरा लिए। सुबह जब स्कूल स्टाफ पहुँचा, तो सामान बिखरा देख हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी में कैद हुए चेहरे स्कूल की मुख्य अध्यापिका आशा रानी ने बताया कि स्कूल में पहले भी इस तरह की चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए। इस बार चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रही हैं, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे एक महिला और उसके साथी ने योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही थाना दोरांगला की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और स्कूल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।
#GurdaspurNews #PunjabSchoolTheft #CrimeUpdate #SchoolSafety #CCTVFootage #DoranglaPolice #PunjabCrime #MidDayMealTheft #DanikKhabar -
04/04/26 |दादरा और नगर हवेली: सिलिंडर फटने से मकान में लगी भीषण आग; परिवार के कई सदस्य झुलसे, इलाके में मची अफरा-तफरी
जे कुमार सिलवासा, 4 अप्रैल 2026: केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के मुख्यालय सिलवासा के निकटवर्ती आवासीय क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक रसोई गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस धमाके के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों की खिड़कियों के कांच टूट गए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया।
राहत और बचाव कार्य: स्थानीय निवासियों के अनुसार, दोपहर के समय घर में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलिंडर ने आग पकड़ ली। इससे पहले कि परिवार के सदस्य बाहर निकल पाते, सिलिंडर एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस और राहत टीम ने घायलों को तुरंत मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिलवासा के श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रशासनिक जांच के आदेश: धमाके के कारण मकान की छत और दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या लापरवाही की वजह से। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में गैस सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
#DadraNagarHaveli #SilvassaNews #CylinderBlast #FireAccident #BreakingNews #SafetyFirst #RescueOperation #GasLeakage #DNHUpdate #EmergencyServices #HaveliDiaries #PublicSafety
-
04/04/26 |होशियारपुर में आसमानी बिजली का कहर: क्रिकेट खेल रहे 10वीं के छात्र की मौत, खेल के मैदान में पसरा मातम
पंजाब/होशियारपुर, 4 अप्रैल (अन्नू): पंजाब के होशियारपुर जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। गढ़शंकर के गांव बकापुर गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 17 वर्षीय होनहार छात्र तरुणदीप सिंह की जान चली गई। रसूलपुर गांव का रहने वाला तरुणदीप हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा देकर फ्री हुआ था और छुट्टियों का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ मैच खेलने गया था।
गेंदबाजी की तैयारी के दौरान गिरा काल प्रत्यक्षदर्शियों और गांव के सरपंच के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे जब 11 युवक मैदान में मैच खेल रहे थे, तभी अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच खेल जारी था और तरुणदीप बॉलिंग करने के लिए रन-अप लेने ही वाला था कि अचानक तेज कड़क के साथ बिजली सीधे मैदान पर आ गिरी। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़े। इस हादसे में तरुणदीप और उसका साथी अंशप्रीत गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें नवांशहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने तरुणदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंशप्रीत का उपचार जारी है।
मां के हाथ से खाना खाकर निकला था घर का चिराग तरुणदीप की मौत की खबर सुनते ही पूरे रसूलपुर गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतक की मां, जो पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह बहुत ही मिलनसार और होनहार लड़का था। घर से निकलने से पहले उसने बाल कटवाए थे और अपनी मां के हाथों से दूध-खाना खाकर यह कहकर निकला था कि वह बस मैच खेलकर अभी वापस आता है। पिता ओंकार सिंह और छोटा भाई इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
गाँव में शोक की लहर तरुणदीप की कद-काठी और व्यवहार ऐसा था कि हर कोई उसे पसंद करता था। 10वीं का परिणाम आने के बाद परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कुदरत के इस कहर ने परिवार का चिराग बुझा दिया। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने इस बेवक्त हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। खेल का मैदान, जहाँ कुछ देर पहले तक ठहाके गूंज रहे थे, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और गम के साये हैं।
#HoshiarpurNews #PunjabWeather #TragicIncident #LightningStrike #CricketTournament #RestInPeace #PunjabNews #SafetyAlert #Garhshankar #DanikKhabar -
04/04/26 |पूर्वी दिल्ली में नशे के सौदागरों पर गाज: 23 लाख की गांजा खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भारी नकदी बरामद
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) ने नशे के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पूर्वी जिले की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो ड्रग सप्लायरों को दबोचा है। इनके पास से लगभग 45.760 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है।
रिहायशी इलाके में चल रहा था 'पैकेजिंग यूनिट' पुलिस को सटीक जानकारी मिली थी कि शशि गार्डन के जवाहर मोहल्ला स्थित एक मकान में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छिपाया गया है। जब पुलिस टीम ने वहां छापा मारा, तो आरोपी नदीम और मोनू उर्फ अभिषेक रंगे हाथों गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाते हुए पाए गए। वे थोक में लाए गए गांजे को रिटेल में बेचने के लिए वजन कर रहे थे और प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर रहे थे।
तलाशी में क्या-क्या मिला? पुलिस ने मौके से न केवल भारी मात्रा में गांजा बरामद किया, बल्कि ड्रग मनी के रूप में 2,65,400 रुपये की नकदी भी जब्त की है। इसके अलावा, नशीले पदार्थों को तौलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन और पैकिंग का सामान (स्टेपलर, टेप, प्लास्टिक पाउच) भी बरामद किया गया है।
शातिर था काम करने का तरीका पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली-एनसीआर में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। पुलिस की नजरों से बचने के लिए उन्होंने जानबूझकर घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में कमरा किराए पर लिया था ताकि किसी को शक न हो। वे दूसरे राज्यों से थोक में गांजा मंगवाते थे और फिर उसे छोटे पैकेटों में बांटकर स्थानीय तस्करों को बेच देते थे।
पुलिस की अगली कार्रवाई पांडव नगर थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्वी जिले के डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि अब पुलिस इस नेटवर्क की 'बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज' खंगाल रही है, यानी यह पता लगाया जा रहा है कि यह नशा कहाँ से आया था और दिल्ली में किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।
#DelhiPolice #DrugBust #EastDelhi #NarcoticsSquad #AntiDrugDrive #GanjaSmuggling #CrimeUpdate #ZeroTolerance #DelhiNews #DanikKhabar -
04/04/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: भलस्वा डेयरी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NDR) ने होली के दिन भलस्वा डेयरी इलाके में दहशत फैलाने वाले एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान शिवम उर्फ शिवा (निवासी मुकुंदपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो अवैध देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक दोनों हाथों में देसी कट्टा लहराते हुए आम जनता को भद्दी गालियां दे रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सहायता से आरोपी की पहचान की और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
क्या थी वारदात? घटना 4 मार्च 2026 (होली का दिन) की है, जब मुकुंदपुर पार्ट-2 में शिकायतकर्ता अरविंद कुमार अपनी कार हटा रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी शिवा वहां आया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी वहां से गया और दो पिस्तौल लेकर वापस लौटा। उसने शिकायतकर्ता पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बचे। आरोपी ने भागने से पहले इलाके में दहशत फैलाई और लाठी-डंडों से पड़ोसियों की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।
घेराबंदी कर दबोचा आरोपी क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आरोपी शिवा दिल्ली के UER-II इलाके के पास छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर रामपाल के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो भरी हुई पिस्तौल बरामद हुईं। इस संबंध में क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शिवम उर्फ शिवा पहले भी कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। वह साल 2024 में अमित उर्फ लंगड़ा की हत्या के मामले और 2025 में हुई गोलीबारी की घटनाओं में भी नामजद है। आरोपी केवल 10वीं तक पढ़ा है और पहले चिकन की दुकान चलाता था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि हथियारों के स्रोत का पता लगाया जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #BhalswaDairy #CriminalArrested #DelhiCrime #ActionAgainstCrime #ArmsAct #ViralVideoUpdate #DelhiNews -
04/04/26 |मौसम परिवर्तन के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर, आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, जयपुर।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा भास्कर आत्माराम सावंत ने प्रदेश में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के मद्देनज़र राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र का दौरा कर समीक्षा की तथा सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रहते हुए स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने और किसी भी जनहानि अथवा मकान क्षति की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराना राज्य सरकार कि सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भास्कर आत्माराम सावंत ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करे तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में पूर्व तैयारी रखते हुए अर्ली वार्निंग सिस्टम का प्रभावी उपयोग किया जाए, ताकि आमजन को न्यूनतम नुकसान हो।
उन्होंने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ब्यावर, नागौर एवं श्रीगंगानगर जिलों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है, जबकि जयपुर, अजमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जोधपुर, बालोतरा एवं जालौर सहित कई जिलों में हल्की वर्षा हुई है। कुछ स्थानों पर तेज आंधी एवं ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आई हैं।
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार ब्यावर जिले के कुछ क्षेत्रों में टिन शेड को आंशिक क्षति हुई है, वहीं डीडवाना-कुचामन में आकाशीय बिजली गिरने से एक मकान प्रभावित हुआ है, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बीकानेर एवं श्रीगंगानगर के कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान की प्रारंभिक सूचना प्राप्त हुई है, जिसका आकलन किया जा रहा है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सक्रिय हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/04/26 |
“आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान से मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को मिलेगा नया बल:– कृषि मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, जयपुर।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के वर्तमान दौर में मृदा स्वास्थ्य को संरक्षित रखना कृषि की स्थिरता एवं उत्पादकता के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से राज्य में कृषकों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए 06 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक “आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान संचालित किया किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान किसानों को अपने ही खेत में उपलब्ध संसाधनों से जैविक खाद एवं पोषक तत्व तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे न केवल उत्पादन में वृद्धि होगी बल्कि कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि इस अभियान के तहत देशी खाद (कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट), हरी खाद, जैव उर्वरक तथा प्राकृतिक खेती की विधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। हरी खाद जैसे ढैंचा, ग्वार,ढैंचा + ग्वार/चवला आदि के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक आदानों के उपयोग एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता अभियान
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषक गोष्ठियां, रात्रि चौपाल, प्रभात फेरियां, प्रशिक्षण एवं स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां शामिल होंगी। इन कार्यक्रमों में कृषि विश्वविद्यालयों, केवीके एवं आईसीएआर संस्थानों के वैज्ञानिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
अभियान में प्रगतिशील, नवाचारी एवं जैविक खेती से जुड़े सफल किसानों को मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपने अनुभव साझा कर अन्य किसानों को प्रेरित कर सकें। इसके साथ ही कृषि सखियों, सीआरपी, कृषक मित्रों एवं “नमो ड्रोन दीदी” जैसी पहल से जुड़ी महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
किसानों को मृदा परीक्षण एवं सॉयल हेल्थ कार्ड के आधार पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा। डीएपी एवं यूरिया के विकल्प के रूप में एसएसपी, एनपीके एवं टीएसपी जैसे उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी जाएगी, जिससे मृदा को आवश्यक पोषक तत्व जैसे सल्फर एवं कैल्शियम भी प्राप्त हो सकें।
अभियान के दौरान जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, पंचगव्य, वर्मी कम्पोस्ट एवं उन्नत कम्पोस्ट निर्माण जैसी तकनीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा। साथ ही राइजोबियम, एजेटोबैक्टर एवं पीएसबी जैसे जैव उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।
जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों के माध्यम से इस अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। विभिन्न शिविरों, ग्राम सभाओं एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी “आपणों खेत–आपणी खाद” का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
यह अभियान न केवल किसानों की लागत कम करने में सहायक होगा, बल्कि मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/04/26 |प्रदेश में डेयरी सेक्टर को मिले विस्तार, सरस को बनाएं राष्ट्रीय ब्रांड- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी है, जो किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।
भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में डेयरी क्षेत्र के विकास को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। ऐसे में प्रदेश में डेयरी द्वारा दुग्ध संग्रहण एवं प्रसंस्करण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ लक्ष्य निर्धारित करते हुए औसत दुग्ध संकलन एवं दुग्ध सहकारी समितियों का विस्तार किया जाए।
सरस उत्पादों की हो व्यापक ब्रांडिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में 2000 हजार करोड़ रुपये के राजस्थान कॉपरेटिव डेयरी इंफ्रास्टक्चर डवलपमेंट फंड एवं सरस को राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर के साथ ही प्रदेश के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर सरस आउटलेट खोले जाने की संभावनाएं तलाशी जाए। उन्होंने कहा कि डेयरी उत्पादों की व्यापक ब्रांडिंग भी की जाए।
उत्पादों में रखे उच्च गुणवत्ता, करें औचक निरीक्षण
भजनलाल शर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावट के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए औचक निरीक्षण किए जाए एवं इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, अत्याधुनिक मिल्क टेस्टिंग मशीन एवं रियल टाईम मॉनिटरिंग सिस्टम का सुदृढ़ीकरण किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सहकार से समृद्धि के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। सहकारिता एवं डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने से किसानों को मजबूती मिल रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त विभागीय योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी एवं सुगम तरीके से दुग्ध उत्पादकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाया जाए। साथ ही, तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए डेयरी क्षेत्र को और अधिक संगठित एवं प्रतिस्पर्धी बनाया जाए।
बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से आरसीडीएफ के मुनाफे में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में आरसीडीएफ के औसत दुग्ध संकलन से लेकर दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता, दुग्ध उत्पादों के विपणन एवं विविधकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/04/26 |जयपुर में हर घर तक पहुंचे पीएनजी सुविधा, उपभोक्ताओं को मिले राहत
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, जयपुर।
राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्वच्छ, सुरक्षित एवं सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर जिले में पीएनजी कनेक्शन के विस्तार को लेकर प्रशासन ने निर्णायक पहल की है। इसी क्रम में जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमर्शियल, इंडस्ट्रियल एवं डोमेस्टिक उपभोक्ताओं को पीएनजी से जोड़ने की दिशा में रणनीतिक निर्णय लिए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर संदेश नायक ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य एलपीजी पर निर्भरता को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर अधिक सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण अनुकूल पीएनजी को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे पीएनजी कनेक्शन के लाभों—जैसे निरंतर आपूर्ति, उच्च सुरक्षा मानक और लागत में बचत—के बारे में आम उपभोक्ताओं के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाएं।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों प्रकार के कनेक्शन हैं, वे आगामी तीन माह के भीतर एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर करें, ताकि संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके और पीएनजी प्रणाली को मजबूती मिले।
जिला कलेक्टर ने पीएनजी कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को सहज, सरल और त्वरित बनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की अनावश्यक जटिलता का सामना नहीं करना चाहिए। उन्होंने गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन जारी किए जाएं।
इसके साथ ही उन्होंने लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि इच्छुक उपभोक्ताओं को बिना देरी के सुविधा मिल सके।
शहरी आवासीय क्षेत्रों में पीएनजी के विस्तार को गति देने के लिए जिला कलेक्टर ने फ्लैट्स, अपार्टमेंट्स एवं मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग्स की रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सामूहिक रूप से पीएनजी कनेक्शन लेने की पहल करें। इससे न केवल सुविधा बढ़ेगी बल्कि सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से भी यह एक सकारात्मक कदम साबित होगा।
उन्होंने गैस कंपनियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं के बीच जाकर पीएनजी की सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपयोग में सरलता के बारे में जानकारी दें तथा उन्हें इस आधुनिक सुविधा को अपनाने के लिए प्रेरित करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
04/04/26 |सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 04 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में सोशल मीडिया की मध्यप्रदेश टूरिज्म़ इनफ्लुएंसर मीट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में युवाओं की सबसे बड़ी ताकत बन गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई शिक्षा नीति से सनातन परंपरा के वैचारिक आधार को शिक्षा नीति में समाहित किया है। ऐसा करके युवाओं को सच्चे संस्कार के साथ विकास का अवसर दिया गया है। हमें विकास के साथ-साथ प्राचीन काल के गौरव और परंपराओं पर भी गर्व होना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से हम बाबा विश्वनाथ के धाम में उज्जैन और मध्यप्रदेश के प्राचीन गौरव की झलक दिखा रहे हैं। सम्राट विक्रमादित्य की न्यायप्रियता, वीरता और धर्म परायणता हम सबको प्रेरित और गौरवान्वित करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राचीन गौरव के साथ विकास को नया आयाम दिया है। वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण ने धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयां दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच में सद्भाव और विकास के साथ सहयोग बढ़ा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद किया और उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दो भाइयों की जोड़ी है। दोनों मिलकर विकास के नए प्रतिमान बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच सद्भाव और विकास के लिए सहयोग बढ़ा है।
सिंहस्थ: 2028 में बनेंगे कीर्तिमान
उज्जैन में वर्ष 2028 में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ अद्भुत होगा। इसमें श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। देश-विदेश से आने वाले सभी नागरिकों,पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या अप्रत्याशित रहेगी। इस दृष्टि से नए कीर्तिमान भी बनेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan #Madhya Pardesh
-
04/04/26 |डोनाल्ड ट्रंप के बदलते प्रमुख “Exact Quotes” (फरवरी–अप्रैल)
ट्रंप के प्रमुख “Exact Quotes” (फरवरी–अप्रैल)
🟢 फरवरी शुरुआत
👉 बाइडेन पर हमला
“This would have never happened if I were president.”
👉 Joe Biden पर
“We have a very incompetent president.”
🟡 फरवरी अंत
👉 शांति/डील वाला दावा
“I could end that war in 24 hours.”
“It’s all about the deal. I know them, I’d get it done quickly.”
🔴 मार्च (इज़राइल समर्थन)
👉 Israel के लिए
“Israel has the absolute right to defend itself.”
👉 साथ में चेतावनी
“They have to be careful… you have to be smart.”
🔵 मार्च मध्य
👉 फिर से बाइडेन पर
“This is what happens when you have weakness in the White House.”
🟣 मार्च अंत
👉 अमेरिका को दूर रखने की बात
“We should not be involved in another endless war.”
“America First means taking care of our country first.”
🔶 अप्रैल (हालिया रुख)
👉 सख्त चेतावनी
“If you hit us or our allies, there will be consequences like never before.”
⚠️ महत्वपूर्ण बात
कुछ quotes word-to-word speech से लिए गए हैं,
कुछ multiple speeches/interviews के consistent phrasing हैं (slightly vary हो सकते हैं)
ट्रंप अक्सर एक ही बात को अलग शब्दों में कई बार दोहराते हैं, इसलिए छोटे बदलाव मिलते हैं
🔍 निष्कर्ष
इन quotes से साफ दिखता है कि:
कभी वे “war रोक सकता हूँ” कहते हैं
कभी “strong response” की बात करते हैं
और बीच-बीच में बाइडेन पर हमला करते रहते हैं
👉 यही वजह है कि उनका रुख “flip-flop” (बार-बार बदलता) लगता है।
#डोनाल्डट्रंप #बदलतेप्रमुख #ExactQuotes #फरवरी #अप्रैल #डोनाल्डट्रंपबाट #राजनीति #यूएसए #बानी #पूर्वराष्ट्रपति #राजनीतिकबदलाव #संवाद #तथ्य #ट्रंप #अमेरिकीनीति #सामाजिकमीडिया #विभिजन #सोच #परिवर्तन
-

दिल्ली पुलिस का अवैध शराब माफिया पर प्रहार: 2600 क्वार्टर शराब के साथ सोनीपत का तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (अन्नू): बाहरी दिल्ली जिले के एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने हरियाणा से दिल्ली में अवैध शराब की सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में हरियाणा मार्का शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टोयोटा इटियोस (Toyota Etios) कार बरामद की गई है।
गुप्त सूचना पर बिछाया जाल 2 अप्रैल 2026 की तड़के, एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड को पुख्ता जानकारी मिली थी कि हरियाणा के बहादुरगढ़ से दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में अवैध शराब की एक बड़ी खेप पहुंचाई जानी है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, इंस्पेक्टर राजपाल मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें हेड कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल आर्यदीप, प्रकाश और अक्षय शामिल थे।
निहाल विहार में हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर निहाल विहार स्थित श्मशान घाट और डीडीए पार्क के पास घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक टोयोटा इटियोस कार आती दिखी। पुलिस ने जब कार रुकवाने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से 'सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए' अंकित अवैध शराब के 2600 क्वार्टर बरामद हुए।
कौन है आरोपी? पकड़े गए आरोपी की पहचान 28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। पुलिस ने निहाल विहार थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम (Excise Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सप्लाई चेन की जांच जारी डीसीपी (बाहरी जिला) विक्रम सिंह ने बताया कि बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब हरियाणा में कहां से लाई गई थी और दिल्ली में इसे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। पुलिस का लक्ष्य इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन का भंडाफोड़ करना है।
#DelhiPolice #AntiNarcoticsSquad #LiquorSmuggling #OuterDelhi #CrimeControl #IllegalLiquor #SonipatNews #DelhiExciseAct #DanikKhabar -
03/04/26 |मानसा: कचहरी रोड के घटिया निर्माण पर डीसी सख्त, 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी करेगी जांच
पंजाब/मानसा, 3 अप्रैल (अन्नू): पंजाब के मानसा जिले में कचहरी रोड के निर्माण में बरती गई कथित लापरवाही और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। महज एक महीना पहले बनी सड़क के टूटने और उसकी जर्जर हालत को लेकर मिल रही शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) नवजोत कौर ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से संबंधित विभाग और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
पंजाब सरकार की विकास कार्यों में 'जीरो टॉलरेंस' और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की नीति का हवाला देते हुए डीसी नवजोत कौर ने इस मामले की तह तक जाने के लिए एसडीएम मानसा की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय विशेष तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति न केवल सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को परखेगी, बल्कि पूरी टेंडर प्रक्रिया के रिकॉर्ड को भी खंगालेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच टीम मौके पर जाकर सड़क की पूरी पैमाइश करेगी। साथ ही, निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उसके नमूने (सैंपलिंग) लेकर लैब में टेस्टिंग करवाई जाएगी। नगर कौंसिल मानसा के कार्यसाधक अधिकारी को हिदायत दी गई है कि वे डीएनआईटी और टेंडर से संबंधित तमाम दस्तावेज तुरंत कमेटी के सुपुर्द करें।
इस जांच दल में एसडीएम मानसा के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड (बठिंडा) के निगरानी व कार्यकारी अभियंता और नगर कौंसिल के अधिकारी शामिल किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यदि जांच में सामग्री घटिया पाई जाती है या मानकों की अनदेखी की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#MansaNews #PunjabDevelopment #ZeroTolerance #MansaDC #RoadConstruction #PublicGrievance #PunjabPolice #DanikKhabar -
03/04/26 |दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: रोहिणी कोर्ट का भगोड़ा सन्नी उर्फ नागिन चढ़ा हत्थे, नशे की लत ने बनाया था अपराधी
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-1, प्रशांत विहार) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए इलाके के कुख्यात अपराधी और भगोड़े (PO) सन्नी उर्फ 'नागिन' को गिरफ्तार कर लिया है। 26 वर्षीय सन्नी, मुबारकापुर डबास के भाग्य विहार का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। उस पर झपटमारी, डकैती और आर्म्स एक्ट के करीब 19 आपराधिक मामले दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
क्या था मामला? यह गिरफ्तारी साल 2019 में प्रशांत विहार थाने में दर्ज मोबाइल झपटमारी के एक मामले (FIR No. 63/19) के संदर्भ में हुई है। घटना 8 जनवरी 2019 की है, जब सेक्टर-9 रोहिणी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का मोबाइल दो बाइक सवार बदमाशों ने सेक्टर-13 के पास छीन लिया था। उस समय जनता ने सन्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। हालांकि, कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह सुनवाई के दौरान गायब हो गया और शर्तों का उल्लंघन किया। इसके चलते 22 नवंबर 2023 को रोहिणी कोर्ट ने उसे 'घोषित अपराधी' (Proclaimed Offender) करार दिया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी? डीसीपी (क्राइम ब्रांच) पंकज कुमार के निर्देशानुसार, इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हेड कांस्टेबल नरेंद्र और कांस्टेबल मनोज को गुप्त सूचना मिली कि सन्नी उर्फ नागिन सुल्तानपुरी इलाके में घूम रहा है। इस सटीक जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और 2 अप्रैल 2026 को आरोपी को सफलतापूर्वक दबोच लिया।
आरोपी का प्रोफाइल पुलिस जांच में सामने आया है कि सन्नी उर्फ नागिन सुल्तानपुरी इलाके का आदती अपराधी है। वह आर्थिक तंगी के कारण 10वीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ चुका था। पुलिस के अनुसार, आरोपी 'स्मैक' के नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह लगातार वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि अन्य वारदातों का खुलासा किया जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #Arrested #PrashantVihar #DelhiCrime #SnatcherCaught #LawAndOrder #BreakingNewsDelhi -
03/04/26 |ब्रेकिंग न्यूज - पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। आज यानी 3 अप्रैल 2026 से प्रभावी नई दरों के अनुसार, तेल की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई हैं।
इस भारी वृद्धि की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव (खासकर US-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष) और वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल बताया जा रहा है।
नई कीमतें PKR प्रति लीटर
| ईंधन का प्रकार | पुरानी कीमत | वृद्धि | **नई कीमत** |
| **पेट्रोल** | ~321.17 | Rs. 137.23 | **Rs. 458.41** |
| **हाई-स्पीड डीजल** | ~335.86 | Rs. 184.49 | **Rs. 520.35** |
| **मिट्टी का तेल (Kerosene)** | - | Rs. 34.08 | **Rs. 457.80** |
पेट्रोलियम लेवी
सरकार ने पेट्रोल पर पेट्रोलियम लेवी को बढ़ाकर Rs. 161 प्रति लीटर कर दिया है।
सब्सिडी
आम जनता को राहत देने के लिए सरकार ने मोटरसाइकिल सवारों के लिए Rs. 100 प्रति लीटर की सब्सिडी का ऐलान किया है (अधिकतम 20 लीटर प्रति माह, 3 महीने के लिए)।
अंतरराष्ट्रीय कारण
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के बंद होने की आशंका और वैश्विक तेल संकट के कारण पाकिस्तान को यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है।
यएक महीने के भीतर दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे वहां महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
-
03/04/26 |हिमाचल के सरकारी क्षेत्र में 'पैट स्कैन' सेवा शुरू: IGMC शिमला में मुख्यमंत्री ने किया न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का आगाज़
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, शिमला।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसी के साथ अब राज्य में सरकारी क्षेत्र में पहली बार पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पैट) स्कैन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
पैट स्कैन सुविधा रोगों का प्रारंभिक स्तर पर, मेटाबॉलिक और मॉलिक्यूलर स्तर पर पता लगाने में सक्षम है। पारंपरिक इमेजिंग तकनीकों जैसे सीटी और एमआरआई की तुलना में, जो बाद के चरणों में संरचनात्मक बदलाव दिखाती हैं, पैट तकनीक बहुत पहले ही शारीरिक परिवर्तनों का पता लगा लेती है। यह सुविधा कैंसर के स्टेज निर्धारण और पुनः मूल्यांकन, उपचार के प्रभाव का आकलन, बीमारी की पुनरावृत्ति का पता लगाने और रोग के पूर्वानुमान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
यह तकनीक मस्तिष्क ट्यूमर, सिर और गर्दन के कैंसर, थायरॉयड कारसिनोमा, लंग्स कारसिनोमा, प्लूरल मैलिगनेंसिज़, थाइमिक ट्यूमर, इसोफेगोगेसट्रिक कारसिनोमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्ट्रोमल ट्यूमर, ब्रेस्ट कारसिनोमा, कोलोरेक्टल कारसिनोमा तथा यूरोलॉजिकल एवं टेस्टिकूलर मैलिगनेंसिज़ के निदान और प्रबंधन में व्यापक रूप से उपयोग की जाती है। नई तकनीकों और ट्रेसर के विकास के साथ, ऑन्कोलॉजी में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है।
ऑन्कोलॉजी के अलावा, पैट स्कैन का उपयोग अब हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, संक्रमण और सूजन संबंधी रोगों के आकलन में भी किया जा रहा है, विशेषकर उन मामलों में जहां पारंपरिक इमेजिंग से स्पष्ट निष्कर्ष नहीं मिल पाता।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल ही में इस प्रमुख संस्थान में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का भी शुभारम्भ किया गया है। आने वाले समय में प्रदेश सरकार राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी उन्नयन के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी ताकि लोगों को उनके घर के पास ही सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
उन्होंने आईजीएमसी शिमला में स्पैक्ट-सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 8 करोड़ रुपये की भी घोषणा की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा व संजय अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।#IGMCShimla #PETScanHimachal #CMHimalchal #HealthRevolution #ShimlaNews #CancerDiagnosis #MedicalInnovation #SukhvinderSinghSukhu #PublicHealth #HimachalUpdate
-
03/04/26 |मध्य प्रदेश में ईंधन का कोई संकट नहीं: मुख्य सचिव ने दिए जमाखोरों पर सख्त एक्शन के निर्देश, 3000 से ज्यादा सिलेंडर जब्त
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एलपीजी (LPG), पेट्रोल और डीजल सहित सभी पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और कहीं भी किसी प्रकार की कमी नहीं है। मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टर्स के साथ हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत कठोरतम कार्यवाही की जाए।
जमाखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक: 11 FIR और हजारों सिलेंडर जब्त
मुख्य सचिव ने मुनाफाखोरी रोकने के लिए कलेक्टर्स को कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रदेश भर में हुई कार्रवाई का ब्यौरा साझा किया गया:
छापेमारी: अब तक प्रदेश में कुल 2759 स्थानों पर छापे मारे गए हैं।
जब्ती: अवैध रूप से जमा किए गए 3029 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं।
कानूनी कार्रवाई: दोषियों के विरुद्ध 11 एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यदि एजेंसियां अपने कर्मचारियों के माध्यम से कालाबाजारी करवाती हैं, तो उन पर भारी अर्थदंड लगाने के साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाए।
PNG कनेक्शन पर जोर: 3 महीने का लक्ष्य
जिन जिलों में पीएनजी (पाइप वाली प्राकृतिक गैस) लाइन बिछी हुई है, वहां घरेलू कनेक्शन बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं:
समय-सीमा: अगले 3 महीनों के भीतर लक्षित क्षेत्रों में अधिकतम घरों तक पाइप से गैस पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
त्वरित अनुमति: गैस पाइपलाइन बिछाने के आवेदनों पर अब 24 कार्यकारी घंटों के भीतर 'डीम्ड सीजीडी अनुमति' प्रदान की जाएगी।
विशेष शिविर: कॉलोनियों में नए कनेक्शन देने और बंद पड़े कनेक्शनों को फिर से चालू करने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
अतिरिक्त एलपीजी आवंटन और औद्योगिक आपूर्ति
प्रदेश में बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार और तेल कंपनियों से अतिरिक्त कोटा प्राप्त हुआ है:
घरेलू गैस: राज्य शासन को 10% अतिरिक्त एलपीजी आवंटन प्राप्त हो चुका है।
कमर्शियल गैस: 27 मार्च 2026 को भारत सरकार ने स्टील, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल जैसे उद्योगों के लिए 20% अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी का आवंटन किया है।
केरोसीन: जिलों में केरोसीन का वितरण अब सीधे मांग के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
पैनिक बुकिंग खत्म, निगरानी जारी
मुख्य सचिव ने संतोष व्यक्त किया कि पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर अब लंबी लाइनें समाप्त हो गई हैं और 'पैनिक बुकिंग' (डर के कारण की जाने वाली बुकिंग) भी बंद हो गई है। उन्होंने वैकल्पिक ऊर्जा (Alternative Energy) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है। अब राज्य और जिला स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी।
बैठक में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
#MPNews #FuelSupply #LPGAvailability #AnuragJainCS #ActionAgainstHoarding #PNGConnection #MadhyaPradeshUpdate #PetroleumMinistry #ConsumerProtection #NoFuelCrisis -
03/04/26 |शिमला पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': हरियाणा का तस्कर दबोचा, 15 लाख का 'चिट्ठा' बरामद
शिमला, 3 अप्रैल (अन्नू): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में शिमला पुलिस को इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल की टीम ने आईएसबीटी (ISBT) टूटीकंडी में छापेमारी कर हरियाणा के एक तस्कर को भारी मात्रा में हेरोइन (चिट्ठा) के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए 288 ग्राम नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 से 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पहली मंजिल पर ग्राहक तलाश रहा था तस्कर जानकारी के अनुसार, पुलिस की स्पेशल सेल टीम मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आईएसबीटी परिसर में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि बस स्टैंड की पहली मंजिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर घूम रहा है, जो स्थानीय युवाओं को नशा बेचने की फिराक में है।
तलाशी में बैग से निकली सफेद मौत पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान शमशाद अहमद (42 वर्ष), निवासी अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई। जब गवाहों के सामने उसके कैरी बैग की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के भीतर से 288 ग्राम शुद्ध चिट्टा बरामद हुआ।
बालूगंज थाने में मामला दर्ज, जांच तेज एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बालूगंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि तस्कर यह खेप हरियाणा से लाया था या कहीं और से, और शिमला में उसके संपर्क किन लोगों से थे।
शिमला पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के सौदागरों की कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
#ShimlaPolice #DrugBust #HimachalNews #DrugFreeHimachal #BreakingNews #ChittaSmuggling #NDPSAct #HaryanaToShimla #SpecialCell #LawAndOrder -
03/04/26 |सेंसोडाइन के नाम पर 'नीला पेस्ट' बेचने वाली फैक्ट्री सील; दिल्ली में गंदे ड्रमों में बन रहा था नकली टूथपेस्ट
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ईस्टर्न रेंज-1) ने राजधानी में आर्थिक अपराधों और नकली सामानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कंझावला इलाके के महावीर विहार में चल रही नकली 'सेंसोडाइन' (Sensodyne) टूथपेस्ट बनाने वाली एक विशाल यूनिट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का नकली सामान और मशीनें जब्त की गई हैं।
गुप्त सूचना पर आधी रात को छापेमारी
क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, एसआई गुमान सिंह को सटीक सूचना मिली थी कि महावीर विहार के एक गोदाम में नामी ब्रांड 'सेंसोडाइन' के खाली ट्यूबों में घटिया और अस्वास्थ्यकर (Unhygienic) पेस्ट भरकर उन्हें असली बताकर बाजार में बेचा जा रहा है।
इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 02 अप्रैल को सी-ब्लॉक, महावीर विहार स्थित गोदाम पर छापा मारा। मौके पर 6 मजदूर टूथपेस्ट भरने और पैकिंग करने के काम में लगे हुए पाए गए। जांच में पाया गया कि यह पूरा काम बेहद गंदी स्थितियों में किया जा रहा था, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
बड़ी मात्रा में बरामदगी: मशीनें और कच्चा माल जब्त
पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
मशीनें: ट्यूब भरने और सील करने वाली ऑटोमैटिक मशीन (1 H.P.), बैच नंबर और एक्सपायरी डेट छापने वाली प्लेट्स और 2 हीटिंग गन।
तैयार माल: 3,000 से अधिक भरे हुए नकली सेंसोडाइन ट्यूब (फ्रेश जेल और फ्रेश मिंट वेरिएंट)।
कच्चा माल: दो बड़े ड्रमों में भरा लगभग 130 किलो नीला नकली पेस्ट और भारी मात्रा में सुपर ग्लू।
पैकिंग सामग्री: 11,000 से ज्यादा खाली ट्यूब, 50 किलो से अधिक छपे हुए कार्टन, हजारों कैप्स और ब्रांडेड एडहेसिव टेप।
मालिक गिरफ्तार, लाइसेंस का अता-पता नहीं
फैक्ट्री के मजदूरों ने बताया कि यह गोदाम हरि ओम मिश्रा (58 वर्ष) का है, जो रोहिणी सेक्टर-2 का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध लाइसेंस या ब्रांड मालिक की अनुमति के यह अवैध कारोबार चला रहा था।
सेंसोडाइन ब्रांड के अधिकृत प्रतिनिधि ने भी मौके पर पहुँचकर पुष्टि की कि जब्त किया गया सारा सामान नकली है और इस्तेमाल के लिए असुरक्षित है।
स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह नकली टूथपेस्ट मसूड़ों और दांतों के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले रसायनों और पेस्ट की गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गई थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और उन दुकानदारों का पता लगा रही है जहाँ यह माल सप्लाई किया जाना था।
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #FakeSensodyne #ConsumerAlert #HealthHazard #KanjhawalaNews #FakeProducts #ActionAgainstCounterfeit #DelhiCrime #BreakingNews #PublicSafety #DanikKhabar -
03/04/26 |सावधान! आपकी सेहत से खिलवाड़ कर रहा था एक्सपायरी फूड का यह बड़ा सिंडिकेट; दिल्ली द्वारका में क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II यूनिट) ने द्वारका के बामनोली गांव में चल रहे एक बेहद खतरनाक और संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) के एक्सपायरी (तारीख निकल चुके) कोल्ड ड्रिंक्स और खाद्य पदार्थों को इकट्ठा कर, उनकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलकर दोबारा बाजार में सप्लाई कर रहा था।
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नामी ब्रांड्स के पेय पदार्थ और तारीख बदलने वाली अत्याधुनिक मशीनें जब्त की हैं। इस मामले में मुख्य सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी और रिकवरी: हजारों की संख्या में मिले एक्सपायरी कैन
एसीपी भगवती प्रसाद और इंस्पेक्टर अक्षय गहलोत के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने द्वारका सेक्टर-28 स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां भारी मात्रा में फर्जीवाड़े के साथ रखे गए उत्पाद मिले:
थम्स अप (Thums Up): 25 बॉक्स (600 कैन)
स्प्राइट (Sprite): 35 बॉक्स (840 कैन)
लिम्का (Limca): 20 बॉक्स (480 कैन)
कोका-कोला (Coca-Cola): 35 बॉक्स (1176 कैन)
ब्रांडेड बिस्कुट: भारी मात्रा में पैकेट जिन पर स्टिकर बदले गए थे।
जब्त उपकरण: असली तारीख मिटाने के लिए थिनर केमिकल और फर्जी तारीखें छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली डोमिनो प्रिंटिंग मशीन (Ax 350i) भी बरामद की गई है।
काम करने का तरीका (Modus Operandi)
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाजार से एक्सपायरी या एक्सपायरी के करीब पहुँच चुके सस्ते प्रोडक्ट्स खरीदते थे। इसके बाद:
थिनर की मदद से पुरानी तारीख और बैच नंबर मिटा दिए जाते थे।
प्रिंटिंग मशीन से नई फर्जी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट डाल दी जाती थी।
फिर इन्हें नए कार्टन में पैक कर मुनाफा कमाने के लिए बाजार में और विदेशों में एक्सपोर्ट करने के लिए भेज दिया जाता था।
FSSAI की टीम ने लिए सैंपल
कार्रवाई के दौरान FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने फर्म के लाइसेंस की जांच की और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं (275/318/336/61) के तहत FIR नंबर 67/2026 दर्ज की है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
कमल मुद्गिल (56 वर्ष): निवासी गुरुग्राम, फर्म का मालिक और मुख्य साजिशकर्ता।
शिवम (27 वर्ष): निवासी द्वारका, गोदाम में काम करने वाला सहायक।
लोकेश कुमार (35 वर्ष): निवासी पालम गांव, जालसाजी में शामिल सहयोगी।
दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई से न केवल उपभोक्ताओं के साथ हो रही धोखाधड़ी को रोका है, बल्कि बड़ी मात्रा में असुरक्षित खाद्य पदार्थों को बाजार में पहुँचने से रोककर सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा की है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #FoodSafety #DwarkaNews #ExpiredFoodRacket #ConsumerProtection #FSSAI #PublicHealth #DelhiCrime #BreakingNews #BNS2026 #DanikKhabar -
03/04/26 |दिल्ली नशा मुक्त अभियान: क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का किया भंडाफोड़; ₹60 लाख की 'मलाणा क्रीम' के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (ARSC यूनिट) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से मुंबई जा रही 1.436 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली चरस, जिसे 'मलाणा क्रीम' के नाम से जाना जाता है, जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी
क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इंस्पेक्टर रॉबिन त्यागी और एसीपी संजय कुमार नागपाल की देखरेख में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओम चंद उर्फ 'ओमू' नामक तस्कर हिमाचल से चरस की बड़ी खेप लेकर दिल्ली आने वाला है।
पकड़े जाने के डर से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। पहले मुकरबा चौक और फिर कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन आरोपी वहां से बच निकले। अंत में, एक लंबी लुका-छिपी के बाद पुलिस टीम ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर धावा बोला और महाराष्ट्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12908) के जनरल कोच से ओम चंद और उसके साथी प्यारे सिंह को ट्रेन खुलने से महज कुछ पल पहले दबोच लिया।
हिमाचल से मुंबई तक फैला था नेटवर्क
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:
सोर्स: यह चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव निवासी नौलु राम से खरीदी गई थी।
टारगेट: इस खेप को महाराष्ट्र के मुंबई पहुँचाया जाना था, जहाँ रेव पार्टियों और अन्य आयोजनों में इसकी भारी मांग रहती है।
आरोपी: मुख्य आरोपी ओम चंद (12वीं पास) हिमाचल में टैक्सी चलाता है, जबकि दूसरा आरोपी प्यारे सिंह उसका चचेरा भाई है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
दिल्ली पुलिस की टीम ने मलाणा गांव में मुख्य सप्लायर नौलु राम के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही फरार हो गया। पुलिस अब इस सिंडिकेट के 'रिसीवर्स' (खरीददारों) और मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।
क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में FIR नंबर 56/2026 के तहत NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #DrugsFreeDelhi #MalanaCream #DrugBust #HimachalToMumbai #NDPSAct #DelhiCrime #BreakingNews #LawEnforcement #DanikKhabar -
03/04/26 |मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में टेका मत्था, हनुमान जन्मोत्सव पर की प्रदेश की खुशहाली की कामना
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध एवं प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचकर दर्शन किए। जन आस्था के इस प्रमुख केंद्र पर मुख्यमंत्री ने बजरंगबली की विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की तरक्की, सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
भव्य स्वागत और गदा भेंट मंदिर परिसर पहुँचने पर खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उन्हें शक्ति के प्रतीक के रूप में 'गदा' भेंट की गई।
श्रद्धालुओं को दीं मंगलकामनाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से संवाद किया और उन्हें हनुमान जयंती की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान का जीवन हमें सेवा और समर्पण की सीख देता है।
भंडारे और प्रसाद का वितरण हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। छोला क्षेत्र के इस प्राचीन मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखा गया।
#DrMohanYadav #HanumanJanmotsav #BhopalNews #KhedapatiHanuman #MadhyaPradesh #VishvasSarang #Devotion #HanumanJayanti2026 #MPPolitics #SpiritualIndia -
03/04/26अम्बाला छावनी: बंगला नंबर 168 के पास अवैध दुकानों पर चला पीला पंजा; कैंट बोर्ड ने भारी पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
जे कुमार अम्बाला छावनी, 3 अप्रैल 2026: अम्बाला छावनी के नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के निकट बंगला नंबर 168 के पास अवैध रूप से बनाई गई दुकानों के खिलाफ छावनी परिषद (Cantonment Board) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को बोर्ड की इंफोर्समेंट टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से नियमों के विरुद्ध किए गए इन अवैध निर्माणों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रूप से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी।
जीओसी हेडक्वार्टर ने खारिज की थी अपील: जानकारी के अनुसार, संबंधित पक्ष ने इन दुकानों के निर्माण को बचाने के लिए जीओसी (GOC) हेडक्वार्टर में अपील दायर की थी। हालांकि, सैन्य मुख्यालय ने नियमों के उल्लंघन को देखते हुए इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया। अपील खारिज होने के तुरंत बाद कैंटोनमेंट बोर्ड हरकत में आया और अवैध निर्माण को हटाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बोर्ड का तर्क है कि सेना की भूमि या प्रतिबंधित क्षेत्र के निकट इस प्रकार के वाणिज्यिक निर्माण नियमों का सीधा उल्लंघन हैं।
सुरक्षा घेरे में हुई तोड़फोड़ की कार्रवाई: अवैध दुकानों को ढहाने के लिए बोर्ड की टीम सुबह ही मौके पर पहुँच गई थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस का भारी बल तैनात रहा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों ने दुकानों के ढांचे को गिराना शुरू किया। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छावनी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के चलते हाईवे के किनारे काफी देर तक लोगों का मजमा लगा रहा।
#AmbalaCantt #CantonmentBoard #EncroachmentDrive #IllegalConstruction #DemolitionNews #AmbalaNews #NH44 #MilitaryArea #LocalAdministration #BreakingNewsAmbala #ActionAgainstEncroachment #HaryanaUpdate
-
03/04/26 |राजस्थान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में बड़े बदलाव: डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने ली समीक्षा बैठक, कौशल विकास और नई नीतियों पर जोर
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, जयपुर।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक गुरूवार को सचिवालय में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा एवं आगामी वर्ष के लिए विभागीय कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उच्च शिक्षा विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में लगभग 63.95 करोड़ रुपये की स्वीकृति के विरुद्ध 96 प्रतिशत से अधिक व्यय किया जा चुका है,919 बिलों का निस्तारण किया गया , SNA Sparsh Portal के माध्यम से 54.67 करोड़ रुपये प्राप्त हुई है। स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना में 2024-25 में 342 विद्यार्थियों को और 2025-26 में 493 विद्यार्थियों को लाभ मिला , बजट में निरंतर वृद्धि करते हुए यह राशि 100 करोड़ से 200 करोड़ रूपये की गई है।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के तहत 2024-25 में 72,287 एवं 2025-26 में 72,465 विद्यार्थी लाभान्वित किए गए। साथ ही अन्य विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है । वर्ष 2025-26 में ही लाखों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सहायता योजनाओं का लाभ मिला है।
बैठक में जनजाति, सहारिया एवं बालिका शिक्षा से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, रिसर्च फेलोशिप योजना तथा ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना जैसी पहलों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।
बजट घोषणाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की अधिकांश घोषणाओं पर कार्य प्रगति पर है तथा कई कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। आगामी वर्षों की घोषणाओं पर भी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।
तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा में बताया गया कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों में सत्र 2025— 26 से स्पोर्ट्स कोटा प्रवेश प्रक्रिया में लागू किया गया, विभिन्न पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम, सीट वृद्धि एवं आधुनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। वर्ष 2026-27 में 50 पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में नई आईसीटी लेब प्रारंभ की जाएगी, एचजी इंफ्रा कंपनी द्वारा दो पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में सेंटर आफ एक्सीलेंस खोले जाएंगे, पॉलिटेक्निक विद्यालयों के रोजगार एवं इंटर्नशिप के अवसर में कौशल दर्पण पोर्टल एवं वनवर सिटी स्टार्टअप द्वारा वृद्धि की जा रही है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में 6 माह की इंटर्नशिप को जरूरी किया गया है। ईवी और रिन्युवल एनर्जी से संबंधित सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार पहली बार प्रदेश में अप्रेंटिस एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम्स भी शुरू किए जाएंगे। महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए कायाकल्प स्कीम का भी शुरू किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की विद्यार्थियों में नवाचार की अपार संभावनाएं हैं। हमें एक ऐसा वातावरण विकसित करना है जिसमें विद्यार्थी अपने कौशल से रोजगार से प्राप्त कर सके, साथ ही साथ रोजगार प्रदान कर सकें। भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को रोबोटिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग में प्रशिक्षण दें।
उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं एवं बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी मॉनिटरिंग एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।#HigherEducationRajasthan #TechnicalEducation #DrPremChandBairwa #RajasthanBudget2026 #SkillIndia #NewEducationPolicy #ScholarshipUpdate #DigitalRajasthan #StudentWelfare #AIinEducation
-
03/04/26 |अजमेर को मिलेगा जाम से छुटकारा: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर अजमेर शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने तथा सुव्यवस्थित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के निर्माण की मांग रखी। इस संबंध में उन्होंने विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूर्व में भी इस विषय में निवेदन किया जा चुका है।
देवनानी ने नितिन गडकरी को अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में अजमेर शहर के लिए प्रस्तावित आउटर रिंग रोड की डीपीआर तैयार करने के लिए 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 892 करोड़ रुपए की योजना तैयार करवाई गई है।
उन्होंने आग्रह किया कि अजमेर और पुष्कर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को दृष्टिगत रखते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को केंद्रीय स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने बताया कि अजमेर धार्मिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहर है। जहां विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर एवं ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह स्थित है। इसके अतिरिक्त यहां कई राज्य स्तरीय विभागों के मुख्यालय भी संचालित हैं। इससे प्रतिदिन यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहता है। वर्तमान में अजमेर से प्रतिदिन लगभग 800 रोडवेज बसों का अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय संचालन होता है। इनसे हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। साथ ही पर्यटन सीजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक यहां पहुंचते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक प्रभावित होती है। भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही भी शहर की सड़कों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा रही है। नितिन गडकरी ने कहा कि इन प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
देवनानी ने बताया कि इस रिंग रोड़ के निर्माण से शहर के भीतर यातायात दबाव में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही पर्यटन और शहरी विकास को भी नए आयाम प्राप्त होंगे।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल अजमेर और पुष्कर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि अजमेर विकास प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति भी सुद्दढ़ हो सकेगी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि तैयार डीपीआर के आधार पर आवश्यक बजट स्वीकृत कराते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किए जाएं। इससे आमजन को सुगम यातायात का लाभ शीघ्र मिल सकेगा।
नड्डा, जोशी से भी मुलाकात
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा एवं वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की। इस दौरान अजमेर में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं अन्य विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।#AjmerNews #VasudevDevnani #NitinGadkari #OuterRingRoad #AjmerDevelopment #PushkarTourism #TrafficSolution #RajasthanPolitics #InfrastructureNews #JPNadda
-
03/04/26 |अमरीकी सेना प्रमुख जबरन रिटायर्ड
अमरीकी सेना में इस वक्त एक बड़ा फेरबदल हुआ है। ताज़ा रिपोर्टों (3 अप्रैल 2026) के अनुसार, अमरीकी सेना प्रमुख (Chief of Staff of the Army) जनरल रैंडी जॉर्ज (Gen. Randy George) को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें तुरंत जबरन रिटायर (Forced Retirement) होने का निर्देश दिया गया है
किसने लिया फैसला
अमरीका के रक्षा मंत्री (Secretary of Defense) पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) ने जनरल जॉर्ज को पद छोड़ने और तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त होने के लिए कहा है।
वजह
धिकारिक तौर पर पेंटागन ने इस अचानक विदाई का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया है। हालांकि, इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा सेना के शीर्ष नेतृत्व में किए जा रहे बड़े बदलावों (Purge) के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ऐसे नेतृत्व को लाना चाहता है जो उनकी रणनीतिक दृष्टि (Vision) के साथ पूरी तरह मेल खायुद्ध का समय यह फैसला तब आया है जब अमरीका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और सैन्य अभियान जारी हैं। जनरल जॉर्ज का कार्यकाल 2027 तक था, लेकिन उन्हें करीब डेढ़ साल पहले ही हटा दिया गया।
अगला प्रमुख
नरल जॉर्ज की जगह **जनरल क्रिस्टोफर ला नेवे (Gen. Christopher LaNeve)** को कार्यवाहक (Acting) सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। ला नेवे को रक्षा मंत्री हेगसेथ का करीबी माना जाता है।
पृष्ठभूमि
यह कोई पहली बार नहीं है; पिछले कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन ने कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हटाया है, जिनमें जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल सीक्यू ब्राउन और नौसेना प्रमुख एडमिरल लिसा फ्रेंचेटी भी शामिल हैं। आलोचक इसे सेना के "राजनीतिकरण" के रूप में देख रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे सुधार की प्रक्रिया बता रहा है।
#दैनिकखबर #मध्यपूर्व #युद्ध #आजकीताजारिपोर्ट #खैरतन #बातचीत #विपक्ष #शांति #समाचार #स्थिति # globalsrisis #ग्रामविकास #आন্তरिकसुरक्षा #समाजहित #हरदिलअदिल #ब्रेकिंग न्यूज #खबरें #मीडियाकिसमाचार #संघर्ष #भारत #तेल
-
03/04/26 |राजस्थान में गेहूं खरीद पर देश में सबसे ज्यादा भुगतान: किसानों को मिलेगा ₹2735 प्रति क्विंटल, मुख्य सचिव ने परखीं तैयारियां
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गेहूं खरीद पर 150 रूपये प्रति क्विंटल देने के निर्णय से राजस्थान गेहूं खरीद पर सबसे ज्यादा पैसा देना वाला राज्य बन गया है। यहां किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना में गेहूं बेचने पर केन्द्र के 2585 रूपये के साथ ही राज्य सरकार 150 रूपये बोनस दे रही है जिससे किसान के खाते में कुल 2735 रूपये प्रति क्विंटल आएगा।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को सचिवालय बैठक लेकर गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान यह कहा। बैठक में मुख्य सचिव ने गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न खरीद एजेंसियों एफ.सी.आई, राजफेड,तिलम संघ, नेफेड,एन.सी.सी.एफ, आर.एस.एफ.सी.एस.सी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का पूरा लाभ मिलने के साथ पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, समयबद्धता व सुगमतापूर्वक बनाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू होने जा रही है, गेहूं खरीद प्रक्रिया-2026 के दौरान सभी खरीद एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रखने के साथ ही समयबद्ध खरीद एवं तुलाई प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आधार बेस्ड भुगतान समय-सीमा में करने, केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाली बारदाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि गेहूं खरीद केंद्रों की संख्या पिछले वर्ष 327 थी। इस वर्ष 44 प्रतिशत की वृद्धि करके 471 कर दी गई है तथा किसान अब अपनी सुविधा अनुसार जिस सप्ताह में उसे फसल कटाई करनी है, उसी सप्ताह का स्लॉट बुक कर के नज़दीक के ख़रीद केंद्र पर गेहूँ ला सकता है। ऐसा करने से किसानों को अनावश्यक खरीद केंद्रों पर कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
मुख्य सचिव ने खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पोर्टल पर टाइम स्लॉट बुकिंग की जानकारी के बारे में किसानों को जागरूक करने हेतु मीडिया एवं वीडियो के माध्यम से जानकारी देने के निर्देश दिए। सभी एजेंसियों को पर्याप्त क्रेडिट लिमिट बैंक से लेने के भी निर्देश दिए ताकि भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो। श्री वी. श्रीनिवास ने किसानों के लिए खरीद केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।
उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि राजस्थान सरकार द्वारा दिए जा रहे 150 रू प्रति क्विंटल के बोनस का लाभ पारदर्शी तरीक़े से राजस्थान के कृषकों ही मिले इसलिए सभी जिला कलक्टर गिरदावरी की सुनिश्चितता करें एवं पड़ोसी राज्यों के बॉर्डर पर निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि वहाँ का गेहूँ राजस्थान की मंडियों में बिकने हेतु न आए।
बैठक के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।#RajasthanGovernment #WheatProcurement2026 #FarmerWelfare #MSPBonus #BhajanlalSharma #AgricultureNews #RajasthanFarmers #GoodGovernance #FoodSecurity #RuralDevelopment
-
03/04/26 |हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष: वासुदेव देवनानी ने अजमेर के 7 मंदिरों में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना की
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हनुमान जयंती के अवसर पर शहर के 7 बालाजी मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश व शहर में तरक्की एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को हनुमान जयंती के अवसर पर घाटी वाले बालाजी, आगरा गेट बालाजी, आगरा गेट पंचमुखी बालाजी, मदार गेट बालाजी, शिव बाग, गांधी भवन पोस्ट ऑफिस के सामने अखाड़े वाले बालाजी और मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। देवनानी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति, निष्ठा एवं सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें साहस, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। हमें भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। देवनानी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।#VasudevDevnani #HanumanJayanti #AjmerNews #RajasthanAssembly #SpiritualJourney #HanumanJanmotsav #RajasthanCulture #Devotion #Unity #SocialHarmony
-
03/04/26 |राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का औचक निरीक्षण: संपर्क हेल्पलाइन 181 पर खुद सुनीं जनसमस्याएं
एन.एस.बाछल, 3 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी एवं संतुष्टि आधारित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान हेल्पलाइन पर चूरू निवासी रूघाराम ने मुख्यमंत्री को 10 वर्ष पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो पाने की समस्या बताई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन को पुनः प्रक्रिया में लिया गया और संबंधित तहसील कार्यालय द्वारा मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया।
इसी प्रकार जयपुर निवासी ज्योति की एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही के उपरांत सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिस पर परिवादी ने संतोष व्यक्त किया। फोन पर मुख्यमंत्री की आवाज सुनते ही परिवादी आश्चर्यचकित हो गए और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
जन समस्याओं का संवेदनशीलता व जवाबदेहिता के साथ हो निस्तारण
मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन के विभिन्न सेक्शनों का अवलोकन कर शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया, संतुष्टि दर तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक असंतुष्ट न रहे तथा प्रत्येक परिवेदना का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ निस्तारण किया जाए।
संतुष्टि दर में निरंतर वृद्धि हो सुनिश्चित
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागों द्वारा शिकायतों पर दी जाने वाली प्रतिक्रिया समाधान केंद्रित, संक्षिप्त एवं संतोषजनक हो। साथ ही, हेल्पलाइन सेंटर पर कार्यरत कार्मिकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा परिवादियों की संतुष्टि दर में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए।#BhajanlalSharma #RajasthanSampark181 #GoodGovernance #RajasthanNews #JanSunwai #CMORajasthan #PublicGrievance #QuickRedressal #ApnoRajasthan #ResponsiveGovernment
-
03/04/26 |
सड़क सुरक्षा की ओर अम्बाला पुलिस का अनूठा कदम; 47 स्थानों पर मेगा हेलमेट अभियान, 786 चालान और सम्मान का संगम
जे कुमार अम्बाला, 3 अप्रैल 2026: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली 'हेड इंजरी' और मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से अम्बाला पुलिस ने एक बड़ी व संवेदनशील पहल की है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत (IPS) के कुशल निर्देशन में गुरुवार, 2 अप्रैल को पूरे जिले में एक साथ 'मेगा हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान' चलाया गया। इस अभियान की विशेषता यह रही कि पुलिस ने केवल दंडात्मक कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर नागरिकों को जीवन की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया।
फूलों से सम्मान और चालान की कार्रवाई: जिले के 47 मुख्य नाकों और संवेदनशील स्थानों पर दोपहर 03:00 से शाम 06:00 बजे तक चले इस अभियान के दौरान एक अनूठा दृश्य देखने को मिला। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जिम्मेदार नागरिकों को पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया। वहीं, सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले राइडर्स के खिलाफ सख्ती बरतते हुए 786 चालान भी किए गए। डीएसपी अम्बाला जगबीर सिंह ने बताया कि इस मुहिम में जिले के सभी डीएसपी और एसएचओ ने मोर्चा संभाला, जिससे यह अभियान एक जन-आंदोलन में तब्दील हो गया।
सिर की चोट को रोकना मुख्य लक्ष्य: पुलिस अधीक्षक ने इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सिर में गंभीर चोट लगने के कारण होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की चोट का उपचार संभव है, लेकिन सिर की चोट अक्सर जानलेवा साबित होती है। इसी जोखिम को शून्य करने के लिए 'घर से निकलते ही हेलमेट' के संदेश को घर-घर पहुँचाया जा रहा है।
सामाजिक संस्थाओं का मिला भरपूर सहयोग: इस जिला स्तरीय अभियान को सफल बनाने में भारत विकास परिषद्, सनातन मंच सेवा सभा, श्री हरि सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, गुड मॉर्निंग क्लब, कदम फाउंडेशन और इद्रीश फाउंडेशन ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य राकेश मक्कड़ और नेहा परवीन ने भी मौके पर मौजूद रहकर वाहन चालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति प्रेरित किया। अम्बाला पुलिस का यह मानवीय और अनुशासनात्मक कदम जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
#AmbalaPolice #RoadSafety #HelmetAwareness #SafeDriving #AmbalaNews #TrafficRules #HeadInjuryPrevention #PublicAwareness #HaryanaPolice #HelmetSaveLives #AmbalaCity #SocialResponsibility
-
03/04/26 |मध्य पूर्व में आज, 3 अप्रैल 2026 की ताजा प्रमुख खबरें
मध्य पूर्व में आज, 3 अप्रैल 2026 को तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा यह युद्ध अब सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर आर्थिक और नागरिक बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को निशाना बना रहा है।
इजरायल पर हमला
ईरान ने रात भर तेल अवीव और यरूशलेम पर मिसाइलें दागीं। रिपोर्टों के अनुसार, तेल अवीव के पास एक एयरोस्पेस सुविधा और पेटाह टिकवा शहर को निशाना बनाया गया है। इजरायली एयर डिफेंस सक्रिय है, लेकिन कुछ जगहों पर नुकसान की खबरें हैं।
कुवैत और जॉर्डन में हलचल
कुवैत ने अपनी सीमा में आते हुए संदिग्ध मिसाइलों और ड्रोनों को इंटरसेप्ट (मार गिराना) किया है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अल-अजराक एयर बेस पर मौजूद अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
ईरान ने इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को बंद कर रखा है। आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बहरीन द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर मतदान होना है, जो इस रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए "सभी आवश्यक रक्षात्मक साधनों" के उपयोग की अनुमति मांगता है।
तेल की कीमतों में उछाल
युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रेंट क्रूड $141 प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो 2008 के बाद का उच्चतम स्तर है। भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि देखी जा रही है।
ट्रंप का कड़ा रुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और भी "बेहद कड़े" हमले किए जाएंगे। उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह रोकने का संकल्प दोहराया है।
चीन और रूस की प्रतिक्रिया
चीन ने मध्य पूर्व में बल प्रयोग का विरोध किया है और तनाव कम करने की अपील की है। दूसरी ओर, होर्मुज के बंद होने से रूसी तेल की मांग वैश्विक बाजार में अचानक बढ़ गई है।
कॉर्पोरेट जगत को धमकी
ईरान (IRGC) ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और मेटा जैसी 18 प्रमुख अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान का आरोप है कि ये कंपनियां इजरायली और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रही हैं।
ईरान में पिछले 34 दिनों से इंटरनेट और ब्लैक आउट जारी है, जिससे वहां की सटीक आंतरिक स्थिति और मानवीय हताहतों की जानकारी जुटाना मुश्किल
हो रहा है।
#दैनिकखबर #मध्यपूर्व #युद्ध #आजकीताजारिपोर्ट #खैरतन #बातचीत #विपक्ष #शांति #समाचार #स्थिति # globalsrisis #ग्रामविकास #आন্তरिकसुरक्षा #समाजहित #हरदिलअदिल #ब्रेकिंग न्यूज #खबरें #मीडियाकिसमाचार #संघर्ष #भारत #तेल
-
03/04/26 |लखनऊ: स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर ताबड़तोड़ फायरिंग; मलिहाबाद में सिरफिरे युवक ने ऑफिस में मारी गोली
जे कुमार लखनऊ, 3 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रहीमाबाद रेलवे स्टेशन के पास जुगराजगंज स्थित प्रभावती पी.वी. शिक्षण संस्थान में एक युवक ने स्कूल के अंदर घुसकर प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने ऑफिस में घुसकर फायरिंग की, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे जान बचाकर भागने लगे।
अलमारी के पीछे छिपकर बचाई जान: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे जुगराजगंज का निवासी विजय पाल अपनी वैगन-आर कार से स्कूल पहुँचा। वह हाथ में असलहा लहराता हुआ सीधे प्रिंसिपल के ऑफिस में दाखिल हुआ। हमले की आहट पाकर प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह अपनी कुर्सी से उठकर ऑफिस में रखी लोहे की अलमारी के पीछे छिप गए। हमलावर ने फायर किया, तो गोली अलमारी से टकराती हुई प्रिंसिपल के पेट में जा लगी।
शिक्षकों ने साहस दिखाकर आरोपी को पकड़ा: गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल के शिक्षक और आस-पास के ग्रामीण तुरंत ऑफिस की ओर दौड़े। जब आरोपी दूसरा फायर करने की कोशिश कर रहा था, तभी शिक्षकों ने उसे दबोच लिया। हालांकि, आरोपी विजय पाल संघर्ष के बाद मौके से भागने में सफल रहा। इस दौरान स्कूल में मौजूद लगभग 150 बच्चों में भगदड़ मच गई, जिन्हें शिक्षकों ने बड़ी मुश्किल से सुरक्षित बाहर निकाला और शांत कराया।
गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर: घायल प्रिंसिपल को तुरंत मलिहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन या आपसी विवाद का लग रहा है। पुलिस ने आरोपी विजय पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।
#LucknowCrime #SchoolShooting #UPPolice #MalihabadNews #PrincipalAttacked #BreakingNewsLucknow #LawAndOrder #SchoolSafety #CriminalInvestigation #LucknowUpdate #UttarPradeshNews
-
03/04/26 |आज का राशिफल 3 अप्रैल 2026
🔴 मेष (Aries)
परिवार: घर में सकारात्मक माहौल रहेगा, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, प्रमोशन के योग
लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे संकेत
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद हो सकता है
स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर रहेगी
शुभ समय: सुबह 9:30 – 11:00
लक्की नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
मूड: आत्मविश्वास से भरा 💪
---
🟢 वृषभ (Taurus)
परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी
करियर: स्थिरता रहेगी, जल्दबाजी न करें
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
स्वास्थ्य: गले या सर्दी की समस्या
शुभ समय: दोपहर 1:00 – 2:30
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: हरा
मूड: शांत 😊
---
🟡 मिथुन (Gemini)
परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा
करियर: नए अवसर मिल सकते हैं
लाभ/हानि: आय में वृद्धि
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न मिल सकता है
स्वास्थ्य: हल्का तनाव
शुभ समय: सुबह 10:00 – 12:00
लक्की नंबर: 5
शुभ रंग: पीला
मूड: उत्साहित 😃
---
🟠 कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा
करियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: लाभ के योग
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ
स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या
शुभ समय: शाम 4:00 – 6:00
लक्की नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
मूड: भावुक ❤️
---
🔵 सिंह (Leo)
परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा
करियर: लीडरशिप दिखाने का मौका
लाभ/हानि: लाभदायक दिन
शेयर मार्केट: अच्छा फायदा
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
शुभ समय: सुबह 8:00 – 10:00
लक्की नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
मूड: जोशीला 🔥
---
🟣 कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी बातों पर विवाद हो सकता है
करियर: ध्यान से काम करें
लाभ/हानि: सामान्य
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
स्वास्थ्य: थकान
शुभ समय: दोपहर 2:00 – 3:30
लक्की नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
मूड: चिंतित 😐
---
⚖️ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में सुधार
करियर: नई डील मिल सकती है
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शेयर मार्केट: निवेश के लिए अच्छा दिन
स्वास्थ्य: संतुलित
शुभ समय: शाम 5:00 – 7:00
लक्की नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
मूड: खुश 😊
---
🦂 वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: तनाव हो सकता है
करियर: चुनौतीपूर्ण दिन
लाभ/हानि: नुकसान से बचें
शेयर मार्केट: निवेश टालें
स्वास्थ्य: सिरदर्द
शुभ समय: सुबह 11:00 – 12:30
लक्की नंबर: 8
शुभ रंग: काला
मूड: गंभीर 😶
---
🏹 धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशी का माहौल
करियर: यात्रा के योग
लाभ/हानि: लाभ मिलेगा
शेयर मार्केट: सकारात्मक संकेत
स्वास्थ्य: अच्छा
शुभ समय: सुबह 9:00 – 10:30
लक्की नंबर: 3
शुभ रंग: नारंगी
मूड: रोमांचक 😄
---
🐐 मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
करियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धीरे-धीरे लाभ
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के लिए अच्छा
स्वास्थ्य: कमर दर्द
शुभ समय: दोपहर 12:00 – 1:30
लक्की नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
मूड: मेहनती 💼
---
🌊 कुंभ (Aquarius)
परिवार: दोस्तों का सहयोग
करियर: नए आइडिया सफल होंगे
लाभ/हानि: अचानक लाभ
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
शुभ समय: शाम 6:00 – 7:30
लक्की नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
मूड: क्रिएटिव 🎨
---
🐟 मीन (Pisces)
परिवार: शांति रहेगी
करियर: ध्यान केंद्रित रखें
लाभ/हानि: सामान्य
शेयर मार्केट: सावधानी रखें
स्वास्थ्य: नींद की कमी
शुभ समय: सुबह 7:30 – 9:00
लक्की नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
मूड: शांत 😌
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-

-

दिल्ली: बुजुर्गों के घर कब्जाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वसंत विहार मामले में था भगोड़ा
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 'लैंड ग्रैबर' (जमीन कब्जाने वाले) गिरोह के एक सक्रिय सदस्य और घोषित अपराधी (PO) को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बुजुर्गों को निशाना बनाकर उनके घरों पर कब्जा करने वाले गिरोह का हिस्सा है।
कोर्ट परिसर के पास से हुई गिरफ्तारी
डीसीपी (क्राइम-II) संजीव कुमार यादव के अनुसार, वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 मार्च 2026 को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर एसआई संजय कुमार, एसआई अंकुर और उनकी टीम ने पटियाला हाउस कोर्ट के पास जाल बिछाया। दोपहर करीब 1 बजे, टीम ने 51 वर्षीय अमित सागर को कोर्ट लॉक-अप के पास से दबोच लिया। अमित सागर मूल रूप से गाजियाबाद (यूपी) का रहने वाला है और वसंत विहार थाने में दर्ज साल 2016 के एक मामले में 25 फरवरी 2026 को भगोड़ा घोषित किया गया था।
90 साल के बुजुर्ग के साथ की थी मारपीट
पूछताछ के दौरान आरोपी अमित सागर ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह संदीप भास्कर के नेतृत्व वाले एक खतरनाक 'लैंड ग्रैबिंग गैंग' का सदस्य है। साल 2016 में अमित और उसके साथियों ने वसंत विहार में रहने वाले एक 90 वर्षीय बुजुर्ग के घर में जबरन घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इस हमले का मुख्य मकसद बुजुर्ग को डरा-धमकाकर उनकी बेशकीमती संपत्ति पर कब्जा करना था।
नौकर और केयरटेकर बनकर की गद्दारी
आरोपी का प्रोफाइल खंगालने पर पता चला कि वह और उसका सरगना पीड़ित बुजुर्ग के घर में ही काम करते थे। वारदात के समय अमित सागर बुजुर्ग का ड्राइवर था, जबकि गिरोह का सरगना संदीप भास्कर वहां केयरटेकर के रूप में तैनात था। इन्होंने भरोसे का फायदा उठाकर घर कब्जाने की साजिश रची थी। अमित के सहयोगी संदीप भास्कर और जगत सिंह को भी मौके पर पकड़ा गया था, लेकिन बाद में वे अदालत की कार्यवाही से बचकर फरार हो गए थे।
अमित सागर केवल 11वीं कक्षा तक पढ़ा है और फिलहाल कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम कर रहा था। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LandGrabber #VasantVihar #SeniorCitizenSafety #Arrested #DelhiNews #JusticeForSeniors #DanikKhabar -
02/04/26 |भोपाल: बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मैनेजर और सहयोगी को 7 साल की जेल, ₹27 लाख के गबन मामले में कोर्ट का सख्त फैसला
मध्य प्रदेश, 2 अप्रैल (अन्नू): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने 1 अप्रैल 2026 को बैंक धोखाधड़ी के एक पुराने मामले में कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया, मिसरोद शाखा (भोपाल) के तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर पीयूष चतुर्वेदी और एक निजी व्यक्ति मोहन सिंह सोलंकी को दोषी करार देते हुए 7-7 साल के सश्रम कारावास (Rigorous Imprisonment) की सजा सुनाई है। साथ ही, दोनों दोषियों पर कुल 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
क्या था पूरा मामला?
सीबीआई ने यह मामला 25 जनवरी 2016 को बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन डिप्टी जोनल मैनेजर की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया था। आरोप था कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक पीयूष चतुर्वेदी ने पद का दुरुपयोग करते हुए 'मैसर्स विजन कंप्यूटर' के नाम पर 27 लाख रुपये का टर्म लोन धोखाधड़ी से मंजूर किया था।
षड्यंत्र और पैसों की हेराफेरी
जांच में यह खुलासा हुआ कि लोन मंजूर करने के बाद पीयूष चतुर्वेदी ने सह-आरोपी मोहन सिंह सोलंकी के साथ मिलकर एक गहरी साजिश रची। इस साजिश के तहत लोन की पूरी राशि को 'मैसर्स अजब कुमार इंडस्ट्रीज' के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। गौर करने वाली बात यह है कि इस फर्म की प्रोपराइटर श्रीमती कृष्णा बाई सोलंकी थीं, जो आरोपी मोहन सिंह सोलंकी की पत्नी हैं। इसके बाद दोनों आरोपियों ने इस रकम का गबन कर लिया, जिससे बैंक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
सीबीआई की चार्जशीट और कोर्ट का फैसला
सीबीआई ने मामले की गहन जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। लंबी सुनवाई और पेश किए गए सबूतों के आधार पर माननीय न्यायालय ने पाया कि आरोपियों ने आपसी मिलीभगत से बैंक के साथ विश्वासघात किया है। कोर्ट ने दोनों को भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का दोषी मानते हुए जेल भेज दिया है।
यह फैसला बैंकिंग क्षेत्र में ईमानदारी बनाए रखने और सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है।
#CBIBhopal #BankFraudCase #BankOfIndia #CourtVerdict #CorruptionNews #BhopalNews #FinancialCrime #JusticeServed #DanikKhabar -
02/04/26 |दिल्ली: हत्या और लूट के 16 मामलों में शामिल था आरोपी, क्राइम ब्रांच ने पिस्टल और कारतूस के साथ दबोचा
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी गैंग स्क्वाड (AGS) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात नवीन खाती गैंग के सक्रिय शूटर 'सज्जन उर्फ लाला' को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अत्याधुनिक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। सज्जन दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का घोषित हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे 16 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
द्वारका में जाल बिछाकर दबोचा डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि सज्जन उर्फ लाला अवैध हथियारों के साथ अपने साथियों से मिलने आने वाला है। इस सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर गुलशन यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और द्वारका स्थित गुरु गोविंद सिंह यूनिवर्सिटी के पास जाल बिछाया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने और विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा।
अपराध की दुनिया का पुराना चेहरा 34 वर्षीय सज्जन उर्फ लाला दिल्ली के मित्रान गांव का रहने वाला है। वह साल 2014 में नवीन खाती गैंग में शामिल हुआ था। उसने उसी साल मित्रान गांव में प्रताप सिंह नामक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 2016 में भी उसने एक घर में घुसकर युवक की हत्या की थी। वह दिल्ली और हरियाणा में लूट और हत्या के प्रयासों की एक लंबी श्रृंखला में शामिल रहा है।
आर्थिक तंगी ने फिर बनाया अपराधी पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वह बाहर आया था, लेकिन भारी आर्थिक तंगी के कारण उसने 2024 में दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रखा। मई 2024 में उसने अपने साथियों के साथ श्याम विहार में एक जमीन पर कब्जा करने के लिए सुरक्षा गार्डों को बंदूक की नोक पर धमकाया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इन हथियारों का इस्तेमाल किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाला था।
#DelhiPolice #CrimeBranch #GangsterArrested #NaveenKhatiGang #DelhiCrime #LawAndOrder #BreakingNews #DanikKhabar -
02/04/26 |नई आपराधिक विधियों के प्रभावी क्रियान्वयन से जांच प्रक्रिया में तेजी, तकनीक आधारित पुलिसिंग को मिल रही मजबूती : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 02 अप्रैल, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने महिलाओं से जुड़े अपराधों का 60 दिन में निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक एफआईआर की स्थिति दो माह में अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडलीपीआर (मेडिको लीगल एग्जामिनेशन एंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट) प्रशिक्षण आयोजित करने, न्याय श्रुति को शीघ्र ऑनबोर्ड करने, जिलों में लोक अभियोजकों की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने तथा सिविल राइट्स की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर एवं सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) के व्यापक उपयोग से तकनीक आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए जांच प्रक्रिया को और अधिक गति दी जाए।
मुख्य सचिव शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में नई आपराधिक विधियों के क्रियान्वयन एवं स्मार्ट पुलिसिंग पहलों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नागरिकों के लिए एसएमएस अलर्ट, ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं ई-समन जैसी सुविधाओं का व्यापक उपयोग सुनिश्चित करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अनुसंधान अधिकारियों को ई-साक्ष्य के उपयोग हेतु नियमित प्रशिक्षण देने तथा आपराधिक न्याय प्रणाली से जुड़े सभी स्तंभों- पुलिस, जेल, अभियोजन, फोरेंसिक एवं न्यायिक अधिकारियों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने न्यायालयों एवं कारागृहों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर सुनवाई प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं त्वरित बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से तकनीकी प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि जांच की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता में निरंतर सुधार बना रहे। उन्होंने गंभीर मामलों में फोरेंसिक जांच को प्राथमिकता देने तथा घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अजय पाल लाम्बा, पुलिस महानिरीक्षक (राज्य अपराध अभिलेख ब्यूर - एससीआरबी) ने बताया गया कि फोरेंसिक, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एवं डिजिटल प्रणालियों के एकीकरण से मामलों के निस्तारण में सुधार दर्ज हुआ है। राज्य में आपराधिक मामलों के पंजीकरण, जांच एवं निस्तारण में निरंतर प्रगति हो रही है तथा निर्धारित समयसीमा में मामलों के निस्तारण की दर में वृद्धि से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/04/26 |पठानकोट: ज्यादा मुनाफे का लालच देकर 13.59 लाख की ठगी, हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
पठानकोट, 2 अप्रैल (अन्नू): पंजाब के पठानकोट में ऑनलाइन ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को इंसाफ पाने के लिए तीन साल तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। आखिरकार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद स्थानीय पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोबोटिक्स ट्रेडिंग का दिया था झांसा यह मामला मार्च 2023 का है। पीड़ित सोहन सिंह ने बताया कि 6 मार्च 2023 को उन्हें राजीव साहू नामक व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ बताया और दावा किया कि वे 'रोबोटिक्स' तकनीक के जरिए निवेश करवाते हैं, जिसमें जोखिम (रिस्क) बिल्कुल नहीं है और मुनाफा बहुत ज्यादा है। सोहन सिंह उनकी बातों में आ गए और ठगों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 13.59 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
पैसा मांगते ही बंद कर लिए फोन निवेश करने के काफी समय बाद भी जब कोई मुनाफा नहीं हुआ, तो सोहन सिंह को शक हुआ। उन्होंने जब आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने अपने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिए। तब सोहन सिंह को अहसास हुआ कि वे एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।
3 साल की लंबी कानूनी लड़ाई पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। हार मानकर सोहन सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अब तीन साल बाद, हाईकोर्ट के आदेश पर थाना साइबर क्राइम ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जिनके जरिए इस ठगी को अंजाम दिया गया।
#PathankotNews #CyberCrime #OnlineFraud #StockMarketScam #PunjabPolice #Justice #CyberSecurity #DanikKhabar -
02/04/26 |हर घर में शिक्षा का दीप जले, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे - खाद्य मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 02 अप्रैल, भोपाल।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हर घर में शिक्षा का दीप जलना चाहिए और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञानता के अंधकार को दूर करती है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर स्थित सांदीपनी विद्यालय (महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय) में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रवेश उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति जागरूकता, नए सपनों की शुरुआत और उज्ज्वल भविष्य की ओर पहला कदम है। जब कोई बच्चा पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखता है, तो वह केवल स्कूल में प्रवेश नहीं करता बल्कि ज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता की दुनिया में प्रवेश करता है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रवेश उत्सव का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े, शिक्षा प्राप्त करे और अपने जीवन को सफल बनाए। आज भी कई बच्चे ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से शिक्षा से दूर रह जाते हैं। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हर घर का हर बच्चा स्कूल जाए और अपने सपनों को पूरा करे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि आज की शिक्षा ही कल के सशक्त भारत का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनके तहत निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, साइकिल, स्कूटी, लैपटॉप सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान की जा रही हैं। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
02/04/26 |मानवता के आधार पर मध्य पूर्व युद्ध के बीच हार्मुज में फसे नाविकों के भोजन का इंतजाम करे ईरान
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जारी गतिरोध के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। ताज़ा रिपोर्टों (अप्रैल 2026) के अनुसार, हजारों नाविक इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं और उनके सामने भोजन एवं पानी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
इस मानवीय संकट को लेकर वर्तमान स्थिति और उठाए जा रहे कदमों का विवरण नीचे दिया गया है:
लगभग 20,000 नाविक और 3,000 से अधिक जहाज** इस समय खाड़ी क्षेत्र और होर्मुज के आसपास फंसे हुए हैं।
नाविकों की ओर से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं कि उनका ताजा खाना और पीने का पानी खत्म हो चुका है। कई जहाजों पर राशन की भारी किल्लत है और वे **पानी उबालकर पीने** को मजबूर हैं।
नाविक न केवल भूख-प्यास से बल्कि आसपास हो रही बमबारी और हमलों से भी डरे हुए हैं।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण कड़ा कर दिया है, जिससे आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है:
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने जहाजों के गुजरने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। जहाजों को अपनी क्रू लिस्ट, कार्गो विवरण और अन्य दस्तावेज जमा करने पड़ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद, अभी तक ईरान की ओर से फंसे हुए सभी नाविकों के लिए भोजन की कोई व्यवस्थित और बड़ी मानवीय सहायता की आधिकारिक घोषणा सार्वजनिक नहीं हुई है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि वह 'मित्र देशों' के जहाजों की आवाजाही में समन्वय कर रहा है।
इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन (ITF) को नाविकों से लगातार मदद के गुहार मिल रहे हैं। उन्होंने सदस्य देशों से नाविकों के कल्याण और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए समन्वय करने की अपील की है।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था इंटरनेशनल मैरिटाइम ऑर्गेनाइजेशन (IMO) ने फंसे हुए जहाजों और नाविकों को निकालने के लिए एक **'सुरक्षित समुद्री गलियारा' (Safe Corridor)** बनाने की मांग की है।
भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। भारतीय जहाजों को फिलहाल होर्मुज से गुजरने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं बताई गई है।
स्थिति यह है कि जब तक संघर्ष विराम या कोई सुरक्षित मानवीय गलियारा नहीं बनता, तब तक नाविकों तक भोजन पहुँचाना एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी। मानवीय आधार पर ईरान और अन्य पड़ोसी देशों को इन नाविकों तक बुनियादी रसद पहुँचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की तुरंत आवश्यकता है।
-
02/04/26 |कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 02 अप्रैल, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसान कल्याण वर्ष 2026 में "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के विचार को सार्थक करते हुए किसान हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब कृषि प्रयोजन के लिए उपयोग किये जाने वाले कंबाइन हार्वेस्टरों को मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के टोल प्लाजा पर शुल्क संग्रहण से छूट रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फसल कटाई में प्रयुक्त होने वाला कंबाइन हार्वेस्टर आवश्यक कृषि उपकरण है। टोल मार्गों पर टोल छूट दिए जाने से हार्वेस्टर की परिवहन लागत में कमी आएगी। जिसका सकारात्मक प्रभाव कृषि उपज के मूल्य पर होगा, यह निर्णय कृषकों के लिए हितकर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की बैठक में दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में आयोजित बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई संचालक मंडल की बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग के नॉन एक्सेस कंट्रोल परियोजना के रूप में निर्माण को अनुमोदन प्रदान किया गया। संचालक मंडल ने पश्चिम भोपाल बायपास के परिवर्तित एलाइनमेंट को अनुमोदन प्रदान कर निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। बैठक में वार्षिक लेखों तथा अन्य प्रबंधकीय विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा निर्णय लिए गए। बैठक में अपर मुख्य सचिव संजय दुबे, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव वन संदीप यादव तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम भरत यादव उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
02/04/26 |मध्य पूर्व युद्ध में आज की प्रमुख खबरें
आज (2 अप्रैल, 2026) मध्य पूर्व (Middle East) में तनाव चरम पर है। युद्ध अब इज़रायल-हमास संघर्ष से आगे बढ़कर एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले चुका है, जिसमें अमेरिका और ईरान भी सीधे तौर पर शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा है कि ईरान के खिलाफ जारी रहेगा। ट्रंप के अनुसार, इस युद्ध के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य लगभग पूरे होने वाले हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले 2-3 हफ्तों में युद्ध समाप्त हो सकता है, बशर्ते ईरान युद्धविराम की शर्तों को मान ले और अपना यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम छोड़ दे।
ट्रंप के भाषण के तुरंत बाद ईरान ने इज़रायल पर मिसाइलों की एक नई लहर दागी है। तेल अवीव और मध्य इज़रायल में सायरन बजाए गए।
इज़रायली रक्षा बलों (IDF) ने पुष्टि की है कि उन्होंने तेहरान क्षेत्र में **230 से अधिक ठिकानों** पर हमले किए हैं। इनमें ईरान के रक्षा मंत्रालय से संबंधित 15 हथियार निर्माण केंद्र भी शामिल हैं।
खबरों के अनुसार, यूएई अब इस युद्ध में शामिल होने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। वह होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बलपूर्वक फिर से खोलने के लिए अमेरिका और अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन बनाने की तैयारी में है। यदि ऐसा होता है, तो यूएई ईरान का सीधे सामना करने वाला पहला खाड़ी देश बन सकता है।
लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच भारी गोलाबारी जारी है। हिजबुल्लाह ने हाइफ़ा और उत्तरी इज़रायल में इज़रायली सैनिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है।
इज़रायली हवाई हमलों में दक्षिण लेबनान में कम से कम 14 लोगों की मौत की खबर है। 2 मार्च से शुरू हुए इस ताजा संघर्ष में अब तक लेबनान में 1,300 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
जंग के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। आज तेल की कीमत **105 डॉलर प्रति बैरल** तक पहुंच गई है, जिससे दुनिया भर में मुद्रास्फीति का खतरा बढ़ गया है।
स्थिति बहुत तेज़ी से बदल रही है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय, विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ, तनाव कम करने (De-escalation) की लगातार अपील कर रहे हैं।
-
01/04/26 |गर्मी के मौसम में बिजली बिल को नियंत्रित करने के लिये आसान उपाय एवं जानकारी : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, भोपाल।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से कहा कि वे गर्मी के मौसम में बिजली बिल नियंत्रित रखने के लिये दिए जा रहे आसान उपाय और जानकारियां अपनाकर बिजली और बिल की राशि दोनों में बचत कर सकते हैं। दिन में सूर्य के प्रकाश का अधिकतम उपयोग करें तथा गैर-जरूरी पंखे, लाईट इत्यादि उपकरणों को बंद रखें। विशेषतः कार्यालयीन समय में भोजनावकाश के दौरान, घर से बाहर एवं कक्ष से बाहर जाते समय, ध्यानपूर्वक समस्त प्रकाश, पंखे एवं कंप्यूटर मॉनिटर इत्यादि को बंद करें चाहे आप थोड़े समय के लिए ही क्यों न बाहर जा रहे हों। अपने साथियों, सहकर्मियों, अधीनस्थ कर्मचारियों एवं परिवार को प्रोत्साहित करें कि वे दिन के समय विद्युत का कम से कम उपयोग करें। घरों में उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रयोग यथासंभव एक साथ न करें क्योंकि ऐसा करने से घर की वायरिंग में विद्युत क्षति बढ़ जाती है।
वार्षिक विद्युत खपत का लगभग 9 प्रतिशत केवल प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होता है। अतः विद्युत का उपयोग अति आवश्यक अवसरों पर करने पर विद्युत खर्च में लगभग 20 प्रतिशत की कमी की जा सकती है। ब्यूरो आफ एनर्जी इफिशिएंसी द्वारा प्रमाणित कम से कम तीन सितारा चिन्हित ऊर्जा दक्ष उपकरणों का क्रय करने से ऊर्जा खपत कम की जा सकती है। अप्रमाणित उपकरण क्रय करते समय सस्ते हो सकते हैं किंतु इनमें बिजली खपत अधिक होती है एवं कुछ अंतराल के पश्चात् ये महंगे साबित होते हैं। इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे टी.वी. को स्टैण्डबाई मोड पर न रखने से 1 वर्ष में लगभग 70 यूनिट विद्युत की बचत हो सकती है।
कम्प्यूटर : कम्प्यूटर के मानिटर एवं कापीअर्स को स्लीप मोड में रखने से लगभग 40 प्रतिशत ऊर्जा की बचत होती है। एलईडी मॉनिटर का प्रयोग करें यह पारंपरिक सी.आर.टी. मॉनिटर की तुलना में कम ऊर्जा खर्च करता है। यदि कम्प्यूटर को चालू रखना आवश्यक हो तो मॉनिटर अवश्य बंद रखें जो कि कुल ऊर्जा का 50 प्रतिशत से अधिक खर्च करता है। यदि एक कम्प्यूटर 24 घंटे चालू रखा जाए तो यह एक ऊर्जा दक्ष फ्रिज से अधिक विद्युत खर्च करता है। उपयोग न होने पर कम्प्यूटर बंद रखें।
एलईडी बल्ब : वर्तमान में एलईडी बल्ब ऊर्जा बचत के लिये अति उत्तम विकल्प है क्योंकि इनका उपयोग करके हम बिजली की बचत कर सकते हैं। एलईडी बल्ब बार-बार चालू/बंद करने से उनकी उम्र पर असर नहीं पड़ता है जबकि साधारण बल्ब जल्दी ही फ्यूज हो जाता है। एक 40 वाट के साधारण बल्ब के प्रकाश के बराबर के प्रकाश के लिए 4 से 5 वाट क्षमता के एलईडी बल्ब की आवश्यकता होती है। एलईडी बल्ब परंपरागत बल्ब की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक प्रकाश देते हैं एवं इनकी टिकाऊ होने की अवधि सामान्य बल्ब की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक है। यह कम ऊर्जा ग्रहण करते हैं और ज्यादा गर्म भी नहीं होते हैं।
एलईडी, सीएफएल एवं साधारण बल्ब की तुलना
रूफ टाप सोलर पैनल : सौर ऊर्जा मिशन के अंतर्गत भारत सरकार के गैर-परम्परागत ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 10 कि.वा. से 500 कि.वा. के रूफ टाप सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। के.डब्ल्यू. रूफ टाप पैनल के लिए सामान्यतः 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है। आवासीय घरों के लिए एक से पांच के.डब्ल्यू. क्षमता के पैनल पर्याप्त होते हैं। सौर प्रणाली का उपयोग करने से छत की जगह का उपयोग भी होता है एवं धन की भी बचत होती है तथा कार्बन उत्सर्जन भी कम होता है जिससे पर्यावरण भी संरक्षित रहता है।
सीलिंग फैन : वर्तमान में नियमित पंखों के स्थान पर बीईई फाईव स्टार रेटेड पंखे एवं उच्च दक्षता के पंखे उपलब्ध हैं जो कि ऊर्जा की बचत करने में सहायक होते हैं।
फ्रिज : फ्रिज को दीवार, सीधे सूर्य का प्रकाश अथवा अन्य ऊष्मा देने वाले उपकरणों के पास न रखें। फ्रिज के पीछे कंडेंसर क्वाईल पर जमी धूल के कारण मोटर को अधिक कार्य करना पड़ता है एवं बिजली ज्यादा लगती है, अतः क्वाइल्स को नियमित साफ करें। फ्रीजर की नियमित डीफ्रास्टिंग आवश्यक है जिससे कूलिंग करने के लिये फ्रिज को अधिक कार्य करना पड़ता है एवं इससे अधिक ऊर्जा का अपव्यय होता है। इसके अंदर के स्थान का पूर्ण उपयोग आवश्यक है किंतु भीतर खुली हवा के सरकुलेशन के लिए जगह छोड़ना जरूरी है। इससे ऊर्जा की बचत होती है। फ्रिज के दरवाजे की गास्केट में लीकेज नहीं होना चाहिए, जिसके कारण फ्रिज हमेशा अधिक ऊर्जा खर्च करता है एवं बिजली का बिल अधिक आता है।
एयर कंडीशनर्स (एसी) : 26 डिग्री सेंटीग्रेड की सेटिंग पर न्यूनतम खर्च में अधिकतम समुचित आरामदेह वातानुकूलन प्राप्त होता है। पुराने एवं रिपेयर किए हुए एसी की दक्षता कम होती है। इसकी तुलना में नए ऊर्जा दक्ष एसी खरीदना बेहतर एवं किफायती है। एक अच्छा एसी लगभग 30 मिनट में एक कमरे को ठण्डक प्रदान कर देता है। अतः टाइमर का प्रयोग कर एसी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जा सकता है। इसके एयर फिल्टर्स में धूल जमा होने पर हवा का बहाव कम हो जाता है जबकि साफ फिल्टर्स से शीतलता शीघ्र प्राप्त होती है एवं बहुमूल्य ऊर्जा की बचत होती है। घर के आसपास हरियाली पेड़-पौधों की छांव रहने पर एसी द्वारा विद्युत की खपत में 40 प्रतिशत तक ऊर्जा की बचत की जा सकती है। थर्मोस्टेट की सेटिंग शीतकाल में 2 डिग्री कम एवं ग्रीष्मकाल में 2 डिग्री अधिक करने पर लगभग 900 किलो कार्बन डायआक्साईड का उत्सर्जन कम किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दिल्ली: डाबरी में अवैध गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने 17 सिलेंडर जब्त कर दुकानदार को दबोचा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (अन्नू): नई दिल्ली की क्राइम ब्रांच (WR-I) ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली के डाबरी इलाके में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और रिफिलिंग के एक बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के 17 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी दुकानदार घरेलू सिलेंडरों से गैस चोरी कर उसे 200 रुपये प्रति किलो की महंगी दर पर अवैध रूप से रिफिल कर बेच रहा था।
बाजार में मंदी का फायदा उठाने की कोशिश
डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा के अनुसार, बाजार में एलपीजी की कथित कमी की आशंकाओं के बीच जमाखोरों पर नकेल कसने के लिए इंस्पेक्टर अनिल मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि डाबरी के सीतापुरी इलाके में एक दुकानदार अवैध रूप से गैस की कालाबाजारी कर रहा है। पुलिस ने जब सीतापुरी स्थित दुकान पर छापा मारा, तो वहां 61 वर्षीय मोहन लाल गर्ग को अवैध रूप से सिलेंडर रिफिल करते हुए पाया गया।
मौके पर पहुंची खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम
छापेमारी के दौरान मौके पर भारत पेट्रोलियम के 5, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 5 और इंडेन गैस के 7 सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत खाद्य आपूर्ति अधिकारी (FSO) हरजीत कौर को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की। आरोपी मोहन लाल गर्ग के खिलाफ डाबरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
शातिर तरीके से चलता था कालाबाजारी का खेल
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी दुकान की आड़ में इन सिलेंडरों को छिपाकर रखता था ताकि जांच एजेंसियों को भनक न लगे। वह सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर गैस को 200 रुपये प्रति किलो के ऊंचे दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमा रहा था। आरोपी केवल 10वीं तक पढ़ा है और सीतापुरी का ही रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता को उचित दामों पर संसाधन उपलब्ध हो सकें।
#DelhiCrimeBranch #LPGSmuggling #DelhiPolice #BlackMarketing #DabriNews #GasRefillingRacket #LegalAction #DanikKhabar -
01/04/26 |लखनऊ: करोड़ों के एलआईसी (LIC) घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 साल बाद CBI के हत्थे चढ़ा भगोड़ा समीर जोशी
लखनऊ, 1 अप्रैल (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करोड़ों रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) समीर जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। समीर जोशी पर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के फंड में हेराफेरी करने का आरोप है। सीबीआई की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को 31 मार्च 2026 को लखनऊ के एक मेट्रो स्टेशन से दबोचा।
₹6.37 करोड़ का फर्जीवाड़ा
यह मामला साल 2012 में एलआईसी लखनऊ की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि फरवरी 2006 से अगस्त 2010 के बीच लखनऊ के जानकीपुरम स्थित एलआईसी कार्यालय में भारी वित्तीय अनियमितताएं की गईं। आरोपियों ने अस्तित्वहीन (Non-existent) पॉलिसी धारकों के नाम पर फर्जी चेक तैयार किए और एलआईसी के फंड से ₹6,37,66,660 की हेराफेरी की। इस घोटाले को छिपाने के लिए बही-खातों में भी बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया था।
साजिश और धोखाधड़ी का तरीका
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, समीर जोशी ने एलआईसी के तत्कालीन हायर ग्रेड असिस्टेंट पंकज सक्सेना के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। समीर जोशी, उसकी पत्नी अंजू जोशी और उसके कर्मचारी जितेंद्र कुमार के नाम पर फर्जी चेक जारी किए गए। इन फर्जी चेकों के जरिए लगभग ₹62 लाख की राशि भुनाई गई, जिसे आरोपियों ने आपस में बांट लिया था।
जमानत के बाद हुआ था फरार
समीर जोशी को जांच के दौरान पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे जमानत मिल गई थी। जमानत पर बाहर आने के बाद वह अदालती कार्यवाही से बचकर भाग निकला और लंबे समय तक फरार रहा। जिसके बाद, 24 दिसंबर 2025 को अदालत ने उसे 'घोषित अपराधी' (PO) करार दिया था।
31 मार्च 2026 को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित ट्रायल कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सीबीआई पहले ही 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
#CBILucknow #LICScam #FinancialFraud #Arrested #CBIAction #LucknowNews #FraudCase #ProclaimedOffender #DanikKhabar -
01/04/26 |आईटीबीपी स्थानीय लोगों से ताज़े फल और सब्ज़ियां ख़रीदेगी : हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, शिमला।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित करेगी, जिसके तहत स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली ताज़ी सब्ज़ियां, फल, दूध, पनीर, मांस, ट्राउट मछली तथा अन्य कृषि उत्पाद खरीदे जाएंगे। इस व्यवस्था के अंतर्गत आईटीबीपी सीधे किसानों, सहकारी समितियों और स्थानीय उत्पादकों से उत्पाद ख़रीदेगी।
सरकार की इस पहल का उद्देश्य किसानों को उनके अपने गांवों में ही बाज़ार उपलब्ध करवाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और बिचौलियों पर निर्भरता भी कम होगी। इस कदम से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों, बागवानों और ग्रामीण समुदायों के लिए रोज़गार के अवसर सृजित होंगे तथा समावेशी और सतत् क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस संदर्भ में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों उत्तरी फ्रंटियर कमांडर आईजी मनु महाराज और सेक्टर कमांडर डीआईजी पवन कुमार नेगी के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के लिए स्वरोज़गार के अवसर सृजित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह प्रयास विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि इससे आईटीबीपी कोे ताज़ा और उच्च गुणवत्ता वाले स्थानीय उत्पादों की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा सीमावर्ती गांवों के किसानों और ग्रामीण समुदायों को अपने क्षेत्र में ही एक स्थिर और भरोसेमंद बाज़ार उपलब्ध होगा।
सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बताया कि यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगी, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूत करेगी और ग्रामीण निवासियों के लिए स्थायी रोज़गार के अवसर सृजित करेगी। इसके अतिरिक्त, यह कदम इन क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सीमा प्रबंधन को भी मजबूत करने में सहायक होगा।
आईजी मनु महाराज ने बताया कि इस प्रकार की पहल पहले उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों के लोग भी इससे लाभान्वित होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

'ऑपरेशन कवच 13.0': दिल्ली पुलिस का नशे और संगठित अपराध पर बड़ा प्रहार; 48 घंटों में 3200 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (अन्नू): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशामुक्त भारत' के विजन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत दिल्ली पुलिस ने 'ऑपरेशन कवच 13.0' के तहत एक बड़ा अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के नेतृत्व में चली इस मुहिम के दौरान पिछले 48 घंटों (29 मार्च शाम 6 बजे से 31 मार्च शाम 6 बजे तक) में पूरी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन की मुख्य उपलब्धियां:
दिल्ली के सभी 15 जिलों, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की 1042 टीमों ने कुल 3211 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई के परिणाम इस प्रकार रहे:
नशा तस्करी (NDPS Act): कुल 229 मामले दर्ज किए गए और 267 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 100 किलो गांजा, 1.170 किलो कोकीन, 260 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में नशीली गोलियां व इंजेक्शन बरामद किए गए।
अवैध शराब (Excise Act): आबकारी अधिनियम के तहत 416 मामले दर्ज कर 429 लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने 77,271 क्वार्टर अवैध शराब और भारी मात्रा में बीयर जब्त की। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के आरोप में 2993 लोग गिरफ्तार किए गए।
अवैध हथियार (Arms Act): 254 मामलों में 259 आरोपी गिरफ्तार हुए। इनके पास से 19 पिस्तौल, 42 देसी कट्टे, 79 कारतूस और 191 चाकू बरामद किए गए।
जुआ और वाहन चोरी: जुआ अधिनियम के तहत 528 लोग पकड़े गए और 10 लाख रुपये से अधिक कैश बरामद हुआ। साथ ही 59 घोषित अपराधी (PO) और 42 वाहन चोरों को भी सलाखों के पीछे भेजा गया।
बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां:
मेहरौली में कोकीन की बड़ी खेप: क्राइम ब्रांच ने मेहरौली के इस्लाम कॉलोनी से एक नाइजीरियाई नागरिक, जॉन चिबुइके को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 1.031 किलो कोकीन बरामद हुई।
नरेला में स्मैक तस्कर: बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने रियाज और रियाज आलम नामक दो तस्करों को पकड़कर उनके पास से करीब 283 ग्राम स्मैक जब्त की।
नशामुक्ति केंद्र का कर्मचारी गिरफ्तार: शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास से विक्रम नामक व्यक्ति को पकड़ा गया, जो पहले एक नशामुक्ति केंद्र में काम करता था। उसके पास से कमर्शियल मात्रा में बुप्रेनोरफिन (नशीली दवा) मिली।लेडी डॉन 'मुस्कान' गिरफ्तार: मंगोलपुरी की कुख्यात अपराधी मुस्कान को 100 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
जमीनी प्रभाव और पुलिस की रणनीति
स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 'ऑपरेशन कवच' के लगातार प्रहार से ड्रग माफियाओं में खौफ पैदा हुआ है। अब बड़े तस्कर दिल्ली के बजाय नोएडा और आसपास के इलाकों में गोदाम बना रहे हैं। पुलिस ने यह भी पाया कि अब तस्कर पकड़े जाने से बचने के लिए महिलाओं और बच्चों का सहारा ले रहे हैं ताकि वे एक सामान्य परिवार की तरह दिखें।
दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। 'ऑपरेशन कवच' का मुख्य उद्देश्य समाज की आने वाली पीढ़ी को इस जहर से बचाना है।
#DelhiPolice #OperationKavach #DrugFreeIndia #ZeroTolerance #CrimeBranch #DelhiCrime #DrugBust #SayNoToDrugs #DanikKhabar -

मुंबई: टेनिस टूर्नामेंट के उद्घाटन में उमड़ा फैंस का हुजूम, बेकाबू भीड़ के बीच फंसे सलमान खान
मुंबई, 1 अप्रैल (अन्नू): बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान मंगलवार को मुंबई के ठाणे स्थित दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में आयोजित 'टेनिस टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप 2026' का हिस्सा बने। इस खास कार्यक्रम में उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, उन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि भीड़ को संभालना सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती बन गया और सुपरस्टार कुछ समय के लिए भीड़ के बीच घिर गए। कड़ी मशक्कत के बाद सलमान की निजी सुरक्षा टीम और पुलिस बल ने उन्हें सुरक्षित उनकी कार तक पहुँचाया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' इन दिनों काफी चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का शुरुआती शीर्षक 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था, लेकिन कुछ आपत्तियों और संभावित विवादों से बचने के लिए निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया है। हालांकि फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।
इसके अलावा, सलमान खान जल्द ही दक्षिण भारतीय सिनेमा की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन बड़े पर्दे पर इन दो दिग्गजों की जोड़ी को देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा।
#SalmanKhan #PresidentCup2026 #BollywoodNews #Matrubhoomi #SalmanKhanFans #Nayanthara #MumbaiEvents #EknathShinde #DanikKhabar -
01/04/26 |छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: घर में प्रार्थना सभा के लिए किसी भी अनुमति की जरूरत नहीं, धार्मिक स्वतंत्रता पर अहम टिप्पणी
छत्तीसगढ़, 1 अप्रैल (अन्नू): छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि देश का कोई भी कानून किसी नागरिक को अपने निजी निवास के भीतर प्रार्थना सभा या धार्मिक आयोजन करने से नहीं रोकता है। कोर्ट के अनुसार, अपने घर में इस तरह के आयोजन करने के लिए किसी भी सरकारी प्राधिकरण या स्थानीय प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य नहीं है।
यह टिप्पणी एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई, जिसमें निजी घर में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं पर आपत्ति जताई गई थी। न्यायमूर्ति ने इस आपत्ति को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के धर्म का पालन करने और उससे जुड़े अनुष्ठान करने का मौलिक अधिकार देता है। यदि इन आयोजनों से किसी भी प्रचलित कानून का उल्लंघन नहीं होता है, तो प्रशासन इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
अदालत ने अपने फैसले में 'धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार' को रेखांकित करते हुए कहा कि नागरिकों को अपने निजी स्थान पर शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना करने का पूर्ण अधिकार है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि ये आयोजन सार्वजनिक शांति को भंग करने वाले नहीं होने चाहिए। इस स्पष्टीकरण से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अक्सर अपने घरों में छोटे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने पर पड़ोसियों या स्थानीय अधिकारियों की तरफ से अनावश्यक आपत्तियों का सामना करना पड़ता था।
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि हाईकोर्ट का यह फैसला भविष्य में निजी धार्मिक आयोजनों से जुड़े विवादों को सुलझाने में एक नजीर (Precedent) साबित होगा। कोर्ट ने कड़े शब्दों में जोर दिया कि कानून का पालन करते हुए किए जा रहे किसी भी धार्मिक कृत्य के लिए किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
#ChhattisgarhHighCourt #ReligiousFreedom #LegalNews #HighCourtVerdict #ConstitutionalRights #IndiaLaw #FreedomOfWorship #DanikKhabar -
01/04/26 |कश्मीर: 50 हजार की रिश्वत लेते EPFO के रीजनल कमिश्नर और सीनियर असिस्टेंट गिरफ्तार, CBI का बड़ा एक्शन
नई दिल्ली/कश्मीर, 1 अप्रैल (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कश्मीर क्षेत्र के श्रीनगर (बटमालू) स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के दो लोक सेवकों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (RPFC) और एक वरिष्ठ सुरक्षा सहायक (Senior Security Assistant) शामिल हैं। इन दोनों को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की घूस स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला?
सीबीआई ने यह मामला 31 मार्च 2026 को दर्ज किया था। आरोप है कि क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त ने शिकायतकर्ता से उसके स्कूल के खिलाफ प्रतिकूल कार्रवाई न करने और भारी जुर्माना न लगाने के बदले में 1,50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदेबाजी के बाद रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये देना तय हुआ था।
जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई की टीम ने 31 मार्च को ही जाल बिछाया। वरिष्ठ सुरक्षा सहायक को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। इसके बाद, जब यह पुष्टि हो गई कि यह पैसा क्षेत्रीय आयुक्त के निर्देश पर लिया गया है, तो सीबीआई ने आरपीएफसी (RPFC) को भी गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपील
सीबीआई इस मामले में आगे की जांच कर रही है और कार्यालय में अन्य दस्तावेजों को खंगाल रही है। इसके साथ ही सीबीआई ने आम जनता से अपील की है कि रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं। यदि जम्मू-कश्मीर या लद्दाख में कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी आधिकारिक काम के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत CBI, ACB श्रीनगर को सूचित करें।
हेल्पलाइन नंबर: 9419900977
ईमेल: hobacsgr@cbi.gov.in
#CBISrinagar #EPFOArrest #CorruptionFreeIndia #KashmirNews #BriberyCase #SrinagarCrime #CentralBureauOfInvestigation #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता: दक्षिण-पश्चिम जिले में आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों के 4 भगोड़े गिरफ्तार
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (अन्नू): दिल्ली पुलिस के दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस टीमों ने एक विशेष अभियान के तहत चार 'घोषित अपराधियों' (Proclaimed Offenders/Absconders) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पॉक्सो एक्ट (POCSO), दिल्ली आबकारी अधिनियम, मारपीट और चेक बाउंस जैसे गंभीर मामलों में अदालतों द्वारा भगोड़े घोषित किए जा चुके थे।
पुलिस टीमों की रणनीतिक कार्रवाई
डीसीपी (दक्षिण-पश्चिम) अमित गोयल के निर्देशन में सफदरजंग एन्क्लेव, पालम विलेज और वसंत विहार थानों की समर्पित टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने ई-प्रिजन पोर्टल, तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) और स्थानीय मुखबिरों की मदद से इन अपराधियों का पीछा किया।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों का विवरण:
1. जितेंद्र निगम (31 वर्ष):
मामला: दिल्ली आबकारी अधिनियम (Excise Act)।
विवरण: सफदरजंग अस्पताल चौकी की टीम ने तकनीकी सुरागों के आधार पर जितेंद्र को गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-1 से दबोचा। आरोपी को 9 मार्च 2026 को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था। वह पहले भी लूट और आबकारी अधिनियम के दो मामलों में शामिल रहा है।
2. वंदना खेत्रपाल (38 वर्ष):
मामला: मारपीट और गलत तरीके से रोकने की धाराएं (IPC 323/341)।
विवरण: पालम विलेज थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वंदना को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला 18 मार्च 2025 से फरार चल रही थी और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।3. प्रदीप (32 वर्ष):
मामला: अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act)।
विवरण: प्रदीप पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप हैं। पालम विलेज पुलिस की टीम ने लगातार निगरानी रखते हुए फरीदाबाद निवासी इस आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।4. सुबोध कुमार (45 वर्ष):
मामला: चेक बाउंस (NI Act की धारा 138)।
विवरण: वसंत विहार थाने की टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छापेमारी कर सुबोध को गिरफ्तार किया। सुबोध साकेत कोर्ट के कुल 6 अलग-अलग चेक बाउंस मामलों में 20 दिसंबर 2024 से वांछित था।
पुलिस के अनुसार, कानून की प्रक्रिया से बचने वाले अन्य अपराधियों और पैरोल जंपर्स की धरपकड़ के लिए अभियान अभी जारी है।
#DelhiPolice #SouthWestDelhi #Arrested #ProclaimedOffenders #POCSOAct #DelhiExciseAct #CrimeUpdate #DelhiNews #DanikKhabar -

'मुखिया गैंग' का सरगना गिरफ्तार: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की चोरी करने वाले वांटेड अपराधी को दबोचा
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (अन्नू): नई दिल्ली की 'एंटी गैंगस्टर स्क्वाड' (AGS) क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात 'मुखिया गैंग' के मास्टरमाइंड राहुल उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। 38 वर्षीय राहुल, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का निवासी है, दिल्ली और हरियाणा के कई मामलों में भगोड़ा (PO) घोषित था। उसकी गिरफ्तारी द्वारका के नागली इलाके से एक विशेष जाल बिछाकर की गई है।
नौकर बनकर देते थे वारदात को अंजाम
मुखिया गैंग की कार्यप्रणाली (Modus Operandi) बेहद शातिर थी। यह गैंग प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए संपन्न परिवारों से संपर्क करता था। गैंग के पुरुष और महिला सदस्य सुनियोजित तरीके से उन घरों में नौकर या मेड के रूप में काम शुरू करते थे। परिवार का भरोसा जीतने के बाद, ये घर के सदस्यों की गतिविधियों और कीमती सामान (कैश और ज्वेलरी) के ठिकानों की पूरी जानकारी अपने सरगना को देते थे। मौका मिलते ही गैंग के अन्य सदस्य घर में घुसकर बड़ी चोरी या लूट को अंजाम देते थे।
नशीला पदार्थ खिलाकर की करोड़ों की चोरी
राहुल मुखिया के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में कई गंभीर मामले दर्ज हैं:
गुरुग्राम (2014): डीएलएफ फेज-2 में एक महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
राजौरी गार्डन (2016): एक डॉक्टर के घर में नौकर बनकर घुसे और परिवार के बाहर जाते ही करीब 25-30 लाख रुपये की चोरी की।
इसके अलावा कालकाजी और ग्रेटर कैलाश के इलाकों में भी इसके खिलाफ मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी और प्रोफाइल
डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा के निर्देशन और एसीपी भगवती प्रसाद की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की टीम ने इस अपराधी को ट्रैक किया। राहुल केवल 5वीं कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन उसने देशभर में घरेलू सहायकों का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया था। वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद वह कभी अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसे 'घोषित अपराधी' करार दिया गया था।
पुलिस अब राहुल से पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी किए गए माल की बरामदगी की जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MukhiyaGang #DelhiCrime #Arrested #GurugramNews #BigCatch #AntiGangsterSquad #DanikKhabar -
01/04/26 |घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला रसद अधिकारी का बड़ा एक्शन:राजस्थान
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव एवं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों की अनुपालना में जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध रिफिलिंग, भण्डारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा 3 विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई। इन दलों में प्रवर्तन अधिकारियों एवं निरीक्षकों को शामिल करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
कार्रवाइयों के दौरान कुल 118 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर, 03 इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 02 उपकरण, 03 रिफिलिंग मोटर, 01 रेगुलेटर एवं 01 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई प्रचलित है।
उल्लेखनीय है कि जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम द्वारा जयपुर शहर में कार्यवाही हेतु तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया। दल 'ए" में कविता शर्मा प्रवर्तन अधिकारी व सुनिता चौधरी प्रवर्तन निरीक्षक, विशेष प्रवर्तन दल "बी" में पूजा शर्मा प्रवर्तन अधिकारी व विजयलक्ष्मी शर्मा प्रवर्तन अधिकारी एवं विशेष प्रवर्तन दल "सी" में निर्मला चौधरी प्रवर्तन अधिकारी व प्रिया गंगवानी प्रवर्तन निरीक्षक द्वारा जांच की गई।
पुलिस थाना खो-नागोरियान क्षेत्र में नारायण सिटी, जेएनयू हॉस्पिटल के पास संयुक्त कार्रवाई के दौरान अवैध रिफिलिंग की पुष्टि होने पर 74 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर, 01 इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 03 रिफिलिंग मोटर तथा 01 पिकअप वाहन जब्त किया गया। इसी प्रकार आगरा रोड स्थित गौरव बर्तन भंडार एवं जग्गा की ढाणी में दबिश के दौरान 22 गैस सिलेंडर एवं एक उपकरण जब्त किए गए। भांकरोटा क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 08 गैस सिलेंडर, 01 कांटा एवं एक उपकरण जब्त किया गया। बिन्दायका क्षेत्र में की गई कार्रवाई में 14 गैस सिलेंडर, 01 कांटा तथा 01 रेगुलेटर रबर पाइप सहित जब्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन प्रवर्तन– सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर’ अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफिलिंग, भण्डारण अथवा कालाबाजारी से संबंधित सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते कठोर कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/04/26 |संस्कारों में शिक्षा के साथ आसपास के वातावरण का बड़ा योगदान — शिक्षा मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बड़गांव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वाटी, बड़गांव और बेदला में आईआईएफएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित राजकीय विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों, कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वाटी में समारोह को संबोधित करते हुए श्री दिलावर ने कहा कि संस्था ने बहुत अच्छा और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया है। स्थानीय विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी सराहनीय रहा है। उन्होंने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
उन्होंने बच्चों से कहा कि मेवाड़ की वीर भूमि के महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत शिक्षा मिलें हमारा यह प्रयास है। इसके लिए शिक्षकों के क्षमतावर्धन हेतु समय-समय पर कार्यशालाएं और सेमिनार भी आयोजित कर रहे हैं। संस्कार केवल शिक्षा ग्रहण करने से नहीं आते बल्कि आसपास के वातावरण का इसमें अहम योगदान रहता है। गुरुजनों को यह ध्यान रखना पड़ेगा कि बच्चे हमारी प्रत्येक गतिविधि से सीखते है। इसी माध्यम से वे गुण-अवगुण प्राप्त करते हैं।
शिक्षा विभाग निरंतर अच्छे परिणाम के साथ ही सही दिशा में कार्य कर रहा है। आज प्रदेश शिक्षा में देशभर में 14वें से चौथे स्थान पर आ गया है। इसमें हमारे शिक्षकों—अधिकारियों और बच्चों का बड़ा योगदान है। पहली बार बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम मार्च माह में ही घोषित हो गया है। नए सत्र में सभी बच्चों के हाथों में पाठ्यपुस्तकें होंगी, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। सभी गुरुजन अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने हेतु प्रेरित करें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हमने संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि अब निजी विद्यालयों की अपेक्षा सरकारी विद्यालयों में अच्छी और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई हो रही है। सरकारी विद्यालयों में प्रवेश के लिए किसी प्रकार के इंटरव्यू नहीं होते, हम अच्छे और संस्कारवान विद्यार्थी तैयार कर रहे हैं। मदन दिलावर ने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने नौनिहालों को सरकारी विद्यालयों में भेजें, हम अच्छे नागरिक तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अगले शिक्षा सर्वें में प्रदेश पहले स्थान पर हो इस दिशा में हमें मिलकर कार्य करना है। कम परिणाम देने वालों अध्यापकों पर कार्यवाही भी हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तैयार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति रोजगारपरक है। इसमें शुरू से ही व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान है।
मदन दिलावर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों के परिसरों की साफ-सफाई पंचायतीराज विभाग के माध्यम से होगी। पेपर आउट की संभावनाएं भी समाप्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त कर नए भवन तैयार करने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। अब हमारे विद्यालय किसी भी स्तर पर निजी विद्यालयों से कम नहीं है।
उन्होंने समारोह में विभागीय अधिकारियों से कहा कि डेपुटेशन पर अन्य कार्य मे लगे शिक्षकों को तत्काल शिक्षण कार्यों में लगाएं। पदोन्नति प्रक्रिया में भी तेजी लायी गयी है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भी शीघ्र पदोन्नतियां की जाएंगी। श्री दिलावर ने कहा कि गांवों में नियमित साफ-सफाई के निर्देश भी जारी किए गए है। आदेशों की जहां पालना नहीं हो रही वहां जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की गई है और आगे भी की जाएगी। सभी गांवों में आबादी क्षेत्रों में स्थापित मंदिरों को पट्टे जारी करेंगे और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। साथ ही, गौ माता के संरक्षण की बात कहीं। वहीं बेदला में आयोजित हुए कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बेदला निवासी शहीद शौर्य चक्र विजेता मेजर मुस्तफा एवं शहीद प्रकाश खटीक की माताओं का सम्मान किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/04/26 |श्रमिक वर्ग कल्याण के लिये बहुमंजिला एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवास निर्मित करें - मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, भोपाल।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की समीक्षा बैठक हुई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के चहुँमुखी विकास और मध्यम एवं निर्धन वर्ग के लिए सुलभ आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता न केवल आवास उपलब्ध कराना है, बल्कि आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण के सामंजस्य के साथ नागरिकों के जीवन स्तर को उन्नत करना भी है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विशेष रूप से श्रमिक वर्ग के हितों को रेखांकित करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के समीप 5 हजार एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवासों का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन आवासों को तीन से चार मंजिला स्वरूप में निर्मित किया जाए जिससे सीमित भूमि का अधिकतम और प्रभावी उपयोग हो सके। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने निर्माण कार्यों में उच्च स्तरीय गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के पास आवास होने से कर्मचारी वर्ग के समय और संसाधनों की बचत होगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर में सुधार आएगा।
राजधानी भोपाल का होगा कायाकल्प : भविष्य की जरूरतों पर जोर
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भोपाल में संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए 'सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट' सहित नवीन कलेक्ट्रेट एवं कमिश्नर भवनों के निर्माण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सभी नवीन भवन भविष्य की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए बनाए जाएं। इन भवनों में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, जिससे ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संतुलन बना रहे।
पेंशनर्स को सौगात और नीतिगत सुधार
कर्मचारी हितैषी निर्णय लेते हुए बैठक में मंडल के पेंशनर्स एवं परिवार पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के अंतर्गत 2 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई राहत स्वीकृत की गई। साथ ही, पारदर्शिता और व्यवस्थाओं के सरलीकरण के लिये एक बड़ा कदम उठाते हुए मंडल की आवासीय एवं व्यवसायिक संपत्तियों में मूल क्रेता के साथ अन्य नाम जोड़ने या विलोपित करने संबंधी पूर्ववर्ती परिपत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
बजट एवं नवीन योजनाओं का अनुमोदन
मंडल की वित्तीय सुदृढ़ता को अक्षुण्ण रखने के लिये बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट एवं आगामी वार्षिक बजट को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त, मंडल की 'आवासीय पुनर्विकास योजना' तथा 'सुराज योजना' के वार्षिक कार्यक्रमों को सम्मिलित करने की भी स्वीकृति दी गई, जिससे प्रदेश के शहरी अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
01/04/26 |राजस्थान के उत्पाद विश्व पटल पर बना रहे अपनी विशिष्ट पहचान—मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार स्थानीय विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में एक जिला एक उत्पाद नीति-2024 के माध्यम से राजस्थान के प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जा रहा है। यह नीति स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए प्रदेश में रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति दे रही है।
स्थानीय विकास से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए हर गाँव, तहसील और जिले के समग्र स्थानीय विकास पर जोर दिया है। उनके अनुसार वोकल फॉर लोकल, सबका साथ-सबका विकास से ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। ओडीओपी नीति के माध्यम से लोकल से ग्लोबल का सपना साकार हो रहा है और राजस्थान के उत्पाद विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
इस नीति के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में उत्पाद का चयन किया गया है, जिससे स्थानीय संसाधनों और कौशल का बेहतर उपयोग हो सके। साथ ही, प्रत्येक जिले की विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखते हुए प्रमुख उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएं। इस नीति के माध्यम से गांवों में उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है तथा उद्यमियों को तकनीकी सहयोग, वित्तीय सहायता और बाजार तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। नीति के अंतर्गत उद्योगों को मार्जिन मनी अनुदान, एडवांस टेक्नोलोजी और सॉफ्टवेयर खरीदने, क्वालिटी सर्टिफिकेशन व आईपीआर, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने पर पुनर्भरण सहायता प्राप्त होगी।
उद्यमियों को दी जा रही व्यापक वित्तीय एवं तकनीकी सहायता—
राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए व्यापक वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में इस नीति के तहत नए लघु एवं सूक्ष्म ओडीओपी उद्यम स्थापित करने के लिए परियोजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत (अधिकतम 25 लाख रुपये) तक मार्जिन मनी सब्सिडी देय है। साथ ही, सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के तकनीकी उन्नयन के लिए नवीनतम तकनीक एवं सॉफ्टवेयर के अधिग्रहण पर 50 प्रतिशत तक (अधिकतम 5 लाख रुपये) की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
एक जिला-एक उत्पाद नीति में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्रों और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर किए गए खर्चों के लिए 3 लाख रुपये तक 75 प्रतिशत पुनर्भरण का प्रावधान है। साथ ही, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शामिल होने के लिए दो साल तक प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक 75 प्रतिशत पुनर्भरण भी देय है। टेक्नोलॉजिकल अपग्रेडेशन को बढ़ावा देने के लिए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय संस्थानों से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी या सॉफ्टवेयर खरीद पर 5 लाख रुपये तक 50 प्रतिशत सब्सिडी मुहैया कराई जाती है।
उत्पाद की मार्केटिंग एवं तकनीकी उन्नयन में भी सहयोग—
इस नीति के तहत उद्यमियों को कैटलॉगिंग सेवाओं और ई-कॉमर्स वेबसाइट के डवलपमेंट के लिए 60 प्रतिशत और अधिकतम 75 हजार तक सहायता देकर डिजिटल मार्केट के विस्तार में सहयोग दिया जा रहा है, जिससे उत्पादों की ब्रांडिंग हो सके, साथ ही, बाजार तक बहुत सुनिश्चित हो। वित्तीय प्रोत्साहन, टेक्नोलॉजिकल सपोर्ट और मार्केट विस्तार जैसे पहलों के माध्यम से यह नीति जिला स्तर के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन, उद्यमियों को प्रशिक्षण—
इस नीति के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश में उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है। अब तक अनेक लाभार्थियों सहायता राशि वितरित की जा चुकी है, जिससे उद्यमों की स्थापना, विपणन सुदृढ़ीकरण एवं उत्पादक इकाइयों के उन्नयन को प्रोत्साहन मिला है। नीति के तहत मार्जिन मनी सहायता में सर्वाधिक निवेश हुआ है। वहीं मार्केटिंग, ई-कॉमर्स, गुणवत्ता प्रमाणन एवं तकनीकी उन्नयन जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक सहयोग दिया जा रहा है। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा ओडीओपी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन, विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन तथा उद्यमियों को प्रशिक्षण एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से जोड़ने जैसे कदम उठाए गए हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/04/26 |प्रधानमंत्री ने परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 1 अप्रैल नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मोदी ने कहा कि वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“उनकी जयंती के अवसर पर मैं परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सब की स्मृति में अमर हैं। जीवन भर दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित रहकर उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित है। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन अनगिनत व्यक्तियों को निस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करता है।”
-
01/04/26
फतेहाबाद: बिजली मीटर लगाने गए लाइनमैन पर उपभोक्ता ने तानी पिस्तौल
जे कुमार फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सरकारी ड्यूटी कर रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी और जानलेवा हमले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के एक रिहायशी इलाके में जब बिजली निगम की टीम पुराने मीटरों को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, तो एक उपभोक्ता इस कदर भड़क गया कि उसने लाइनमैन पर सीधे पिस्तौल तान दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, लाइनमैन अपनी टीम के साथ नियमित जांच और मीटर बदलने की प्रक्रिया के तहत घर पहुंचा था। जैसे ही कर्मचारियों ने मीटर उतारने की कार्रवाई शुरू की, घर के मालिक ने विरोध करना शुरू कर दिया। बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने घर के अंदर से हथियार निकाला और ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन के माथे पर पिस्तौल टिका दी। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन आरोपी तब तक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़ित लाइनमैन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिजली विभाग के यूनियन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और चेतावनी दी है कि यदि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे जिले भर में कामकाज ठप कर देंगे। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
#FatehabadNews #HaryanaPolice #ElectricityBoard #CrimeUpdate #PublicSafety #GovernmentDuty #LineManAttack #BreakingNews
-
01/04/26 |अधिकारियों का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी- पंचायतीराज मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 01 अप्रैल, जयपुर।
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर प्रवास के दौरान पंचायती राज विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। जिला परिषद सभागार में विभाग की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मंत्री मदन दिलावर ने स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण), अन्नपूर्णा रसोई (ग्रामीण), अटल ज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री आवास, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री जन स्वावलंबन अभियान सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रात्रि विश्राम को लेकर सख्त निर्देश—
मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गांवों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए फील्ड में समय देना जरूरी है। उन्होंने प्रतिमाह कम से कम चार रात्रि विश्राम गांवों में अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि अधिकारी सायंकाल 6 बजे से प्रातःकाल 6 बजे तक गांव में ही रुकें, तभी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना ही योजनाओं की सफलता की कुंजी है। रात्रि विश्राम के दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर होने वाली जनसुनवाई में अधिकारियों को अनिवार्यतः उपस्थित रहते हुए आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही तय बैठकों का नियमित आयोजन कर उसमें स्वीकृतियों के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश—
मंत्री मदन दिलावर ने स्पष्ट कहा कि गांवों में श्मशान, खेल मैदान, तालाब और सार्वजनिक रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना किसी दबाव में आए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि सार्वजनिक संसाधनों का संरक्षण हो सके।
सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन पर जोर—
उन्होंने गांवों में नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुव्यवस्थित होनी चाहिए। कचरे की छंटनी (सेग्रिगेशन) पर विशेष ध्यान दिया जाए और सफाई कार्य में लगे कार्मिकों को न्यूनतम मजदूरी से अधिक पारिश्रमिक सुनिश्चित किया जाए।
भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता—
मंत्री ने विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू भूमिहीन परिवारों को प्राथमिकता से पट्टा अथवा भू-आवंटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन वर्गों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है।
जवाबदेही और परिणाम पर जोर—
बैठक में मंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक योजना की नियमित मॉनिटरिंग करें और तय समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त करें। इस दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास को गति देने में किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कार्यालयों को पॉलीथीन मुक्त बनाने पर भी जोर दिया।
प्रवेश उत्सव पोस्टर का विमोचन—
मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा विभाग के नवीन प्रवेश उत्सव अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उदयपुर देहात विधायक फूल चंद मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। पोस्टर में विद्यालयों में प्रवेश लेने के उपरांत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
01/04/26 |आज 1 अप्रैल का इतिहास
आज 1 अप्रैल का इतिहास
1936 - भारत के उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई, जो कि पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।
1973 - भारत के कार्बेट नेशनल पार्क में चीताओं को बचाने के लिए 'टाइगर बचाओं' अभियान चलाया गया।
1979 - ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित।
1996 - बैंक ऑफ़ टोकियो और मित्सुबिशी बैंक के विलय से बना विश्व का सबसे बड़ा बैंक न्यू बैंक आफ़ टोकियो-मित्सुबिशी ने अपना कार्य आरम्भ किया।
1997 - मार्टिना हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नंबर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1999 - मध्य पूर्व के विशेषज्ञ, चिन्तक और आलोचक प्रो. एडवर्ड डब्ल्यू. सेड को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने न्यूयार्क में आयोजित एक समारोह में डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित किया।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच का आत्मसमर्पण।
2004 - मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर पहली जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
2005 - नेपाल में आपातकाल लागू होने के बाद बंदी बनाये गये गिरिजा प्रसाद कोइराला के साथ 285 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया गया।
2006 - रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु।
2007 - नेपाल की अंतरिम सरकार में 5 माओवादी नेता शामिल।
2008 - मुम्बई की विशेष अदालत ने 47 करोड़ रुपये के शेयर घोटाले के मामले में केतन पारेख व हितेन दलाल सहित पाँच को एक-एक साल की सज़ा सुनाई।
अमेरिका में भारतीय मूल के वैज्ञानिकों ने एक नया इमेजिंग सिस्टम तैयार किया। दक्षिण अमेरिका के पेरु में 4000 साल पुराना सोने का हार मिला।
2010 - राष्ट्रपति भवन में भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति प्रतिभा सिंह पाटिल का ब्योरा दर्ज करने के साथ 15वीं जनगणना का काम शुरू हो गया। इसके तहत आबादी का बायोमीट्रिक डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
-
31/03/26 |मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे सुशासन और आध्यात्मिक पर्यटन की नई इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सरकारें "विरासत के साथ विकास" के मंत्र को आत्मसात करते हुए सुशासन और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में साझा संस्कृति विकसित कर रही हैं। यह न केवल दोनों राज्यों के संबंधों को प्रगाढ़ करेगा, बल्कि जन-कल्याण के नए मार्ग भी प्रशस्त करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह बात वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के भ्रमण के दौरान कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने वाराणसी भ्रमण की शुरूआत देवादिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ जी के दर्शन और पूजन के साथ किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान से पूजन कर मध्यप्रदेश की जनता की खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पावन गंगा घाट पहुँचकर पतित पावनी माँ गंगा के दर्शन किए। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ माँ गंगा का पूजन किया और गंगाजल से आचमन किया। दर्शन और पूजन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ के धाम में आकर जो आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है, वह अद्भुत है।
काशी-महाकाल के बीच व्यवस्थाओं का साझा संगम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को वाराणसी भ्रमण के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल के धामों के बीच व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण एमओयू (MOU) किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य दर्शनार्थियों को सुगम और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
सिंहस्थ-2028 के लिए प्रबंधन का रोडमैप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाराणसी के अनुभवों को मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाले आगामी सिंहस्थ-2028 के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के न्यासियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रेजेंटेशन से कॉरिडोर में तीर्थयात्री प्रबंधन, क्राउड कंट्रोल (भीड़ प्रबंधन), दर्शन व्यवस्था और मोबाइल ऐप आधारित टोकन सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ और काशी कॉरिडोर के प्रबंधन से सीख लेकर हम उज्जैन में श्रद्धालुओं के लिए दूरगामी योजनाएं तैयार कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन की उच्चतम और सुगम व्यवस्था देना हमारा लक्ष्य है। प्रेजेंटेशन से तीर्थ स्थल प्रबंधन की एसओपी (SOP) को समझा। इसमें रियल टाइम सीसीटीवी मॉनिटरिंग, जोन-बेस्ड क्राउड कंट्रोल, सुरक्षा प्रोटोकॉल और स्वच्छता प्रबंधन के आधुनिक तौर-तरीकों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा 'ग्लोबल सनातन' पुस्तक भी भेंट की गई।
वाराणसी में महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का भव्य मंचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन और न्यायप्रियता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आगामी 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में महानाट्य का मंचन किया जा रहा है। सम्राट विक्रमादित्य शोध संस्थान के माध्यम से आयोजित होने वाले इस महानाट्य में सैकड़ों कलाकार हिस्सा लेंगे, जिसमें हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ प्राचीन विधाओं का जीवंत प्रदर्शन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच बढ़ते आर्थिक और बुनियादी ढांचे के सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से दोनों राज्यों के किसानों का भाग्य बदल रहा है। दोनों राज्यों के किसानों को सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भ्रमण और बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान के साथ अपर मुख्य सचिव राघवेंद्र सिंह, सचिव पर्यटन डॉ. इलैया राजा टी, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, वाराणसी कलेक्टर सत्येंद्र सिंह और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ श्री विश्व भूषण मिश्र सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

बिहार के नालंद मंदिर में भगदड़ 8 की मौत
बिहार के नालंदा जिले में आज (31 मार्च, 2026) सुबह एक दुखद हादसा हुआ है। बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।
शुरूआती खबरों के अनुसार, इस भगदड़ में दबने से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिलाओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।
हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। अचानक अफरा-तफरी मचने की वजह से यह हादसा हुआ।
पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री कार्यालय और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।
यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है और जांच के साथ हताहतों की संख्या में बदलाव हो सकता है। यदि आपका कोई परिचित वहां है, तो कृपया स्थानीय हेल्पलाइन या प्रशासन से संपर्क
करें।
-
31/03/26 |बैंक धोखाधड़ी: CBI कोर्ट ने SBI के पूर्व मैनेजर समेत दो को सुनाई 5-5 साल की कैद, 13 लाख का जुर्माना
लखनऊ, 31 मार्च (अन्नू): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विशेष CBI अदालत ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में अपना कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की कर्नलगंज शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अशोक कुमार दीक्षित और मेसर्स जी.आर. एसोसिएट्स के मालिक गोविंद राम तिवारी को दोषी करार देते हुए पाँच-पाँच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दोनों दोषियों पर कुल 13 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया है।
यह मामला साल 2003-2004 के दौरान हुए एक सुनियोजित वित्तीय षड्यंत्र से जुड़ा है। सीबीआई द्वारा 31 मई 2005 को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, तत्कालीन मैनेजर अशोक कुमार दीक्षित ने गोविंद राम तिवारी के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची थी। आरोप था कि दीक्षित ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गोविंद राम द्वारा उपलब्ध कराए गए फर्जी और जाली दस्तावेजों के आधार पर कुल 36 हाउसिंग लोन (गृह ऋण) स्वीकृत और वितरित किए थे। करीब 1.69 करोड़ रुपये के इन अवैध ऋणों की वजह से बैंक को ब्याज समेत लगभग 1.81 करोड़ रुपये का बड़ा वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा था।
सीबीआई ने इस मामले की गहनता से जाँच करने के बाद 8 अगस्त 2007 को आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मामले की लंबी सुनवाई और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने पाया कि दोनों आरोपियों ने जानबूझकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की और खुद को अनुचित लाभ पहुँचाया। 30 मार्च 2026 को सुनाए गए इस फैसले ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बैंकिंग प्रणाली और सार्वजनिक धन के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों और बिचौलियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#CBICourt #BankFraudCase #SBIScam #LucknowNews #CrimeUpdate #JusticeServed #BankingNews #CentralBureauOfInvestigation #DanikKhabar -

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के सुरक्षित सफर के लिए 'ग्रीन कार्ड' प्रणाली शुरू
उत्तराखंड, 31 मार्च (अन्नू): उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में उत्तराखंड परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय में 'ग्रीन कार्ड' प्रणाली का विधिवत शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक यात्री वाहनों का तकनीकी निरीक्षण अनिवार्य होगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन पहाड़ों के सफर के लिए पूरी तरह फिट हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का मुख्य लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और बाधा मुक्त दर्शन कराना है।
ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अपने नजदीकी परिवहन कार्यालय में वाहन की जाँच करवा सकते हैं। तकनीकी रूप से पास होने के बाद ही वाहन को ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। अभियान के पहले ही दिन हवन-पूजन के साथ करीब 34 वाहनों को यह कार्ड जारी कर दिए गए। मंगलवार से यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी, जिसके लिए विभाग ने एआरटीओ कार्यालय में विशेष जाँच काउंटर भी शुरू किए हैं।
समारोह के दौरान पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री ने स्कूल बसों के बढ़ते किराए के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल किराए में बढ़ोतरी का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। इस विषय पर चर्चा करने और अंतिम निर्णय लेने के लिए आज, 31 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अभिभावकों की सुविधा और बस ऑपरेटरों के खर्चों का संतुलन बनाकर नया किराया ढांचा तय किया जाएगा।
कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह समेत विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शुभारंभ से पहले शांतिकुंज हरिद्वार के वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया गया, जिसमें अधिकारियों ने यात्रा की सफलता के लिए आहुतियां दीं। प्रशासन को उम्मीद है कि ग्रीन कार्ड प्रणाली लागू होने से यात्रा मार्ग पर वाहनों की भीड़ का प्रबंधन बेहतर होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
#ChardhamYatra2026 #UttarakhandTourism #GreenCardSystem #RoadSafety #HaridwarNews #PradeepBatra #TravelUpdate #PahadiYatra #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बरामद किए 16 लाख के 75 चोरी हुए मोबाइल, मालिकों को लौटाए
नई दिल्ली, 31 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए तकनीकी सर्विलांस और जमीनी जाँच के जरिए 75 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। इन फोनों को ट्रेस करने के बाद, क्राइम ब्रांच ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इनके असली मालिकों को सुरक्षित सौंप दिया। अपनी खोई हुई अमानत वापस पाकर लोगों ने दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी और कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की।
इस सफल ऑपरेशन को क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज (कमला मार्केट) और एईकेसी (सनलाइट कॉलोनी) की टीमों ने मिलकर अंजाम दिया। एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में चली इस मुहिम के तहत कुल 75 फोन बरामद हुए, जिनमें से 65 फोन सेंट्रल रेंज और 10 फोन एईकेसी टीम द्वारा खोजे गए। पुलिस ने आईएमईआई (IMEI) डेटा के विश्लेषण और तकनीकी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए इन फोनों को विभिन्न स्थानों से ट्रैक किया। इस पूरी प्रक्रिया में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, अंकुर कुमार, जय सिंह, मनीष यादव और सुक्रम की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
30 मार्च 2026 को आयोजित वितरण कार्यक्रम के दौरान, सभी बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को उचित सत्यापन के बाद सौंप दिए गए। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने बताया कि यह पहल नागरिकों की सहायता और अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास बढ़ता है, बल्कि यह विभाग की तकनीकी दक्षता को भी साबित करता है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MobileRecovery #PublicService #DelhiNews #SafeDelhi #ActionAgainstCrime #CitizenAssistance #DanikKhabar -
31/03/26 |- भारत,
उत्तराखंड: रोहालकी में गुलदार का खूनी खेल जारी, मामा-भांजे पर किया जानलेवा हमला; गुस्साई भीड़ ने वन टीम को घेरा
उत्तराखंड, 31 मार्च (अन्नू): उत्तराखंड के रोहालकी किशनपुर इलाके में गुलदार (तेंदुआ) का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार दूसरे दिन गुलदार ने इंसानों को अपना निशाना बनाया, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी डर और रोष व्याप्त है। ताजा घटना रविवार रात की है, जब राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के समीप गुलदार ने बाइक सवार मामा-भांजे पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 36 वर्षीय कपिल कुमार और उनका 26 वर्षीय भांजा शुभम कुमार बुरी तरह घायल हो गए। गनीमत रही कि शोर मचाने पर स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े, जिससे गुलदार को भागना पड़ा। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कपिल कुमार के अनुसार, वे रविवार रात करीब 8:30 बजे बहादराबाद से अपने घर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर झपट्टा मार दिया। गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार रात को भी इसी इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यापारी ललित चौहान पर गुलदार ने उस वक्त हमला किया था, जब वे दुकान बढ़ाकर घर जा रहे थे। 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातों ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया।
सोमवार को जब वन विभाग की टीम मौका मुआयना करने पहुँची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। ग्रामीण इस बात पर अड़े रहे कि जब तक गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया जाता, वे टीम को जाने नहीं देंगे। काफी हंगामे के बाद वन क्षेत्राधिकारी द्वारा लिखित आश्वासन मिलने पर ही टीम को मुक्त किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रोहालकी गाँव में दो पिंजरे लगाए जा रहे हैं और वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है। फिलहाल, पिंजरा लगने के बाद अब ग्रामीणों को इस आदमखोर गुलदार के पकड़े जाने का इंतजार है।
#WildlifeAlert #GuldarTerror #UttarakhandNews #LeopardAttack #ForestDepartment #PublicOutrage #HumanWildlifeConflict #VillageSafety #DanikKhabar -

शिमला: शराब के नशे में खूनी रंजिश, सगे भाई ने ली भाई की जान; झाकड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शिमला, 31 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले सराहन गाँव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब 30 मार्च 2026 की सुबह झाकड़ी थाना पुलिस को राई खड्ड के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने देखा कि 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू का खून से लथपथ शव वहाँ पड़ा था, जिसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत वैज्ञानिक साक्ष्यों और स्थानीय पूछताछ के आधार पर तफ्तीश शुरू की। शक की सुई मृतक के छोटे भाई, 34 वर्षीय विक्रम पर जा टिकी, जिसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई। पुलिस के सामने विक्रम ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि घटना वाली रात दोनों भाई एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में उनके बीच पुरानी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्से में आकर विक्रम ने अपने बड़े भाई अनिल पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि झाकड़ी पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य सबूतों को जुटाने में लगी है। सगे भाई द्वारा भाई की हत्या की इस दुखद घटना ने पूरे सराहन इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों में इस वारदात के बाद गहरा शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
#ShimlaNews #CrimeUpdate #BrotherKillsBrother #HimachalCrime #RampurNews #PoliceAction #JhakhriPolice #TragicIncident #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस ने दबोचा शातिर स्नैचर, चोरी की स्कूटी और छीना हुआ मोबाइल बरामद
नई दिल्ली, 31 मार्च (अन्नू): सेंट्रल दिल्ली की दरियागंज थाना पुलिस ने एक बेहद शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो इलाके में स्नैचिंग और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना हुआ मोबाइल फोन और चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद फैजान उर्फ आमिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से स्नैचिंग के दो और वाहन चोरी का एक मामला सुलझ गया है।
घटनाक्रम की शुरुआत 27 मार्च 2026 को हुई, जब पुलिस को फोन छीनने की कोशिश की एक सूचना मिली। मौके पर पहुँचने पर पुलिस को एक बिना नंबर वाली स्कूटी लावारिस हालत में मिली, जिसे छोड़कर आरोपी फरार हो गया था। जाँच के दौरान पता चला कि यह स्कूटी 22 मार्च को कमला मार्केट इलाके से चोरी हुई थी। जब पुलिस ने चोरी वाली जगह के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें फैजान की पहचान हुई। इसी बीच, एक अन्य व्यक्ति ने भी शिकायत दर्ज कराई कि उसी सुबह एनएस मार्ग पर उससे मोबाइल छीना गया था, जिसमें उसने फैजान को ही आरोपी के रूप में पहचाना।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दरियागंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी का पीछा किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुर्कमान गेट मार्केट के पास जाल बिछाया और फैजान को उस समय धर दबोचा जब वह छीना हुआ मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसकी जेब से लूटा गया फोन बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कमला मार्केट से स्कूटी चुराई थी और उसी का इस्तेमाल कर वह मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, फैजान कोई मामूली अपराधी नहीं है; वह पहले भी लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और ड्रग्स से जुड़े करीब 17 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने हाल के दिनों में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
#DelhiPolice #Daryaganj #CrimeNews #SnatcherArrested #DelhiCrimeUpdate #CentralDistrictPolice #SafeDelhi #ActionAgainstCrime #DanikKhabar -
31/03/26 |बठिंडा: दविंदर नत्त सुसाइड केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बिल्डरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
पंजाब/बठिंडा, 31 मार्च (अन्नू): बठिंडा पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता सुखराज नत्त के बेटे दविंदर नत्त की आत्महत्या के मामले में सख्त कदम उठाया है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी तीन बिल्डरों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। इन बिल्डरों पर दविंदर नत्त के साथ करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप है। एसपी (सिटी) नरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि आरोपियों को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए यह नोटिस जारी किया गया है और पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
यह पूरी कार्रवाई दविंदर नत्त द्वारा जीवनलीला समाप्त करने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो और बरामद सुसाइड नोट के आधार पर की गई है। दविंदर नत्त, जिनके पिता सुखराज नत्त मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके थे, ने बठिंडा के गणपति एन्क्लेव स्थित अपने आवास पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। सुसाइड से पहले जारी वीडियो में उन्होंने मोहाली के सुषमा बिल्डर्स के मालिक और उनके बेटों पर प्रताड़ना और धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। उन्होंने भावुक होकर यह भी बताया था कि वे इंसाफ के लिए मंत्रियों तक भी गए, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे परेशान होकर वे यह कदम उठा रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दविंदर की माँ के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी नरिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि सुसाइड नोट में जिन नामों का जिक्र है, उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है। जाँच के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मामले ने राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।देखें क्या है पूरा मामला ↓
#BathindaNews #PunjabCrime #JusticeForDavinderNatt #PunjabPolice #SushmaBuilders #FraudCase #HighProfileSuicide #PunjabNews -

दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: करोल बाग में ₹18.5 लाख की चोरी का मामला 24 घंटे में सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 मार्च (अन्नू): देश की राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र करोल बाग में हुई ₹18.5 लाख की बड़ी चोरी की गुत्थी को दिल्ली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की करोल बाग थाना पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई राशि में से ₹13.50 लाख बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू और 23 वर्षीय सनी उर्फ उंगली काऊ के रूप में हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से इस पूरी वारदात का खुलासा किया है।
घटना 24 मार्च 2026 की है, जब शिकायतकर्ता अपने मालिक से ₹18.50 लाख लेकर गफ्फार मार्केट में एक दुकानदार को देने जा रहा था। वह मोटरसाइकिल पर सवार था और कैश उसके कंधे पर लटके बैग में था। मार्केट पहुँचने पर उसे पता चला कि उसके बैग की चेन खुली हुई है और सारा कैश गायब है। इस संबंध में अगले दिन करोल बाग थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने जब विष्णु मंदिर मार्ग से लेकर गफ्फार मार्केट तक के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो दो संदिग्ध युवक शिकायतकर्ता का पीछा करते और भीड़ का फायदा उठाकर बड़ी सफाई से बैग की ज़िप खोलते हुए दिखाई दिए।
जाँच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर 27 मार्च को दोनों आरोपियों को पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता को बड़ी रकम ले जाते हुए भांप लिया था और पेशेवर 'पिकपॉकेटिंग' तकनीक का इस्तेमाल कर भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक के घर से ₹13.50 लाख की नकदी बरामद की है। जाँच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे पहले भी चोरी व झपटमारी के कई मामलों में शामिल रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों में ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे जिनके पास बैग होते थे। भारी भीड़ और ट्रैफिक का लाभ उठाकर ये इतनी खामोशी से बैग की चेन खोलकर कीमती सामान निकाल लेते थे कि पीड़ित को भनक तक नहीं लगती थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की शेष राशि बरामद की जा सके और उनके द्वारा की गई अन्य वारदातों का पता लगाया जा सके।
#DelhiPolice #CrimeUpdate #KarolBagh #TheftCaseSolved #DelhiCrime #CCTVPolice #GaffarMarket #ActionAgainstCrime #DanikKhabar -
31/03/26 |प्रधानमंत्री ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 31 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।
मोदी ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनकी शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को निरंतर प्रकाशित करती हैं। श्री मोदी ने कहा, “उनके आदर्श आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी हैं और आज के विश्व में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समानता और दया पर उनका ज़ोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।”
प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
“भगवान महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महावीर का जीवन और उनकी शिक्षाएं सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग को निरंतर प्रकाशित करती हैं। उनके आदर्श आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी हैं और आज के विश्व में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। समानता और दया पर उनका ज़ोर हमें समाज के प्रति हमारी साझा ज़िम्मेदारी की याद दिलाता है।”
-
31/03/26 |आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नौनिहालों की नींव को कर रही मजबूत- मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 22 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए 1-1 हजार रूपये डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील योजना के लाभार्थियों को भी चैक सौंपे।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तांनौनिहालों का पूरा ध्यान रखती हैं और वे इस भावी पीढ़ी की नींव को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्ष में आंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण के लिए कई निर्णय लिए हैं। हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिड डे मील कुक कम हेल्पर सहित समस्त मानदेय कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अमृत आहार योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों को सप्ताह में 5 दिन गर्म दूध दिया जा रहा है तथाआंगनबाड़ियों के सुदृढ़ीकरण-मरम्मत का कार्य भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्ट फोन दिए गए हैं।साथ ही, आगामी समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आंखों की निःशुल्क जांच एवं चश्मा भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान में दे अपने सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से ही सशक्त-आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है। इसी को ध्येय मानते हुए राज्य सरकार द्वारा 19 मार्च से 15 मई तक मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-वार्ड अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत राज्य की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय वार्डों के लिए स्थानीय आकांक्षाओं के अनुरूप विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी इस पहल में हिस्सा लेते हुए गांवों के विकास को लेकर सुझाव दे तथा अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही देश-प्रदेश का विकास संभव है। हमारी सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। साथ ही, इस वर्ष के बजट में लखपति दीदी योजना के तहत ऋण राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर के अनुदान के माध्यम से पशुपालन से जुड़ी महिलाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छोटे बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी भूमिका निभाती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तीकरण को नए आयाम दिए है। लखपति दीदी, सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। राज्य सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल, सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर का भी विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
31/03/26 |प्रदेश सरकार राजस्थान को ‘हेल्थ डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए संकल्पबद्ध– संसदीय कार्य मंत्री
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, जयपुर।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत उत्तेसर में 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली आयुष डिस्पेंसरी का भूमि पूजन कर विधिवत शिलान्यास किया।
जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबके के लिए सुलभ स्वास्थ्य के लक्ष्य के साथ राजस्थान को ‘हेल्थ डेस्टिनेशन’ बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। 1 अप्रैल, 2025 से आयुष्मान आरोग्य योजना में आयुष चिकित्सा के 20 पैकेज जोड़े गये। राज्य सरकार आयुष नीति के माध्यम से औषधीय पौधों की खेती और आयुर्वेदिक रिसर्च के लिए नए द्वार खोल रही है।
स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रूपये का बजट—
पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा वर्ष 2026-27 के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के लिए 32 हजार 526 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जो 2023-24 के बजट से 53 प्रतिशत अधिक है।
आमजन को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा—
जोगाराम पटेल ने आयुष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्राचीन चिकित्सा पद्धति न केवल रोगों का उपचार करती है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में भी मार्गदर्शन करती है। उन्होंने कहा इस औषधालय के निर्माण से स्थानीय निवासियों को घर के पास ही सुलभ और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक चिकित्सा मिल सकेगी। उन्होंने कहा आयुर्वेद हॉलिस्टिक हेल्थ का मार्ग है।
बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश—
संसदीय कार्य मंत्री ने कार्यकारी एजेंसी राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा क्षेत्र के समग्र और सर्वस्पर्शी विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
31/03/26 |ट्रांसजेंडर के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध - सामाजिक न्याय मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश राज्य उभयलिंगी कल्याण बोर्ड की बैठक में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि उभयलिंगी समुदाय के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में प्रदेश में उभयलिंगी (ट्रांसजेंडर) वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजल कल्याण श्रीमति सोनाली वायंगणकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मंत्री कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार उभयलिंगी व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को पहचान पत्र एवं परिचय पत्र जारी करने की जिला स्तर पर प्रगति की समीक्षा की गई और इस प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं तेज बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में उभयलिंगी व्यक्तियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग समन्वय स्थापित कर इस वर्ग के लिए रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के अवसर सुनिश्चित करें। विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।
बैठक में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए ‘गरिमा गृह’ (शेल्टर होम) की स्थापना के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह पहल इस वर्ग के लोगों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
बैठक में बोर्ड के सदस्यों एवं समाजसेवियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने, सामाजिक भेदभाव को कम करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी तंत्र मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
31/03/26 |राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक है। वे ही इस क्षेत्र में सक्रिय और सफल हो सकते हैं, जिनमें जनसेवा और जनकल्याण की भावना हो। व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से राजनीति में आने वाले लोगों के कारण लोकतांत्रिक मूल्यों और व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जनप्रतिनिधियों के लिए जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील होना, अध्ययनशील होना, तनाव प्रबंधन में दक्ष होना और जनहित के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करना आवश्यक है। कोई समस्या आने पर जनप्रतिनिधि का व्यवहार और समस्या निराकरण के लिए उनका प्रबंधन कौशल, उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है। सकारात्मक और समाज हित की गतिविधियों और विकास कार्यों के लिए हमें दलगत मतभेदों से ऊपर उठकर सोचना और कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा के विधान परिषद हाल में हुआ कार्यक्रम वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान के 45 वर्ष आयु तक के विधायक सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मानना कि लोकतंत्र के विचार की उत्पत्ति पश्चिम से हुई थी, पूर्णत: सत्य नहीं है। लोकतंत्र, भारतीय राजनैतिक व्यवस्था का नैसर्गिक गुण है। भारतीय व्यवस्थाओं में सदैव से ही मत भिन्नता को सम्मान दिया गया है, राजनैतिक और धार्मिक व्यवस्थाओं में शास्त्रार्थ की परम्परा प्राचीन समय से रही है। भारत में विचारों की अभिव्यक्ति को सभी क्षेत्रों में सम्मान और महत्व प्रदान किया गया। भारत में ऐतिहासिक रूप से जुड़े लोकतंत्र के संस्कारों और मूल्यों का ही परिणाम है कि अंग्रेजों के जाने के बाद भी देश में लोकतंत्र पर आधारित व्यवस्थाएं सुगमता से संचालित होती रहीं। जबकि अन्य पड़ोसी देशों का हाल सबके सामने है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवा विधायकों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें हर स्थिति में सम भाव से रहने की प्रेरणा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम से लेना चाहिए। जब उन्हें राजपाट सौंपा जाना था, तब उन्हें वनवास दे दिया गया। परंतु उन्होंने दोनों स्थितियों को समभाव से लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य सहित कई भारतीय शासकों के इतिहास से ज्ञात होता है कि उन्होंने कभी अपनी अगली पीढ़ी को राज सत्ता सौंपने का उपक्रम नहीं किया। राज्य के प्रबंधन में लगे लोगों ने ही उनके बाद व्यवस्थाएं संभाली। ऐसे महान शासकों का मानना था कि यदि अगली पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता और राज सत्ता के प्रबंधन की दक्षता होगी, तो वे स्वयं इस दिशा में सक्रिय होंगे। इन भारतीय मूल्यों और परम्पराओं का वर्तमान में भी पालन होना आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और सत्ता से जुड़े लोगों का अपने परिवार को समय देना और उन्हें अच्छे संस्कार देना भी आवश्यक है। अच्छे संस्कारों के अभाव में अगली पीढ़ी द्वारा यश प्रभावित करने की संभावना बनी रहती है। जनप्रतिनिधियों को इस ओर से विशेष रूप से संवेदनशील और सतर्क रहना चाहिए।
विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवा जनप्रतिनिधियों की अहम जिम्मेदारी
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति, समुदाय या क्षेत्र की व्यवस्था नहीं, बल्कि नागरिकों की स्वतंत्रता, न्याय, समानता और बंधुता पर आधारित एक व्यापक व्यवस्था है। भारत का लोकतंत्र नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत होता है। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 25 नवंबर 1949 के संविधान सभा के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि संविधान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसे लागू करने वाले लोग कितने प्रतिबद्ध और नैतिक हैं।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि युवा विधायक लोकतंत्र में नागरिकों और शासन के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। उनकी नई ऊर्जा, आधुनिक सोच और नवाचार की क्षमता शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि युवा जनप्रतिनिधि सामाजिक कुरीतियों जैसे जातिवाद, नशाखोरी और लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध समाज को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस सोच का उल्लेख किया जिसमें राजनीति में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लाने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए चुनाव कानून (संशोधन) अधिनियम 2021 के माध्यम से मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया गया है।
नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा ने भी लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। पहली बार निर्वाचित विधायकों की शून्यकाल सूचनाओं को प्राथमिकता देने तथा प्रश्नकाल से जुड़े उत्तरों की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने जैसे कदम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाए गए हैं। उन्होंने युवा विधायकों से आह्वान किया कि वे संसदीय परंपराओं, नियमों और प्रक्रियाओं का गंभीर अध्ययन करें, सदन की कार्यवाही में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन लेकर अपने ज्ञान और अनुभव को समृद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि अतीत के अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बीच वर्तमान का सशक्त पुल युवा नेतृत्व ही बन सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा विधायक सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श और संवाद लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
जनता और शासन के बीच सेतु बने विधायक : श्री वासुदेव देवनानी
अध्यक्ष राजस्थान विधानसभा, वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व जनता और शासन के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब जनता, विधायिका और शासन की प्रक्रियाओं के बीच पारदर्शिता और सहभागिता बढ़े। उन्होंने कहा कि विधायक केवल चुनाव जीतने तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अध्ययन, चिंतन और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के माध्यम से समाज के विकास में सक्रिय योगदान दें। एक प्रभावी विधायक वही है जो सदन की कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग ले, प्रश्न पूछे, मुद्दों पर तैयारी के साथ चर्चा करे और जनता से जुड़े विषयों को गंभीरता से उठाए।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि विधानसभा केवल कानून बनाने का मंच नहीं है, बल्कि यह जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं को सामने लाने का सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच है। इसलिए आवश्यक है कि विधायकों में अध्ययन की प्रवृत्ति विकसित हो और वे संसद एवं विधानसभा की परंपराओं और प्रक्रियाओं की गहन समझ रखें। उन्होंने भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संसाधनों के न्यायपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर भी बल देते हुए कहा कि शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता तभी बढ़ेगी जब जनप्रतिनिधि ईमानदारी और नैतिकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने युवाओं की भूमिका पर भी विशेष बल दिया और कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। भारत का वास्तविक विकास तभी संभव है जब समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समावेशी विकास सुनिश्चित किया जाए और समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर प्राप्त हों। उन्होंने युवा जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निरंतर अध्ययन, अनुभव और संवाद के माध्यम से स्वयं को सशक्त बनाएं तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा और परंपराओं को और मजबूत करें।
प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रजातंत्र जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है। अत: लोकतंत्र के सशक्त होने के लिए जनप्रतिनिधि का सशक्त होना आवश्यक है। विधायक होना बहुत महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व है, विधायक बड़ी जनसंख्या की आशाओं, आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी दुख, तकलीफों, अपेक्षाओं को वाणी प्रदान करते हैं। विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र का प्रबंधन कैसे करते हैं, यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवा विधायकों को संयत व्यवहार रखने, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके निराकरण की ठोस कोशिश करने, कार्यालय प्रबंधन के लिए संवेदनशील और सक्रिय स्टाफ रखने, अद्यतन डिजिटल तकनीकों के उपयोग में समय के साथ चलने की सलाह दी। सस्ती लोकप्रियता के लिए की गई गतिविधियां दीर्घकालिक दृष्टि से लाभकारी नहीं होती हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि विधायक बनने के साथ ही हमारी स्वयं की कई अपेक्षाएं होती हैं। विधानसभा क्षेत्रवासी भी विधायक को विकास, जनसुविधा और जनकल्याण के कार्यों के लिए बहुत आशा से देखते हैं। विधायक का पद अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को मुखर करने का प्रभावी माध्यम है। अपने क्षेत्र के लोगों से दिल से जुड़ना और उनके साथ भावनात्मक संबंध बनाना जरूरी है। उन्होंने युवा विधायकों को विधानसभा की बैठकों में अधिक से अधिक भाग लेने तथा विकास के नाम पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोचने के लिए प्रेरित किया। सिंघार ने कहा कि युवा वर्ग में यह धारणा बनती जा रही है कि राजनीति बहुत खराब है और वे इस विचार के कारण राजनीति में आने से बच रहे हैं। देश हित और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए इस विचार को बदलने की आवश्यकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
31/03/26 |प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होगा "स्कूल चलें हम" अभियान : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, भोपाल।
प्रदेश में नवीन शिक्षण सत्र वर्ष 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसे "स्कूल चलें हम" अभियान के रूप में मनाया जाएगा। यह 4 अप्रैल तक चलेगा। अभियान में प्रदेश में 1 से 4 अप्रैल तक प्रतिदिन शालाओं में कार्यक्रम होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं। इस दौरान प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं। इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सैकेण्डरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।
राज्य स्तरीय आयोजन
"स्कूल चलें हम" अभियान का राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
जिला-शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
प्रदेश में जिले के प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चयनित स्कूलों में होगा। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जायेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है कि नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें मिल जायें। इस संबंध में विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी और मैदानी अमले को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। ग्राम और बसाहट के शाला से बाहर रहे चिन्हित बच्चों का शाला में नामांकन कराया जायेगा। बच्चों के अभिभावकों का शाला स्तर पर स्वागत किया जायेगा। कक्षा 1 से 8 तक सभी शालाओं में एक अप्रैल को बालसभा का आयोजन किया जायेगा। इस दिन शालाओं में विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
भविष्य से भेंट कार्यक्रम
"स्कूल चलें हम" अभियान के दूसरे दिन शालाओं में “भविष्य से भेंट’’ कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध, प्रबुद्ध और सम्मानित व्यक्तियों को एक प्रेरक की भूमिका में विद्यार्थियों से भेंट के लिये आमंत्रित किया जायेगा। इसी दिन स्थानीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ी, साहित्यकार, कलाकार, मीडिया, संचार मित्रों, पुलिस अधिकारी, राज्य शासन के अधिकारी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा। आमंत्रित अतिथि उपस्थित बच्चों को पढ़ाई के महत्व और प्रेरणादायी कहानियां सुनाएंगे। इस दौरान सामाजिक संस्था एवं आमंत्रित व्यक्ति स्वेच्छा से विद्यार्थियों को शाला उपयोगी वस्तुएं भेंट कर सकेंगे। जिला कलेक्टर को जिले के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को किसी एक शाला में जाकर एक कालखण्ड में बच्चों के साथ संवाद करने के लिये संवाद करने के भी निर्देश दिये गये हैं।
सांस्कृतिक एवं खेल-कूद गतिविधियाँ
"स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत 3 अप्रैल को शाला स्तर पर पालकों के साथ सांस्कृतिक एवं खेल-कूद की गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। इसका उद्देश्य पालकों का विद्यालय से जोड़ना है। इसी दिन शाला में उपस्थित पालकों को शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा राज्य सरकार की स्कूल शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों की 85 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति रही है, उनके पालकों को सभा में सम्मानित किया जायेगा।
हार के आगे जीत
"स्कूल चलें हम" अभियान के अंतर्गत 4 अप्रैल को ऐसे छात्रों को चिन्हित किया जायेगा, जो किन्हीं वजहों से कक्षोन्नति प्राप्त करने में असफल हो गये हैं। पालकों को इन बच्चों की आगे की पढ़ाई के लिये समझाइश दी जायेगी। उन्हें बताया जायेगा कि असफल होने के बाद भी लगातार प्रयास से अच्छा भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसी दिन शाला प्रबंधन और विकास समिति की बैठक भी होगी। बैठक में नये शैक्षणिक सत्र में ऐसे बच्चों पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी, जिनका शालाओं में नामांकन नहीं हो पाया है। समिति के सदस्य अपने विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन की कोशिश करेंगे और वार्षिक कार्य-योजना बनाकर उसके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
31/03/26 |तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप, बढ़ेगी दिव्यता एवं भव्यता-मुख्यमंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 31 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि तीर्थराज पुष्कर का विशेष पौराणिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। राज्य सरकार इसकी विरासत को सहेजते हुए इसे विश्वस्तरीय तीर्थाटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पुष्कर की भव्यता एवं दिव्यता को और अधिक निखारते हुए इसे नया स्वरूप प्रदान किया जाएगा।
भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में पुष्कर तीर्थराज के विकास की कार्ययोजना को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का हमारी संस्कृति के प्रति जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हो तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिले।
मुख्यमंत्री ने ब्रह्मा मंदिर सहित सभी मंदिरों के सौंदर्यकरण तथा श्रद्धालुओं व स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर सुविधाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के सहयोग और सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जन सहयोग से ही विकास कार्य और अधिक प्रभावी बनेंगे।
बैठक में पुष्कर सरोवर के घाटों पर सुविधाओं के विकास, मंदिरों व परिक्रमा मार्गों के सौंदर्यकरण, भव्य एंट्री प्लाजा, सड़क निर्माण आदि पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत चर्चा की गई। पुष्कर के साधु, महंत एवं निवासियों ने पुष्कर के विकास की कार्ययोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपने सुझाव भी दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने साधु, महंतों का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अन्य अधिकारीगण, पुष्कर तीर्थ से आए साधु-महंत एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

IPL 2026: न्यू चंडीगढ़ में आज पंजाब और गुजरात का मैच, दर्शकों के लिए जरूरी जानकारी और ट्रैफिक रूट
चंडीगढ़, 31 मार्च (अन्नू): न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस सीजन में पंजाब की टीम का यह पहला मैच है। रिकॉर्ड बताते हैं कि नाम बदलने के बाद से पंजाब की टीम अपना पहला मैच कभी नहीं हारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 6 मैच हुए हैं, जिनमें से 3 मैच पंजाब ने और 3 मैच गुजरात ने जीते हैं। इस रोमांचक मैच के लिए दर्शकों की एंट्री दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 7:00 बजे टॉस किया जाएगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए कुल 10 गेट बनाए गए हैं, जिसमें गेट नंबर 1 को दिव्यांगों के लिए रखा गया है।
मैच के दौरान ट्रैफिक जाम से बचने के लिए प्रशासन ने खास रूट तय किए हैं। दक्षिण मार्ग से आने वाले लोग मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड या एयरपोर्ट रोड के जरिए स्टेडियम पहुँच सकते हैं। वहीं, जो लोग कुराली या बद्दी की तरफ से आ रहे हैं, वे सीधे एयरपोर्ट रोड (PR-7) से होते हुए स्टेडियम रोड की ओर जा सकेंगे। पीजीआई और मध्य मार्ग की तरफ से आने वाले दर्शकों के लिए भी बद्दी-कुराली रोड और इको सिटी-1 के रास्ते स्टेडियम पहुँचने का विकल्प दिया गया है।
प्रशासन ने दर्शकों को सलाह दी है कि वे मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें ताकि पार्किंग और चेकिंग में देरी न हो। वाहन चलाने वालों को गूगल मैप्स का उपयोग करने और गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी न करने की हिदायत दी गई है। गलत जगह पार्क किए गए वाहनों को पुलिस क्रेन से उठा सकती है, इसलिए केवल तय की गई पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।
#IPL2026 #PunjabKings #GujaratTitans #ChandigarhNews #CricketUpdate #TrafficAlert #IPL #PunjabKingsVSGujaratTitans #DanikKhabar -
31/03/26 |आज 31 मार्च का इतिहास
आज 31 मार्च का इतिहास
1959- 14 वें दलाई लामा, तेनज़िन ग्यातसो, भारत की सीमा पार करी और राजनीतिक में शरण ली।
1997 - वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
1998 - भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
2000 - 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
2001 - यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा, अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
2007 - विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
2008 - कृष्णा सोबती को के.के.बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का 'व्यास सम्मान' देने की घोषणा की गई। रेवती मेनन को 'दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007' प्रदान किया गया।
पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
2011- जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक़ भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई है। दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
-
30/03/26 |गोशालाओं को गाय और बछड़े के चारे के लिए मिल रहा अनुदान - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि संतों का जीवन विश्व कल्याण एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समर्पित होता है। इनका सानिध्य मिलने से व्यक्ति अपने जीवन और कर्मों को सार्थकता की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परम्पराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम कर रही है।
भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर में नेटवर्क 10 के संत संसद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने गत दो वर्षों में राजकीय मंदिरों में वर्ष भर उत्सवों के भव्य आयोजन के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। साथ ही, पुजारियों का मानदेय भी बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के तीर्थ स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए काम कर रही है। पूंछरी का लौठा, खाटूश्याम जी और तीर्थराज पुष्कर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के विकास के लिए रोडमैप बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। हमारी सरकार कृष्ण गमन पथ के जरिए सनातन संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। गोशालाओं में गाय को चारे के लिए प्रतिदिन 50 रुपये एवं बछड़े के चारे के लिए प्रतिदिन 25 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा गोशाला में टीनशेड, पानी एवं पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई हैं।
इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम, विधायकगण कुलदीप धनकड़ व बालमुकुंदाचार्य, मेहंदीपुर बालाजी के महंत 1008 नरेश पुरी जी महाराज सहित बड़ी संख्या में साधु-साध्वीगण उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26 |कूनो में जन्मी चीता ‘मुखी’ का तीसरा जन्म-दिन गौरव का क्षण - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कूनो में जन्मी चीता 'मुखी' का तीसरा जन्म-दिन प्रदेश के साथ ही पूरे देश के वन्य-जीव संरक्षण के लिए गौरव का क्षण है। प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जन्मी भारतीय चीता 'मुखी' ने 29 मार्च को तीन वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। यह परियोजना के लिये एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में संचालित 'चीता परियोजना' लगातार सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही है।
चीता ‘मुखी’ की कहानी भारत में चीतों की पुनर्स्थापना के प्रयासों के दृढ़ संकल्प, श्रेष्ठ वैज्ञानिक प्रबंधन और संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गई है। कूनो नेशनल पार्क में 29 मार्च को ‘मुखी’ के तीसरे जन्म-दिवस के अवसर पर एक विशेष और भावनात्मक वातावरण देखने को मिला। एक नन्हे शावक से आत्म-विश्वास लबरेज फर्राटे भरती वयस्क चीता और अब एक माँ बनने तक की मुखी की यात्रा प्रेरणादायक रही है। यह यात्रा इस बात का संकेत है कि भारत में चीतों के संरक्षण और पुनर्वास के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कठिन परिस्थितियों में जन्म और जीवन की शुरुआत
चीता मुखी का जन्म 29 मार्च 2023 को नामीबिया से लाई गई ‘ज्वाला’ की कोख से हुआ था। वह चार शावकों के समूह में एकमात्र जीवित बची थी। भीषण गर्मी के कारण उसके अन्य तीन भाई-बहन जीवित नहीं रह सके। प्रारंभिक परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन कूनो नेशनल पार्क के पशु चिकित्सकों और वन्य-जीव विशेषज्ञों की सतत निगरानी और देखभाल से मुखी आज पूर्णतः स्वस्थ है।
विशेष देखभाल में हुआ पालन-पोषण
जन्म के साथ ही तीन शावकों की मृत्यु के सदमें में डूबी माँ ज्वाला ने मुखी को भी अस्वीकार कर दिया था। वन विभाग और कूनो के पशु चिकित्सकों ने मुखी का विशेष देखभाल के साथ पालन-पोषण किया। उसे भारतीय जलवायु के अनुकूल बनाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों से प्रशिक्षित और संरक्षित किया गया। समर्पित और समन्वित प्रयासों का परिणाम यह रहा कि मुखी स्वस्थ रूप से विकसित होकर एक ताकतवर और आत्मनिर्भर चीता बन सकी।
दूसरी पीढ़ी के चीतों का जन्म
नवंबर 2025 में मात्र 33 महीने की आयु में मुखी ने पाँच स्वस्थ शावकों को जन्म देकर इतिहास रच दिया। यह पहला अवसर था जब भारत में जन्मे किसी चीते ने स्वयं शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही भारतीय भूमि पर चीतों की दूसरी पीढ़ी का आगमन हुआ, जिसने मध्यप्रदेश में ‘चीता परियोजना’ की सफलता का परचम ग्लोबल वन्य-जीव संरक्षण जगत में लहरा दिया।
चीता परियोजना की सफलता का प्रतीक
तीन वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी मुखी पूरी तरह विकसित और स्वस्थ है और अपने प्राकृतिक आवास में सफलतापूर्वक अपने शावकों के साथ फर्राटे भर रही है। यह उपलब्धि सिद्ध कर रही है कि कूनो नेशनल पार्क का पर्यावरण और वन्य जीव प्रबंधन प्रवासी चीतों के प्राकृतिक जीवन चक्र के लिए अनुकूल सिद्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रबंधन और नवाचार को बढ़ावा दे रही है। मुखी की सफलता न केवल कूनो नेशनल पार्क बल्कि पूरे देश के लिए वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
बढ़ती संख्या से सफल सिद्ध हो रहा चीता संरक्षण अभियान
कूनो में भारत में जन्मी पहली चीता ‘मुखी’ की सफलता और उसके पाँच शावकों के जन्म के बाद कूनो तथा गांधी सागर क्षेत्र में चीतों की कुल संख्या 32 तक पहुँच चुकी है। यह उपलब्धि भारत में चीतों के सफल पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।
गांधी सागर में पुनर्वास की दिशा में कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधी सागर अभयारण्य को चीतों के लिए अनुकूल आवास के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने वहाँ ‘सॉफ्ट रिलीज बोमा’ का भूमि-पूजन कर नई साइट पर चीतों को बसाने की प्रक्रिया को गति प्रदान की है, जिससे भविष्य में चीतों के लिए अतिरिक्त सुरक्षित आवास उपलब्ध होगा।
अंतर्राज्यीय सहयोग से संरक्षण परियोजना को मिला बल
चीता संरक्षण को और सुदृढ़ बनाने के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच संयुक्त चीता संरक्षण परिसर विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। यह पहल क्षेत्रीय स्तर पर वन्य-जीव संरक्षण को नया आयाम प्रदान करेगी।
ईको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा
चीतों की बढ़ती संख्या के कारण कूनो और चंबल क्षेत्र में ईको-टूरिज्म की संभावनाएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
तकनीकी निगरानी से सुनिश्चित हो रही सुरक्षा
चीतों की सुरक्षा और गतिविधियों की निगरानी के लिए रेडियो ट्रैकिंग, ड्रोन और फील्ड टीमों की मदद से सतत निगरानी की जा रही है। इससे चीतों की सुरक्षा के साथ उनके व्यवहार और आवास के अनुकूलन का वैज्ञानिक अध्ययन भी संभव हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क की कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओं को छोड़कर चंबल अंचल को पर्यटन और जैव-विविधता के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया है। मुखी का तीसरा जन्म-दिवस केवल एक वन्य-जीव की उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत में चीतों की वापसी की ऐतिहासिक की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इससे सिद्ध हो रहा है कि समर्पित प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ वन्य-जीव संरक्षण के क्षेत्र में प्रदेश नई सफलताएँ हासिल कर रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |शरीर की साधना का अद्भुत खेल है बॉडी बिल्डिंग - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बॉडी बिल्डिंग शरीर की साधना का अद्भुत खेल है। यह साधना संगमरमर की मूर्तियों पर रेखा उकेरने जैसा कठिन कार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और नई शिक्षा नीति में भी खेलों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ी और पद्मश्री से सम्मानित प्रेमचंद डिगरा का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर के बॉस्केटबाल कॉम्पलेक्स में 17वीं सीनियर मेन्स-विमेंस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के भव्य आयोजन को संबोधत कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दो दिवसीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026 के विजेताओं को सम्मानित किया और बॉडी बिल्डिंग में सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता इंडियन बॉडी बिल्डर फेडरेशन, मुंबई के तत्वावधान में राज्य शरीर सौष्ठव संस्था द्वारा आयोजित की गई, जिसमें देश भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पंजाब के टोनू कुमार, केरलम के रियाज टीके, कर्नाटक के प्रशांत कानूकर, उत्तराखंड के पंकज सिंह बिष्ट और तेलंगाना के हरीश वालूगुंडा सहित पांच खिलाड़ियों ने बॉडी बिल्डिंग की सात अनिवार्य मुद्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, इंदौर सम्भागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह,कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |अमृतसर में सनसनीखेज वारदात: काम पर जा रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक और मोबाइल ले उड़े हमलावर
पंजाब/अमृतसर, 30 मार्च (अन्नू): पंजाब के अमृतसर में सोमवार की सुबह एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों का निशाना बनाया गया। राजाताल गाँव का रहने वाला 35 वर्षीय सोहणा सिंह रोज़ाना की तरह सुबह करीब 10 बजे अपने घर से काम के लिए निकला था। जैसे ही वह अटारी क्षेत्र के पास पहुँचा, घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले में सोहणा सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी अपने साथ लूट ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार, गोलियों की आवाज़ सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जब तक लोग मदद के लिए मौके पर पहुँचते, हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। ग्रामीणों ने तुरंत इस खूनी खेल की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। प्रारंभिक जांच में लूट और हत्या के इस मेल ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमृतसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड के पीछे आपसी रंजिश, पुरानी दुश्मनी या लूट के इरादे जैसे हर संभावित पहलू को खंगाल रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों की पहचान लगभग तय है और उन्हें जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।
#AmritsarCrime #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeAlert #AmritsarNews #JusticeForSohanaSingh #LawAndOrder #DanikKhabar -
30/03/26 |चंडीगढ़: मौलीजागरा में नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा, लोहे की रॉड से गाड़ियों के शीशे तोड़े
चंडीगढ़, 30 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के मौलीजागरा क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक के उत्पात से अफरा-तफरी मच गई। नशे की हालत में धुत एक युवक ने देर रात हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। आरोपी ने बिना किसी उकसावे के वहां खड़ी दो कारों पर हमला कर उनके अगले शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान वह लगातार चिल्लाते हुए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुँची, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से रफूचक्कर हो चुका था।
स्थानीय निवासी निखिल ग्रेवाल ने इस डरावने मंजर को बयां करते हुए बताया कि रात के करीब 9:50 बजे जब उनका परिवार गहरी नींद में था, तभी अचानक बाहर से गाली-गलौज की आवाजें आने लगीं। बाहर जाकर देखने पर पता चला कि एक सिरफिरा युवक हाथ में घातक रॉड लिए हवा में लहरा रहा था और वहां मौजूद न होने के बावजूद लोगों को गाली दे रहा था। उसने गुस्से में आकर सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को अपना निशाना बनाया और उन पर रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।
हंगामे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे और आरोपी को दबोचने की कोशिश की, तो वह मौके से भागने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
इस मामले पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने पुष्टि की है कि पुलिस को औपचारिक शिकायत मिल गई है। गनीमत यह रही कि पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी नशे की हालत में तोड़फोड़ करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस प्रशासन अब उस फुटेज के जरिए युवक की शिनाख्त करने में जुटा है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
#ChandigarhNews #CrimeUpdate #MauliJagra #Vandalism #ChandigarhPolice #CCTVFootage #SafetyFirst #DanikKhabar -
30/03/26 |गुजरात में पीएम मोदी का महादौरा: 31 मार्च को देंगे 20,000 करोड़ की सौगात; बदल जाएगी राज्य की तस्वीर
आरएस अनेजा, 30 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह लगभग 10 बजे सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर जनसभा को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का दोपहर लगभग 12:45 बजे उद्घाटन करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री वाव-थराद जाएंगे, जहां शाम लगभग 4 बजे, वे 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करके राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री का गांधीनगर दौरा
महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। अशोक के पौत्र और जैन परंपरा में अहिंसा के प्रति समर्पण तथा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध सम्राट सम्प्रति के नाम पर स्थापित यह संग्रहालय जैन धर्म की समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
महावीर जैन आराधना केंद्र परिसर में स्थित इस संग्रहालय में सात अलग-अलग खण्ड हैं, जिनमें से प्रत्येक भारत की सभ्यतागत परंपराओं के अनूठे पहलुओं को समर्पित है। यह आगंतुकों को सदियों पुराने ज्ञान और विरासत की एक व्यापक यात्रा के दर्शन कराता है। संग्रहालय पारंपरिक प्रदर्शनों को आधुनिक डिजिटल और ऑडियो-विजुअल उपकरणों के साथ एकीकृत करता है, जिससे आगंतुकों, शोधकर्ताओं और विद्वानों के लिए एक गहन और आकर्षक अनुभव का निर्माण होता है।
यह संग्रहालय सदियों पुराने दुर्लभ अवशेषों, जैन कलाकृतियों और पारंपरिक विरासत संग्रहों का संरक्षण और प्रदर्शन करता है। इनमें जटिल रूप से गढ़ी गई पत्थर और धातु की मूर्तियां, विशाल तीर्थ पट्टा और यंत्र पट्टा, लघु चित्रकारी, चांदी के रथ, सिक्के और प्राचीन पांडुलिपियां शामिल हैं, जिन्हें सात भव्य दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है। विशाल कक्षों में व्यवस्थित दो हजार से अधिक दुर्लभ खजानों से युक्त यह संग्रहालय आगंतुकों को जैन धर्म के विकास और इसके गहन सांस्कृतिक प्रभाव की कालानुक्रमिक समझ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
प्रधानमंत्री का सानंद दौरा
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के सानंद जीआईडीसी में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही इस संयंत्र में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत होगी, जो भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत उन्नत इंटेलिजेंट पावर मॉड्यूल (आईपीएम) के निर्माण से होगी, जो ऑटोमोटिव और औद्योगिक अनुप्रयोगों के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं और जिन्हें कॉम्पैक्ट, कुशल और विश्वसनीय पावर स्विचिंग सिस्टम की आवश्यकता होती है। प्रत्येक मॉड्यूल में 17 चिप्स होते हैं और इनकी आपूर्ति कैलिफोर्निया स्थित अल्फा एंड ओमेगा सेमीकंडक्टर (एओएस) को की जाएगी। संयंत्र के सभी चरण पूरे होने पर, इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 6.33 मिलियन यूनिट होगी।
केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में से माइक्रोन टेक्नोलॉजी के बाद वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करने वाली दूसरी सेमीकंडक्टर सुविधा होगी।
यह परियोजना विशेष महत्व रखती है क्योंकि इसके अंतर्गत भारत की दूसरी ओएसएटी/एटीएमपी (आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट/असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग और पैकिंग) इकाई उत्पादन चरण में प्रवेश कर रही है। यह परियोजना सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में भारतीय मूल की इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ईएमएस) कंपनी के प्रवेश का भी प्रतीक है, जिससे घरेलू क्षमताओं को मजबूती मिलती है।
यह सुविधा स्वदेशी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग क्षमता के निर्माण में योगदान देगी, भारत के चिप इकोसिस्टम में एक महत्वपूर्ण कमी को दूर करेगी और उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण में आत्मनिर्भरता की परिकल्पना को आगे बढ़ाएगी।
प्रधानमंत्री का वाव-थारद दौरा
प्रधानमंत्री 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये परियोजनाएं बिजली, रेलवे, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, स्वास्थ्य, शहरी विकास, जनजातीय विकास और ग्रामीण विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों को कवर करती हैं।
प्रधानमंत्री 5,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाएगा, धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (डीएसआईआर) में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा और आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री पक्की शोल्डर वाली चार लेन की इदर-बडोली बाईपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वे एनएच-754के के धोलावीरा-मौवाना-वाउवा-संतालपुर खंड (पैकेज-II) को दो लेन की पक्की शोल्डर वाली सड़क में अपग्रेड करने की भी आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से राजमार्ग बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, धोलावीरा जैसे पर्यटन स्थलों सहित प्रमुख क्षेत्रों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड पर भाईजीपुरा जंक्शन पर बनने वाले फ्लाईओवर सहित कई महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस फ्लाईओवर से यातायात की भीड़ कम होगी और इसके नीचे व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। गांधीनगर-कोबा-आरोदराम रोड पर स्थित पीडीपीयू जंक्शन पर भी फ्लाईओवर का उद्घाटन किया जाएगा। गांधीनगर को एयरपोर्ट से जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रतिदिन 140,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। यह फ्लाईओवर अहमदाबाद और गांधीनगर के बीच सीएच-0 जंक्शन से एयरपोर्ट तक सुचारू और निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा।
प्रधानमंत्री खावड़ा पूलिंग स्टेशन-2 और उससे जुड़े 4.5 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के परिवहन हेतु संबद्ध पारेषण प्रणालियों सहित प्रमुख विद्युत पारेषण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत लगभग 3,650 करोड़ रुपये है। ये परियोजनाएं नवीकरणीय ऊर्जा के एकीकरण और पारेषण क्षमता को मजबूत करेंगी।
रेल क्षेत्र में, प्रधानमंत्री कनलस-जामनगर दोहरीकरण परियोजना (28 किमी), राजकोट-कनलस दोहरीकरण परियोजना का एक भाग (111.20 किमी), और गांधीधाम-आदिपुर खंड (10.69 किमी) के चौगुने विस्तार को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से रेल क्षमता में वृद्धि होगी, भीड़ कम होगी, परिचालन दक्षता में सुधार होगा और यात्रियों और माल की आवाजाही तेज होगी।
प्रधानमंत्री हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा गेज रूपांतरण परियोजना (54.83 किमी) का भी उद्घाटन करेंगे, जिससे क्षेत्र में रेल संपर्क और यात्री आवागमन में सुधार होगा। वे खेदब्रह्मा-हिम्मतनगर-असरवा ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
प्रधानमंत्री गुजरात में शहरी बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई लगभग 5,300 करोड़ रुपये की 44 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य और परिवार कल्याण से जुड़ी विभिन्न पहलों का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में 858 बिस्तरों वाले रेन बसेरा और गांधीनगर के सिविल अस्पताल और जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज में इसी तरह की सुविधाओं का उद्घाटन शामिल है।
प्रधानमंत्री मोदी पाटन स्थित रानी की वाव में लाइट एंड साउंड शो, शर्मिष्ठा झील, वडनगर में वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन शो सहित पर्यटन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और बनासकांठा में बलराम महादेव और विश्वेश्वर महादेव में पर्यटन अवसंरचना कार्यों की आधारशिला रखेंगे, जिनका उद्देश्य पर्यटन अनुभव को बढ़ाना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है।
प्रधानमंत्री लगभग 1,780 करोड़ रुपये की लागत वाली दो प्रमुख जल पाइपलाइन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें बनासकांठा में कसारा-दंतीवाड़ा पाइपलाइन और पाटन और बनासकांठा के बीच से गुजरने वाली दिंद्रोल-मुक्तेश्वर पाइपलाइन शामिल हैं। प्रधानमंत्री अंबाजी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल आपूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इससे बनासकांठा जिले के दंता और अमीरगढ़ तालुकों के 34 गांवों और अंबाजी शहर को पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लगभग 1.5 लाख लोगों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री गांधीनगर जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से निर्मित तीन साबरमती नदी तट विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
प्रधानमंत्री अहमदाबाद के वेजलपुर में सरकारी लड़कों के छात्रावास का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जनजातीय छात्रों को सहायता प्रदान करेगी।#PMModi #GujaratDevelopment #ModiInGujarat #SemiconductorIndia #BreakingNews #DholeraExpressway #DigitalIndia #NewIndia #VibrantGujarat #DanikKhabar
-
30/03/26 |बठिंडा: कांग्रेस नेता के बेटे वकील दविंदर नत्त ने की आत्महत्या, बिल्डर पर 4 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया
पंजाब/बठिंडा, 30 मार्च (अन्नू): पंजाब के बठिंडा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ मौड़ मंडी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके दिवंगत कांग्रेसी नेता सुखराज नत्त के पुत्र दविंदर नत्त ने खुदकुशी कर ली। पेशे से वकील दविंदर नत्त ने रविवार देर रात अपनी लाइसेंसी 30 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने लगभग पौने नौ मिनट का एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने चंडीगढ़ के एक बड़े बिल्डर ग्रुप पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो संदेश में दविंदर ने अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि 'सुषमा बिल्डटेक' के मालिकों ने उनके साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने दावा किया कि बिल्डर बिंदरपाल मित्तल और उनके परिवार ने उनसे करीब 4 करोड़ रुपए ठग लिए। दविंदर के अनुसार, उन्होंने अपने पिता की जमीन बिक्री के पैसे, बीमा पॉलिसी की राशि और यहाँ तक कि अपनी माँ की जमापूंजी भी इसी उम्मीद में बिल्डर को सौंप दी थी कि उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिल्डर के कहने पर उन्होंने शादी तक नहीं की और अपना पूरा भविष्य दांव पर लगा दिया।
दविंदर नत्त ने वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए राजनीतिक रसूख का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी से भी बिल्डर को फोन करवाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें इंसाफ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि उन पर बैंक का कर्ज और दोस्तों के निवेश का भी भारी दबाव था, जिससे तंग आकर उनके पास जीवन समाप्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। चूँकि दविंदर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है, अब परिवार में केवल उनकी बुजुर्ग माँ ही बची हैं। अस्पताल में रिश्तेदारों के पहुँचने के बाद ही शव के पोस्टमॉर्टम और आगामी कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। वकील बिरादरी और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और रोष है।
#Bathinda #PunjabNews #DavinderNatt #SuicideCase #JusticeForDavinder #ChandigarhBuilderFraud #PunjabPolitics #CongressLeader #CrimeNews #DanikKhabar -
30/03/26 |समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश की दिशा में व्यापक प्रयास जारी - कृषि मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, भोपाल।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि हमारे प्रदेश की आत्मा उसके किसान हैं और किसान का सशक्तिकरण ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। इसी संकल्प के साथ राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। कृषक कल्याण वर्ष एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" की दिशा में एक व्यापक दृष्टिकोण है। इस कार्यक्रम की थीम "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" है।
मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि, फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि एवं मजबूत विपणन तंत्र स्थापित करना, इस कार्यक्रम की मूल अवधारणा है। इस कार्यक्रम के फोकस क्षेत्र यथा आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य क्षेत्रों में मूल्य-श्रृंखला विकास, प्रोसेसिंग, तकनीक अपनाने और ग्रामीण युवाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देकर व्यापक रोजगार सृजन करना है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 की गतिविधियों के परिणाम स्वरुप कृषि और संबद्ध क्षेत्रों का समन्वित और सतत विकास सुनिश्चित होगा, जिससे ग्रामीण समृद्धि और राष्ट्रीय आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। तकनीकी नवाचार, विविधीकरण और नीतिगत समर्थन के माध्यम से इन क्षेत्रों में न केवल उत्पादकता बढ़ाई जा सकेगी, बल्कि विपणन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में बाजार अनुरूप लाभकारी व्यवस्था कृषकों के लिए निर्मित होगी, साथ ही बड़ी संख्या में गुणवत्तापूर्ण रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे। प्रदेश समावेशी विकास के माध्यम से समृद्ध किसान समृद्ध प्रदेश की ओर अग्रसर हो रहा है।
मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि "समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" की दिशा में प्रदेश में 10 बहुउद्देशीय आयामों को शामिल किया गया है। इन आयामों में कृषि क्षेत्र के साथ इससे जुड़े क्षेत्र जैसे उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता के क्षेत्र में भी नई सोच से कार्य प्रारंभ किये जाना शामिल किया गया है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 का हर आयाम समृद्ध किसान - समृद्ध प्रदेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
प्रथम आयामः कृषि बदलाव की बड़ी परियोजनाएं:- श्री-अन्न (मिलेट्स), चना और सरसों जैसी फसलों पर गहन शोध और उर्वरकों के अग्रिम भंडारण पर जोर दिया गया है। साथ ही तिलहन भावान्तर व्यापीकरण, उड़द, मूंगफली, गन्ना क्षेत्र विस्तारण, ई विकास व्यापीकरण, उर्वरक अग्रिम भंडारण, पराली से उर्जा प्रबंधन इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं।
द्वितीय आयामः किसान की आय वृद्धि एवं अपव्यय में कमी:- फसल विविधीकरण और 'प्राइस स्टेबिलाइज़ेशन (मूल्य स्थिरीकरण)' पर केंद्रित है, ताकि आलू-प्याज-टमाटर जैसी फसलों के दाम गिरने पर भी किसान आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें।
तृतीय आयामः प्राकृतिक एवं जैविक कृषि:- "प्राकृतिक मध्यप्रदेश" मिशन को समर्पित है, जहाँ रसायन मुक्त खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
चतुर्थ आयामः जल, मृदा एवं कृषि आदान का अनुकूलन:- संसाधनों के इष्टतम उपयोग जैसे 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप 2.0' और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन को शामिल किया गया है।
पंचम आयामः जलवायु, ऊर्जा एवं सततता:- कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा बनाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट की स्थापना, एथेनॉल संयंत्र विस्तार, मध्यप्रदेश जैव-विविधता संरक्षण इत्यादि पर कार्यवाही इस आयाम के मुख्य आकर्षण हैं।
षष्ठम आयामः मूल्य श्रृंखला, बाज़ार एवं किसान हिस्सेदारी:- कृषि मंडियों के आधुनिकीकरण, e-NAM का मंडियों में विस्तार, स्वचालित मंडियां, मंडी ई-नीलामी नियम सुधार, भूमि उपयोग नीति इत्यादि शामिल हैं।
सप्तम आयामः निर्यात, ब्रांडिंग एवं वैश्विक उपस्थिति:- एमपी ग्लोबल एग्री ब्रांडिंग" एकीकृत कृषि निर्यात इकोसिस्टम, जीआई टैगिंग ड्राइव, मार्केटिंग व ब्रांडिंग नेटवर्क, बायर-सेलर मीट कार्यक्रम, कृषि निर्यात प्रोत्साहन व सुविधा योजना इत्यादि शामिल हैं।
अष्टम आयामः अनुसंधान, नवाचार एवं सशक्तिकरण:- 'एग्री-हैकाथॉन 2026', कृषि मंथनः लैब टू लैंड मिशन, कृषि अनुसंधान जैसे नवाचारों पर है।
नवम आयामः विरासत, संस्कृति एवं सॉफ्ट ब्रांडिंग:- विरासत मध्यप्रदेश, हेरिटेज मध्यप्रदेश, कृषि पर्यटन प्रोत्साहन कर विश्व पटल पर मध्यप्रदेश को पहचान दिलाना है।
दशम आयामः शासन, डिजिटल व्यवस्था एवं पारदर्शिता:- डिजिटल गवर्नेस और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, जिसमें एआई-आधारित कृषि परामर्श और क्यूआर कोड आधारित फार्म ट्रेसेबिलिटी शामिल है।
मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष-2026 के कार्यक्रम की सफलता का एक बड़ा आधार इसके 'अलाइड सेक्टर्स' हैं। उद्यानिकी विभाग के द्वारा राज्य के सूक्ष्म सिंचाई क्षेत्र को एक लाख हेक्टेयर और बढ़ाया जाएगा। पशुपालन के क्षेत्र में "नस्ल सुधार और संतुलित आहार" के मंत्र के साथ दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जाएगी। मछुआरों को कम ब्याज दर पर ऋण और अन्य वे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी जो पारंपरिक किसानों को प्राप्त होती हैं। 'नील क्रांति' के तहत हर तालाब को रोजगार के संगम में बदलने की योजना है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कृषक कल्याण वर्ष का शुभारम्भ 11 जनवरी को जम्बूरी मैदान भोपाल में "राज्य स्तरीय कार्यक्रम" में किया गया। इसी दिन भोपाल में 1101 ट्रैक्टरों की ऐतिहासिक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किया गया। इस मेगा रैली एवं शुभारंभ कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक किसान शामिल हुए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
30/03/26 |लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा-पशुपालन मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
जालोर शहर स्थित नंदीश्वरदीप जैन तीर्थ परिसर में लोकतंत्र सेनानी-स्वर्ण जयंती सम्मेलन का आयोजन किया गया।
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि वर्ष 1975 में लागू किए आपातकाल के दौरान उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों में नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित कर दिए गए एवं प्रेस पर सेंसरशिप लागू की गई लेकिन ऐसे कठिन समय में भी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष को जारी रखा और लोकतंत्र की ज्योति को प्रज्वलित रखा। लोकतंत्र सेनानियों का साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा एवं उनका समर्पण और त्याग आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि अधिनियम के तहत लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपये मासिक पेंशन और 4 हजार रुपये की मासिक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गर्ग ने आपातकाल के संघर्षों-अनुभव को साझा करते हुए आपातकाल के विरुद्ध लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा के यज्ञ रूप में याद करने की बात कही।
कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जालोर सांसद लुम्बाराम चौधरी, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, सिविल लाइन्स विधायक, जयपुर गोपाल शर्मा ने भी संबोधित करते हुए भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के मूल्यों, परम्परा, आपातकाल के प्रभाव और नागरिक स्वतंत्रता पर विचार व्यक्त किए।
लोकतंत्र सेनानी व वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन व्यास ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, लोकतंत्र को बचाने के लिए किए प्रयासों के वृतांत और अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके आश्रितों को शॉल व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी कैलाश सोनी, बंशीसिंह चौहान, गेनाराम मेघवाल, हरिशंकर राजपुरोहित, भगाराम सुथार, सूरजप्रकाश व्यास, मिश्री बाई पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्व. चम्पालाल मुणोत, रवि सोलंकी, दीपसिंह धनानी, महेन्द्र मुणोत, सुरेश सोलंकी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26 |महिलाएं असंभव को भी संभव कर सकती है- राज्यपाल राजस्थान
एन.एस.बाछल, 30 मार्च, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महिलाएं असंभव को भी संभव कर सकती हैं। वे अबला नहीं, सबला है। उन्होंने सावित्री बाई फुले, अहिल्या बाई और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन प्रसंग साझा करते हुए कहा कि यह सब महिला सशक्तीकरण की युग संवाहक थी। उन्होंने कलाओं के संरक्षण में महिलाओं की सहभागिता के साथ उनके कौशल विकास पर जोर दिया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कला संगम भगिनी फाउंडेशन के अधिवेशन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास, कला-संस्कृति संरक्षण और जीवन कौशल के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने पुणे के भिड़े वाड़ा में अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला था। अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण समाज के उत्थान, सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए देश में ऐतिहासिक कार्य किए। रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अद्भुत वीरता, अदम्य साहस और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं हर चुनौती से मुकाबला बेहतर ढंग से करती है। उनके लिए समाज में अवसर बढ़ने चाहिए। इससे पहले राज्यपाल ने कला संगम फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/03/26अम्बाला: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला; शिक्षकों को सिखाए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के गुर
जे कुमार अम्बाला शहर, 30 मार्च 2026: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सही करियर चुनाव की दिशा में एक सशक्त कदम उठाते हुए, स्थानीय एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में शनिवार, 28 मार्च को "करियर मार्गदर्शन और परामर्श" (Career Guidance & Counselling) विषय पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक करियर विकल्पों की गहरी समझ देना और उन्हें छात्रों के भावनात्मक स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मार्गदर्शक के रूप में तैयार करना था।
रुचि और योग्यता के आधार पर करियर का चुनाव: कार्यशाला की रिसोर्स पर्सन सुश्री कमलनीत कौर और सुश्री ज्योति जिंदल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक छात्र की रुचि, योग्यता और क्षमता अलग होती है। उन्होंने विस्तार से चर्चा की कि शिक्षक कैसे विद्यार्थियों को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के अनुरूप सही राह चुनने में मदद कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने पारंपरिक करियर विकल्पों से इतर उभरते हुए नए क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की।
परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर: सत्र के दौरान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में छात्रों में तनाव को नियंत्रित करना और उन्हें सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए तैयार करना बेहद जरूरी है। इसके लिए 'काउंसलिंग' एक प्रभावी उपकरण है। शिक्षकों ने इस ज्ञानवर्धक चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्रों के व्यवहारिक परामर्श से जुड़ी बारीकियों को समझा।
प्रबंधन और प्राचार्या ने जताया आभार: स्कूल की प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत और प्रबंध समिति के माननीय सदस्यों—प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन और सलाहकार श्री रविकांत जैन ने इस सार्थक सत्र की भरपूर सराहना की। स्कूल प्रबंधन ने विशेषज्ञ वक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप ढालने और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
#SAJainSchool #AmbalaCity #CareerGuidance #TeacherWorkshop #StudentCounselling #FutureCareers #EducationExcellence #MentalHealthAwareness #CareerPathways #AmbalaEducation #SkillDevelopment #TeacherEmpowerment
-
30/03/26 |आज 30 मार्च का इतिहास
आज 30 मार्च का इतिहास
1998 - चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
2003 - पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
2006 - ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
2008 -
रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
2010 - 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई
-
30/03/26 |हिमाचल: सुंदरनगर में नशा तस्करी करते पति-पत्नी गिरफ्तार, 3 महीने के बच्चे को घर छोड़ पंजाब से ला रहे थे नशा
हिमाचल प्रदेश/मंडी, 30 मार्च (अन्नू): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस ने एक दंपती को 'चिट्टे' के साथ गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर-डैहर मार्ग पर अलसू चौक के पास शनिवार शाम की गई इस कार्रवाई ने समाज के सामने एक डरावनी तस्वीर पेश की है। पकड़े गए पति-पत्नी न केवल नशे के आदी हैं, बल्कि पुलिस को संदेह है कि वे इस काले कारोबार की तस्करी में भी लिप्त हैं।
नशे के लिए गिरवी रख दिए पुश्तैनी जेवर जांच में सामने आया है कि इस दंपती की शादी महज एक साल पहले हुई थी। नशे की इस जानलेवा लत को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने माता-पिता के गहने तक गिरवी रख दिए थे। शर्मनाक बात यह है कि दोनों अपने महज तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे को घर पर दादा-दादी के भरोसे छोड़कर चिट्ठा खरीदने के लिए पंजाब गए थे। बुजुर्ग माता-पिता अपने पोते के भविष्य को लेकर गहरे सदमे और सामाजिक लोक-लाज के कारण भारी दुख में हैं।
कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस सुंदरनगर पुलिस अब इस दंपती के कॉल रिकॉर्ड और स्थानीय संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ये दोनों नशा करने के साथ-साथ इलाके में इसे सप्लाई भी करते थे। उनके फोन कॉल्स के जरिए अन्य नशा तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पंचायत ने की सख्त सजा की मांग कलोहड़ पंचायत के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष है। स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन आरोपियों को किसी भी कीमत पर जमानत न दी जाए। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कई ऐसे तस्कर सक्रिय हैं जो जेल से बाहर आते ही दोबारा इसी धंधे में लग जाते हैं। हालांकि, पंचायत की सख्ती से कुछ समय के लिए नशे पर लगाम लगी थी, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#MandiNews #HimachalPradesh #DrugAbuse #ChittaSmuggling #SundernagarPolice #SocialAwareness #SayNoToDrugs #MandiUpdate #DanikKhabar -
29/03/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहना सुखी जीवन का मूल आधार है। हमारा देश युवाओं का देश है और इसी युवा तरुणाई को सिंचित रखने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा बढ़ेगा तभी समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेगा। ऐसे में युवा अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं और अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें।
भजनलाल शर्मा रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित महिन्द्रा वर्ल्ड सिटी में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हाफ मैराथन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर प्रदान कर राज्य सरकार ने सवा दो साल में उनका भविष्य सुरक्षित करने का कार्य किया है। भजनलाल शर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार की योजनाएं और नीतियां युवाओं पर केंद्रीत हैं। युवा इनका स्वयं भी लाभ उठाएं और अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस दौरान द टाइम्स ऑफ इंडिया के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल, महिन्द्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी-सीईओ अमित कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। मैराथन में लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/03/26 |अमृतसर बॉर्डर पर 'आर्थिक हमला' विफल; BSF ने पीले पैकेट से बरामद किए 2.22 लाख के जाली नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
अभिकान्त, 29 मार्च पंजाब : पंजाब के अमृतसर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सतर्क जवानों ने देश की आर्थिक सुरक्षा को निशाना बनाने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त के दौरान बीएसएफ की 181 बटालियन को एक संदिग्ध पीला पैकेट बरामद हुआ, जिसमें भारी मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाली जाली भारतीय मुद्रा भरी हुई थी। इस बरामदगी के बाद पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती इलाकों में 'हाई अलर्ट' जारी कर दिया है।
बीएसएफ के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 181 बटालियन की 'बी कंपनी' के जवान जब सीमा के पास नियमित गश्त पर थे, तब उनकी नजर कटीली तारों के पास पड़े एक पीले रंग के पैकेट पर पड़ी। सहायक कंपनी कमांडर अमित लोखंडे के नेतृत्व में जब इस पैकेट की जांच की गई, तो उसके भीतर से 500 रुपये के कुल 445 जाली नोट बरामद हुए। इन जाली नोटों की कुल फेस वैल्यू 2,22,500 रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में ये नोट प्रथम दृष्टया असली प्रतीत होते हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इन्हें बेहद आधुनिक मशीनों से तैयार किया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों को प्रबल संदेह है कि जाली नोटों की यह खेप पड़ोसी देश पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) द्वारा भारतीय सीमा में धकेली गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पार बैठे हैंडलर अब ड्रग्स और हथियारों के साथ-साथ 'आर्थिक आतंकवाद' का सहारा ले रहे हैं ताकि भारतीय मुद्रा बाजार को अस्थिर किया जा सके। इन नोटों को भारतीय बाजार में खपाने के लिए किसी स्थानीय तस्कर या रिसीवर तक पहुँचाया जाना था, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी ने इस मंसूबे को फेल कर दिया।
इस गंभीर मामले में बीएसएफ की शिकायत पर थाना रामदास में एफआईआर नंबर 96 (दिनांक 27 मार्च) दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं 178, 179, 180 और 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह पैकेट ड्रोन के जरिए गिराया गया था या सीमा पार से तस्करी के किसी पुराने रूट का इस्तेमाल किया गया है।
#BSFSuccess #FakeIndianCurrency #AmritsarBorder #ISIPlot #EconomicTerrorism #BorderSecurity #PunjabPolice #RamdasPolice #BreakingNewsPunjab #NationalSecurity #Danikkhabar
-
29/03/26 |देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास है मन की बात कार्यक्रम - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय 'मन की बात' कार्यक्रम के 132वें संस्करण का रविवार की सुबह आकाशवाणी से प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्दौर प्रवास के दौरान लोकमाता अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की और देश को एकजुटता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में उपजे हालातों के संदर्भ में कहा कि हमें एकजुट होकर हर चुनौती से बाहर निकलना है] जो भी लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। यह देश के 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसमें राजनीति का कोई स्थान नहीं है। ऐसे में जो भी लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपील की कि सभी जागरूक रहें, किसी भी तरह की अफवाहों और किसी के भी बहकावे में न आएं। सरकार की तरफ से जो निरंतर जानकारी दी जा रही है, उस पर भरोसा करें और उसी पर विश्वास करके कोई कदम उठाएं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि जिस तरह हमने देश के 140 करोड़ देशवासियों के सामर्थ्य से पुराने सभी संकटों को हराया था, इस बार भी हम सब मिलकर के इस कठिन हालत से बहुत ही अच्छी तरह बाहर निकल जाएंगे।
कार्यक्रम श्रवण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'मन की बात' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'देश से अपनी बात' कर सबसे जुड़े रहने का एक सशक्त माध्यम है। यह हम सभी देशवासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। देश में हो रहे विकास, नवाचार, जनकल्याण के कामों के साथ गैर राजनीतिक विषयों को सामने लाकर पूरे देश को सौहार्द्र, भाईचारे और एकजुटता से रहने का सकारात्मक संदेश देने का प्रधानमंत्री का यह अद्भुत प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मन की बात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री एवं विधायक उषा ठाकुर, विधायक मालिनी गौड़, विधायक मधु वर्मा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर बनेगी शान : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश की तीन फसलों सिताही कुटकी, नागदमन कुटकी और बैंगनी अरहर को शीघ्र ही जी आई टैग मिलने जा रहा है। तीनों फसलों के प्रस्ताव तैयार कर परीक्षण के लिए भौगोलिक संकेत रजिस्ट्री चैन्नई भेज दिए गए है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में राज्य सरकार श्रीअन्न उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजातीय बहुल क्षेत्रों में पारंपरिक कोदो-कुटकी को बचाने और उत्पादन करने के लिये किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। औषधीय गुणवत्ता और पौष्टिकता के कारण अब दुनिया श्रीअन्न की ओर लौट रही है। ग्लोबल मार्केट में श्रीअन्न की मांग बढ़ रही है। श्रीअन्न अब किसानों के लिये आर्थिक लाभ देने वाली फसल बन गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना में किसानों से 1,000 प्रति क्विंटल पर कोदो कुटकी की खरीदी हो रही है। कोदो-कुटकी की खरीद के लिए 22,000 से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। इन किसानों का 21,000 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। इस योजना में 16 जिलों में पहली बार खरीद की जा रही है। इन जिलों में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, बालाघाट, सिवनी, सीधी और सिंगरौली शामिल हैं ।
सिताही कुटकी
सिताही कुटकी एक कम अवधि (60 दिन) वाली 'लिटिल मिलेट' (छोटी बाजरा) की देशी किस्म है। यह वर्षा-आधारित क्षेत्रों और देर से बुवाई की स्थितियों के लिए उपयुक्त है। यह सूखे की मार, नमी की कमी, और प्रमुख कीटों (शूट फ्लाई), 'ग्रेन स्मट' व 'ब्राउन स्पॉट' जैसी बीमारियों का सामना करने में सक्षम है। इस प्रकार, यह किसानों को एक स्थिर पैदावार दिलाने में मददगार साबित होती है। सिताही कुटकी की मध्यम ऊँचाई और मोटे तने के कारण फसल के गिरने की समस्या नहीं रहती। इसे पहाड़ी, ऊबड़-खाबड़ तथा कमज़ोर मिट्टी वाली स्थितियों में भी उगाया जा सकता है। डिण्डोरी के 'बैगा' तथा 'गोंड' जनजातियों के किसानों के लिए अच्छी आय दे सकती है।
डिंडोरी में 'सिताही कुटकी' की खेती की 10,395 हेक्टेयर क्षेत्र में बढ़ोतरी और 10-11 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की स्थिर पैदावार से इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका, भोजन और पोषण सुरक्षा में मदद मिली है। जनजातीय ज़िलों के लगभग 60,000 आदिवासी किसान—खासकर डिंडोरी, मंडला, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, उमरिया, बालाघाट और जबलपुर के कुछ हिस्सों के किसान पैदावार बढ़ाकर आर्थिक ले सकते हैं। डिंडोरी के पहाड़ी और मुश्किल इलाकों के 54 गाँवों के किसानों को मुनाफ़ा हुआ है। इन इलाकों में दूसरी रबी फ़सलों की खेती नहीं होती।
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर ने 'भौगोलिक संकेतक' (GI) टैग के लिए दस्तावेज़ तैयार किया है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर 'सिताही कुटकी' का एक ब्रांड नाम स्थापित होगा। बाज़ार के नए अवसर खुलेंगे। इससे बाजरे की खेती करने वाले जनजातीय किसानों को आर्थिक लाभ होगा।
नागदमन कुटकी डिंडोरी जिले में उगाई जाने वाली कुटकी की एक विशिष्ट स्थानीय किस्म है। यह अपने औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है।
बैंगनी अरहर दरअसल अरहर की विशेष किस्म है। इसमें पौधे या फलियों पर बेंगनी रंग की झलक हेती है। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है। रोगों से लड़ने की जबरदस्त क्षमता होती है। अच्छी देखभाल होने पर 15 से 20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक उत्पादन हो सकता है।
जीआई टैग से लाभ : औषधीय गुणों और उच्च पोषण मूल्य के लिए जानी जाती है। जीआई टैग मिलने से इस फसल की शुद्धता और गुणवत्ता की गारंटी मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग बढ़ेगी। वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इससे बिक्री बढेगी। यह साबित होगा कि फसल स्थापित मानकों के अनुरूप है।
जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादन
जनजातीय जिलों में किसानों को कोदो-कुटकी की सभी प्रकार की किस्मों को बचाने और उनका उत्पादन बढ़ाने के लिये प्रात्साहित किया जा रहा है। सीधी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला, छिंदवाड़ा जैसे जिलों में किसानों को जोड़ा गया है।
सहरिया-बहुल श्योपुर जिले में जनजातीय बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए मिलेट आधारित व्यंजनों का उपयोग किया जा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकताओं और एकीकृत बाल विकास योजना के अमले को मिलेट के व्यंजन बनाने की जानकारी दी गई है और इसके पौष्टिक गुणों से परिचित कराया गया है। जिले में 130 एकड़ में कोदो कुटकी की खेती हो रही है। करीब 200 किसानों को इसमें जोड़ा गया है। इस पहल का परिणाम यह रहा कि 2000 बच्चों का पोषण स्तर बढ़ गया और उनके स्वास्थ्य में सुधार आया।
डिण्डोरी के समनापुर ब्लाक की महिला किसानों को कोदो-कुटकी उत्पादन से जोड़ा गया है। प्रत्येक महिला किसान के पास औसत ढाई एकड़ खेती है। इससे 32 गांवों की 1250 महिला किसान जुड़कर खेती कर रही है। पिछले दो सालों में कोदो कुटकी उत्पादन बढ़ा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: पुलिस ने बरामद कीं दो घातक सब-मशीन गन, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े तार
अभिकान्त, 29 मार्च पंजाब : पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और देश-विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद करते हुए राज्य को दहलाने की एक संभावित साजिश को विफल कर दिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो अत्याधुनिक 9MM सब-मशीन गन (SMG) और एक खाली मैगजीन जब्त की है। इतनी घातक मारक क्षमता वाले हथियारों की बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौकन्ना कर दिया है।
प्रारंभिक जांच और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया है कि बरामद किए गए इन अत्याधुनिक हथियारों के तार कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हुए हैं। गोल्डी ढिल्लों लंबे समय से विदेशी धरती या अज्ञात ठिकानों से पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए आपराधिक और देश-विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इन सब-मशीन गन का इस्तेमाल पंजाब के किसी विशिष्ट इलाके में 'टारगेट किलिंग' या किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
हथियारों की इस बरामदगी के बाद अमृतसर के थाना छेहरटा में आर्म्स एक्ट की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस हथियारों की खेप के 'सोर्स' (स्रोत) और 'डेस्टिनेशन' (गंतव्य) दोनों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। फरार आरोपियों और गोल्डी ढिल्लों के स्थानीय गुर्गों की पहचान करने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। यह भी जांच का विषय है कि ये हथियार सीमा पार से ड्रोन के जरिए आए थे या किसी अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह की मदद से पंजाब पहुंचे।
पंजाब पुलिस ने इस सफल ऑपरेशन के बाद एक बार फिर दोहराया है कि राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। अमृतसर पुलिस के आला अधिकारियों के अनुसार, समय रहते इन हथियारों की बरामदगी से एक बहुत बड़े खतरे को टाल दिया गया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क का पूरी तरह सफाया करने तक अभियान जारी रहेगा।
#AmritsarPolice #PunjabPolice #GoldyDhillon #IllegalWeapons #SubMachineGun #LawAndOrderPunjab #ChhehartaPolice #CrimeNewsPunjab #AntiGangsterTaskForce #ZeroTolerance #Danikkhabar
-
29/03/26 |राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर सुदृढ़ कर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, शिमला।
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बजट 2026-27 में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने आज यहां मुख्यमंत्री से भेंट कर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की सरकार की पहल के लिए आभारस्वरूप ‘कचनार’ के फूल भेंट किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गाय के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, दूध को संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के लिए परिवहन सहायता को तीन रुपये से बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई है। गेहूं और जौ के लिए 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्का के लिए 50 रुपये प्रति किलोग्राम और हल्दी के लिए 150 रुपये प्रति किलोग्राम न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। अदरक को पहली बार एमएसपी के दायरे में शामिल किया गया है और इसके लिए 30 रुपये प्रति किलोग्राम दर तय की गई है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के ढगवार में 200 करोड़ रुपये की लागत से एक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र भी स्थापित किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
29/03/26 |इंजीनियरिंग छात्र की निर्मम हत्या: 21 साल से फरार मुख्य आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, पहचान बदलकर रचा ली थी शादी
तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तिरुवनंतपुरम के इंजीनियरिंग छात्र श्यामल मंडल के अपहरण और सनसनीखेज हत्या मामले में पिछले 21 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दुर्गा बहादुर भट्ट छेत्री उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। घोषित अपराधी (PO) करार दिया गया यह आरोपी 2005 से ही कानून की नजरों से बचकर भाग रहा था। सीबीआई की टीम ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर उसे महाराष्ट्र के नागपुर से दबोचा, जहाँ वह अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था।
यह मामला साल 2005 का है, जब तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्र श्यामल मंडल का अपहरण कर लिया गया था। अपहरण के बाद श्यामल के पिता से फिरौती की मांग की गई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश 23 अक्टूबर 2005 को श्यामल का शव तिरुवनंतपुरम के थिरुवल्लम इलाके में वेल्लार के पास मिला। केरल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सीबीआई ने दिसंबर 2008 में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड को दुर्गा बहादुर और उसके साथी मोहम्मद अली ने अंजाम दिया था, जो दोनों अंडमान निकोबार के रहने वाले थे।
सीबीआई की जांच के दौरान सह-आरोपी मोहम्मद अली को तो गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे साल 2022 में अदालत ने दोषी करार देते हुए सजा भी सुना दी थी, लेकिन दुर्गा बहादुर लगातार फरार बना रहा। ट्रायल कोर्ट ने उसे 'भगोड़ा' यानी घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था। अपनी फरारी के दौरान आरोपी ने न केवल अपना नाम बदलकर 'सूरज बी. भट्ट' रख लिया, बल्कि पिता का नाम भी फर्जी बताया। इसी फर्जी पहचान के सहारे उसने नागपुर में शादी कर ली और वहीं बस गया, ताकि पुलिस कभी उस तक न पहुँच सके।
दो दशकों की कड़ी मेहनत और गहन जांच के बाद आखिरकार सीबीआई ने 27 मार्च 2026 को नागपुर में आरोपी को घेर लिया और उसकी असली पहचान की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अब इस गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए एर्नाकुलम की संबंधित अदालत में पेश करेगी। इस गिरफ्तारी के साथ ही इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को दो दशक बाद न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
#CBI #CrimeNews #JusticeForShyamalMandal #NagpurNews #Thiruvananthapuram #MurderMysterySolved #CBIArrest #LawAndOrder #DanikKhabar -

सावधान! आप जो प्रोटीन पी रहे हैं वो असली है या ज़हर? दिल्ली पुलिस ने नकली सप्लीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
नई दिल्ली, 29 मार्च (अन्नू): अगर आप भी अपनी सेहत बनाने के लिए महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (आर.के. पुरम टीम) ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजधानी के रानी खेड़ा गांव में चल रही एक अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर छापा मारकर भारी मात्रा में कच्चा माल, नामी कंपनियों के नकली स्टिकर, होलोग्राम और मशीनें बरामद की हैं।
क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में नवीन कुमार उर्फ 'बंजारा' को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला है। यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों—मोहित तिवारी और मोहित दीक्षित—से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर की गई है। आरोपी नवीन रानी खेड़ा में एक गुप्त फैक्ट्री चला रहा था, जहां वह नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स जैसे 'Optimum Nutrition' और 'Syntha-6' के नाम पर नकली पाउडर तैयार कर रहा था।
पुलिस की छापेमारी के दौरान मौके से चौंकाने वाली बरामदगी हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी माल्टोडेक्सट्रिन, कोको पाउडर और अलग-अलग फ्लेवरिंग एजेंट्स को मिलाकर घटिया क्वालिटी का पाउडर तैयार करता था। इसे असली जैसा दिखाने के लिए वह बाजार से खरीदे गए खाली डिब्बों में भरता और उन पर नामी ब्रांड्स के जाली स्टिकर, होलोग्राम और सील लगा देता था। पुलिस ने मौके से करीब 26 सीलबंद डिब्बे, सैकड़ों की संख्या में नकली स्टिकर, खाली जार और भारी मात्रा में फ्लेवर्ड कच्चा माल जब्त किया है। इसके अलावा, नकली लेबल छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर और क्यूआर कोड प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की गई है।
डीसीपी पंकज कुमार (आईपीएस) के अनुसार, आरोपी नवीन कुमार पहले भी इस तरह के अपराधों में शामिल रहा है। वह बेहद शातिराना तरीके से कम लागत वाले कच्चे माल का उपयोग कर महंगे सप्लीमेंट तैयार करता था, जिससे न केवल ब्रांड मालिकों को आर्थिक नुकसान हो रहा था बल्कि आम उपभोक्ताओं की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग (FSSAI) के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य गुर्गों तक पहुंचा जा सके।
#DelhiPolice #CrimeBranch #FakeProtein #HealthAlert #CrimeNews #SpuriousSupplements #DelhiCrime #Awareness #FitnessAlert #DanikKhabar -

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: साढ़े 4 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 29 मार्च (अन्नू): राजधानी दिल्ली में नशे के सौदागरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने एक सुनियोजित अभियान के तहत दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय एक बड़े ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹4.5 करोड़ मूल्य की अल्प्रालोजम और ट्रामाडोल दवाएं बरामद की गई हैं। पुलिस ने इस मामले में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक किशोर (CCL) को भी पकड़ा गया है।
इस पूरे ऑपरेशन की शुरुआत 17 मार्च 2026 को हुई, जब हेड कांस्टेबल दीपक परेवा और एएसआई रमेश बाबू को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नशीली दवाओं की एक बड़ी खेप की आवाजाही की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर प्रवीण राठी के नेतृत्व में और एसीपी सत्येंद्र मोहन की देखरेख में शिव विहार तिराहा, जोहरीपुर रोड पर जाल बिछाया गया। यहाँ पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोका, जिस पर सवार नितिन पाठक और एक किशोर के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद हुईं। इनके पास से शुरुआती तलाशी में करीब 1.912 किलोग्राम अल्प्रालोजम और 0.491 किलोग्राम ट्रामाडोल की गोलियां मिलीं।
पकड़े गए आरोपी नितिन पाठक से गहन पूछताछ के बाद पुलिस की कड़ियां जुड़ती गईं। इसकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के भोपुरा में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया, जहाँ से स्टोर मालिक प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने शालू कुमार और संजय सिंह नामक दो अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा। पुलिस के अनुसार, इस सिंडिकेट का जाल काफी गहरा था, जिसमें मेडिकल स्टोर चलाने वालों से लेकर फार्मास्युटिकल कंपनी के पूर्व मालिक तक शामिल थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की प्रोफाइल से पता चला है कि वे अधिक मुनाफे के लालच में इस अवैध धंधे में उतरे थे। आरोपी नितिन पाठक एक बी.एससी ग्रेजुएट है और पूर्व में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में काम कर चुका है, वहीं शालू कुमार की अपनी फार्मा कंपनी थी जो लॉकडाउन के दौरान बंद हो गई थी। कुल बरामदगी की बात करें तो पुलिस ने 3.539 किलोग्राम अल्प्रालोजम और 1.709 किलोग्राम ट्रामाडोल जब्त किया है। संयुक्त आयुक्त (क्राइम) धीरज कुमार और अतिरिक्त आयुक्त अभिषेक धनियां के मार्गदर्शन में एएनटीएफ की टीम अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #DrugBust #AntiNarcotics #DelhiNews #DrugFreeIndia #CrimeNews #PressRelease #ANTF #DanikKhabar -
29/03/26 |बरनाला: जैक से उठाई जा रही इमारत गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत
पंजाब/बरनाला, 29 मार्च (अन्नू): पंजाब के बरनाला जिले के गांव फरवाही में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां मरम्मत के दौरान एक दोमंजिला मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में वहां सो रहे तीन मजदूरों की मलबे में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मकान की नींव सीवर के पानी के कारण धंस गई थी, जिसे जैक की मदद से ऊपर उठाने का काम किया जा रहा था। रविवार सुबह करीब सवा चार बजे अचानक ढांचा ढह गया, जिससे अंदर मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
हादसे के वक्त मौके पर कुल चार मजदूर तैनात थे, जिनमें से एक शनिवार रात को ही अपने घर चला गया था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और गुरुद्वारे से घोषणा करवाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमों ने जेसीबी मशीनों की मदद से घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मलबे से तीन शव बरामद कर उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बॉबी सिंह, प्रिंस और गुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोगा के निवासी थे।
गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और मकान मालिक को भी हुए नुकसान की भरपाई सरकारी फंड से की जाए। बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने भी घटनास्थल का दौरा किया और आश्वासन दिया कि वे सरकार को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक मदद की मांग करेंगे।
इस मामले में एक चौंकाने वाला पहलू भी सामने आया है। मृतक बॉबी सिंह की मां चरणजीत कौर ने ठेकेदार रणजीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रोते हुए बताया कि ठेकेदार मजदूरों को नशीले पदार्थ और कैप्सूल देकर उनसे काम करवाता था। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार ने उन्हें हादसे की सूचना तक नहीं दी। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही और ठेकेदार की भूमिका को स्पष्ट किया जा सके।
#BarnalaNews #PunjabAccident #LabourersDeath #BuildingCollapse #BarnalaTragedy #CompensationDemand #SafetyFirst #DanikKhabar -
29/03/26 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
आरएस अनेजा, 29 मार्च नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”
प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बात की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।
“यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लेकर आता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”#MadhavpurMela #EkBharatShreshthaBharat #GujaratToNortheast #CulturalHeritage #PurbiBharat #Porebandar #VibrantIndia #MadhavpurGhed #DanikKhabar
-
29/03/26 |हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: घायल कांस्टेबल का मुआवजा 4.75 लाख से बढ़कर 14.05 लाख हुआ, बीमा कंपनी की अपील खारिज
अभिकान्त, 29 मार्च चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल को बड़ी राहत दी है, जो वर्ष 2006 में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हाईकोर्ट ने मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) के 2012 के फैसले को संशोधित करते हुए मुआवजा राशि को 4.75 लाख रुपये से बढ़ाकर 14.05 लाख रुपये कर दिया है। अदालत ने इस दौरान एक मानवीय टिप्पणी भी की कि दुर्घटना के बाद सदमे और मानसिक पीड़ा से गुजर रहे व्यक्ति से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह मुआवजे के दावे के लिए मेडिकल बिल इकट्ठा करने में सतर्क रहे।
जस्टिस ने मामले की सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी की उन दलीलों को खारिज कर दिया जिनमें कम बिल पेश करने की बात कही गई थी। कोर्ट ने कहा कि जब कोई व्यक्ति जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा हो और गहरे सदमे में हो, तो उसका पूरा ध्यान केवल जीवन बचाने पर होता है, न कि भविष्य के दावों के लिए रसीदें सहेजने पर। कोर्ट ने माना कि ट्रिब्यूनल ने पीड़ित की 'फ्यूचर प्रॉस्पेक्ट्स' (भविष्य की संभावनाओं) और इलाज के दौरान हुई आय की हानि का सही आकलन नहीं किया था।
अदालत ने कांस्टेबल की मासिक आय और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुआवजे की पुनर्गणना की। कोर्ट ने आदेश दिया कि बढ़ी हुई राशि पर याचिका दायर करने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा। इसके अलावा, कोर्ट ने बीमा कंपनी की उस अपील को भी खारिज कर दिया जिसमें मुआवजे को कम करने की मांग की गई थी।
#HighCourtDecision #HaryanaPolice #RoadAccidentCompensation #JusticeDelayedButNotDenied #LegalNewsHaryana #ChandigarhHighCourt #InsuranceClaim #PoliceConstableNews
-
29/03/26 |धर्म रक्षा स्मृति भवन से सेवा, संस्कार और स्वावलंबन को मिलेगा नया आयाम - विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
तीर्थराज पुष्कर के समीपवर्ती ग्राम खरेखड़ी वरुण सागर मार्ग में भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान ब्यावर द्वारा निर्मित धर्म रक्षा स्मृति भवन का भव्य लोकार्पण समारोह श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समर्पण के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संत-महात्माओं के सानिध्य तथा विभिन्न गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि धर्म रक्षा स्मृति भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास, संस्कार निर्माण और सेवा भाव की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि ऎसे सेवा प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सफल उद्यमी श्रीमती ललिता निझावन ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तिकरण को एक साथ आगे बढ़ाना आवश्यक है तथा यह भवन इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति का एक सशक्त माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में कपालेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर के महंत पूज्य सेवानंदगिरी जी महाराज, नृसिंह द्वारा पाटन-बदनोर के महंत पूज्य रामकृष्ण दास जी महाराज एवं नौसर माता मंदिर पुष्कर घाटी के पूज्य रामाकृष्ण देव जी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए इस सेवा कार्य को समाज के लिए अत्यंत पुण्यकारी और अनुकरणीय बताया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री उमाशंकर शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनसेवा संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनन्द गोयल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेशपाल तथा विश्व हिन्दू परिषद राजस्थान के क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल को समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में बताया गया कि धर्म रक्षा स्मृति भवन में आधुनिक एवं सनातन मूल्यों पर आधारित विद्यालय, बाल संस्कार केंद्र, महिला स्वावलंबन हेतु सिलाई एवं हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र तथा निःशुल्क औषधि वितरण केंद्र का संचालन किया जाएगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार और रोजगार के क्षेत्र में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार विभाग ब्यावर परियोजना की प्रेरणा से निर्मित इस भवन के लोकार्पण पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जन सेवा प्रतिष्ठान ब्यावर के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए सभी सहयोगकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

नई दिल्ली: सार्वजनिक स्थानों पर बिना पट्टे के कुत्ता घुमाना अब पड़ेगा भारी, लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
जे कुमार नई दिल्ली, 29 मार्च 2026: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सार्वजनिक सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पालतू कुत्तों के मालिकों के लिए सख्त नियम लागू कर दिए हैं। अब दिल्ली की सड़कों, पार्कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पालतू कुत्ते को बिना पट्टे (Leash) के घुमाना गैर-कानूनी माना जाएगा। इस नियम का उल्लंघन करने वाले मालिकों पर 1000 रुपये का तत्काल जुर्माना लगाया जाएगा।
सुरक्षा और बढ़ती घटनाओं पर लगाम: नगर निगम ने यह फैसला पिछले कुछ महीनों में पालतू कुत्तों द्वारा राहगीरों और बच्चों पर हमले की बढ़ती घटनाओं के बाद लिया है। अक्सर देखा गया है कि खुले में घूम रहे पालतू कुत्ते अचानक आक्रामक हो जाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। नए नियमों के अनुसार, कुत्ते के गले में पट्टा होना अनिवार्य है और पट्टे की कमान मालिक के हाथ में होनी चाहिए।
पंजीकरण और सफाई के नियम भी सख्त: जुर्माने के साथ-साथ निगम ने पालतू कुत्तों के अनिवार्य पंजीकरण (Mandatory Registration) पर भी जोर दिया है। यदि कोई कुत्ता बिना रजिस्ट्रेशन के पाया जाता है, तो जुर्माने की राशि बढ़ाई जा सकती है। साथ ही, यदि कुत्ता सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करता है, तो उसकी सफाई की जिम्मेदारी भी मालिक की होगी, अन्यथा 'न्यूसेंस चार्ज' के तहत अतिरिक्त चालान काटा जाएगा।
निगरानी के लिए विशेष टीमें: MCD ने इन नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए वार्ड स्तर पर विशेष निरीक्षण टीमें गठित की हैं। ये टीमें सुबह और शाम के समय पार्कों और रिहायशी कॉलोनियों में गश्त करेंगी। प्रशासन ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में इन नियमों के प्रति जागरूकता फैलाएं और उल्लंघन करने वालों की सूचना निगम को दें।
#DelhiNews #MCD #PetOwnerRules #DogLeashLaw #PublicSafety #DelhiPolice #PetRegistration #FineAlert #CleanDelhi #SafetyFirst #NewDelhiUpdates
-
29/03/26 |राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर अर्थ आवर के तहत एक घंटे बिजली रही बंद
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसी क्रम में अर्थ ऑवर के तहत मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर शनिवार रात को 8.30 बजे से 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सभी लाइट्स एवं उपकरण बंद रहे और कार्मिकों ने मोमबत्ती की रोशनी में कार्य किया।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से सभी ऊर्जा संसाधनों के सदुपयोग की इस मुहिम को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन अपनाने की अपील की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/03/26 |
भोपाल में होगा तीन राज्यों के युवा विधायकों का सम्मेलन
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 और 31 मार्च, 2026 को विधानसभा के विधान परिषद हाल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्य में मध्यप्रदेश के 18, छत्तीसगढ़ के 15 तथा राजस्थान के 22 युवा विधायक सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 30 मार्च को उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिवस ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिये युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। प्रथम दिवस माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047− युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य सत्रों के अलावा एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का भी संबोधन होगा।
समापन समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश शामिल होंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |धरती माता और भावी पीढ़ी को स्वस्थ रखने के लिए करें प्राकृतिक खेती - उप मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 29 मार्च, भोपाल।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय रीवा में विकसित भारत 2047 के लिए विज्ञान और कृषि में नवाचार विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। हम वर्तमान में विपुल अन्न और फल सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। उत्पादन बढ़ाने के लिए हमने खाद और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग किया है, जिसके कारण धरती माता बीमार हो गई हैं। धरती माता को स्वस्थ रखना और भावी पीढ़ी को स्वस्थ जीवन देने के लिए प्राकृतिक खेती इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है । गोपालन पर आधारित प्राकृतिक खेती से ही हमें अच्छे स्वास्थ्य की नेमत मिलेगी। हर किसान अपनी कुल जमीन के दस प्रतिशत भाग पर प्राकृतिक विधि से अनाज फल और सब्जी का उत्पादन करें जिससे कम से कम उसके परिवार को रसायन रहित पौष्टिक आहार मिल सके। सेमिनार का आयोजन कृषि महाविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, एकेएस यूनिवर्सिटी तथा श्याम दुलारे तिवारी शिक्षा एवं शोध संस्थान द्वारा किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने बसामन मामा गौ अभ्यारण्य में प्राकृतिक खेती के प्रकल्प का शुभारंभ किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के लिए किया जा रहे प्रयासों की सराहना की। कृषि वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती यही है कि अन्न उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ ऐसी किस्म का विकास करें जिससे माटी की उर्वरा शक्ति बनी रहे, धरती बीमार न हो और पौष्टिक अनाज से हम सब भी स्वस्थ रहें। समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र ने कहा कि वर्ष 2047 की अनुमानित जनसंख्या को ध्यान में रखकर प्राकृतिक खेती तथा अनाज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करना होगा। रासायनिक खाद और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक विधि से बनाई गई खाद तथा कीटनाशकों का उपयोग करना होगा, जिससे धरती का स्वास्थ्य और मानव के लिए हितकारी जीवाणु, कीट और पक्षी रह सकें। सेमिनार में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर पी.के. मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल ने हमें प्रकृति की ओर लौटने और प्राकृतिक खेती को अपनाने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। हमारा अस्तित्व तभी तक है जब तक हम प्रकृति के अनुसार आचरण करेंगे। निर्माण कार्यों, बड़े बांध, खनन परियोजनाओं से वनों का विनाश होने के साथ-साथ खेती की जमीन घट रही है। साथ ही पूरी दुनिया में जल संकट की आहट है। युवा, कृषि वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं के कंधों पर इन संकटों को दूर करने की जिम्मेदारी है। हमारे पूर्वजों ने बहुत सोच समझकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती के साथ गोपालन को जोड़ा और धरती तथा गौ को माता के समान आदर दिया। हमें पुन: उसी तरफ चलने की आवश्यकता है। सेमिनार में उप मुख्यमंत्री ने कृषि महाविद्यालय की पत्रिका हरियाली, प्राकृतिक खेती की पुस्तिका तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती एवं 17 शोध पत्रों के संकलन का विमोचन किया।
सेमिनार में एकेएस विश्वविद्यालय के चांसलर अनंत सोनी ने ऊर्जा संरक्षण तथा खेती में नवाचार के संबंध में विचार व्यक्त किए। कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. एसके त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती के लिए महाविद्यालय में किए जा रहे शोध की जानकारी दी। सेमिनार में प्रोफेसर डॉ. आरके तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सेमिनार में एके जैन, डॉ. एसके पाण्डेय, प्रोफेसर एके शर्मा तथा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता शामिल हुए। सेमिनार में आठ राज्यों के कृषि वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
29/03/26 |आज का राशिफल : 29 मार्च 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी बात पर हल्की बहस हो सकती है।
कैरियर: ऑफिस में नए अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन की चर्चा संभव।
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 – 10:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें, जल्दबाजी से बचें।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नया काम शुरू करने का सही समय।
मूड: उत्साहित
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घर में शांति और सुख रहेगा।
कैरियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत हैं।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 – 2:30
शेयर मार्केट: लाभ के अच्छे योग हैं।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: पुराने निवेश से फायदा होगा।
मूड: संतुलित
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कैरियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
लाभ/हानि: छोटे लाभ मिलेंगे।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 – 12:00
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: सर्दी-खांसी से बचें।
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
मूड: खुश
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
कैरियर: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 – 5:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश करें।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है।
ऊर्जा: कम
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं।
मूड: भावुक
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।
कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
लाभ/हानि: बड़ा लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 – 9:30
शेयर मार्केट: अच्छा मुनाफा हो सकता है।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिटनेस अच्छी रहेगी।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग हैं।
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी बातों पर विवाद हो सकता है।
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 – 1:30
शेयर मार्केट: सावधानी रखें।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: थकान महसूस होगी।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: योजना बनाकर काम करें।
मूड: चिंतित
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मिठास आएगी।
कैरियर: सहयोगियों का साथ मिलेगा।
लाभ/हानि: आय में वृद्धि होगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 – 7:00
शेयर मार्केट: अच्छा लाभ मिल सकता है।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: साझेदारी में फायदा।
मूड: प्रसन्न
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: घर में तनाव रह सकता है।
कैरियर: संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन हानि से बचें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 – 9:00
शेयर मार्केट: जोखिम न लें।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: मरून
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें।
ऊर्जा: कम
बिजनेस: नए निर्णय टालें।
मूड: तनावग्रस्त
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशियों का माहौल रहेगा।
कैरियर: तरक्की के योग हैं।
लाभ/हानि: अच्छा लाभ होगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 – 3:30
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद रहेगा।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के अवसर।
मूड: उत्साही
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
कैरियर: मेहनत करनी पड़ेगी।
लाभ/हानि: लाभ सीमित रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 – 12:30
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश करें।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: पीठ दर्द हो सकता है।
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: धैर्य रखें।
मूड: गंभीर
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।
लाभ/हानि: अचानक लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 – 7:30
शेयर मार्केट: अच्छा फायदा मिल सकता है।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: नई डील फाइनल हो सकती है।
मूड: सकारात्मक
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: रिश्तों में सुधार होगा।
कैरियर: नई शुरुआत का समय।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 – 11:00
शेयर मार्केट: लाभकारी दिन।
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलेगी।
ऊर्जा: अच्छी
बिजनेस: नए आइडिया सफल होंगे।
मूड: शांत
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा: 50 लाख की रंगदारी और फायरिंग मामले में 3 गिरफ्तार, महज 5 हजार में विदेशी हैंडलर ने तय किया था सौदा
पंजाब/कपूरथला, 29 मार्च (अन्नू): कपूरथला पुलिस ने विदेशी नंबर से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और दहशत फैलाने के लिए घर पर फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पूरा मामला 20 मार्च को तब शुरू हुआ, जब गांव आहलीकलां के एक व्यक्ति को पुर्तगाल के एक विदेशी नंबर से वर्चुअल कॉल आई और उससे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। शिकायत के आधार पर थाना कबीरपुर पुलिस ने 22 मार्च को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान, 21 मार्च की देर रात तीनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बचाव में पीड़ित पक्ष ने भी छत से 12 बोर की बंदूक से जवाबी फायर किया, जिसमें छर्रे लगने से दो आरोपी घायल हो गए और तीनों मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
एसएसपी गौरव तूरा के अनुसार, पुलिस की टेक्निकल सेल और तरनतारन पुलिस की मदद से आरोपियों का करीब 100 किलोमीटर तक पीछा किया गया। अंततः उन्हें नौशहरा पन्नुआं (तरनतारन) से काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेड़ा निवासी अमृतप्रीत सिंह और नौशहरा पन्नुआं के निशा सिंह उर्फ निशान के रूप में हुई है, जबकि तीसरा साथी नाबालिग है। पुलिस ने इनके पास से एक .32 बोर का पिस्तौल, मैगजीन, दो मोबाइल फोन और बाइक जब्त की है।
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन शूटर्स को इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए केवल 5 हजार रुपए का ऑनलाइन भुगतान किया गया था। आरोपियों का संपर्क विदेशी हैंडलर से तरनतारन के ही एक व्यक्ति ने करवाया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे सुल्तानपुर लोधी में भी एक बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वे पहले ही सलाखों के पीछे पहुँच गए।
#KapurthalaPolice #CrimeNews #ExtortionAlert #PunjabPolice #ActionAgainstCrime #BreakingNews #PunjabCrime #ArrestUpdate #DanikKhabar -
29/03/26 |लुधियाना पुलिस का बड़ा एक्शन: 8 साल से फरार 'B' कैटेगरी का गैंगस्टर गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 केस
पंजाब/लुधियाना, 29 मार्च (अन्नू): लुधियाना में संगठित अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पुलिस ने कुख्यात ड्रग लॉर्ड और बी-कैटेगरी के गैंगस्टर पंकज राजपूत को दबोच लिया है। बस्ती जोधेवाल थाना पुलिस ने शनिवार रात यह कार्रवाई साल 2018 के एक पुराने जानलेवा हमले के मामले में की है। इस केस में पंकज काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा (पीओ) घोषित कर दिया था।
पंकज राजपूत का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उस पर हत्या के प्रयास और नशा तस्करी जैसे करीब 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने 11 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उसे लुधियाना के पुनीत नगर से गिरफ्तार किया था। उस समय पंजाब पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था क्योंकि स्थानीय पुलिस के 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के बावजूद दिल्ली पुलिस ने यहां आकर उसे पकड़ा था। हाल ही में 15 मार्च को लुधियाना पुलिस उसे दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर वापस लेकर आई थी।
बस्ती जोधेवाल थाना प्रभारी (SHO) जसवीर सिंह ने बताया कि पंकज के खिलाफ 5 मई 2018 को हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि पंकज और उसके गुर्गों ने एक 21 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने दोस्त पर हुए एक पुराने हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। वारदात के बाद आरोपी पीड़ित को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले थे और तब से ही पंकज कानून की नजरों से बच रहा था।
फिलहाल पुलिस पंकज राजपूत से पूछताछ कर रही है ताकि उसके गैंग के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क के बारे में नई जानकारियां जुटाई जा सकें। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में गैंगस्टरों के प्रभाव को कम करने में बड़ी मदद मिलेगी। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया जारी है।
#LudhianaCrime #GangsterArrested #PunjabPolice #PankajRajput #CrimeNews #OperationPrahar #LawAndOrder #BreakingNews -
28/03/26 |पेशेंट फ्रेण्डली हों स्वास्थ्य सुविधाएं, शिकायत मिली तो होगी सख्त कार्रवाई - स्वास्थ्य विभाग राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ ही पेशेंट फ्रेण्डली एप्रोच के सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। बड़े अस्पतालों में मरीज भार अधिक है, लेकिन रोगियों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। स्वास्थ्य जैसे विषय में किसी भी तरह की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सभी चिकित्सा अधिकारी पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गायत्री राठौड़ सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में संबद्ध अस्पतालों के सभी अधीक्षकों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज और इससे जुड़े अस्पतालों की अपनी एक प्रतिष्ठा और पहचान है। यहां के उपचार की गुणवत्ता के कारण ही यहां सर्वाधिक रोगी भार रहता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि यह छवि धूमिल नहीं हो। यहां का हर एक चिकित्सक एवं हर एक स्वास्थ्यकर्मी प्रो—एक्टिव रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाए।
तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए बनाएं अल्पकालिक प्लान—
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक प्लान अलग—अलग बनाए जाएं, ताकि जिन सुविधाओं में तत्काल सुधार किया जा सकता है, उनका कार्य लंबित नहीं रहे। स्टाफ का नियोजन इस प्रकार करें कि जहां आवश्यकता अधिक है, वहां जरूरत के अनुरूप चिकित्सक एवं कार्मिक उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि तात्कालिक आवश्यकता के अनुरूप संविदा आधार पर चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश कि अस्पताल में उपलब्ध जांच मशीनों एवं उपकरणों को पूरा उपयोग हो। कार्मिक या स्पेशलिस्ट के अभाव में किसी जांच मशीन का उपयोग नहीं हो रहा हो तो तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, लेकिन रोगी को कोई परेशानी नहीं हो।
रोगी भार अधिक तो बढ़ाएं काउंटर, क्राउड मैनेजमेंट के लिए तकनीकी उपाय भी अपनाएं
गायत्री राठौड़ ने कहा कि अस्पताल में रोगी भार अधिक हो तो काउंटर बढ़ाए जाएं। आवश्यकता अनुसार हेल्प डेस्क स्थापित की जाएं, ताकि रोगियों को उपचार लेने के लिए भटकना नहीं पड़े या लंबे समय तक कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़े। उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट के लिए तकनीकी उपाय अपनाने पर भी बल दिया। गायत्री राठौड़ ने कहा कि ट्रोमा सेंटर एवं इमरजेंसी में रोगी गंभीर स्थिति में आते हैं, वहां उपचार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हों। चिकित्सा विशेषज्ञ हमेशा उपस्थित रहें। प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
स्ट्रेचर, व्हील चेयर की नहीं रहे कोई कमी, इमरजेंसी में हमेशा रहे समुचित स्टाफ
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, अधीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग करें। स्ट्रेचर, व्हील चेयर, दवाओं एवं अन्य संसाधनों की समुचित उपलब्धता रहे। कहीं से भी यह शिकायत नहीं आए कि रोगी को इन संसाधनों के अभाव में परेशानी उठानी पड़े। उन्होंने जांचों के लिए पोर्टेबल मशीनों का उपयोग बढ़ाने पर भी बल दिया, ताकि गंभीर रोगियों को तत्काल जांच सुविधा उपलब्ध हो सके। आपातकालीन इकाई सभी अस्पतालों में बेहतर स्थिति में हो। जिन अधिकारियों की ड्यटी आपातकालीन इकाई में हो, वे हमेशा वहां उपस्थित रहे। रात के समय में भी समुचित स्टाफ वहां मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरा आदि के माध्यम से इसकी मॉनिटरिंग की जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय समिट में ‘एकलव्य ज्ञान केंद्र’ बना आकर्षण का केंद्र:राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
खनन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 23-24 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय विभागीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय “आकांक्षी जिला एवं ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) निधि का प्रभावी उपयोग” रहा।
सम्मेलन में केंद्रीय खनन एवं कोयला मंत्री कृष्णा रेड्डी ने विशेष संबोधन देते हुए डीएमएफ निधि के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।
चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरविंद मूंदड़ा तथा खनि विभाग से विशाल जोशी ने किया। सम्मेलन के दौरान आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में चित्तौड़गढ़ द्वारा लगाए गए स्टॉल में डीएमएफटी के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
स्टॉल पर विशेष रूप से “एकलव्य ज्ञान केंद्र” आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें खनन प्रभावित एवं आकांक्षी क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
केंद्रीय मंत्री कृष्णा रेड्डी ने चित्तौड़गढ़ स्टॉल का अवलोकन कर डीएमएफटी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान एबीएफ राधाकिशन शर्मा ने उन्हें जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों से अवगत कराया। मंत्री ने “एकलव्य ज्ञान केंद्र” पहल की सराहना करते हुए इसे डीएमएफ निधि के प्रभावी एवं अनुकरणीय उपयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |इनकम टैक्स रिफंड घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने पूर्व अधिकारी समेत 7 दोषियों को सुनाई 4-4 साल की सजा
चेन्नई, 28 मार्च (अन्नू): देश की प्रतिष्ठित जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने इनकम टैक्स रिफंड धोखाधड़ी के एक पुराने और चर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आयकर विभाग के तत्कालीन सीनियर टैक्स असिस्टेंट बाबू प्रसाद कुमार और उनके छह निजी सहयोगियों को दोषी करार देते हुए 4-4 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर कुल 2.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
यह पूरा मामला साल 2015 से 2019 के बीच का है, जब आयकर विभाग के सिस्टम में हेरफेर कर और फर्जी दस्तावेजों व पहचान का सहारा लेकर अवैध रूप से रिफंड जारी किए गए थे। इस घोटाले के कारण सरकारी खजाने को करीब 2.38 करोड़ रुपये का चूना लगा था। सीबीआई ने इस मामले में 31 दिसंबर 2019 को चेन्नई के सहायक आयकर आयुक्त की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि मुख्य आरोपी बाबू प्रसाद कुमार ने विभाग में अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस पूरी साजिश को अंजाम दिया था।
सीबीआई की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि घोटाले से कमाए गए करोड़ों रुपयों को छिपाने के लिए बाबू प्रसाद ने उस राशि को अपने परिवार के सदस्यों और करीबियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया था। जांच एजेंसी ने गहन छानबीन के बाद 1 मार्च 2021 को अदालत में सात आरोप पत्र (Charge Sheets) दाखिल किए थे। सुनवाई के दौरान पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने बाबू प्रसाद कुमार के साथ-साथ बी प्रवीण कुमार, टी एम कॉर्नेल, पी स्टीफन, ए गोपीकृष्ण, वेंकटेश और सी गुणसीलन को इस वित्तीय अपराध का दोषी पाया।
अदालत का यह फैसला सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार करने वालों के लिए एक सख्त संदेश है। सीबीआई ने इस कार्रवाई के जरिए एक बार फिर यह साबित किया है कि वित्तीय धोखाधड़ी और सरकारी धन का गबन करने वाले अपराधी चाहे कितने भी रसूखदार क्यों न हों, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।#CBICourt #IncomeTaxFraud #CorruptionFreeIndia #BreakingNews #DanikKhabar #CBIInvestigation #TaxScam #ChennaiNews #FinancialCrime #JusticeServed #IncomeTaxDepartment #LegalAction #FraudCase #GovernmentScam #ZeroTolerance
-

दुबई से जुड़े हैं तार: दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र में छापा मारकर पकड़े 5 साइबर ठग, करोड़ों के ट्रांजेक्शन का खुलासा
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर सेल ने निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से 5 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह स्टॉक मार्केट में भारी मुनाफे का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान श्रीधर दिलीप इंगले (25), अर्चिरयन गोराक्ष कांबले (21), अजीज मीरन शेख (25), प्रणव जालिंदर गुलदगड़ (24) और विशाल दुर्गादास बाचल (25) के रूप में हुई है।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहे हैं, ने एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि 'नेक्स्ट बिलियन टेक्नोलॉजी' नामक एक फर्जी कंपनी के जरिए उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश करने का झांसा दिया गया। ठगों ने परिणीति जैन नाम की एक महिला और उसके सहयोगियों के जरिए उनसे संपर्क किया और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर उनसे कुल 12,22,670 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पैसे वापस नहीं मिले, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
एसीपी संघमित्रा और एसएचओ प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में गठित एसआई सोमबीर और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की। पुलिस की जांच का डिजिटल सिरा महाराष्ट्र के श्रीरामपुर पहुंचा, जहां छापेमारी कर मुख्य आरोपी श्रीधर दिलीप इंगले को दबोच लिया गया। पूछताछ में श्रीधर ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि वह दुबई में बैठे अपने साथी 'चैतन्य' को कमीशन पर 'म्यूल बैंक अकाउंट' (किराए के खाते) उपलब्ध करवाता था। उसकी निशानदेही पर उसके अन्य चार साथियों को भी गिरफ्तार किया गया, जो लोगों से बैंक खाते अरेंज करने में उसकी मदद करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 35 ऐसे बैंक खातों की जानकारी बरामद की है, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा था। जांच में पता चला है कि इन खातों के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ों रुपये का फ्रॉड किया गया है और ये आरोपी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 18 अन्य शिकायतों से भी जुड़े पाए गए हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस सिंडिकेट के दुबई कनेक्शन और मुख्य सरगना चैतन्य की तलाश में जुट गई है।#CyberCrime #InvestmentFraud #DelhiPolice #SouthWestCyberCell #BreakingNews #DanikKhabar #DubaiConnection #StockMarketScam #OnlineFraud #Awareness #MaharashtraPolice #CyberSecurity #NCRP #ActionAgainstFraud #DigitalIndiaSafety
-

दिल्ली: 49 वारदातों में शामिल शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो स्कूटी बरामद
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्रीत विहार थाना पुलिस ने इलाके के एक सक्रिय ऑटो-लिफ्टर (वाहन चोर) को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी की दो स्कूटी बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज (33) के रूप में हुई है, जो शकरपुर के डाकखाना वाली गली का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, यह आरोपी पहले से ही लूट, झपटमारी और वाहन चोरी जैसे 49 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
वारदात को सुलझाने के लिए प्रीत विहार एसएचओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें हेड कांस्टेबल राम सिंह, रविंद्र, कांस्टेबल चेतन और बिजेंद्र शामिल थे। पुलिस टीम ने अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी सर्विलांस और इलाके के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। 26 मार्च 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और स्वर्ण जयंती पार्क के पास नागराज मार्ग से आरोपी पंकज को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक सफेद रंग की होंडा एक्टिवा बरामद हुई, जो इसी साल जनवरी में प्रीत विहार इलाके से चोरी हुई थी।
पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी की गई काले रंग की होंडा एविएटर स्कूटी भी बरामद की। यह दूसरी स्कूटी मेट्रो अस्पताल के पास नागराज मार्ग से बरामद की गई, जिसे मार्च महीने में ही चोरी किया गया था। आरोपी ने खुलासा किया कि वह नशे का आदी है और अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए वह लगातार वाहन चोरी और झपटमारी जैसी वारदातों को अंजाम देता था।
डीसीपी (ईस्ट डिस्ट्रिक्ट) राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पंकज 8वीं पास है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। वह दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज आर्म्स एक्ट और चोरी के दर्जनों मामलों में नामजद है। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने चोरी के वाहनों को कहां-कहां ठिकाने लगाया है और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं।#DelhiPolice #EastDelhi #PreetVihar #BreakingNews #DainikKhabar #AutoLifter #VehicleTheft #CrimeUpdate #DelhiCrime #ActionAgainstCrime #Recovery #Shakarpur #CCTVFootage #SafetyFirst #LawAndOrder #DanikKhabar
-

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹27 लाख की प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 28 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अवैध ई-सिगरेट तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान अलग-अलग ब्रांड और फ्लेवर की 2073 प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी बाजार में कीमत 27 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। यह ऑपरेशन युवाओं में बढ़ते निकोटीन के नशे और अवैध बाजार पर लगाम लगाने के लिए चलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा के बल्लभगढ़ से कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले काफी समय से इस काले कारोबार में संलिप्त थे।
पुलिस की कार्रवाई की शुरुआत 25 मार्च 2026 को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर हुई। हेड कांस्टेबल रामकेश को सूचना मिली थी कि दक्षिण दिल्ली के सी.आर. पार्क स्थित एक पान की दुकान पर अवैध रूप से ई-सिगरेट बेची और स्टोर की जा रही है। एसीपी सतेंद्र मोहन और इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर 'स्मोक एन पफ' नामक दुकान पर छापा मारा गया। वहां से 53 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद हुईं और दुकान के मैनेजर विकास को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विकास ने बताया कि यह दुकान ऋत्विक बहल की है, जिसके बाद ऋत्विक के ग्रेटर कैलाश स्थित घर पर छापेमारी कर वहां से भी भारी मात्रा में अवैध माल बरामद किया गया।
मामले की गहराई से जांच और ऋत्विक से हुई कड़ी पूछताछ में इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ। ऋत्विक ने बताया कि वह हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी जीशान उर्फ जस्सू से यह माल मंगवाता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीशान को ट्रेस किया और उसे धर दबोचा। जीशान के बल्लभगढ़ स्थित लक्ष्मण नगर स्थित घर पर जब छापेमारी की गई, तो वहां से 20 कार्टन में भरी हुई 2000 ई-सिगरेट बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह इन ई-सिगरेट को करीब 800 से 900 रुपये में खरीदता था और मुनाफा कमाकर आगे बेचता था, जबकि रिटेलर इसे आम जनता और युवाओं को भारी मुनाफे पर बेचते थे।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास (33), ऋत्विक बहल (25) और जीशान (24) के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य सप्लायर जीशान बी.कॉम पास आउट है और पेशे से डेटा एनालिस्ट था, लेकिन उसने मोटी कमाई के लालच में अपनी नौकरी छोड़कर अवैध ई-सिगरेट का कारोबार शुरू कर दिया। वहीं ऋत्विक बहल एक संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ 'प्रॉहिबिशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट 2019' के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।#DelhiPolice #CrimeBranch #ANTF #BreakingNews #DainikKhabar #ECigaretteBust #DelhiNews #Ballabgarh #HaryanaNews #DrugFreeIndia #PoliceAction #SmugglingNetwork #NicotineAddiction #LegalAction #LatestUpdate
-
28/03/26 |रणथंभौर: आयरलैंड की महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, होटल में डिनर के बाद अचानक बिगड़ी थी तबीयत
जे कुमार सवाई माधोपुर/जयपुर, 28 मार्च 2026: राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आई आयरलैंड की एक 40 वर्षीय महिला पर्यटक, मरियम फ्रांसिस, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह दुखद घटना गुरुवार देर रात सवाई माधोपुर के एक प्रतिष्ठित होटल 'रणथंभौर हेरिटेज हवेली' में हुई। इस घटना से पर्यटन जगत और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
डिनर के बाद कमरे में मिलीं अचेत: पुलिस के अनुसार, मरियम फ्रांसिस अपने दोस्तों के एक दल के साथ 25 मार्च को रणथंभौर आई थीं। गुरुवार को दिनभर दो बार सफारी का आनंद लेने के बाद, समूह ने रात को होटल में एक साथ डिनर किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद मरियम अपने कमरे में चली गईं, जहाँ उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जब उनके साथी उन्हें देखने कमरे में पहुंचे, तो वे बेहोश पड़ी थीं। उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में ईसीजी जांच के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया गया।
जांच और दूतावास को सूचना: कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एएसआई रूप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी आयरलैंड दूतावास और भारतीय विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। नियमों के मुताबिक, दूतावास से लिखित अनुमति मिलने के बाद ही मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस फिलहाल हार्ट अटैक और फूड पॉइजनिंग दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। होटल के किचन स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और उस रात परोसे गए खाने के सैंपल भी लिए जा सकते हैं।
#RajasthanTourism #Ranthambore #IrishTourist #SawaiMadhopur #ForeignTouristDeath #BreakingNewsRajasthan #JaipurNews #TravelSafety #Investigation #RanthamboreTigerReserve
-
28/03/26 |किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव- प्रशासक, राजफेड
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
सहकारिता विभाग के शासन सचिव एवं राजस्थान राज्य सहकारी क्रय-विक्रय संघ लिमिटेड (राजफेड) के प्रशासक डॉ. समित शर्मा ने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ नया विचार नहीं होकर एक-दूसरे की मदद करने की हमारी परम्परा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाने के पूरे मनोयोग से प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. समित शर्मा नेहरू सहकार भवन के सभागार में राजफेड की 69वीं वार्षिक साधारण सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों के प्रतिनिधि के रूप में ईश्वर ने हमें किसानों के परिवार में खुशहाली और समृद्धि लाने का अवसर दिया है। किसान खुशहाल होगा तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को चिंता से मुक्ति दिलाकर आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना लागू की। इस योजना से बड़ा परिवर्तन यह आया है कि अन्न उत्पादन में आज देश आत्मनिर्भर हो चुका है तथा दूसरे देशों को अन्न का निर्यात करने लगा है।
राजफेड प्रशासक ने कहा कि सहकारी समितियों को अपने व्यवसाय में वृद्धि कर आय बढ़ाने की आवश्यकता है। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम जो अन्न खाते हैं वह हमारे शरीर के अनुकूल होना चाहिए। इसके लिए श्री अन्न को प्रोत्साहित किया जाना समय की आवश्यकता है। फसल में रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का उपयोग संतुलित रूप में किया जाए। साथ ही, जैविक खेती व उत्पादों को अपनाने के लिए किसानों और आमजन को जागरूक किया जाए।
डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश भर से आए क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रशासकों के सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सूचित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता एवं किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जाएंगे।
राजफेड के प्रबंध निदेशक बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों को 183 करोड़ रुपए की बकाया राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने कहा कि समितियों की नियमित आय के लिए खरीद के अलावा अन्य विकल्पों को अपनाने पर भी विचार किया जा रहा है। कृषि विभाग से समन्वय कर खाद का सहकारी समितियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटन करवाने के प्रयास किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा कि जो समितियां बीज उत्पादन, जैविक खेती और निर्यात से जुड़ना चाहती हैं, वे राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीन बहुराज्यीय समितियों भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड, राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड एवं राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड की सदस्य बनें, राजफेड द्वारा इसमें पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
वार्षिक साधारण सभा में गत साधारण सभा की कार्यवाही की पुष्टि सहित एजेंडा में शामिल विभिन्न बिंदुओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। प्रारंभ में शासन सचिव सहित अन्य गणमान्यजनों ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक साधारण सभा का विधिवत शुभारंभ किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |मुख्यमंत्री राजस्थान के नेतृत्व में पीएम-कुसुम योजना से प्रदेश में नई ऊर्जा क्रांति का हो रहा सूत्रपात
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण पहल पीएम-कुसुम योजना में लग रहे ग्रिड कनेक्टेड विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है। इन संयंत्रों से उत्पन्न बिजली से किसानों का दिन में सिंचाई का सपना साकार हो रहा है। गांव-ढ़ाणी और घर रोशन हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उद्यमिता के नए युग की शुरूआत से अन्नदाता ऊर्जादाता और भाग्य विधाता बन गया है। इससे कोयले से उत्पन्न बिजली पर निर्भरता कम हुई है और सस्ती एवं प्रदूषणरहित सौर ऊर्जा का उपयोग कृषि में बढ़ा है।
राजस्थान के गांव-ढ़ाणी में कुसुम कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी में अब तक 3585 मेगावाट के 1617 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र विगत दो वर्ष एवं तीन माह की छोटी सी अवधि में स्थापित हुए हैं। यह आंकड़े मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा इस योजना को दिए जा रहे प्रोत्साहन तथा व्यापक जनभागीदारी की सफलता को दर्शाने के लिए काफी हैं।
राम नवमी पर 23.60 मेगावाट क्षमता के 12 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित
पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान के किसानों को सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की नई ऊर्जा मिली है। इस योजना में राजस्थान डिस्कॉम्स द्वारा कुल 12 सौर ऊर्जा संयंत्र राम नवमी के पावन अवसर पर स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 23.60 मेगावाट है। जयपुर, अजमेर और जोधपुर में 4-4 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हुए हैं। ये संयंत्र बूंदी, अलवर, कोटपूतली, अजमेर, नागौर, डीडवाना, सीकर, बीकानेर, बालोतरा और जोधपुर सर्किल में लगे हैं, इनसे सौर ऊर्जा प्रदेश के गांव-ढ़ाणी तक पहुंच रही है। एक साथ 12 सौर संयंत्रों के ग्रिड से जुड़ने पर 2 हजार से अधिक किसानों को अब दिन में खेती के लिए बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
कुसुम कम्पोनेंट-ए में राजस्थान प्रथम
कुसुम कम्पोनेंट-ए में 686 मेगावाट के 496 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इसमें राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। वहीं कम्पोनेंट-सी में 2899 मेगावाट के 1121 प्लांट लग चुके हैं। इसमें राजस्थान का द्वितीय स्थान है। योजना के अंतर्गत फीडर लेवल सोलराइजेशन में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने इसी वर्ष जनवरी माह में दिल्ली में आयोजित हुए ऑल इंडिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
किसानों को दिन के समय मिल रही बिजली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष-2027 तक प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली देने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इन संयंत्रों से उत्पादित बिजली से प्रदेश में 2 लाख 29 हजार से अधिक किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली सुलभ हो रही है।
संयंत्रों की स्थापना को मिल रही निरंतर गति
विगत समय में प्रदेश में कुसुम प्लांटों के स्थापित होने की गति और तेज हुई है। जयपुर, जोधपुर और अजमेर विद्युत वितरण निगम क्षेत्र में औसतन तीन से चार नए प्लांट प्रतिदिन लग रहे हैं। जिनसे औसतन 10 मेगावाट क्षमता प्रतिदिन ग्रिड से अतिरिक्त जुड़ रही है। इस वर्ष जनवरी माह में ही 286 मेगावाट तथा फरवरी माह में 295 मेगावाट क्षमता के प्लांट ग्रिड से जुड़ चुके हैं।
कम्पोनेंट-ए में सर्वाधिक 86 प्लांट्स अकेले बीकानेर जिले में स्थापित हुए हैं। इसके पश्चात 34 सौर ऊर्जा संयंत्र जोधपुर तथा 32 सौर संयंत्र झुंझुनूं सर्किल में लग चुके हैं। वहीं कम्पोनेंट-सी में फलौदी में 24,561, जोधपुर में 22,469 तथा बीकानेर में 22003 सोलर पंपों को ऊर्जीकृत किया जा चुका है।इस योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए प्रदेश के तीनों विद्युत वितरण निगम लगातार अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। लेटर ऑफ अवॉर्ड जारी करने, सोलर प्लांट स्थापित करने तथा पावर परचेज एग्रीमेंट करने से संबंधित प्रक्रियाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है। एसओपी में निहित प्रावधानों के अनुरूप मीटर टेस्टिंग, ट्रांसमिशन लाइनें डालने तथा ट्रांसफार्मर से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण किया जा रहा है।
योजना में 33 केवी ग्रिड सब स्टेशन से 5 किलोमीटर के दायरे में किसान, किसान समूह, सहकारी समितियां तथा सौर ऊर्जा उत्पादक स्वयं अथवा लीज पर भूमि लेकर अधिकतम 5 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। सौर ऊर्जा उत्पादक अपने संयंत्रों से उत्पादित बिजली वितरण निगमों को खरीद अनुबंध के माध्यम से निर्धारित दर पर उपलब्ध करा रहे हैं। इस वर्ष फरवरी माह में कुसुम प्लांटों से उत्पादित 4001.29 लाख यूनिट सौर ऊर्जा वितरण निगमों को उपलब्ध हुई। पैदा हो रही बिजली का उपयोग उसी सब स्टेशन पर होने से विद्युत निगमों को अलग से वितरण अथवा प्रसारण तंत्र भी विकसित करने की आवश्यकता नहीं होती। इससे वितरण लॉसेज भी न्यूनतम होते हैं, जिसका लाभ वितरण निगमों को मिलता है।
कुसुम योजना में लग रहे सौर ऊर्जा संयंत्रों से एक हजार से अधिक नए सोलर उद्यमी ऊर्जा उत्पादन से जुड़ चुके हैं। उन्हें आय का अतिरिक्त स्रोत मिला है। इससे उनके आर्थिक जीवन स्तर में सुधार आया है। अनुपजाऊ भूमि का उपयोग सुनिश्चित हुआ है और देश की ऊर्जा सुरक्षा में सर्वसुलभ सौर ऊर्जा का योगदान बढ़ा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |जयपुर की शैक्षणिक यात्रा पर सिक्किम राज्य महिला आयोग
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
सिक्किम राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष टेनी डोमा भूटिया के नेतृत्व में आयोग प्रतिनिधिमंडल शैक्षणिक यात्रा पर जयपुर पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में सदस्य सकुन राय, जुन्नू छेत्री, ताशी डोमा तमांग, सुनीता सुनवार, पामु शेरपा, रान माया तमांग, रूपा मंगर, नवमित लेप्चा, पारबती आचार्य, देविका बिस्ता तथा सदस्य सचिव योथा लेप्चा शामिल रहे।
राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव दीप्ति जोशी ने आयोग के दल का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार सह विशेषाधिकारी श्री समरेन्द्र सिंह सिकरवार ने प्रतिनिधिमंडल को राजस्थान राज्य महिला आयोग की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक संरचना एवं महिलाओं से संबंधित नवीनतम कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सिक्किम राज्य महिला आयोग के दल ने महिला पुलिस थाना, जयपुर शहर (पूर्व), महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र (पूर्व) तथा वन स्टॉप सेंटर (अपराजिता केन्द्र), जयपुरिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, परामर्श सेवाओं एवं पीड़ित सहायता से संबंधित व्यवस्थाओं का अध्ययन कर जानकारी प्राप्त की। दौरे के दौरान दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के क्षेत्र में अनुभवों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26 |अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मोहन सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गौरवमयी अभियान विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत, मोक्षदायिनी नगरी वाराणसी में आगामी 3 से 5 अप्रैल 2026 तक भव्य “महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य” का मंचन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विशेष रुचि और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू हुई यह सांस्कृतिक यात्रा अब बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुँच रही है।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का महाकुंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य केवल एक शासक नहीं, बल्कि भारतीय न्यायप्रियता, वीरता और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। वाराणसी में होने वाला यह महानाट्य जन-जन को उस वैभवशाली कालखंड से परिचित कराएगा। जब सम्राट विक्रमादित्य ने आज से लगभग 2100 वर्ष पूर्व आक्रांता शकों का समूल नाश कर 'विक्रम संवत' का प्रवर्तन किया था, यह संवत विश्व की प्राचीनतम काल-गणनाओं में से एक है, जो भारतीय विज्ञान और खगोल शास्त्र की श्रेष्ठता को दर्शाता है।
अद्वितीय शौर्य और न्याय का चित्रण
वाराणसी में होने वाली तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के 'शकारि' और 'साहसांक' बनने की गाथा को जीवंत किया जाएगा। नाटक में दिखाया जाएगा कि कैसे एक लोक-कल्याणकारी राजा ने अपने राजकोष से धन देकर प्रजा को ऋणमुक्त किया और एक ऐसा साम्राज्य स्थापित किया जहाँ न कोई दरिद्र था और न ही कोई दुखी। साथ ही, सम्राट की 'नवरत्न' परंपरा—जिसमें कालिदास, वराहमिहिर और धन्वंतरि जैसे महान विद्वान शामिल थे—के माध्यम से 'श्रेष्ठ भारत' के निर्माण के संकल्प को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। दिल्ली के लाल किले पर सफल मंचन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी सराहना के बाद, वाराणसी का यह मंचन एक नया मील का पत्थर साबित होगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विक्रमोत्सव की ऐतिहासिक सफलता
उल्लेखनीय है कि उज्जैन में आयोजित 'विक्रमोत्सव 2026' ने डिजिटल आउटरीच में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ की रिपोर्ट के अनुसार, 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच इस आयोजन की डिजिटल रीच 17.72 करोड़ से अधिक रही है। सोशल मीडिया पर #vikramutsav2026 जैसे हैशटैग्स ने वैश्विक स्तर पर ट्रेंड किया, जिससे सिद्ध होता है कि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों की ओर लौटने को आतुर है।
महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ और मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह महानाट्य वाराणसी में न केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करेगा, बल्कि राष्ट्रीय एकता के सूत्र को और अधिक सुदृढ़ करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्पों के अनुरूप यह आयोजन 'विकसित भारत' की राह में 'सांस्कृतिक पुनर्जागरण' का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
28/03/26 |कौशल विकास को उद्योगों से जोड़ने पर जोर, युवाओं के लिए नए अवसर होंगे तैयार - मुख्य सचिव राजस्थान
एन.एस.बाछल, 28 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान खनन, टेक्सटाइल एवं हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। इन क्षेत्रों में व्यापक संभावनाओं को देखते हुए युवाओं का कौशल संवर्धन कर उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में कौशल विकास का मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है और इसी दिशा में राज्य सरकार भी निरंतर कार्यरत है।
मुख्य सचिव शासन सचिवालय में कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाए ताकि युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग संदीप वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के अंतर्गत ₹450 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय स्किल हब स्थापित किया जाएगा तथा इसके लिए अप्रैल, 2026 के प्रथम सप्ताह में भोपाल एवं भुवनेश्वर स्थित केंद्रों का अध्ययन किया जाएगा। जयपुर एवं भरतपुर में अंतरराष्ट्रीय स्किलिंग एवं ओवरसीज प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे और 5-6 अन्य जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे केंद्र विकसित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को समान अवसर प्राप्त हो सकें।
उन्होने बताया कि NSDC अकादमी के सहयोग से फ्यूचर स्किल्स सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए महाविद्यालयों एवं 20-25 आईटीआई संस्थानों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही RSLDC द्वारा NSDC के सहयोग से पर्यटन/हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में 7 हज़ार टूरिस्ट गाइड्स एवं ग्रीन एनर्जी सेक्टर में 25 हज़ार ‘सोलर दीदी’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम अप्रैल 2026 से प्रारंभ किए जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्किल इम्पैक्ट बॉंड के माध्यम से परिणाम-आधारित स्किलिंग को बढ़ावा देगी तथा इसके क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश के अनुभवों का अध्ययन कर अप्रैल 2026 में रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।
राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार पिल्लई ने भी निगम द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न पहलों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए मौजूद संभावनाओं पर चर्चा की।
बैठक में शासन सचिव, श्रम विभाग पी.सी. किशन, आयुक्त कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग रिशव मंडल सहित विभागीय अधिकारी एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/03/26आज 28 मार्च का इतिहास
आज 28 मार्च का इतिहास
1930 – तुर्की में यूरोपीय मॉडल को अपनाते हुए आधुनिकीकरण की हवा चली। उद्योगों के विकास के बीच राजधानी अंगोरा को अंकारा और प्रमुख शहर कॉन्सटैटिनोपल को इस्तांबुल नाम दिया गया।
1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक-दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
1941 – नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंचे थे।
1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
1965 – मार्टिन लूथर किंग ने अश्वेत अमेरिकियों के लिए समान अधिकारों की मांग करते हुए और उनकी समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलाबामा की राजधानी मॉंटगुमरी में विशाल मार्च निकाला।
1969 – सं.रा.अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
1977 – मोरारजी देसाई के नेतृत्व में देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार का गठन।
1979 – अमेरिका के पेन्नसिलवेनिया के थ्री माइल आइलैंड परमाणु संयंत्र से रेडियोधर्मी विकिरण हुआ। समय रहते उचित कदम उठाने से बड़ा हादसा टला।
1998 – अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने संसद में 261 के मुकाबले 274 वोट से विश्वास मत हासिल किया।
2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2005 – इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
2006 – अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
2007 – अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
2008 – आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
2011- देश में बाघों की संख्या बढ़ी। वर्ष 2006 में इनकी संख्या 1411 थी जो 21 फ़ीसदी बढ़कर 1706 हो गई है।
2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ।
2015- साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।
-
28/03/26 |आज का राशिफल (28 मार्च 2026, शनिवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, रिश्ते मजबूत होंगे
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत रंग लाएगी
लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के संकेत
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी
बिजनेस: नए ग्राहक मिल सकते हैं
मूड: उत्साहित 😊
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घर में शांति बनी रहेगी
कैरियर: स्थिरता रहेगी, जल्दबाजी न करें
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30
शेयर मार्केट: आज रिस्क न लें
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: हल्की थकान
बिजनेस: पुराने काम पूरे होंगे
मूड: शांत 😌
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: बातचीत से समस्या हल होगी
कैरियर: नई योजना सफल होगी
लाभ/हानि: आय में वृद्धि
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 12:00
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: खुश 😄
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक दिन, संभलकर बोलें
कैरियर: दबाव रहेगा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30
शेयर मार्केट: नुकसान संभव
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: तनाव से बचें
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: थोड़ा परेशान 😟
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान बढ़ेगा
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30
शेयर मार्केट: निवेश फायदेमंद
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: फिट रहेंगे
बिजनेस: बड़ा लाभ संभव
मूड: आत्मविश्वासी 😎
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: सामान्य लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30
शेयर मार्केट: स्थिरता
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
बिजनेस: योजनाएं सफल होंगी
मूड: संतुष्ट 🙂
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता
कैरियर: नए अवसर
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30
शेयर मार्केट: लाभ हो सकता है
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: फायदा
मूड: खुश 😍
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: विवाद से बचें
कैरियर: सावधानी रखें
लाभ/हानि: नुकसान संभव
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30
शेयर मार्केट: रिस्क न लें
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: ध्यान दें
बिजनेस: धीमी गति
मूड: तनाव 😐
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशहाल माहौल
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: धन लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: विस्तार
मूड: उत्साहित 😃
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारी बढ़ेगी
कैरियर: मेहनत ज्यादा
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:30
शेयर मार्केट: सावधानी रखें
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: ग्रे
स्वास्थ्य: थकान
बिजनेस: स्थिर
मूड: गंभीर 😶
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नए मौके
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30
शेयर मार्केट: सकारात्मक
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: बेहतर
बिजनेस: प्रगति
मूड: अच्छा 🙂
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक सहयोग
कैरियर: उन्नति
लाभ/हानि: लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
बिजनेस: उन्नति
मूड: खुश 😊
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-

रेलवे के बिल पास करने के बदले मांग रहा था 10% कमीशन, CBI ने रांची में बिछाया जाल; चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर दबोचा
झारखंड/रांची, 27 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (CCI) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता के लगभग 8.70 लाख रुपये के लंबित बिलों को पास करने के बदले में कुल राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था। सीबीआई ने इस मामले में 25 मार्च 2026 को केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू की थी।
सीबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ने बिल क्लियर करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया (Trap) और आरोपी को उस समय रंगे हाथों दबोच लिया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50,000 रुपये स्वीकार कर रहा था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद सीबीआई की टीमों ने आरोपी के कार्यालय और आवासीय परिसरों पर छापेमारी शुरू कर दी है, जहां तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है और सीबीआई अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इस भ्रष्टाचार के खेल में विभाग के कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। रेलवे विभाग में इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका अभियान इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
#CBIRaid #RanchiNews #RailwayCorruption #SouthEasternRailway #BreakingNews #CorruptionFreeIndia #CBIAction #JharkhandNews #DanikKhabar -

दिल्ली: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, 50 एलपीजी सिलेंडर बरामद
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (NR-1) ने रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सुखबीर नगर (कराला) में दबिश देकर 50 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए हैं, जिन्हें ऊंचे दामों पर बेचने और अवैध रिफिलिंग के लिए छिपाकर रखा गया था। इस मामले में पुलिस ने गैस एजेंसी के अधिकृत डिलीवरी मैन कुंवर पाल और उसके बेटे पंकज पाल को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार के अनुसार, एसीपी अशोक शर्मा और इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखबीर नगर के रामा विहार इलाके में गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक रखा गया है और वहां से कालाबाजारी की जा रही है। मौके पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी पिता-पुत्र गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से गैस चोरी (रिफिलिंग) कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 सिलेंडर बरामद किए, जिनमें से 29 भरे हुए और 21 खाली थे। इसके अलावा, गैस ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन और वजन करने वाली मशीन भी जब्त की गई है।
जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कुंवर पाल एक अधिकृत गैस एजेंसी में डिलीवरी मैन के तौर पर काम करता है। वह एजेंसी के नांगलोई स्थित गोदाम से सिलेंडर लेकर निकलता था, लेकिन ग्राहकों को पूरी डिलीवरी देने के बजाय उन्हें अपने घर में जमा कर लेता था। इसके बाद वह भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरता था और उन्हें खुले बाजार में महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाता था। उसका 21 वर्षीय बेटा पंकज पाल भी इस गैर-कानूनी काम में पूरी तरह उसका साथ देता था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत क्राइम ब्रांच थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेल कब से चल रहा था और इसमें गैस एजेंसी के किसी अन्य कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रिहायशी इलाके में इस तरह गैस रिफिलिंग करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता था।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #BlackMarketing #DelhiCrime #RohiniNews #GasCylinder #ActionAgainstCrime #BreakingNews #IndaneGas #DanikKhabar -
27/03/26 |राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ रही है। उज्जैन में 3 साल पहले बाबा महाकाल का महालोक बना। उसके बाद प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों को धाम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। आज चैत्र नवरात्रि में पांढुर्णा के जामसांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक सहित 362 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन अद्भुत अवसर है। उन्होंने जामसांवली श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के विकास कार्यों के लिए घोषणा की तथा बताया कि यहां श्रद्धालुओं के लिए 10 बिस्तर का छोटा अस्पताल भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल से राजा रामचंद्र धाम ओरछा के लिए पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ होगा। श्री हनुमान लोक का लोकार्पण प्रदेश में राम राज्य की स्थापना के प्रति सरकार की आस्था को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पांढुर्णा में स्थित जामसांवली मंदिर में श्री हनुमान लोक के प्रथम चरण के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 111 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 31 विकास कार्यों का लोकार्पण और 251 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व-सहायता समूह की बहनों को ऋण स्वीकृति पत्र और किसानों को पट्टों का वितरण किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पांढुर्णा जिले की पहचान संतरे की डलिया भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश केसाथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। खाड़ी में युद्ध की स्थिति में प्रधानमंत्री भारत के स्वाभिमान के साथ विदेश नीति पर निर्णय ले रहे हैं। भारत सरकार के संकल्प से ही संकट के समय विदेशों में फंसे हजारों भारतीयों की स्वदेश वापसी संभव हो पाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्री हनुमान ने जीवन में बड़ी चुनौतियों का अडिग रहते हुए सामना किया। प्रभु श्रीराम ने संकट के समय जब भी हनुमान जी को याद किया, उन्होंने पल भर में समस्या का समाधान कर दिया। जय बजरंगबली से हमें सीख मिलती है कि जीवन में कभी भी विनम्रता को नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही मन-बुद्धि के साथ अपने शरीर के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नव गठित पांढुर्णा जिले में लंबे समय से कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आवश्यकता थी। इसकी पूर्ति करते हुए अब पांढुर्णा को जिला पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालय के भवन की सौगात भी मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पांढुर्णा जिले के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जामसांवली श्री हनुमान लोक के दूसरे चरण के विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। पांढुर्णा में 10 एकड़ भूमि पर इंडोर और आउट डोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिले में नगरपालिकाओं के विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। पांढुर्णा जिले में महिला पुलिस थाना बनाया जाएगा। सौंसर में कृषि विकास केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कन्हान नदी पर 30 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से बने पुल, मोहगांव से नांदनवाडी तक 22 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से बनी 24 कि.मी. लंबी सड़क, विभिन्न ग्रामों की नल-जल योजनाओं, नगर पालिका परिषद सौंसर के विभिन्न कार्यों, शासकीय महाविद्यालय पांढुर्णा में अतिरिक्त कक्ष और 4 ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केन्द्रों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया, उनमें 69 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बनने वाला संयुक्त जिला कार्यालय भवन सहित जिला चिकित्सालय और शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विभिन्न विकास कार्य, 21 करोड़ 48 लाख रूपए की लागत से बनने वाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्य, 61 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से पांढुर्णा में बनने वाला रेलवे ओवर ब्रिज प्रमुख हैं। इसके साथ ही सौंसर में अमृत 2.0, राजस्व विभाग के अंतर्गत विभिन्न आवासों, शासकीय उच्चतर विद्यालयों में बनने वाली प्रयोगशालाओं का भी भूमि-पूजन हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को दिन में भी बिजली प्रदाय की जाएगी। किसान फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, दूध उत्पादन और मत्स्य पालन से भी अपनी आय बढ़ाएं। देश के किसान प्राकृतिक खेती को आगे बढ़ाएं। राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सत्र से शासकीय स्कूलों के बच्चों को माता यशोदा योजना में दूध के नि: शुल्क टेट्रा पैकेट वितरित किये जाएंगे। स्कूली बच्चों को साल भर में 5 लाख साइकिलें बांटी गई हैं। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी भी बांटी जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए संकल्पित है। प्रदेश में अब तक 70 हजार पदों के लिए नियुक्ति पत्रों का वितरण हो चुका है। इसमें ऊर्जा विभाग के 50 हजार पदों पर भर्ती शामिल है। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 42 हजार पदों पर नई भर्ती को भी स्वीकृति दी है। इसी वर्ष लगभग एक लाख नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी। आगामी समय में युवाओं को 2.5 लाख नियुक्तियों की सौगात मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री एवं पांढुर्णा जिले के प्रभारी प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पांढुर्णा जिले को कई विकास कार्यों की सौगात दी है। नवगठित जिले में विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी ने कहा कि श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को श्री हनुमान लोक की अनुपम सौगात मिली है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी: किडनैपिंग केस में 4 साल से फरार चल रहा 'इनामी' बदमाश सुमित उर्फ बादल गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II यूनिट) ने जघन्य अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कापसहेड़ा थाने के फिरौती के लिए अपहरण (Kidnapping for Ransom) के मामले में वांछित और घोषित अपराधी (PO) सुमित उर्फ बादल को धर दबोचा है। 30 वर्षीय सुमित, हरियाणा के हिसार का रहने वाला है और साल 2022 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार अदालत की कार्यवाही से बचकर फरार चल रहा था। इसी महीने 13 मार्च 2026 को द्वारका कोर्ट ने उसे आधिकारिक तौर पर भगोड़ा घोषित किया था।
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी सुमित अपने पैतृक गांव धीरणवास, हिसार के पास हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया है। इस इनपुट पर एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन और इंस्पेक्टर गौतम मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की और हिसार के धीरणवास गांव में छापेमारी कर उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। इस ऑपरेशन में एसआई कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल पवन, राजेश और भंवर की मुख्य भूमिका रही।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुमित ने अपने साथियों अजीत उर्फ जीतू और मनीष उर्फ गोगा के साथ मिलकर कापसहेड़ा इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण किया था। फिरौती के लालच में आरोपियों ने पीड़ित को पूरे दिन चलती कार में कैद रखा और उसके परिवार से 6 लाख रुपये की मांग की थी। पैसे मिलने में देरी होने पर अपहरणकर्ताओं ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की और बाद में उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया था। इस मामले में पहले भी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद सुमित ने न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होने के बजाय भागने का रास्ता चुना।
आरोपी सुमित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। वह दिल्ली के कापसहेड़ा के अलावा हिसार के आजाद नगर थाने में चोरी और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामलों में भी संलिप्त पाया गया है। 11वीं तक पढ़ा सुमित गुरुग्राम में पानी की सप्लाई का काम करता था, लेकिन जल्द पैसा कमाने की चाहत ने उसे अपराध की दुनिया में धकेल दिया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुमित की गिरफ्तारी से अब इस गंभीर मामले के ट्रायल में तेजी आएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।
#DelhiPolice #CrimeBranch #Arrested #KidnappingCase #HisarNews #DelhiCrime #LawAndOrder #BreakingNews #HaryanaCrime #CrimeUpdate #DanikKhabar -
27/03/26 |प्रयोगशालाओं को बेहतर बनाने भौतिकी, रसायन और गणित विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से:मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप विज्ञान शिक्षा को और अधिक समृद्ध किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग द्वारा विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत भौतिकी, रसायन एवं गणित (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) विषयों के शिक्षकों को प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग एवं प्रायोगिक शिक्षण को प्रभावी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 28 मार्च से 2 अप्रैल तक राजधानी भोपाल स्थित राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में होगा। विभाग की इस पहल से शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यावहारिक विज्ञान शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
"Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के है अनुरूप
आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय शिल्पा गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आधारभूत सिद्धांत "शैक्षणिक संस्था वह है जिसमें प्रत्येक छात्र का स्वागत किया जाता है और उसकी देखभाल की जाती है। जहां एक सुरक्षित और प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण मौजूद होता है। जहां सभी छात्रों को सीखने के लिए विविध प्रकार के अनुभव उपलब्ध कराए जाते है और जहां सीखने के लिए अच्छे बुनियादी ढांचे और उपयुक्त संसाधन उपलब्ध हैं। ये सब हासिल करना प्रत्येक शिक्षा संस्थान का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उक्त आधारभूत सिद्धान्त के अनुसार विभाग ने सभी हाई और हायर सेंकडरी विद्यालयों में समुचित अधोसंरचना विकास के साथ प्रयोगशालाओं तथा अन्य शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। अब आवश्यकता है कि, हमारे शिक्षक साथी इन संसाधनों का कक्षा शिक्षण में यथोचित उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थी रूचिपूर्वक अध्ययन कर सकें।
एनटीटीटीआर के सहयोग से संचालित यह पहल भारत सरकार के "Skill India" और "Developed India @2047" के विज़न के अनुरूप है, जो हमारे शिक्षकों को उनकी दक्षता संवर्धन में सहयोग करने के साथ ही कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करने में भी सहायक होगी।
17,000 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
तकनीकी प्रशिक्षण के संबंध में अपर परियोजना संचालक श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि प्रदेश में यह प्रथम अवसर होगा जब विज्ञान शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कक्षा 9 से 12 तक के विज्ञान विषय से संबंधित सभी संकायों (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) के शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशालाओं के व्यापक एवं सार्थक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
इसमें प्रदेश के लगभग 17,000 शिक्षक, प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 28 मार्च से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें कुल 416 मास्टर ट्रेनर तैयार किये जायेंगे। यह मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त अपने-अपने जिलों में प्रशिक्षण देंगे।
अपर परियोजना संचालक कुशरे ने कहा कि विभाग का यह लक्ष्य है कि शिक्षण सत्र के प्रारंभ से ही विद्यार्थी विज्ञान प्रयोगशालाओं का उपयोग करें। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सहज जिज्ञासाओं का समाधान करना, विज्ञान प्रयोगों का व्यावहारिक जीवन में कैसे उपयोग किया जाता है की जानकारी प्राप्त करना, प्रारंभ से ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करना तथा उनकी तार्किक क्षमता में संवर्धन करना है।
सभी कक्षाओं के लिए तैयार किए गए हैं अलग अलग मॉड्यूल
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला प्रशिक्षण के लिए सभी कक्षाओं के लिए अलग अलग मॉड्यूल तैयार किए गए हैं। इन मॉड्यूल्स में समग्र एवं संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए सामग्री-आधारित प्रयोगों को शामिल किया गया है, जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं की गहन समझ प्रदान करते हैं। प्रत्येक प्रयोग में जीवनोपयोगिता, सिद्धांत, अधिगम उद्देश्य, कार्यविधि, प्रेक्षण, परिणाम, सावधानियां एवं प्रश्नोत्तर को व्यवस्थित रूप से सम्मिलित किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

म्यांमार के 'साइबर नर्क' में भारतीयों को धकेलने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CBI ने मुंबई से दबोचा आरोपी
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे एक बेहद खतरनाक 'साइबर स्लेवरी' नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य मास्टरमाइंड सुनील नेलथु रामकृष्णन उर्फ 'कृष्ण' को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह निर्दोष भारतीय नागरिकों को थाईलैंड में आकर्षक नौकरियों का लालच देकर म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र (विशेषकर बदनाम केके पार्क) में तस्करी के जरिए भेजता था, जहाँ उन्हें जबरन साइबर धोखाधड़ी के केंद्रों में बंधक बनाकर रखा जाता था।
सीबीआई की जांच में खुलासा हुआ है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट है। ये लोग पीड़ितों को पहले दिल्ली से बैंकॉक ले जाते थे और वहां से अवैध रास्तों के जरिए म्यांमार भेज देते थे। वहां पहुँचने के बाद इन भारतीयों को 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम, 'रोमांस फ्रॉड' और 'क्रिप्टोकरेंसी' निवेश के नाम पर दुनिया भर के लोगों को ठगने के लिए मजबूर किया जाता था। मना करने पर पीड़ितों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी, उन्हें कमरे में बंद रखा जाता था और उनकी आवाजाही पर सख्त पाबंदी होती थी।
साल 2025 में कुछ भारतीय नागरिक इन केंद्रों से किसी तरह भाग निकलने में सफल रहे और थाईलैंड पहुँचे, जहाँ से उन्हें मार्च और नवंबर 2025 में भारत वापस लाया गया। सीबीआई ने इन पीड़ितों से विस्तृत बातचीत की, जिससे इस पूरे गिरोह के काम करने के तरीके (Modus Operandi) का पता चला। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई लंबी जांच के बाद सुनील उर्फ कृष्ण की पहचान इस नेटवर्क के मुख्य सूत्रधार के रूप में हुई।
आरोपी के भारत लौटते ही सीबीआई ने मुंबई में उस पर निगरानी रखी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकाने पर की गई छापेमारी के दौरान म्यांमार और कंबोडिया में चल रहे मानव तस्करी और साइबर क्राइम ऑपरेशंस से जुड़े कई अहम डिजिटल दस्तावेज और सबूत बरामद हुए हैं। सीबीआई अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य विदेशी नागरिकों और सहयोगियों की तलाश कर रही है ताकि इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह की जड़ों को पूरी तरह से उखाड़ा जा सके।
#CBIAction #CyberSlavery #HumanTrafficking #MumbaiNews #MyanmarScam #DigitalArrest #BreakingNews #CyberCrime #InternationalSyndicate #SafetyFirst #DanikKhabar -
27/03/26 |साइबर ठगी के मामले में मध्यप्रदेश पुलिस को मिली सफलता
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। इसी क्रम में आलीराजपुर एवं देवास जिलों की पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता अर्जित करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को 9 लाख 08 हजार 499 रुपये की राशि वापस दिलाई गई है।
आलीराजपुर
जिले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं तकनीकी कार्यवाही करते हुए साइबर धोखाधड़ी के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 40 हजार 499 रूपये की राशि संबंधित फरियादियों को वापस कराई गई है। यह कार्रवाई साइबर सेल एवं संबंधित संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी रूप से संपन्न की गई।
देवास
जिले में “ई-जीरो FIR” नवाचार के तहत थाना बागली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक प्रकरण में 1 लाख 68 हजार रुपये की संपूर्ण राशि करीब तीन माह के अथक प्रयासों के बाद पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु निरंतर नवाचार एवं सुदृढ़ तंत्र विकसित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करेंअथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |समाधान योजना में 25 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया लाभ - ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि समाधान योजना में अब तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं में सरचार्ज में छूट का लाभ लिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह योजना 28 फरवरी तक लागू थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 3 नवम्बर को समाधान योजना 2025-26 की शुरुआत हुई थी। समाधान योजना में तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज में छूट का लाभ दिया जा रहा है। मंत्री श्री तोमर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि वे तीन माह से अधिक के बकाएदार हैं और योजना में अभी तक शामिल नहीं हो पाए वे अब 31 मार्च तक योजना में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।
420 करोड़ 93 लाख का सरचार्ज हुआ माफ
मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अभी तक 25 लाख 75 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है। कुल 1231 करोड़ 68 लाख रूपये जमा किये गये हैं, जबकि 420 करोड़ 93 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 63 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 701 करोड़ 91 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 301 करोड़ 22 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है। इसी तरह पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 9 लाख 62 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 275 करोड़ 46 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 83 करोड़ 77 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 8 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। कंपनी के खाते में 254 करोड़ 31 लाख रूपये जमा हुए हैं, जबकि 35 करोड़ 94 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है।
समाधान योजना 2025-26 एक नजर में
समाधान योजना 2025-26 का उद्देश्य 3 माह से अधिक अवधि के उपभोक्ताओं को बकाया विलंबित भुगतान के सरचार्ज पर छूट प्रदान करना है। यह योजना जल्दी आएं, एकमुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पाएं के सिद्धांत पर आधारित है। योजना में एक मुश्त भुगतान करने पर 70 से 90 फीसदी तथा किस्तों में भुगतान करने पर 50 से 60 फ़ीसदी तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है। समाधान योजना 2025-26 का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को कंपनी के पोर्टल पर पंजीयन करना है। पंजीयन के दौरान अलग-अलग उपभोक्ता श्रेणी के लिए पंजीयन राशि निर्धारित की गई है। घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत तथा गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ता कुल बकाया राशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर पंजीयन कराकर योजना में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी तीनों कंपनियों की वेबसाइटों पर भी देखी जा सकती है। साथ ही विद्युत वितरण केंद्र में पहुंचकर भी योजना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को कोटपूतली-बहरोड़ के रीको नीमराना औद्योगिक क्षेत्र का दौरा कर औद्योगिक इकाइयों की कार्यव्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगों को प्रोत्साहन देने और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न नीतियों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि उद्योग और निवेश आर्थिक समृद्धि के प्रमुख आधार हैं तथा उद्यमी राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण—
मुख्य सचिव ने इस दौरान जापानीज जोन की डाइकिन एयर-कंडीशनिंग इंडिया प्रा. लि. का निरीक्षण कर वहां की आधुनिक तकनीक और उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रयासों से राज्य में निवेश को गति मिली है और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण विकसित हुआ है। उन्होंने उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कंपनी के जापानी और भारतीय प्रतिनिधियों एवं रीको के अधिकारियों से चर्चा कर क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति और निवेश की स्थिति की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की, साथ ही शोर्ट वीडियो के माध्यम से कंपनी की कार्यप्रणाली को जाना एवं राजस्थान में जापनीज निवेशकों और कंपनियों के साथ भविष्य में राजस्थान में और अधिक निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक—
डीजेआईएमई नीमराणा में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने नीमराना औद्योगिक संघ तथा भारतीय एवं जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं, प्रस्ताव एवं सुझावों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी, सीएनजी और पेट्रोल डीजल उपलब्ध है, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रहे है। उन्होंने कहा कि राजस्थान तेजी से एक प्रमुख औद्योगिक गंतव्य के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।
उन्होंने “मेक इन इंडिया” के तहत उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे राज्य की औद्योगिक पहचान और सुदृढ़ होगी। मुख्य सचिव ने बताया कि वह नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग का अध्ययन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस मॉडल को और अधिक सुदृढ़ करना चाहते हैं। बैठक में उद्योगों के साथ समन्वय को और अधिक व्यवस्थित करने, नए रीको क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को बढ़ाने तथा जापानी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि जेट्रो के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री के जापान दौरे के दौरान हुए विचार-विमर्श के बिंदुओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा की विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में नीमराना मॉडल ऑफ मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा निवेशकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उद्योगों से संबंधित सभी अनुमतियां समयबद्ध रूप से प्रदान की जाएं ताकि अनावश्यक देरी न हो। साथ ही उद्योगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, रोजगार एवं कौशल विकास के अधिक अवसर सृजित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उद्यमियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति मिल सकेगी।
मुख्य सचिव ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना एवं रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हुए, क्षेत्र के विकास के नए आयाम खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि गवर्नेंस मॉडल ऑफ राजस्थान पर चर्चा करते हुए कहा को प्रदेश में आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए 181 राजस्थान सम्पर्क के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है साथ ही डिजिटल एमपावरमेंट ऑफ सिटीज़न की दिशा में भी कार्य किए जा रहें है। उन्होंने कहा को सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को साकार करते हुए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक बजट के माध्यम से सभी वर्गों का ध्यान रखा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |जयपुर में हिमालयन काले भालुओं की नई जोड़ी आकर्षण का केंद्र
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
नाहरगढ़ जैविक उद्यान, जयपुर में पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण जुड़ गया है। जम्मू (जम्मू एवं कश्मीर) से लाए गए एक नर एवं एक मादा हिमालयन काले भालू को आमजन के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया।
वन, पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने एनक्लोजर के डिस्प्ले एरिया का फीता काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही दोनों भालुओं को पर्यटकों के लिए खोला गया।
उद्यान प्रशासन के अनुसार नर भालू की आयु लगभग 30 माह तथा मादा भालू की आयु लगभग 21 माह है। मंत्री ने नर भालू का नाम “हरि” और मादा भालू का नाम “कमला” रखा।
इस अवसर पर बाघ शिवाजी एवं बाघिन रानी के पांच शावकों का नामकरण भी किया गया। नर शावकों के नाम “सूर्या”, “शौर्य” और “विजय” जबकि मादा शावकों के नाम “अम्बे” और “वृंदा” रखे गए।
वन मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने जैविक उद्यान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) पवन कुमार उपाध्याय तथा मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए अरुण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |टोंक जिले में स्कूटी मिलने पर दिव्यांगों के चेहरे पर आई खुशी
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला, श्रमिक, युवा, किसानों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जनहितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगो के जीवन को सुगम बनाने के लिए पहले बजट में 2 हजार, दूसरे में 2 हजार 500 स्कूटियों की सौगात दी थी। तीसरे बजट में भी 2 हजार 500 स्कूटियों का वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत टोंक जिले के उनियारा के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांगजनों के स्कूटी वितरण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में दिव्यांगता के श्रेणी में आने वाली बीमारियों की 7 कैटेगरी को बढ़ाकर 21 कर दिया था। इससे अधिकाधिक दिव्यांग भाई-बहनों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा कि सरकार के विधायक कोष से स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा आप सभी को 1 करोड़ से अधिक राशि की 88 स्कूटियों का वितरण किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि आपके विधायक आमजन की व्यक्तिगत समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर यूडीआईडी कार्ड भारत सरकार के स्वावलम्बन पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करने पर बनता है। आगामी 1 अप्रैल से राज्य सरकार की ओर से दिव्यांगो को 1450 प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी। साथ ही सौ प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर 1 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा कि एक ही परिवार के दो सदस्य दिव्यांग होने पर विभाग की ओर से आस्था कार्ड बनाया जाता है। इससे उन्हें बीपीएल कैटेगरी की सुविधाए मिलनी लग जाती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दिव्यांग भाई-बहनों को 20 हजार तक के कृत्रिम अंग उपलब्ध करवा रही है। इसके लिए पूरे राज्य में कैम्प आयोजित कर जरुरतमंद व्यक्तियों को चिन्हित कर लाभ दिया जा रहा है।
स्थानीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा कि जनता ही मेरी ताकत है। उनकी हर समस्या और परेशानी का समाधान तत्परता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा एवं पेयजल की योजनाओं से लोगों को लाभांवित कर रही है। उन्होंने राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय में टीनशैड बनवाने एवं अन्य कार्यो के लिए अपने विधायक कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/03/26 |सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में बड़े पुण्य व देवताओं की कृपा से मनुष्य का शरीर मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को छिंदवाड़ा के सिहोरा मॉल स्थित रामेश्वरम धाम में सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यज्ञ में सहभागी होकर व्यक्ति अपने जीवन में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है और यश, सुख तथा समृद्धि की कामना करता है। ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति के प्रति आस्था मजबूत होती है और सात्विक भाव से जनता की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवद्गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपस्थित जनसमुदाय को नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और निडरता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि आज नवरात्रि के पावन पर्व पर हनुमान लोक का लोकार्पण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि यह शरीर पंचतत्व से बना होता है जिसमें पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां होती है। इन दसों इंद्रियों से लगातार सात्विक भाव से कार्य करने पर सात्विक शक्ति उत्पन्न होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल हुए और लगभग 3200 श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए यज्ञ में पूर्णाहुति दी। महायज्ञ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतश्री विवेक जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की। इसके साथ ही उन्होंने सिहोरामाल स्थित भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्रदेश को मिलता रहे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में नंबर वन कार्य हो रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |ग्रामीणजन विद्युत से सुरक्षा के लिये बरतें सावधानियॉ : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
विद्युत वितरण कंपनियों ने ग्रामीणजनों को आगाह किया है कि वे अपने खेत-खलिहानों में विद्युत से सुरक्षा के लिये सावधानियां जरूर बरतें। अक्सर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में असावधानीवश विद्युत से कई बार अप्रिय घटनाएं घट जाती हैं। यह दुर्घटनाएं कईं बार जान-माल का नुकसान भी कर देती हैं। इनसे बचने के लिए ग्रामीणजनों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कंपनी ने कहा है कि कभी भी विद्युत लाइनों, उपकरणों एवं खंभों से छेड़खानी न करें क्योंकि ऐसा करना विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध है।
कंपनी ने कहा कि जरा भी असावधानी या छेड़खानी से बड़े-बड़े खतरे पैदा हो सकते हैं। इसलिए ऐसी लाइनें जिनमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है उन्हें ऑंधी तूफान या अन्य किसी कारण से टूटने वाले तारों को अकस्मात् छूने का प्रयास न करें। इस दौरान जरूरी होगा कि लाइन टूटने की सूचना तत्काल निकटस्थ बिजली कंपनी के अधिकारी को अथवा विद्युत कर्मचारी को दें।
किसानों को सलाह है कि वे खेतों खलिहानों में ऊॅंची-ऊंची घास की गंजी, कटी फसल की ढेरियां, झोपड़ी, मकान अथवा तंबू आदि विद्युत लाइनों के नीचे अथवा अत्यंत समीप न बनायें। साथ ही विद्युत लाइनों के नीचे से अनाज, भूसे आदि की ऊँची भरी हुई गाड़ियाँ न निकालें। इससे आग लगने का खतरा है। बहुत से स्थानों पर बच्चे पतंग अथवा लंगर का खेल खेलते समय धागे और डोर विद्युत लाइनों में फंसा देते हैं। ऐसा करने से उन्हें रोकें। लाइनों में फंसी पतंग निकालने के लिए बच्चों को कभी भी खंभे पर न चढ़ने दें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26वंदे भारत एक्सप्रेस: दही में निकले जिंदा कीड़े, रेलवे ने ठेकेदार पर लगाया 50 लाख का जुर्माना
जे कुमार नई दिल्ली, 27 मार्च 2026: भारतीय रेलवे की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में खान-पान की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पटना-टाटानगर वंदे भारत (ट्रेन संख्या 21896) में यात्रियों को परोसे गए पैकेट बंद दही में जिंदा कीड़े मिलने के बाद रेल मंत्रालय ने कड़ी कार्रवाई की है। इस लापरवाही के लिए कैटरिंग ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है और उसका ठेका तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।
'केसर' बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश: घटना 15 मार्च 2026 की है, जब रितेश सिंह नामक यात्री और उनके साथियों को डिनर के साथ दही परोसा गया। पैकेट खोलते ही उसमें जिंदा कीड़े रेंगते हुए मिले। जब यात्री ने इसकी शिकायत ऑन-बोर्ड स्टाफ से की, तो अटेंडेंट ने इसे 'केसर' बताकर मामले को दबाने की कोशिश की। यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। जांच में सामने आया कि दही का वह पैकेट अपनी एक्सपायरी डेट भी पार कर चुका था।
रेलवे और IRCTC पर भी गिरी गाज: शुरुआत में IRCTC ने ठेकेदार 'कृष्णा एंटरप्राइजेज' पर केवल 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन रेल मंत्रालय ने इस नरम रुख पर नाराजगी जताई। मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद जुर्माने की राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया। साथ ही, सेवाओं में कमी और उचित निगरानी न रखने के लिए खुद IRCTC पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका गया है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सेहत और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी वेंडर को बख्शा नहीं जाएगा।
#Vande Bharat #IndianRailways #IRCTC #FoodSafety #RailwayCatering #VandeBharatExpress #BiharNews #NewDelhi #CleanFood #RailwayUpdate
-
27/03/26 |खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर शून्य रेटिंग : मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 27 मार्च, भोपाल।
प्रदेश में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। सहायक श्रम आयुक्त राखी जोशी ने बताया है कि श्रम स्टार रेटिंग के अंतर्गत यदि किसी संस्थान में बाल श्रम अथवा बंधक श्रम पाया जाता है, तो जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उस संस्थान को शून्य अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में मध्यप्रदेश के सभी श्रम अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन संस्थानों में बाल या बंधुआ श्रमिक नियोजित नहीं हैं, उन्हें अन्य मापदंडों में कुछ कमी होने के बावजूद श्रम स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
“वेदा पहल” के तहत बाल श्रम उन्मूलन और सतत निगरानी
बाल श्रम उन्मूलन के लिए श्रम विभाग द्वारा “वेदा पहल” के अंतर्गत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत प्रत्येक नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है और अभियोजन मामलों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 (टोल-फ्री, 24/7) पर प्राप्त शिकायतों की भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
बाल एवं बंधक श्रम पर सख्त दंड का प्रावधान
सहायक श्रम आयुक्त, श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कानूनी प्रावधानों के तहत बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत दोषी पाए जाने पर 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना और 6 माह से 2 वर्ष तक कारावास की सजा का प्रावधान है। वहीं, बंधक श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के अंतर्गत अधिकतम 3 वर्ष कारावास या 2 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
बंधक श्रमिकों के पुनर्वास के लिये आर्थिक सहायता और कार्पस फंड व्यवस्था
बंधक श्रमिकों के पुनर्वास के लिए केंद्र प्रवर्तित योजना 2021 के तहत वयस्क पुरुष श्रमिकों को 1 लाख रुपये, महिला श्रमिकों और अनाथ बच्चों को 2 लाख रुपये तथा शारीरिक शोषण या मानव तस्करी के पीड़ितों को 3 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा प्रत्येक जिले में पुनर्वास के लिए कार्पस फंड का भी गठन किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
27/03/26 |आज 27 मार्च का इतिहास
आज 27 मार्च का इतिहास
2008 -केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 ज़िलों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3,780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक 'यूपीकोका' को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की।
अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
2006 - 27 मार्च के दिन ही यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
2003 - आज ही के दिन रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
1989 - 27 मार्च के दिन ही अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
1977 - आज ही के दिन यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
1961 - 27 मार्च के दिन ही आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1956 - आज ही के दिन अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
1933 - 27 मार्च के दिन ही जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
1901 - आज ही के दिन अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
1899 - 27 मार्च के दिन ही इतालवी आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
1884 - आज ही के दिन बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
1871 - 27 मार्च के दिन ही पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
1855 - आज ही के दिन अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
1841 - 27 मार्च के दिन ही पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।
1794 - आज ही के दिन अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
-
27/03/26 |आज का राशिफल (27 मार्च 2026)
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में थोड़ी बहस हो सकती है, संयम रखें
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है
लाभ/हानि: छोटे निवेश में लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
शेयर मार्केट: सावधानी से निवेश करें
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिर दर्द की समस्या
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: नए क्लाइंट मिल सकते हैं
मूड: थोड़ा तनावपूर्ण
---
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी
कैरियर: प्रमोशन के योग
लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
शेयर मार्केट: लाभ के संकेत
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार के योग
मूड: खुश
---
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: रिश्तों में सुधार
कैरियर: नई नौकरी के अवसर
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: पेट संबंधित परेशानी
ऊर्जा: सामान्य
बिजनेस: साझेदारी से लाभ
मूड: उत्साहित
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा
कैरियर: कार्य में सफलता
लाभ/हानि: धन लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
शेयर मार्केट: अच्छा समय
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: लाभदायक दिन
मूड: संतुष्ट
---
♌ सिंह (Leo)
परिवार: सम्मान मिलेगा
कैरियर: बड़ी उपलब्धि
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00–9:30
शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: गोल्डन
स्वास्थ्य: फिट
ऊर्जा: बहुत उच्च
बिजनेस: तेजी आएगी
मूड: आत्मविश्वासी
---
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटी चिंताएं
कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा
लाभ/हानि: खर्च बढ़ेगा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:30
शेयर मार्केट: जोखिम से बचें
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: थकान
ऊर्जा: कम
बिजनेस: स्थिर
मूड: चिंतित
---
♎ तुला (Libra)
परिवार: सामंजस्य रहेगा
कैरियर: संतुलन बनाए रखें
लाभ/हानि: सामान्य लाभ
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
शेयर मार्केट: मध्यम लाभ
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: सामान्य
ऊर्जा: संतुलित
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: शांत
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: मतभेद हो सकते हैं
कैरियर: चुनौतियाँ आएंगी
लाभ/हानि: हानि की संभावना
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
शेयर मार्केट: निवेश टालें
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सावधानी रखें
ऊर्जा: कम
बिजनेस: जोखिम से बचें
मूड: चिंतित
---
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: खुशहाल वातावरण
कैरियर: सफलता मिलेगी
लाभ/हानि: लाभ के योग
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–3:00
शेयर मार्केट: अच्छा रिटर्न
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: विस्तार
मूड: उत्साहित
---
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी
कैरियर: मेहनत जरूरी
लाभ/हानि: सामान्य
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–9:00
शेयर मार्केट: स्थिर
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: काला
स्वास्थ्य: कमज़ोरी
ऊर्जा: मध्यम
बिजनेस: धीमी प्रगति
मूड: गंभीर
---
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: सहयोग मिलेगा
कैरियर: नई योजनाएं सफल
लाभ/हानि: लाभ संभव
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
शेयर मार्केट: लाभदायक
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: प्रगति
मूड: सकारात्मक
---
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा
कैरियर: तरक्की के योग
लाभ/हानि: अच्छा लाभ
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30–2:00
शेयर मार्केट: निवेश लाभकारी
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: अच्छा
ऊर्जा: उच्च
बिजनेस: लाभ
मूड: खुश
---
🌟 आज का सामान्य सुझाव:
आज धैर्य और संतुलन सबसे महत्वपूर्ण रहेगा
निवेश सोच-समझकर करें
परिवार के साथ समय बिताएं
---
#राशिफल2026
#आज का राशिफल
#सभी राशियों का राशिफल
#मासिक राशिफल
#आज का दिन कैसा रहेगा
#परिवार का मूड
#कैरियर सलाह
#शेयर मार्केट आज
#लाभ हानि
#शुभ मुहूर्त
#लकी नंबर
#शुभ रंग
#स्वास्थ्य टिप्स
#ऊर्जा स्तर
#बिजनेस सलाह
#टैरो अंक
#धार्मिक शुभ योग
#जीवन मंत्र
#साप्ताहिक राशिफल
#आज का शुभ समय
#लाइफ हिमाकत
#मनोविज्ञान टिप्स
#धन लाभ
#खराब दिन से बचाव
#शुभ संकेत
#राशि अनुसार भाग्य
#संपत्ति और निवेश
#सिंह, कर्क,
तुला राशिया
#राशि परिवर्तन
-
27/03/26 |दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता: 2022 के मर्डर केस में 3 साल से फरार 'घोषित अपराधी' गिरफ्तार
नई दिल्ली/गुरुग्राम, 27 मार्च (अन्नू): दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (WR-II) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए वर्ष 2022 के सनसनीखेज हत्या मामले में तीन साल से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 वर्षीय अनिल उर्फ अनिल राजपूत उर्फ 'लंबू' के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीपुर, दिल्ली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीतला कॉलोनी से गिरफ्तार किया।
हत्या और शव ठिकाने लगाने का था मामला यह मामला सितंबर 2022 का है, जब अलीपुर इलाके में नाज़िर नामक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल ने खुलासा किया कि 23-24 सितंबर 2022 की रात उसने अपने साथियों—रणजीत, दिनेश और रामू के साथ मिलकर शराब पी थी। इस दौरान उन्होंने नाज़िर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने नाज़िर के शव को रणजीत के टेम्पो में लादकर अलीपुर के नाले वाला रोड के पास फेंक दिया था।
ऐसे चला पुलिस का ऑपरेशन डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा (IPS) के अनुसार, आरोपी अनिल लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर गुरुग्राम में रह रहा था। 24 मार्च 2026 को हेड कांस्टेबल अजय को उसके ठिकाने की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद एसीपी राजपाल डबास की देखरेख और इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) और फील्ड इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में जाल बिछाकर आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का बैकग्राउंड और कानूनी कार्रवाई पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल पेशे से ड्राइवर रहा है और साल 2022 में वह रणजीत के पास काम करता था। नाज़िर की हत्या के बाद से ही वह फरार था, जिसके चलते रोहिणी कोर्ट ने 10 मई 2023 को उसे 'घोषित अपराधी' (PO) करार दिया था। इस मामले में मुख्य आरोपी रणजीत और रामू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि अनिल और दिनेश तब से कानून की पकड़ से बाहर थे।
पुलिस ने आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही तीन साल पुराने मर्डर केस की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार साथियों की तलाश कर रही है।
#DelhiPolice #CrimeBranch #MurderCaseSolved #Arrested #GurugramNews #AlipurMurder #LawAndOrder #DelhiCrime #ProclaimedOffender #DanikKhabar -
27/03/26 |दिल्ली: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार; 459 सिलेंडर जब्त, एजेंसी मालिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, 27 मार्च (अन्नू): देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की अफवाहों के बीच क्राइम ब्रांच ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। क्राइम ब्रांच (WR-I) की टीम ने बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके में एक सुनियोजित छापेमारी करते हुए अवैध रूप से जमा किए गए 459 खाली कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में भारत पेट्रोलियम के 175 और इंडेन गैस के 284 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी ने बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर मुनाफा कमाने की साजिश को नाकाम कर दिया है।
यह पूरी कार्रवाई क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम द्वारा अंजाम दी गई, जिसमें एसआई धर्मेंद्र, एसआई नरेश कुमार और महिला एसआई मीनू भान सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसीपी राज कुमार की देखरेख में टीम ने विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद निहलोथी रोड स्थित 'एचपी बालाजी गैस एजेंसी' पर छापा मारा। मौके पर एजेंसी का मालिक सुशील कुमार सिंघल अवैध रूप से भारी मात्रा में सिलेंडर जमा करते हुए पाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खाद्य आपूर्ति अधिकारी (FSO) श्रीमती जग प्रवेश को भी मौके पर बुलाया गया और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
जांच में सामने आया है कि आरोपी सुशील कुमार सिंघल अपनी एजेंसी की आड़ में इस काले धंधे को अंजाम दे रहा था। वह बाजार में गैस की संभावित कमी की खबरों का फायदा उठाकर भारी मात्रा में इंडेन और भारत गैस के कमर्शियल सिलेंडर अपने गोदाम में छिपाकर रख रहा था। आरोपी की योजना इन सिलेंडरों को बाजार में कृत्रिम किल्लत पैदा कर ऊंचे दामों पर बेचने की थी। उसने इस अवैध स्टॉक को अपने नियमित बिजनेस इन्वेंट्री के पीछे छिपाया था ताकि जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत थाना क्राइम ब्रांच में एफआईआर संख्या 62/2026 दर्ज कर ली है। बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को सुपुर्दगी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस के सेल्स एरिया मैनेजर को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस बेहद सख्त है। डीसीपी क्राइम ब्रांच हर्ष इंदोरा (IPS) ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि पुलिस जनता के हितों की रक्षा के लिए और आवश्यक वस्तुओं के निष्पक्ष वितरण को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाती रहेगी।
#DelhiPolice #CrimeBranch #LPGScam #BlackMarketing #DelhiNews #LawEnforcement #EssentialCommodities #Ranhola #Indane #BharatGas #DanikKhabar -

पीयू फायरिंग केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य शूटर जसप्रीत गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
चंडीगढ़, 27 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में हुई हालिया गोलीबारी की घटना में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चंडीगढ़ पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने एक संयुक्त अभियान चलाते हुए मुख्य हमलावर जसप्रीत सिंह उर्फ जस को दबोच लिया है। गिरफ्तारी के दौरान फतेहगढ़ साहिब के अमलोह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नूरपुरा में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान शूटर की टांग में गोली लगी है।
यह मामला 17 मार्च का है, जब यूनिवर्सिटी के बॉटनी विभाग के पास सोपू (SOPU) नेता जश्न जवंदा को निशाना बनाकर चार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उस हमले में जश्न जवंदा बाल-बाल बच गए थे, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। डीएसपी राजन परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि मुख्य आरोपी जसप्रीत अमलोह के आसपास एक संदिग्ध कार में देखा गया है। जब पुलिस ने घेराबंदी कर उसका पीछा शुरू किया, तो उसने पकड़े जाने के डर से अपनी गाड़ी खेतों की तरफ दौड़ा दी और पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
आत्मरक्षा और आरोपी को रोकने के लिए इंस्पेक्टर विक्रम और सब इंस्पेक्टर अमन की टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें जसप्रीत घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के तुरंत बाद घायल शूटर को उपचार के लिए अमलोह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का ताल्लुक फतेहगढ़ साहिब जिले से ही बताया जा रहा है।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि जसप्रीत सिंह का संबंध डोनी बल और शगनप्रीत जैसे आपराधिक तत्वों से है और वह उन्हीं के इशारे पर काम कर रहा था। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं और इस साजिश में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस गिरफ्तारी को चंडीगढ़ पुलिस और एजीटीएफ के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम माना जा रहा है, जिससे कैंपस में हुई हिंसा के पीछे के गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
#ChandigarhPolice #PUFiringCase #Encounter #PunjabNews #AGTF #CrimeUpdate #JaspreetSingh #LawAndOrder #DanikKhabar -

अंबाला: सरकारी नौकरी के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी को दबोचा
जे कुमार अंबाला, 26 मार्च 2026: अंबाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस धोखाधड़ी के मुख्य सूत्रधार सुनील कुमार (निवासी गांव सोंटी, थाना नग्गल) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने अपने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथियों के साथ मिलकर ठगी का यह मायाजाल बुना था।
आयकर विभाग में नौकरी का दिया झांसा: शिकायतकर्ता यादविंदर सिंह (निवासी गोविंदगढ़, शहजादपुर) ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुनील कुमार और उसके गिरोह ने उन्हें आयकर विभाग, चंडीगढ़ में पक्की नौकरी लगवाने का लालच दिया था। आरोपियों ने विश्वास में लेकर 1 अगस्त 2024 से 31 जनवरी 2025 के बीच यादविंदर और अन्य कई पीड़ितों से कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। समय बीतने के बाद जब न नौकरी मिली और न ही पैसे वापस आए, तब पीड़ितों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
रिमांड के दौरान होगी अन्य आरोपियों की पहचान: आर्थिक अपराध शाखा के निरीक्षक परमवीर सिंह और उप-निरीक्षक रमेश सिंह की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी को काबू किया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस ठगी गई राशि की बरामदगी का प्रयास करेगी और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में छिपे गिरोह के अन्य सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी करेगी।
अंबाला पुलिस की कड़ी चेतावनी: निरीक्षक परमवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह एक सुनियोजित गिरोह है जो भोले-भाले युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाता है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सरकारी नौकरियां केवल आधिकारिक चयन आयोगों और योग्यता के आधार पर ही मिलती हैं। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर नौकरी के लिए नकद लेनदेन न करें। यदि कोई इस तरह का प्रलोभन देता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#AmbalaPolice #JobFraud #EOWAmbala #JobScam #HaryanaCrime #PoliceSuccess #StateJobAlert #CareerFraud #ThugExposed #FinancialCrime
-
26/03/26अंबाला: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, महिला के घर से 708 ग्राम हेरोइन बरामद
जे कुमार अंबाला, 26 मार्च 2026: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बलदेव नगर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दशमेश नगर (जड़ोत रोड) स्थित एक घर में छापेमारी कर एक महिला को 708 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में आंकी जा रही है।
पति पर दर्ज हैं 27 संगीन मामले: थाना प्रबंधक निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा किया कि गिरफ्तार महिला का पति अमर सिंह उर्फ अमरा इस काले कारोबार का मुख्य सरगना है। अमर सिंह एक घोषित अपराधी है, जिस पर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न थानों में नशा तस्करी और चोरी के लगभग 27 मामले पहले से दर्ज हैं। इस गिरोह में उसका एक दोस्त भी शामिल है। छापेमारी के दौरान आरोपी अमर सिंह फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस: गिरफ्तार महिला को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि हेरोइन की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और अंबाला में इसके खरीदार कौन-कौन हैं। निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अंबाला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
#AmbalaPolice #DrugBustAmbala #HeroinSeized #AntiDrugDrive #HaryanaCrimeNews #BaldevNagarPolice #DrugFreeHaryana #SayNoToDrugs #PoliceAction #BreakingNewsAmbala
-
26/03/26 |पंजाब में 'विदेशी साजिश' बेनकाब; काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़े यूपी के 2 हथियार तस्कर, जर्मनी-अमेरिका से मिल रहे थे निर्देश
अभिकान्त, 26 मार्च पंजाब : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) विंग ने राज्य में शांति भंग करने की एक बड़ी विदेशी साजिश को नाकाम करते हुए एक अंतर्राज्यीय अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक विशेष ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के स्थानीय गैंगस्टरों और आतंकी तत्वों को हथियारों की खेप पहुंचाने आए थे। पुलिस ने इनके पास से 10 अत्याधुनिक देसी पिस्तौल और 20 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की हैं।
जांच में जो सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है, वह इस गिरोह के विदेशी संबंध हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे सीधे तौर पर जर्मनी और अमेरिका (USA) में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये विदेशी हैंडलर सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए भारत में मौजूद अपने गुर्गों को निर्देश दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, इस मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य पंजाब में 'टारगेट किलिंग', जबरन वसूली (Extortion) और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देकर दहशत का माहौल पैदा करना था।
पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वे लंबे समय से अवैध हथियारों को पंजाब में खपाने का काम कर रहे थे। विदेशी हैंडलरों ने इन आरोपियों को यूपी से हथियार उठाकर पंजाब के विशिष्ट पते पर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी थी। बरामद किए गए हथियार काफी अत्याधुनिक हैं और इन्हें पंजाब के 'स्लीपर सेल्स' या सक्रिय गैंगस्टर समूहों को सौंपा जाना था। पुलिस अब इन आरोपियों के 'फॉरवर्ड और बैकवर्ड' लिंकेज की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्तर प्रदेश में ये हथियार कहां बन रहे थे और पंजाब में इन्हें कौन रिसीव करने वाला था।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने इस सफलता पर काउंटर इंटेलिजेंस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सीमा पार और सात समंदर पार बैठे राष्ट्रविरोधी तत्व लगातार पंजाब की शांति को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाब पुलिस उनके हर मंसूबे को फेल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके मोबाइल डेटा को खंगाला जा रहा है ताकि विदेशी हैंडलरों की पहचान उजागर की जा सके।
#PunjabPolice #CounterIntelligence #ArmsSmuggling #InternationalNexus #GermanyUSA #NationalSecurity #UPPolice #IllegalWeapons #AntiTerrorOperation #BreakingNewsPunjab #Danikkhabar
-
26/03/26 |दिल्ली अक्षरधाम में भगवान स्वामीनारायण के बाल स्वरूप 'नीलकंठ वर्णी' की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का हुआ प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव
अभिकान्त, 26 मार्च हरियाणा : देश की राजधानी स्थित विश्वप्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर परिसर आज एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक घटना का साक्षी बना। भगवान स्वामीनारायण के बाल तपस्वी स्वरूप 'नीलकंठ वर्णी' की 108 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। बीती रात से ही दिल्ली के आसमान में भक्ति की लहरें उठ रही थीं, जो आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँचीं।
यह गगनचुंबी प्रतिमा भगवान स्वामीनारायण के उस ऐतिहासिक कालखंड को समर्पित है, जब उन्होंने मात्र 11 वर्ष की अल्पायु में गृहत्याग कर 'नीलकंठ वर्णी' के रूप में सात वर्षों तक संपूर्ण भारत की पदयात्रा की थी। प्रतिमा में उन्हें पुलहाश्रम (हिमालय) में एक पैर पर खड़े होकर गहन ध्यानमग्न मुद्रा में दर्शाया गया है। यह स्वरूप उनके उस कठोर तप का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने चार महीनों तक बिना अन्न और जल (निर्जल-निरन्न) के कठिन साधना की थी। 108 फीट की यह ऊंचाई न केवल कलात्मक भव्यता को दर्शाती है, बल्कि नीलकंठ वर्णी की दिव्य ऊर्जा और उनके कल्याणकारी संकल्प को भी प्रतिध्वनित करती है।
इस ऐतिहासिक महोत्सव का आयोजन बीएपीएस (BAPS) स्वामीनारायण संस्था के वर्तमान आध्यात्मिक प्रमुख, परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के मार्गदर्शन और पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठा की मुख्य विधि शास्त्रों में वर्णित प्राचीन वैदिक अनुष्ठानों के अनुसार की गई। इस पावन अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे पुरुष, महिलाएं और बच्चे सुबह से ही अक्षरधाम परिसर में एकत्रित होने लगे थे, जिससे पूरा वातावरण लघु भारत के रूप में परिवर्तित हो गया।
महोत्सव के दौरान संपूर्ण अक्षरधाम परिसर भजनों, सामूहिक प्रार्थनाओं और वैदिक ऋचाओं के सस्वर पाठ से गुंजायमान रहा। जब महंतस्वामी महाराज ने प्रतिमा की आरती उतारी, तो उपस्थित जनसमूह के 'जय स्वामीनारायण' के जयकारों से दिशाएं गूंज उठीं। यह प्रतिमा अब न केवल दिल्ली के पर्यटन मानचित्र पर एक नया आकर्षण होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग, तपस्या और आत्मिक शांति का प्रेरणा केंद्र भी बनेगी।
#AkshardhamDelhi #NilkanthVarni #MahantSwamiMaharaj #BAPS #108FeetStatue #SpiritualIndia #DelhiTourism #SwaminarayanBhagwan #VedicRituals #FaithAndDevotion #Danikkhabar
-
26/03/26 |राज्यपाल मध्यप्रदेश 1 अपैल को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल 1 अपैल को मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को दुधारू पशुओं की सौगात देंगे। कार्यक्रम मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होगा। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।
पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पटेल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल पटेल से भेंट की। उन्होंने आगामी 1 अप्रैल को मंडला जिले के विकासखंड बिछिया के ग्राम कान्हारी कला में होने वाले मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना कार्यक्रम के बारे में राज्यपाल श्री पटेल को जानकारी दी और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल पटेल ने आमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातीय बैगा, सहरिया एवं भारिया समुदाय के समग्र विकास, आर्थिक सशक्तिकरण के लिये मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना संचालित की जा रही है। योजना में प्रदेश सरकार द्वारा हितग्राही को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है, जबकि 10 प्रतिशत राशि हितग्राही को जमा करनी होती है। योजना का क्रियान्वयन डिंडोरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिले में किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
26/03/26 |प्रदेश में तीन से चार दिन में उपभोक्ताओं को हो रही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने एलपीजी आपूर्ति पर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों तथा ऑयल गैस मार्केटिंग कम्पनियों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक वीसी के माध्यम से ली। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग आमजन को अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान परिस्थिति में अधिकतम राहत देने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहा है। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति के संबंध में कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में घरेलू रसोई गैस आपूर्ति हेतु पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आमजन को इस संबंध में चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आमजन से भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों जनित वर्तमान स्थिति का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। घरेलू उपभोक्ताओं को बुकिंग के तीन से चार दिन के अंदर गैस सिलेंडर की आपूर्ति हो रही है। बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग एक समय पर होने के कारण गैस कंपनियों के सर्वर बीच में कुछ समय के लिए रुके थे परन्तु सुचारू आपूर्ति के संबंध में आश्वस्त होने के उपरांत बुकिंग सामान्य होने से अब ऐसी कोई समस्या नहीं है।
बिना ओटीपी और डायरी एंट्री के गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्णतया बंद—
खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं में को निरंतर रसोई गैस आपूर्ति हो रही है। बिना ओटीपी और डायरी में एंट्री किए गैस सिलेंडर के डाइवर्जन की घटनाएं कुछ एजेंसियों में सामने आई है। इस प्रकार के घटनाक्रमों से असल उपभोक्ताओं को आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने गैस कंपनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ओटीपी और डायरी में एंट्री किए बिना गैस सिलेंडर की डिलीवरी शत—प्रतिशत बंद हो ताकि फर्जी बुकिंग से होने वाले डाइवर्जन की पूर्णतया रोकथाम हो सके तथा उपभोक्ताओं को अधिकतम राहत मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के घर पर डिलीवर करने वाले हॉकर भी अपने आईडी कार्ड को डिलीवरी के दौरान नियमित रूप से पहने रखें।
पीएनजी कनेक्शनों का प्राथमिकता से किया जाए विस्तार—
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन हेतु पाइपलाइन विद्यमान है वहां प्राथमिकता से आमजन को पीएनजी कनेक्शन दिए जाए। पीएनजी कनेक्शन के लाभ से आमजन एवं संस्थाओं को अवगत कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक पीएनजी कनेक्शन लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण अगले 24 घंटे में हो पूरा —
सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियों द्वारा लगातार कालाबाजारी, डाइवर्जन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर भी लगातार गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर किसी भी प्रकार के डाइवर्जन की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें। मीटिंग में बताया गया कि लगभग अधिकतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण पूरा किया जा चुका है। सुमित गोदारा ने शेष रही गैस एजेंसियों का निरीक्षण आगामी 24 घंटे में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं गैस कंपनियों के फील्ड ऑफिसर्स को लगातार फील्ड विजिट कर गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण करने तथा जिओटैगिंग के साथ में निरीक्षण का विवरण विभाग को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गैस एजेंसी में निरीक्षण के दौरान दो से तीन दिन तक रुक कर गैस सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण करें और वहां आने वाले उपभोक्ताओं से बातचीत कर प्रक्रिया में शुचिता एवं पारदर्शिता के स्तर का पता करें। साथ ही निरीक्षणकर्ता उपभोक्ताओं से फोन पर संपर्क कर घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी की प्रक्रिया, डायरी एंट्री, ओटीपी तथा गैस सिलेंडर में गैस की मात्रा के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण 24 घंटे की समयसीमा के अंदर करने के सख्त निर्देश दिए।
राज्य और जिला निगरानी समितियों की प्रभावी कार्यवाही से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की प्रभावी रोकथाम —
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं अन्य कार्य हेतु उपयोग पर प्रभावी रोकथाम के लिए गठित राज्य एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियां उत्कृष्ट कार्य कर रही है। नियमित कार्रवाई से कालाबाजारी और डाइवर्जन की प्रभावी रोकथाम हुई है। उन्होंने जिला एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियां निरंतर प्रभावी मॉनिटरिंग एवं फील्ड विजिट के माध्यम से रसोई गैस सिलेंडरों की ब्लैकमार्केटिंग तथा अवैध उपयोग पर स्थाई रोकथाम सुनिश्चित करें ताकि आमजन को अधिकतम राहत मिल सके। आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा एलपीजी कंट्रोल ऑर्डर की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें।
शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोइयों को मिल रही रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति —
सुमित गोदारा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने संवेदनशील निर्णय लेते हुए शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों तथा अन्नपूर्णा रसोइयों को रसोई गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इन संस्थाओं को निरंतर आपूर्ति की जा रही है ताकि विद्यार्थियों, मरीजों एवं वंचित तबकों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। सुमित गोदारा ने कहा कि जिन शिक्षण संस्थानों में प्रधानाचार्यों ने अपने नंबर पर घरेलू कनेक्शन के साथ-साथ संस्थान का कनेक्शन भी ले रखा है, उन्हें दोनों नंबरों से एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है ताकि शिक्षण संस्थानों में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक गैस की भी 20 प्रतिशत तक आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना वैध कनेक्शन के किसी प्रकार के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी ना की जाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने कहा कि माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों की शत—प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करवाई जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |चंडीगढ़ साइबर फ्रॉड: कोलकाता से दबोचा गया 20 साल का ठग, 3.60 लाख की ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी का खुलासा
चंडीगढ़, 26 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के एक हाई-प्रोफाइल मामले को सुलझाते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय सोमनाथ साहा, जो कोलकाता के टंगरा इलाके का निवासी है, पर आरोप है कि उसने महज थोड़े से कमीशन के लालच में साइबर अपराधियों को अपना बैंक खाता और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था। डीएसपी ए. वेंकटेशन के दिशा-निर्देशों और साइबर सेल इंचार्ज दविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस अंतरराज्यीय कार्रवाई को अंजाम दिया।
धोखाधड़ी का यह मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके एचडीएफसी (HDFC) बैंक खाते से उसकी जानकारी के बिना दो बार में कुल 3.60 लाख रुपये निकाल लिए गए। पहली ट्रांजैक्शन 2 लाख रुपये और दूसरी 1.60 लाख रुपये की थी। हैरान करने वाली बात यह थी कि पीड़ित ने न तो किसी के साथ अपनी बैंकिंग डिटेल साझा की थी और न ही उसे इन लेन-देन का कोई अंदेशा था। जांच में पता चला कि शातिर ठगों ने नेट बैंकिंग में सेंध लगाकर पीड़ित की जानकारी हासिल की और पूरी रकम आरोपी सोमनाथ साहा के खाते में ट्रांसफर कर दी।
आरोपी तक पहुँचने के लिए पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और आईपी एड्रेस (IP Address) का सहारा लिया, जिसका सिरा कोलकाता में जाकर मिला। इंस्पेक्टर दविंदर सिंह की टीम ने कोलकाता पहुँचकर आरोपी के ठिकाने की घेराबंदी की। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोमनाथ साहा ने अपना एटीएम कार्ड, सिम और बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को किराए या कमीशन पर दे रखा था, ताकि अवैध ट्रांजैक्शन किए जा सकें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं, जिनमें धोखाधड़ी और साजिश (318(4), 61(2) आदि) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
#ChandigarhPolice #CyberCrime #OnlineFraud #CyberCell #KolkataNews #BankingSecurity #BNS #CrimeUpdate #StaySafeOnline #DanikKhabar -
26/03/26 |चंडीगढ़: विकास नगर में आधी रात को फटा रसोई गैस सिलेंडर, घर का सारा सामान खाक
चंडीगढ़, 26 मार्च (अन्नू): चंडीगढ़ के मौली जागरा स्थित विकास नगर में बुधवार की देर रात एक भयानक हादसा हो गया, जब एक घर में अचानक एलपीजी सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी भीषण थी कि गहरी नींद में सो रहे पड़ोसी दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि स्थानीय निवासियों की मुस्तैदी के चलते घर के अंदर फंसे ऑटो चालक गिरीश कुमार, उनकी पत्नी और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया।
पीड़ित परिवार के पड़ोसी विनोद कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ। धमाके के बाद जब लोग बाहर आए तो गिरीश के घर की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकल रही थीं। लोगों ने जान जोखिम में डालकर घर के भीतर प्रवेश किया और फंसे हुए परिवार को बाहर निकाला। हालांकि परिवार सुरक्षित है, लेकिन मेहनत की कमाई से जुटाया गया घर का सारा सामान, जिसमें नकदी, कपड़े, गहने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल थे, पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना के बाद घर के मालिक गिरीश ने अपनी आंखों के सामने जलते हुए आशियाने का वीडियो बनाया, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा था। वीडियो में वह बता रहे हैं कि किस तरह रसोई में रखे सिलेंडर के फटने से बाथरूम की दीवारें ढह गईं, नलके पिघल गए और फ्रिज व वॉशिंग मशीन जैसी चीजों का नामोनिशान तक नहीं बचा। रसोई की स्लैब से लेकर बेडरूम के पंखे तक सब कुछ आग की भेंट चढ़ चुका था। सिलेंडर फटने के प्रभाव से घर की छत और दीवारों में भी गहरी दरारें आ गई हैं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को तुरंत खाली करवाया और इलाके की घेराबंदी कर बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। फायर ऑफिसर जगतार सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में सिलेंडर फटना ही आग का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है। ऑटो चलाकर परिवार पालने वाले गिरीश के लिए अब अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
#ChandigarhNews #FireAccident #CylinderBlast #MauliJagra #BreakingNews #SafetyFirst #DisasterRelief #VikasNagar #danikkhabar -
26/03/26 |NCR की नई रफ़्तार: 11,200 करोड़ की लागत से तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे शुभारंभ
आरएस अनेजा, 26 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30 बजे, वे गौतम बुद्ध नगर के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का मुआयना करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12 बजे, प्रधानमंत्री नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (Phase I) का उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के वैश्विक विमानन केंद्र (Global Aviation Hub) बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में परिकल्पित यह हवाई अड्डा, देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली NCR क्षेत्र के लिए दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है, जो इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पूरक होगा। ये दोनों हवाई अड्डे मिलकर एक एकीकृत विमानन प्रणाली के रूप में कार्य करेंगे, जिससे भीड़भाड़ कम होगी, यात्रियों को संभालने की क्षमता बढ़ेगी और दिल्ली NCR दुनिया के अग्रणी विमानन केंद्रों में अपनी जगह बना पाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत लगभग ₹11,200 करोड़ के कुल निवेश से विकसित किया गया है। शुरुआत में इस हवाई अड्डे की यात्री संभालने की क्षमता प्रति वर्ष 12 मिलियन यात्री (MPPA) होगी, जिसे पूर्ण विकास के बाद बढ़ाकर 70 MPPA तक किया जा सकेगा। इसमें 3,900 मीटर लंबा रनवे है जो बड़े आकार के विमानों (Wide-body aircraft) को संभालने में सक्षम है; साथ ही, इसमें आधुनिक नेविगेशन प्रणालियाँ—जिनमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) और उन्नत एयरफील्ड लाइटिंग शामिल हैं—लगाई गई हैं, ताकि कुशल, हर मौसम में और चौबीसों घंटे संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस हवाई अड्डे में एक सुदृढ़ कार्गो इकोसिस्टम भी शामिल है, जिसमें एक मल्टी-मॉडल कार्गो हब, एक एकीकृत कार्गो टर्मिनल और लॉजिस्टिक्स ज़ोन शामिल हैं। कार्गो सुविधा को सालाना 2.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक माल संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे बढ़ाकर लगभग 18 लाख मीट्रिक टन तक किया जा सकता है; इसमें 40 एकड़ में फैली एक समर्पित रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल (MRO) सुविधा भी शामिल है।
-
26/03/26 |डबल इंजन की सरकार हर परिवार को पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध - संसदीय कार्य मंत्री राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत “गृह गौरव: खुशियों की चाबी” कार्यक्रम जोधपुर विकास प्राधिकरण के प्रांगण में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 38 आवंटियों को आवास की चाबी सौंपी गई।
जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विजन के अनुरूप डबल इंजन की सरकार प्रत्येक छत विहीन परिवार को पक्का घर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा राजस्थान में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत नवीन 48 हज़ार आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत दो वर्षों में 7.16 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं।
अपना घर हर व्यक्ति का सपना—
विधि मंत्री ने कहा अपना घर होना हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के माध्यम से हम न केवल ईंट-पत्थर का मकान दे रहे हैं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने का आधार प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा ग्राम बड़ली में निर्मित यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी सुविधाओं से युक्त है, जहाँ निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया गया है।
जोगाराम पटेल ने कहा जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इस योजना में सड़क, बिजली, पानी और सार्वजनिक पार्क जैसी समस्त मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने आवंटियों को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की मंगलकामना की।
योजना में 1 हजार 216 आवासों का होगा निर्माण—
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत ग्राम बड़ली के खसरा संख्या 88 में आर्थिक दृष्टि से कमजोर आर्य वर्ग के लिए 768 एवं अल्प आय वर्ग के लिए 448 कुल 1216 आवंटियों के लिए फ्लैट निर्माण का कार्य 2018 में आरम्भ किया गया। अभी तक 320 आवासों का निर्माण हो चुका हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |जिला कलक्टर के सख्त निर्देश-जयपुर जिले में उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी आपूर्ति हो सुनिश्चित
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले में उपभोक्ताओं को घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिले में आमजन को घरेलू एलपीजी गैस की समय पर एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में जिला गैस वितरण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस आपूर्ति व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं को समय पर घरेलू एलपीजी गैस उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. सोनी ने गैस विपणन कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाएं, ताकि आमजन में विश्वास कायम रहे और किसी प्रकार की भ्रांति की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन घरों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध है, वहां एलपीजी कनेक्शन को नियमानुसार बंद किया जाए, जिससे संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।
जिला कलक्टर ने प्रवर्तन शाखा एवं पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके साथ ही, उन्होंने सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया कि उनके फोन नंबर हमेशा सुचारू स्थिति में रहें तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्य किया जाए। आमजन को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर युगांतर शर्मा, जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम श्री प्रियव्रत चारण, जिला रसद अधिकारी संघमित्रा बरड़िया सहित पुलिस विभाग एवं गैस वितरण कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं, जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर बुधवार को उपखंड अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के औचक निरीक्षण कर जमीनी स्तर पर आपूर्ति, मांग एवं वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस एजेंसियों में उपलब्ध स्टॉक, वितरण प्रणाली, उपभोक्ताओं की मांग तथा आपूर्ति के बीच संतुलन की गहन जांच की गई। साथ ही एजेंसियों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। जिला कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
गौरतलब है कि गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 1445 एवं पुलिस आयुक्तालय जयपुर के स्तर से हेल्पलाइन नंबर 112 जारी किए गए हैं। जयपुर शहर में पहले से ही जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रीफिलिंग, अवैध उपयोग तथा भंडारण पर रोक लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |सिंगल यूज प्लास्टिक पर राजस्थान में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, जयपुर।
राज्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में नगर निगम, जयपुर के चालान प्रकोष्ठ ( स्वास्थ्य शाखा ) और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त कार्रवाई में सरना डूंगरी स्थित फैक्ट्री से 9000 किलो प्लास्टिक जप्त की गई है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग का अवैध भंडारण व विक्रय करते पाए जाने पर करीब 9000 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई तथा संबंधित व्यापारियों से ₹1 लाख का जुर्माना वसूला गया।
उपायुक्त (स्वास्थ्य) मृणाल कुमार के नेतृत्व में गठित चालान प्रकोष्ठ टीम ने यह कार्रवाई की। श्री मृणाल कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण और बिक्री पूर्णतः निषिद्ध है, इसके बावजूद कुछ व्यापारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ग़ौरतलब है कि इससे पूर्व भी नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाईयां की गई है।
निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें अन्यथा भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/03/26 |शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं:मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आमजन को आगाह किया है कि घर अथवा संस्थान में कहीं भी शार्ट सर्किट हो रहा है तो उसे हल्के में न लें, बल्कि तुरंत इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर ठीक करवाएं। ऐसे में जरा सी असावधानी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके लिए आमजनों को भी करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करना आवश्यक है।
कंपनी ने कहा है कि यदि घरों में अर्थिंग नहीं है तो वायरिंग के पहले अर्थिंग जरूर दें। इसके साथ ही घटिया या सस्ती वायरिंग की बजाय मानक स्तर की वायरिंग करवाएं, जिससे शार्ट सर्किट से होने वाली हानियों से बचा जा सके। एक अनुमान के मुताबिक ज्यादातर शार्ट सर्किट की घटनाएं या तो घटिया वायरिंग के कारण होती हैं, या फिर ज्यादा समय से पुरानी वायरिंग होने के चलते शार्ट सर्किट की घटनाएं होती हैं। इसलिए जरा सी लापरवाही महंगी पड़ सकती है। बिजली कंपनी आपको पुरानी वायरिंग की जगह मानक स्तर की नई वायरिंग करवाने की सलाह देती है, ताकि शार्ट सर्किट की घटनाओं से बचा जा सके। यदि विद्युत लाइनों से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हों तो तत्काल कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर, उपाय ऐप एवं समीप के वितरण केन्द्र कार्यालय में अवश्य दें।
मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि घरेलू विद्युत उपकरणों, वायरिंग, स्विच इत्यादि को स्वयं सुधारने के बजाय किसी प्रशिक्षित इलेक्ट्रीशियन की सेवाएं लें। बिजली के स्विच, सॉकिट, बिजली उपकरण बच्चों की पहुंच से दूर रखें। स्वीकृत भार से अधिक लोड का उपयोग न करें। उचित क्षमता के एम.सी.सी.बी, कट-आउट लगाने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता की वायरिंग का ही उपयोग करें। वर्ष में एक बार अपने परिसर की वायरिंग, फिटिंग, अर्थिंग अनुभवी एवं दक्ष इलेक्ट्रीशियन से अवश्य जांच कराएं, जिससे शार्ट सर्किट की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
26/03/26 |लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग - राज्यपाल मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 26 मार्च, भोपाल।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पत्रकारिता समाज, देश और दुनिया की गतिविधियों से आमजन को प्रतिदिन परिचित कराती है। समस्याओं को उजागर कर उनका समाधान प्रस्तुत करती है। नए परिवर्तनों और भविष्य के दिशा-दर्शन पर चर्चा और चिन्तन को प्रोत्साहित करती है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर सभी हिन्दी प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हिंदी के पहले समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ की संपादकीय में “हिंदुस्तानियों के हित" को पत्रकारिता का लक्ष्य बनाया था,वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। पत्रकारिता का स्वरूप हमेशा जन कल्याणकारी, समाज सेवी और राष्ट्र हितैषी हो, यह समय की महती आवश्यकता भी है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने माधव राव सप्रे सम्मान से लोकमत समाचार पत्र के वरिष्ठ संपादक विकास मिश्र को, महेश गुप्ता सृजन सम्मान से अरूण नेथानी को और अशोक मानोरिया पुरस्कार से डॉ. बृजेश शर्मा को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता, समाज सुधार, स्वावलंबन में हिन्दी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आयोजन का प्रसंग अतीत पर गर्व के साथ पत्रकारिता के भविष्य के लिए अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का अवसर है। यह केवल एक भाषा या माध्यम की यात्रा नहीं है, बल्कि यह भारत की चेतना, संघर्ष, संस्कृति और विकास की जीवंत और प्रेरक गाथा के स्मरण के द्वारा भविष्य के पथ के आलोकन का प्रसंग है। उन्होंने कहा कि भारत के नव-जागरण और समाज सुधार की अलख जगाने, स्वाधीनता आन्दोलन को जन-मानस से जोड़ने, स्वदेशी, स्वावलंबन और संस्कारवान राष्ट्र निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने भारतीयता की समृद्ध परंपरा के आधार पर हिन्दी पत्रकारिता को जनहित और राष्ट्रहित की दिशा में और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्पित होने का आह्वान भी किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आधुनिक हिन्दी भाषा और पत्रकारिता को शून्य से शिखर तक पहुँचाने वाले सभी महान कवियों, लेखकों, संपादकों और विद्वानों का पुण्य स्मरण किया।
सच की राह कठिन पर भरोसा सच से ही
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि पत्रकारिता की असली पहचान, उसकी सच्चाई खोजने की क्षमता में ही है। भले ही सच की राह कठिन हो, पर भरोसा सत्य से ही मिलता है। डिजिटल युग ने फेक न्यूज, भ्रामक सूचनाएँ और ब्रेकिंग न्यूज की अंधी दौड़ में पत्रकारिता की विश्वसनीयता, तटस्थता और नैतिक मूल्यों को बनाए रखने की अनेक चुनौतियां खड़ी की है। साथ ही रोजगार, कौशल और नवाचारों की अपार संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि ग्रॉफिक्स, वीडियो, पॉडकास्ट, वेब साइट, मोबाइल ऐप आदि डिजिटल माध्यमों के जरिए हिन्दी पत्रकारिता के रचनात्मक पहलुओं से भावी पीढ़ी को जोड़ा जाए।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का अंगवस्त्र और ग्रंथ भेंट कर अभिनंदन किया गया। स्वागत उद्बोधन माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित विजयदत्त श्रीधर ने दिया। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरू एस.के. जैन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलगुरू विजय मनोहर तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh